Blog
-

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने तीन दिवसीय पुस्तक मेले का किया शुभारंभ ————- पुस्तक मेला शिक्षक एवं छात्र गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं-कलेक्टर श्री गुप्ता ———– अब मेला 10 मई तक होगा आयोजित, जिले के नागरिक मेले का उठाए लाभ
————– देवास मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नवीन शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के प्रारंभ में सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों हेतु अभिभावकों द्वारा क्रय किये जाने वाली पाठ्य पुस्तकें, यूनिफार्म, कापियां, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर सुलभ रूप से उपलब्ध करवाएं जाने की दृष्टि से दिनांक 8 से 10 मई तक तीन दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय देवास सिविल लाइन चौराहा में किया जा रहा है। पुस्तक मेले के प्रथम दिवस मेले का शुभारंभ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने किया। तीन दिवसीय पुस्तक मेला प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय देवास में संपन्न होगा। मेले का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती, सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमनी, डीपीसी प्रदीप जैन सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। देवास में प्रथम पुस्तक मेले का आयोजन के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि पुस्तक मेला शिक्षक एवं छात्र गतिविधियों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। पुस्तक मेले जहां विद्यार्थियों को सुविधापूर्वक किताबें, यूनिफॉर्म व अन्य स्कूल की सामग्री उचित मूल्य पर मिलेगा। वहीं किताबें, युनिफॉर्म एवं अन्य सामग्रियों के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सभी वस्तुएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं। इस मेले में देवास के समस्त प्रमुख पुस्तक विक्रेता स्टेशनरी विक्रेता गणवेश विक्रेता अपनी सामग्री के साथ उपस्थित होकर उचित मूल्य आधार पर सामग्री का विक्रय करने हेतु उपलब्ध रहेंगे। मेले के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेन थॉम एकेडमी देवास के छात्र-छात्राओं द्वारा लघु नाटिका एवं मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत करते हुए मेले में उपस्थित पालकों एवं शिक्षक, शिक्षिकाओं, अधिकारियों को शत प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती, सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुधीर सोमनी ने किया। पुस्तक मेले संबंधी जानकारी व रूपरेखा डीपीसी देवास प्रदीप जैन ने प्रस्तुत की। पुस्तक मेले में देवास नगर के प्रमुख 12 पुस्तक विक्रेता एवं 4 युनिफार्म विक्रेताओं ने अपने स्टॉल लगाए हैं। कार्यक्रम में देवास विकासखंड स्त्रोत समन्वय किशोर वर्मा, जनशिक्षक सहज सरकार, संकुल प्राचार्य रुचि व्यास, जनशिक्षक करण चौधरी, राजकुमार पटेल, दिनेश परमार, आतिश कनासिया, विक्रम मालवीय, इंदर सिंह बेसवाल, अविनाश तिवारी अपना ड्रेसेस, आयुष अग्रवाल, ओम योगी हिना कलेक्शन, विद्या श्री स्टेशनरी, संघवी स्टोर, जाधव ओल्ड बुक सेंटर, मां शारदा स्टेशनरी आदि विक्रेताओं, पालक गण, शिक्षकों की उपस्तिथ थे। मेला शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा ने किया सभी के प्रति आभार सहायक संचालक शिवनंदन प्रजापति द्वारा माना गया।
-

दो बच्ची की मौत के बाद देवास से भोपाल तक स्वास्थ्य विभाग आया हरकत में, इंदौर भोपाल जांच दल द्वारा गांव माधवपुर खेड़ा में की जांच, देवास जिले में अब डर की कोई बात नहीं…….
जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम माधवपुर खेड़ा गांव में फैली बीमारी पर सरकार ने संज्ञान लिया। मंगलवार रात को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने अज्ञात बीमारी का हवाला देते हुए सीएम मोहन यादव को ट्वीट किया था। जिसके बाद देवास से लेकर भोपाल तक स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में आई। सीएम को ट्वीट के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए इंदौर और भोपाल से जांच दल देवास पहुँचा और जांच शुरू की गई। दरअसल जिले की टोंकखुर्द तहसील के ग्राम माधवपुर खेड़ा में डेंगू या कोई नई गंभीर बीमारी फैलने की सूचना बीते दिनों जिला स्वास्थ्य की टीम को मिली थी, जिसके बाद शिविर लगाकर ग्रमीणों की जांच की जा रही थी, लेकिन दो बच्चियों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्वास्थ्य टीमें राज्य और सम्भाग स्तर से रवाना की गई। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर जिन बच्चों की मौत हुई है उन्हें पहले बुखार आया था इसके बाद उन्हें सरकारी और निजी अस्पतालो उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसी तरह गांव के कुछ अन्य बच्चे, महिलाएं भी बुखार और सर दर्द से पीड़ित थे जिनकी शिविर में जांच कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को पहुँची एमजीएम कॉलेज इंदौर की टीम के हेड वीपी गोस्वामी ने बताया कि दो बच्चियों की मौत के बाद में लगातार गांव में निरीक्षण किया जा रहा है और यहां पर कम्युनिटी सर्वे किए जा रहे हैं। जांच दल ने अलग अलग सर्वे किए जिसमे कम्युनिटी सर्वे और लार्वा सर्वे किए गए। बीते 20 अप्रैल से बीमारी की आहट गांव में हुई थी। शुरुआत में 100 से ऊपर मरीजो की प्रतिदिन जाँच की गई। डॉ. गोस्वामी ने बताया कि कम्युनिटी सर्वे में डेंगू का होना पाया गया हैं डेंगू के कई तरह के लक्षण होते है लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता हैं कि दोनो बच्चियों की मौत डेंगू से हुई है। वही सम्भाग एंटोमोलॉजिस्ट इंदौर और भोपाल से स्टेट की टीम के एपडमोलॉजिस्ट डॉ सरवैया और डॉ शैलेन्द्र सिंह ने 100 से अधिक घरों में जाकर लार्वा के सेम्पल कलेक्ट किए। जिसमे कई जगह लार्वा के सेम्पल पॉजिटिव पाए गए। डॉ.एसी शर्मा ने बताया की पानी मे एडीज का लार्वा मिला है, और उनको नष्ट करने के तरीके ग्रामीणों को बताए जा रहे हैं। औऱ हमारा मुख्य उद्देश्य हैं कि बीमारी आगे बढे न जन जागरूकता की जा रही हैं। 10 से 12 घरों के सेम्पल में 4 घरों में लार्वा पाया गया हैं। लार्वा सर्वे अभी सतत जारी रहेगा। इस संबंध में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा शिवेंद्र मिश्रा ने बताया कि हम इसको लेकर सतर्क है , जांच दल द्वारा जांच के बाद अभी तक डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है केवल एक गर्भवती महिला जिला चिकित्सालय में पॉजिटिव है बाकी जिले में अभी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य विभाग सतर्क रहने के साथ हर स्थिति में कार्य कर हर पहलू पर जांच करने के साथ कार्य कर रहा है। और अब कोई चिंता की बात नहीं है।
-

मुख्यमंत्री का भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में 61 किलोमीटर का रोड शो
देवास। देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव कल 9 मई 2024 दिन गुरुवार की 3.30 बजे खंडवा लोकसभा की बागली विधानसभा के बागली चापड़ा से हाटपीपल्या, नेवरी से नेवरी फाटा और यहां से भौंरासा फाटा होते हुए देवास में रोड शो में शामिल होंगे । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में रोड शो के माध्यम से आम जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। देवास जिला भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड शो से एक दिन पूर्व 8 मई मंगलवार को लोकसभा चुनाव केंद्रीय कार्यालय पर लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल संयोजक बहादुर मुकाती, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे रोड शो मार्ग की व्यवस्थाए देखी एवं नागरिकों से अपील की कि आयोजित रोड शो में बागली विधानसभा में एवं हाटपीपल्या विधानसभा एवं सोनकच्छ विधानसभा एवं देवास विधानसभा में पधार रहे मप्र के मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत करें । रोड शो मार्ग पर किन चौराहों पर स्वागत मंच बनेंगे वे भी चिन्हित किये गये। आयोजित होने वाले रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, संभागीय प्रभारी जीतू जिराती, लोकसभा प्रभारी जगदीश अग्रवाल, लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, तीनों विधानसभा के विधायक एवं वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे । भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल अध्यक्षगणों, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नपा अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के नागरिकों, व्यापारी बंधुओ कार्यकर्ताओ से रोड शो में शामिल होने, मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की अपील की है। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
-

लोकसभा निर्वाचन-2024) (चुनाव का पर्व-देश का गर्व) देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-विदिशा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न ————- खातेगांव विधानसभा में 69.14 प्रतिशत हुआ मतदान, 01 लाख 63 हजार 691 मतदाताओं ने किया मतदान ————– मतदान के दौरान खातेगांव विधानसभा में भ्रमण कर कलेक्टर श्री गुप्ता ने हर गतिविधियों पर रखी नजर
————- देवास,देवास जिले की खातेगांव विधानसभा में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-विदिशा के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। लोकसभा निर्वाचन के लिए खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 69.14 प्रतिशत मतदान हुआ। खातेगांव विधानसभा में 01 लाख 63 हजार 691 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 88 हजार 459 पुरूष, 75 हजार 231 महिलाओं एवं 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया। खातेगांव विधानसभा में मतदान के लिए 289 मतदान केन्द्र बनाये गये थे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने खातेगांव विधानसभा में मतदान के दौरान सुबह से लेकर शाम तक मतदान की पल-पल की गतिविधियां पर विशेष नजर रखी। मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया, हर घटनाक्रम पर जानकारी लेते रहे तथा अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। खातेगांव विधानसभा में मतदान के लिए सुरक्षा के माकूल बंदोबस्त किए गए थे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही मतदान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए भ्रमण करते रहे। इसके अलावा फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा गश्त कर मतदान के दौरान शांति व कानून व्यवस्था पर निगाह रखी। चेक पोस्टों पर एसएसटी टीमें तैनात रही। खातेगांव विधानसभा में मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं की गई। चयनित मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग कराई गई। इन केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कर आयोग स्तर के साथ ही भोपाल व जिला मुख्यालय से सतत नजर रखी गई। आदर्श और पिंक मतदान केन्द्र बनाये गये। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। चयनित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को अपने बारी का इंतजार करने के लिए खड़े नहीं होना पड़ा बल्कि बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजनों के सुगमतापूर्वक मतदान के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई थी।
-

(एक अच्छी पहल)देवास में नए शिक्षा सत्र में पुस्तकें, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराने के लिए उत्कृष्ट विद्यालय में 8 से 10 मई तक आयोजित होगा पुस्तक मेला, आई टी आई देवास में प्रवेश के लिए 20 मई तक करें आवेदन
————- देवास, पालकों के लिए के लिए अच्छी खबर हैकी जिला प्रशासन की पहल पर नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिये क्रय की जाने वाली पुस्तके, यूनिफार्म, कॉपी, स्टेशनरी आदि उचित मूल्य पर एक जगह उपलब्ध कराये जाने के लिए शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 में 08 मई से 10 मई तक सायं 04 से 07 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। देवास जिले के समस्त पुस्तक विक्रेता एवं यूनिफार्म विक्रेता प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-2 से सम्पर्क कर अपना स्थान बुक कराये। देवास जिले के समस्त अभिभावक एवं स्कूल में अध्ययनरत छात्र/ छात्राएं उचित मूल्य पर आवयश्कता अनुसार सामग्री क्रय करें एवं नई परम्परा का हिस्सा बने, ताकि आगामी सत्र में विद्यालयों की मनमानी और बाध्यता को खत्म किया जा सके। विद्यालय की बुक लिस्ट अनुसार पुस्तके एवं अन्य सामग्री किसी भी विक्रेता से क्रय की जा सकती है, जिस पर विक्रेता से छूट का लाभ भी प्राप्त होगा, क्योकि मेले में प्रतिस्पर्धा होगी। मेले मे केरियर एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन और प्रशिक्षित काउंसलर से परामर्श भी दिया जायेगा। स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत प्रतियोगिता भी आयोजित होंगी, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जायेगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास में प्रवेश के लिए 20 मई तक करें आवेदन ———— प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र WWW.DSD.MP.GOV.IN वेब साईट पर जाकर रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग करें ———– अधिक जानकारी के लिए संस्था के मोबाइल नंबर 91712-57462 एवं आईटीआई में जाकर संपर्क कर सकते है ———– देवास, 07 मई 2024/ प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास विकास नगर चौराहा में प्रवेश के लिए पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र WWW.DSD.MP.GOV.IN वेब साईट पर जाकर रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई है। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था देवास ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आवेदक संस्था के मोबाइल नंबर 91712-57462 पर फोन के माध्यम से एवं आईटीआई में स्वयं उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
-

एप के माध्यम से हो रही उपस्थिति दर्ज
उपस्थितियों में हो रही विसंगतियों को दूर करने हेतु वार्डों में ही एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज,
देवास/ सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वार्डों में नगर निगम के सफाई मित्रों की अनुपस्थिति को लेकर एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा ने दिये। एप के माध्यम से वार्डों में कार्यरत सफाई मित्रों को कार्य पर रहते हुए अपना फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह कार्य आयुक्त ने वार्डों में वार्ड वार सफाई मित्रों के अनुपस्थित होने पर उनकी उपस्थिति कैसे दर्ज हो रही है। इसी बात को पूरे संज्ञान में लेकर उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया को सफाई मित्रों की उपस्थितियों पर फोकस करने तथा प्रतिदिन की वार्डों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति उनके ही वार्डों में स्थित हाजरी पाइंट पर ही एप के माध्यम से उपस्थिति लिये जाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कुछ दरोगाओं द्वारा अन्य वार्डों में कार्य कर रहे सफाई मित्रों की फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज कराने की विसंगति आ रही थी जिसमें सुधार हेतु फोटो युक्त एप डाउनलोड कर वार्ड में ही कार्य करते हुए समय अनुसार उपस्थिति दर्ज हो। इसी कार्य को लेकर आयुक्त ने यह निर्देश उपायुक्त को दिये। उपायुक्त द्वारा आयुक्त के निर्देशानुसार एप के माध्यम से उपस्थिति ली जा रही है जिसमें हो रही विसंगतियों में सुधार हो रहा है उपायुक्त द्वारा प्रतिदिन सफाई मित्रों की उपस्थिति की जानकारी आयुक्त को दी जा रही है। आयुक्त ने सभी वार्ड दरोगाओं को निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य पर उपस्थितियों में हो रही विसंगतियों की पुनरावृत्ति नहीं हो इसका घ्यान रखें। चेतावनी देने के पश्चात भी दरोगाओं द्वारा अपने अधीनस्थ वार्ड के कर्मचारियों के अलावा अन्य वार्डों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं करें। ऐसे करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। देवास/ सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वार्डों में नगर निगम के सफाई मित्रों की अनुपस्थिति को लेकर एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा ने दिये। एप के माध्यम से वार्डों में कार्यरत सफाई मित्रों को कार्य पर रहते हुए अपना फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज करानी होगी। यह कार्य आयुक्त ने वार्डों में वार्ड वार सफाई मित्रों के अनुपस्थित होने पर उनकी उपस्थिति कैसे दर्ज हो रही है। इसी बात को पूरे संज्ञान में लेकर उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया को सफाई मित्रों की उपस्थितियों पर फोकस करने तथा प्रतिदिन की वार्डों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति उनके ही वार्डों में स्थित हाजरी पाइंट पर ही एप के माध्यम से उपस्थिति लिये जाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कुछ दरोगाओं द्वारा अन्य वार्डों में कार्य कर रहे सफाई मित्रों की फोटो अपलोड कर उपस्थिति दर्ज कराने की विसंगति आ रही थी जिसमें सुधार हेतु फोटो युक्त एप डाउनलोड कर वार्ड में ही कार्य करते हुए समय अनुसार उपस्थिति दर्ज हो। इसी कार्य को लेकर आयुक्त ने यह निर्देश उपायुक्त को दिये। उपायुक्त द्वारा आयुक्त के निर्देशानुसार एप के माध्यम से उपस्थिति ली जा रही है जिसमें हो रही विसंगतियों में सुधार हो रहा है उपायुक्त द्वारा प्रतिदिन सफाई मित्रों की उपस्थिति की जानकारी आयुक्त को दी जा रही है। आयुक्त ने सभी वार्ड दरोगाओं को निर्देश देते हुए कहा है कि कार्य पर उपस्थितियों में हो रही विसंगतियों की पुनरावृत्ति नहीं हो इसका घ्यान रखें। चेतावनी देने के पश्चात भी दरोगाओं द्वारा अपने अधीनस्थ वार्ड के कर्मचारियों के अलावा अन्य वार्डों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं करें। ऐसे करते पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।
-

चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए बहाने बनाने वालों के लिए प्रेरक उदाहरण बने दिव्यांग विमल गोस्वामी– देवास, /एक और जहां पर कहीं अधिकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में बचने के लिए कई तरह के बहाने बनाते हैं और अपने सारे सोर्स लगा देते हैं और मजबूरी में आखिरी में ड्यूटी तो करना ही पड़ती है नहीं तो कई बार में सफल भी हो जाते हैं ड्यूटी कैंसिल करने में लेकिन देश के इस महापर्व के प्रति लाखों कर्मचारियों में उमंग उत्साह का माहौल है ऐसे ही जब लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत देवास जिले की विधानसभा खातेगांव के मौला में स्थित मतदान केन्द्र में दिव्यांग मतदानकर्मी श्री विमल गोस्वामी की मतदान कराने में ड्यूटी लगाई गई है। दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बाद भी श्री गोस्वामी बड़े उत्साह के साथ मतदान कराने के लिये मतदान दल के साथ सोमवार को रवाना हुए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता मतदान कराने में बाधा नहीं है। श्री गोस्वामी ने कहा कि वे देखना चाहते हैं कि मतदान प्रक्रिया कैसी होती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिव्यांग मतदान कर्मी अपनी दिव्यांगता का हवाला देकर अपनी मतदान ड्यूटी कैंसिल कराने का प्रयास करते हैं, परंतु वे मतदान दल के साथ अपने कर्तव्य पर जाते हुए बेहद खुश हैं।


