Blog

  • कर्मकांड महायज्ञ का पूर्ण फल मिलता है- सुखराम दास महाराज

संत-महात्माओं के सानिध्य में 29 जोड़े यजमानों ने दीप प्रज्वलित कर महाआरती की

    कर्मकांड महायज्ञ का पूर्ण फल मिलता है- सुखराम दास महाराज संत-महात्माओं के सानिध्य में 29 जोड़े यजमानों ने दीप प्रज्वलित कर महाआरती की

    देवास। मां चामुंडा की पावन नगरी में साकेतवासी महामंडलेश्वर गरुड़ दासजी महाराज के शिष्य कृष्ण गोपालदास महाराज पंचमुखी धाम आगरोद, दामोदरानंद महाराज, मनमोहनदासजी भिंड, भरतदास महाराज बालाजी धाम रुणिजा के सानिध्य में मालीपुरा स्थित ज्योतिबा फुले चौराहे के पास 11 कुंडीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य आयोजन हो रहा है। काशी के विद्वान आचार्य पं. पुष्कर पांडे एवं सहयोगी आचार्य द्वारा यज्ञ संपादित हो रहा है। रविवार को सुखराम दासजी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा, कि क्या कहें कुछ कहा ना जाता, हम यही कहेंगे आप लोग कर्मकांड कीजिएं आनंद से आपको पुण्य फलित होता रहेगा। यज्ञ हम सभी के लिए है। भगवान सभी के हैं, इसलिए सभी धर्मप्रेमी यज्ञ मंडप में हो रही भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण की महाआरती में शामिल होकर धर्म लाभ लें। पंचमुखी धाम आगरोद के महंत कृष्ण गोपाल दास महाराज ने यज्ञ हवन के बाद हनुमान चालीसा पाठ किया। यज्ञ हवन के साथ ही संत-महात्माओं सहित सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। 29 जोड़ों ने यज्ञ मंडप में दीप प्रज्ज्वलित कर देवताओं का आह्वान किया। 29 जोड़ों यजमानों द्वारा एक साथ दीप प्रज्वलित करने से यज्ञ मंडप जगमगा उठा। यज्ञ मंडप का आभा मंडल धर्ममय हो गया। कृष्ण गोपाल दासजी ने अपने आशीर्वचन में कहा, कि जैसे किसी भी छोटे-छोटे धार्मिक आयोजन में भी यज्ञ हवन ना हो तो उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है, वैसे ही बिना सद्गुरु की संगति के हमारा जीवन भव से सहज पार नहीं हो सकता। इसलिए सद्गुरु की संगति में रहे व उनके आचरण को अपने जीवन में आत्मसात करें। शाम 7:30 से 10:30 तक महू के शर्मा बंधुओं द्वारा नानीबाई मायरा की संगीतमयी प्रस्तुति दी गई। आयोजन समिति के वासुदेव परमार, राहुल हारोड़े सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमियों ने महायज्ञ एवं नानीबाई के मायरे में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। यह जानकारी आयोजन समिति के राहुल हरोड़े ने दी। देवास। मां चामुंडा की पावन नगरी में साकेतवासी महामंडलेश्वर गरुड़ दासजी महाराज के शिष्य कृष्ण गोपालदास महाराज पंचमुखी धाम आगरोद, दामोदरानंद महाराज, मनमोहनदासजी भिंड, भरतदास महाराज बालाजी धाम रुणिजा के सानिध्य में मालीपुरा स्थित ज्योतिबा फुले चौराहे के पास 11 कुंडीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य आयोजन हो रहा है। काशी के विद्वान आचार्य पं. पुष्कर पांडे एवं सहयोगी आचार्य द्वारा यज्ञ संपादित हो रहा है। रविवार को सुखराम दासजी महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा, कि क्या कहें कुछ कहा ना जाता, हम यही कहेंगे आप लोग कर्मकांड कीजिएं आनंद से आपको पुण्य फलित होता रहेगा। यज्ञ हम सभी के लिए है। भगवान सभी के हैं, इसलिए सभी धर्मप्रेमी यज्ञ मंडप में हो रही भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण की महाआरती में शामिल होकर धर्म लाभ लें। पंचमुखी धाम आगरोद के महंत कृष्ण गोपाल दास महाराज ने यज्ञ हवन के बाद हनुमान चालीसा पाठ किया। यज्ञ हवन के साथ ही संत-महात्माओं सहित सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। 29 जोड़ों ने यज्ञ मंडप में दीप प्रज्ज्वलित कर देवताओं का आह्वान किया। 29 जोड़ों यजमानों द्वारा एक साथ दीप प्रज्वलित करने से यज्ञ मंडप जगमगा उठा। यज्ञ मंडप का आभा मंडल धर्ममय हो गया। कृष्ण गोपाल दासजी ने अपने आशीर्वचन में कहा, कि जैसे किसी भी छोटे-छोटे धार्मिक आयोजन में भी यज्ञ हवन ना हो तो उसका पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है, वैसे ही बिना सद्गुरु की संगति के हमारा जीवन भव से सहज पार नहीं हो सकता। इसलिए सद्गुरु की संगति में रहे व उनके आचरण को अपने जीवन में आत्मसात करें। शाम 7:30 से 10:30 तक महू के शर्मा बंधुओं द्वारा नानीबाई मायरा की संगीतमयी प्रस्तुति दी गई। आयोजन समिति के वासुदेव परमार, राहुल हारोड़े सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, धर्मप्रेमियों ने महायज्ञ एवं नानीबाई के मायरे में शामिल होकर धर्म लाभ लिया। यह जानकारी आयोजन समिति के राहुल हरोड़े ने दी।

  • देवास की बेटियों ने अबू धाबी में जीते पदक
विदेशी धरा पर लहराया देवास की बेटियों ने तिरंगा

    देवास की बेटियों ने अबू धाबी में जीते पदक विदेशी धरा पर लहराया देवास की बेटियों ने तिरंगा

    8वी एशियाई जु-जित्सु चौंपियनशिप अबू धाबी में रोहिणी एवं वैदेही ने जीते कांस्य पदक किया देश का नाम रोशन देवास। जु-जित्सु एशियाई यूनियन द्वारा आयोजित आठवीं एशियाई जु-जित्सु चौंपियनशिप  दिनांक 1 मई से 8 मई 2024 तक अबू धाबी में आयोजित हो रही हैं। मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कोच विजेंद्र खरसोदिया (एनआयएस) ने बताया कि इस प्रतियोगिता में  जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया कि  टीम ने भारतीय खेल मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में भाग लिया। भारतीय टीम में मध्य प्रदेश जु-जित्सु संघ के 7 खिलाडि़यों द्वारा खिलाडि़यों द्वारा देश का प्रतिनिधित्व किया गया। एशियाई चौंपियनशिप में मध्य प्रदेश की तीन बालिकाओं ने अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है वही देवास शहर की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहिणी कलम एवं वैदेही शर्मा द्वारा दो क्लासिक इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त कर देश का नाम रोशन करते हुए देवास जिले को भी विदेशी धरा पर अलग पहचान दी है। रोहिणी कलम मध्य प्रदेश की एकमात्र जो जीतू खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल ही में चीन में आयोजित एशियाई गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व किया था। इसके पश्चात रोहिणी कलम एवं विधि शर्मा द्वारा कई बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिताएं एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक प्राप्त किए गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी प्रदेश की अनेक महिला खिलाडि़यों की आइकॉन बनी हुई है। इन्हें देखकर कई बालिकाएं खेल के क्षेत्र में अपना सुनहरा भविष्य बनाने की कोशिश कर रही है। रोहिणी और वैदेही अपने सफलता का श्रेय अपने गुरु विजेंद्र खरसोदिया को एवं अपने माता-पिता को देती हैं। इनके साथ दोनों खिलाडि़यों ने  जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय जोशी एवं महासचिव अमित अरोड़ा का भी धन्यवाद प्रकट किया कि आज उनके मार्गदर्शन में दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन कर पा रही है। इन खिलाडि़यों की उपलब्धि पर संस्था के मुख्य संरक्षक देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, श्रीमंत विक्रम सिंह पवार, महेंद्र सोलंकी लोकसभा प्रत्याशी देवास , मनोज चौधरी विधायक हाटपिपलिया,  गीता दुर्गेश अग्रवाल महापौर , मनोज परमार राष्ट्रीय अध्यक्ष,  सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव ,हेमंत सुवीर जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवक कल्याण विभाग , प्रीतम सिंह सोलंकी ,विजेंद्र राणा, प्रेम परमार, रजनीश साहू दिलेर परो सनिया, रश्मि कलम ,जितेंद्र पाटीदार उप सरपंच ,ऋषभ त्रिवेदी , अनिकेत चौधरी, रेणुका कलम, अजय कुंभकार  मनोज मालवीय, जितेंद्र पाटीदार , विनोद सोलंकी ,ऋतिक सोलंकी, वेदांत खरसौदिया, हुकुम आचार्य, नीरज पाटीदार, बहादुर सोलंकी, जगदीश खरसोदिया, आदि लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

  • ‘‘नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को
शेष प्रकृत जीवनकाल तक आजीवन कारावास

    ‘‘नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाकर बलात्कार करने वाले आरोपी को शेष प्रकृत जीवनकाल तक आजीवन कारावास

    राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया 29 मार्क .2022 को फरियादी ने टोंकखुर्द थाना में अपनी लड़की अभियोक्त्री के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। 9. अप्रैल2022 को विवेचना के दौरान अभियोक्त्री कांकेर छत्तीसगढ़ से अभियुक्त अजय के साथ मिली। पूछताछ में अभियोक्त्री के द्वारा बताया गया कि अभियुक्त उसे घर से बहला फुसलाकर छत्तीसगढ़ ले गया था जहां उसने अभियोक्त्री कीे इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाये। अन्य आवष्यक अनुसंधान उपरान्त अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।       माननीय विषेष न्यायाधीष महोदय, (पॉक्सो एक्ट), जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी अजय वर्मा पिता रमेषचन्द्र वर्मा, नि. गौरवा टोंकखुर्द, जिला देवास को धारा 5स्ध्6 पॉक्सो एक्ट  एवं धारा 376(3)भादंसं के अन्तर्गत दोषी पाते हुये शेष प्राकृत जीवनकाल तक आजीवन कारावास व 2000/-रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 366 भादंसं के अन्तर्गत 5 वर्ष का कठोर कारावास व 5000/-रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज की श्रेणी में चिन्हित था। अभियोक्त्री के साथ बलात्कार जैसा घृणित अपराध कारित किया जाना प्रमाणित होने से माननीय न्यायालय द्वारा अभियोक्त्री को पहुंचे शारिरीक व मानसिक आघात हेतु लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम 2012 की धारा 33(8) के प्रावधानों का प्रयोग कर अभियोक्त्री को प्रतिकर 2,00,000/- दिलाये जाने हेतु निर्णय में उल्लेखित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की और से कुषल पैरवी श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला अभियोजन अधिकारी, एवं श्रीमती ज्योति गुप्ता एवं श्रीमती अलका राणा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई एवं कोर्ट मोहर्रिर नितिन धीमान एवं महिला आरक्षक मालती नागर का विषेष सहयोग रहा।                                                                                                                                        

  • लोकप्रिय इंटक नेता श्री ब्रज श्रीवास्तव का निधन,

    लोकप्रिय इंटक नेता श्री ब्रज श्रीवास्तव का निधन,

    देवास। देवास में श्रमिक क्षेत्र के दबंग जुझारू नेता श्री ब्रज श्रीवास्तव का देवलोक गमन हो गया है। आप श्रमिक क्षेत्र में श्रमिकों और शासकीय कर्मचारियों  की समस्या के लिए लड़ने वाले जुझारू नेता और संगठन में समर्पित नेता के रूप में लोकप्रिय थे बैंक नोट प्रेस मैं कार्यरत श्री श्रीवास्तव श्रमिक संगठन से जुड़ने के बाद उनके हर सुख दुख में साथ खड़े रहते थे। उनके निधन से श्रमिक और कर्मचारी क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। इनकी अंतिम यात्रा 5 मई रविवार को प्रात 10 बजे निज निवास 33 अग्रसेन नगर,देवास से मुक्तिधाम हेतु प्रस्थान करेगी।

  • श्री सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

    श्री सिंगी टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए

    देवास। टैक्स प्रेक्टिशनर एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के अधिकारी सीए ए. के. महाजन, सीए एस. एम. जैन,  सतीश गुप्ता की देखरेख में टीपीए एसोसिएशन की कार्यकारणी का गठन हुआ। जिसमे सीए राजेश सिंगी टी पी ए एसोसिएशन देवास के पुन अध्यक्ष चुने गए। राजेश सिंगी सामाजिक धार्मिक क्षेत्र में भी अग्रणी रहकर पूरे वर्ष सेवा कार्य करते हैं। साथ ही खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहन देने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। संगठन में सीए अंकुर गुप्ता सचिव, दीपक बोरोले सहसचिव,  सीए हिमांशु दूबे कोषाध्यक्ष चुने गए। यह गठित कार्यकारणी का कार्यकाल आगामी 2 वर्षों के लिए रहेगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं प्रेषित की।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आरोपी लखन को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर,       शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ,      राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तकदेवास में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन  

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आरोपी लखन को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर,       शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ,    
    राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक
    देवास में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन  

    ————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी लखन उर्फ शेखर पिता कमल किशोर सोलंकी उम्र 38 साल निवासी देवास को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि आरोपी लखन आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

    शतप्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ ———– देवास कलेक्टर एवं जिला‍ निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है। मतदाता जागरूकता अभियान में बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पर प्रशिक्षनार्थियो को मतदान की शपथ दिलाई एवं सभी से संकल्प पत्र भी भरवाए गए।

    देवास में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन ————– देवास 01 मई 2024/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री मधुसूदन मिश्र के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस 01 मई को निर्माणाधीन इप्का लेबोरेटरीज कंपनी औद्योगिक क्षेत्र देवास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल ने नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सेवा योजना 2015, निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह योजना, श्रम कानूनों, श्रमिकों के अधिकार, बाल श्रम निषेध, महिला एवं पुरुष को समान कार्य समान वेतन, मध्य प्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, हेल्पलाईन नम्‍बर 15100 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। शिविर में श्रम निरीक्षक देवास श्री शैलेन्द्र जारवान द्वारा श्रमिकों के हित के लिए लाभकारी जानकारी दी। कार्यक्रम में कंपनी के एजीएम श्री रेजिनल डीकुनहा, प्रोजेक्ट मैनेजर श्री राजू जोशी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण श्री ए.आर. अंसारी उपस्थित थे।

    (लोकसभा निर्वाचन-2024) (चुनाव का पर्व-देश का गर्व) देवास जिले के नागरिक लोकसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम (07272-299776) पर कर सकते है शिकायत ———— कन्‍ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई ———— देवास 01 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन–2024 में जिला स्‍तर पर प्राप्‍त शिकायतों के निराकरण, आदर्श आचरण संहिता निगरानी तथा निर्वाचन संबंधी जानकारियों के लिए जिला स्‍तरीय कन्‍ट्रोल रूम दूरभाष नम्‍बर 07272-299776 का गठन किया गया है। कोई भी व्‍यक्ति चुनाव संबंधी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कन्‍ट्रोल रूम पर दर्ज करा सकता है। कन्‍ट्रोल रूम का 24×7 संचालन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

    राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित ———– खेलवृत्ति के लिए दिशा-निर्देश व नियमावली वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध ———— देवास 01 मई 2024/ जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण द्वारा 01 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2024 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आमंत्रित किये जा रहे है। खेलवृत्ति के लिए आवेदन कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण विभाग विकास नगर देवास से प्राप्त कर सकते है। 31 मई के पश्‍चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया नहीं किया जायेगा। खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रूपये, रजत पदक विजेता खिलाड़ी को 08 हजार रूपये एवं कास्य पदक विजेता खिलाड़ी को 06 हजार रूपये खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

    लोकसभा निर्वाचन 2024 में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए कॉल सेंटर स्थापित ——— कॉल सेंटर से बीएलओ एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को किया जा रहा है कॉल ———– देवास 01 मई 2024/ देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप अभियान श्री हिमांशु प्रजापति के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए कलेक्टर कार्यालय में कॉल सेंटर स्थापित किया गया। कॉल सेंटर से बीएलओ एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों से बात की जा रही है। कॉल सेंटर से बीएलओ एवं बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को कॉल करके बताया जा रहा है कि आप अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं को मतदान पर्चियों का वितरण करें तथा उनसे आग्रह करें कि मतदान दिवस के दिन सारे काम छोड़कर मतदान जरूर करने जाएं।