Month: January 2026

  • कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के लिए जिले में 5 से 7 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित

    कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के लिए जिले में 5 से 7 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित

    शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के लिए जिले में 5 से 7 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित –—– देवास जिले अंतर्गत शीतऋतु एवं तापमान में आई अत्यधिक गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कक्षा नर्सरी से 08वीं तक समस्त शासकीय/अशासकीय/आगंन वाडी/सी.बी.एस.ई.एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों हेतु 05 से 07 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है।

  • संभाग आयुक्त ने पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही बरतने पर एसडीएम  देवास आनंद मालवीय को किया निलंबित, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा होंगे देवास के नए एसडीम, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने एसडीएम के कार्यालय के बाबू को किया निलंबित

    संभाग आयुक्त ने पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही बरतने पर एसडीएम देवास आनंद मालवीय को किया निलंबित, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा होंगे देवास के नए एसडीम, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने एसडीएम के कार्यालय के बाबू को किया निलंबित

    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने पदीय कर्तव्य के निवर्हन में  लापरवाही बरतने पर सहायक ग्रेड तीन अमित चौहान को किया निलंबित –———-          देवास / कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सहायक ग्रेड तीन अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास श्री अमित चौहान को अपने पदीय कर्तव्य के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासिनता एवं अनियमितता बरतने पर  तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सोनकच्छ रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी l

    संभाग आयुक्त ने पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही बरतने पर अनुविभागीय अधिकारी देवास आनंद मालवीय को किया निलंबित –——-           संभाग आयुक्त उज्जैन श्री आशीष सिंह ने पदीय कर्तव्यों के निवर्हन में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं अनियमितता पर अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग देवास श्री आनंद मालवीय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया  है।निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय उज्जैन संभाग उज्जैन रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा को अनुविभागीय अधिकारी देवास बनाया गया –——-         देवास 04 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने प्रशासकीय कार्य सुविधा एवं व्यवस्था की दृष्टि से प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा  को अनुविभागीय अधिकारी देवास बनाया है एवं संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला  को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ रजिस्ट्रिकरण अधिकारी विधानसभा हाटपिपल्या नियुक्त किया है।

  • (देवास के बच्चों और युवा के लिए खुश खबर) पतंग और डोर चाहिए तो मकर संक्रांति पर चले आईये नावेल्टी चौराहे पर, जहां होगा भव्य पतंग उत्सव, 7000 पतंगों का होगा निशुल्क वितरण साथ मैं चाइना डोर मुक्त धागा और चकरी, और गुड़ तिल वितरण, खास इस वर्ष वंदे मातरम गूंजेगा शहर में तो आसमान पर भी पतंग में लिखा होगा वंदे मातरम, ऐसा होगा हिंदू रक्षक का भविष्य समारोह

    (देवास के बच्चों और युवा के लिए खुश खबर) पतंग और डोर चाहिए तो मकर संक्रांति पर चले आईये नावेल्टी चौराहे पर, जहां होगा भव्य पतंग उत्सव, 7000 पतंगों का होगा निशुल्क वितरण साथ मैं चाइना डोर मुक्त धागा और चकरी, और गुड़ तिल वितरण, खास इस वर्ष वंदे मातरम गूंजेगा शहर में तो आसमान पर भी पतंग में लिखा होगा वंदे मातरम, ऐसा होगा हिंदू रक्षक का भविष्य समारोह

    जहां एक और पश्चात संस्कृति का हर जगह बोलबाला है तो हमारे सनातनी विपरीत परिस्थिति में भी अपना ध्वज लहराने के साथ अपनी संस्कृति के लिए सदा अग्रणी रहे हैl ऐसे ही भारतीय संस्कृति एवं परम्परा को निर्वहन करते हुए पिछले 22 वर्षों से मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भव्य पतंग महोत्सव एवं अनेक धार्मिक गतिविधियां हिन्द रक्षक संगठन देवास आयोजित करता आ रहा है। इस कड़ी मे इस वर्ष भी मकर संक्रांति पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया जाएगा। पतंगोत्सव को लेकर 3 जनवरी को प्रेसवार्ता आयोजक मनीष सेन (नेता पार्षद दल) नगर निगम, देवास द्वारा भोपाल रोड स्थित होटल सृष्टि क्लब में रखी गई। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पावर एवं सभापति रवि जैन शामिल हुए। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए श्री सेन ने बताया कि इस 23 वर्ष पूर्व संस्था संस्थापक स्व. लक्ष्मणसिंह गौड के मार्गदर्शन में शुरू किया गया था। जिसकी परम्परा को निरंतर निभाते हुए इस वर्ष भी विधायक गायत्रीराजे पवार व भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में 14 जनवरी, बुधवार को नावेल्टी चौराहा पर मकर सक्रांति महापर्व अंतर्गत प्रातः 11 बजे पतंग महोत्सव पम्परा के अनुरूप मनाया जाएगा। जिसमे हर वर्ष की तरह बच्चों को करीबन 7000 पतंग, चायना डोर मुक्त धागन चकरी, गुड़-तिल वितरित की जावेगी। पतंग में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संदेश दर्शाया जाएगा, जिसमें इस वर्ष वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष्य में पतंग में लिखाया गया है कि भारत का बच्चा-बच्चा वंदे मातरम गाएगा। पतंग उत्सव का शुभारंभ सामुहिक वंदे मातरम गायन से प्रारंभ होगा। श्री सेन ने बताया कि एमजी रोड पर हुए अधिग्रहण से फैली अस्तव्यस्तता के कारण व्यापारियों को परेशानी न हो, जिसे दृष्टिगत रखते हुए मकर सक्रांति की शाम को होने वाला भव्य आयोजन इस वर्ष स्थगित कर दिया गया है। मार्ग सुचारू होने के बाद अग्रिम वर्ष में फिर से भव्य रूप में शाम का आयोजन होगा। संगठन के अजय अग्रवाल, गौतम सिंह राजपूत, मनीष जैन, नवीन विजयवर्गीय, राजेश यादव पह., विनय सांगते, प्रभात कल्याणे, नीलेश जैन, नीतेश सेन, आशीष विजयवर्गीय, अभिमन्यु पुजारी, कृष्णपाल सिंह, सजंय तलरेजा, आशुतोष मेहता, विनय चावडा, राजेन्द्र चावडा, संजय चावडा, प्रवीण भावसार, निखिल नरवरिया, महेश बोडाने, जीतू चौहान, राहुल राठौड, अनिल वर्मा, अजय परमार, कमलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, धीरज सेन, शशांक शर्मा, आशीष शर्मा, विजय जलोदिया आदि ने समस्त सनातनी प्रेमियों से अपील की है कि पतंग महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाए।

  • इटावा के दो आरोपी पर रासुका

    इटावा के दो आरोपी पर रासुका

    –——–
    देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने अपराधी गतिविधियों में शामिल दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की  है। जिसमें आरोपी मनोज उर्फ गोलू शर्मा निवासी देवास और गौरीशंकर उर्फ गोरी पाटीदार निवासी इटावा देवास
    को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम , 1980 की धारा 3 की उप धारा ( 2 ) में प्रदत्त शक्तियों अन्तर्गत दोनो आरोपियों के विरुद्ध निरुद्ध आदेश जारी किया है । दोनो आरोपियों  को तीन-तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा ।

  • अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत में अंग्रेजी और देशी अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस ने एकजुट होकर किया विरोध प्रदर्शन, देवास को शराब को अवैध बेचने की यूनिवर्सिटी बताया, चुल्लू भर पानी में डूब मरो के नारे लगे,  ड्रग माफिया के खिलाफ भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही ( मेरा उड़ता देवास )

    अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत में अंग्रेजी और देशी अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस ने एकजुट होकर किया विरोध प्रदर्शन, देवास को शराब को अवैध बेचने की यूनिवर्सिटी बताया, चुल्लू भर पानी में डूब मरो के नारे लगे, ड्रग माफिया के खिलाफ भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही ( मेरा उड़ता देवास )

    अंग्रेजी नव वर्ष की शुरुआत में अंग्रेजी और देशी अवैध शराब के खिलाफ कांग्रेस ने एकजुट होकर किया विरोध प्रदर्शन, देवास को शराब को अवैध बेचने की यूनिवर्सिटी बताया, चुल्लू भर पानी में डूब मरो के नारे लगे, ड्रग माफिया के खिलाफ भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नही ( मेरा उड़ता देवास ) छात्र संगठन की राजनीति से युवा कांग्रेस और अब युवक कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़* के नेतृत में कांग्रेस ने आबकारी विभाग का घेराव किया। पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौड़ ने कहा कि देवास अवैध शराब की यूनिवर्सिटी बन चुका हैं देवास जिले की हर एक गली में शराब का कारोबार चरम पर हैं। जिसमें देवास का युवा चपेट में आ रहा है एवं देवास की युवा पीड़ी का भविष्य अंधकार में जा रहा है। डायरी प्रणाली पर शराब की बिक्री का अधिकार शराब ठेकेदारों को किसने दिया यह शहर की जनता आपसे जानना चाहती हैं। शराब की घर पहुंच सेवा हर गली में हो रही हैं। इस अवसर आर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि धार्मिक स्थल के पास भी वाइन शॉप है, अहाते संचालित हो रहे है जो अवैध हैं, साथ ही डायरी पर शराब बिक रही है वही जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर प्रश्न चिन्ह उठाया।, आगे जितेन्द्र सिंह गौड़ ने बताया कि पूर्व में भी एक शराब कारोबारी ने आबकारी विभाग से पीड़ित हो कर आत्महत्या की थी एवं *चुल्लू भरपानी में डूब मारो के नारे लगाए* *,विभाग शहर ओर अपने विभाग पर ठीक से नजर रखे। आबकारी विभाग से मांग किए की जल्द से जल्द अवैध शराब वितरण पर कंट्रोल किया जाए अन्यथा कांग्रेस सड़क पर उग्र आंदोलन करेगी। इस अवसर पर मनोज राजानी,जयसिंह ठाकुर , प्रदीप चौधरी,रितेश त्रिपाठी,दिलीप सिंह जी,मलखान सिंह देवड़ा,,श्रीकांत चौहान,रूपेश कल्याने, दीपेश कानूनगो सहित कांग्रेस के वरिष्ठ और युवा नेता बड़ी संख्या में मौजूद थे l लगता है नव वर्ष में कांग्रेस बड़ी तैयारी के साथ कमर कस के मैदान में आ रही है कांग्रेस में एकता आज आंदोलन में नजर आई l अब यह तो अवैध शराब के खिलाफ था l लेकिन शहर में सबसे ज्यादा युवा ड्रग्स जो अलग-अलग तरह से बिक रहा है उससे बर्बाद हो रहे हैंl और ड्रग माफिया है कि आबाद हो रहे हैं l हमारे देश के युवा पीढ़ी  को खोखला करते इन नशा के सौदागरों के कारण हमारे देवास का नाम बदनाम हो रहा है l कुछ समय जरूर पुलिस और आबकारी विभाग ने कंट्रोल किया था लेकिन बड़े पावरफुल सपोर्ट के कारण इनका कोई कुछ नहीं कर पाताl भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने भी इस मुद्दे को उठाया था और कुछ समय के लिए इसका असर भी हुआ था लेकिन आज फिर वही हालत है l चलो अच्छा हुआ विपक्ष नव वर्ष में खुलकर सामने आ गया l वैसे नए कांग्रेस के पदाधिकारी बनने के बाद कहां जा रहा था हम  त्योहार निपटने के बाद जनता के लिए खुलकर सड़क पर आएंगे  और उसका असर आज दिखाई दिया l कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में आ गई l अभी तो हमारे शहर को उड़ता देवास भी बोल सकते हैंl