Blog
-

राजस्थान भागने के पहले ही भेरूगढ़ हमला कांड के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
देवास में भेरूगढ़ में विक्रम सिंह सोनगरा के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस थाना नाहर दरवाजा ने गिरफ्तार कर लिया ज्ञात हो की इन आरोपियों द्वारा फरियादी विक्रम सिंह सोनगरा के घर में घुसकर जान से मारने की नियत से हमला किया गया हमला करने के बाद आरोपी अलग अलग दिशा में भागे जीने मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम नाहर दरवाजा ने एवं साइबर टीम की मदद से लोकेशन काल डीटेल्स के आधार पर पकड़ा गया । उक्त आरोपी फरारी काटने राजस्थान जाने के तैयारी में थे उक्त आरोपियों में से एक आरोपी पर पूर्व में धारा 302 का प्रकरण पंजीबद्ध है , जो जमानत पर जेल से बाहर था….. गिरफ्तार आरोपियों के नाम….. 1,मोंटू वर्मा पिता गिरवर वर्मा उम्र 21 साल निवासी भेरूगढ़ 2, गोतम उर्फ गोलू रायकवार उम्र 34 साल निवासी भेरूगढ़ 3, अंशु पिता राजेंद्र उम्र 20साल 4, सोनू पिता दीपक उम्र 30 साल 5, शुभम उर्फ शंभू पिता राजेंद्र उम्र 26 साल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया.। देवास में भेरूगढ़ में हुए इस हमले के बाद राजपूत समाज ने पुलिस अधीक्षक को उनके मकान तोड़ने के लिए भी आवेदन दिया था। घटना के बाद यह विवाद बहुत चर्चित हो गया था पुलिस के लिए इनको पकड़ना एक चुनौती था और यह भागते उससे पहले ही पकड़े गए।
-

देवास जिले के दो पुलिसकर्मी पर अपने पद का दुरूपयोग कर लेण्ड जिहाद को बढ़ावा देने का हिन्दू जागरण मंच ने लगाया आरोप और कार्रवाई के लिए दिया ज्ञापनदेवास। हिन्दू जागरण मंच मालवा प्रांत ने मप्र पुलिस के कर्मचारी/अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर लेण्ड जिहाद को बढावा दिए जाने के विरोध में केन्द्र गृहमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश शिवहरे ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि पुलिस विभाग में देवास जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जावेद खान एवं प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ फिरोज खान निवासी गायत्री शक्तिपीठ के सामने आदर्शन नगर बी सेक्टर देवास द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए वर्दी की आड में हिन्दू परिवारों की सम्पत्ति पर अवैध रूप से डरा धमकाकर हिन्दू परिवारों की सम्पत्ति को ओन पोने दाम पर खरीदकर लेण्ड जिहाद का कार्य किया जा रहा है। आदर्श नगर बी सेक्टर में बने शासकीय रोड को दादागिरी पूर्वक उखाडकर प्लाट बनाकर कब्जा कर लिया गया है। जबकि उक्त रोड का उपयोग रहवासी आवागमन के लिए करते है। रहवासियों द्वारा शिकायत करने पर दोनो भाई रहवासियों को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर डराते है। इस कारण रहवासी इनके विरूद्ध शिकायत करने से डरते है। इनके द्वारा कब्जा की गई जमीन पर ट्रक, जेसीबी आदि वाहन खडे किए गए है। इन वाहनों के द्वारा अवैध लकडी का परिवहन भी किया जाता है। मंच ने आरोप लगाया कि दोनो भाई इन वाहनों से समस्त अवैध कार्य जैसे लकडी रैती व शराब का अवैध व्यापार भी करते है। इन दोनों भाईयों के द्वारा पुलिस लाईन में शासकीय क्वाटर आवंटित/कब्जा कराकर उक्त क्वाटर में अवैध अपराधियों को रूकवाया जाता है। हिन्दू बच्चियों का शोषण का आरोप भी इन पर है। डीआरपी लाइन स्थित क्वार्टर नंबर बी-8 जो इनके नाम पर अलाटेड था, जिसमे यौन उत्पीडन से संबंधित विषय प्रकाश में आया था। उक्त विषय के कारण देवास शहर में विवादित स्थिति निर्मित हुई है। जबकि दोनो भाईयो के पास स्वयं के मकान है। उसके बावजूद भी इन्होने मिथ्या जानकारी देकर उक्त क्वार्टर आवंटित करवाये है। दोनो भाई पुलिस की आड में समस्त आपराधिक गतिविधियों संचालित करते है। दोनो भाई आपराधियो से अवैध धन लेकर तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो से साँठगाँठ कर अपराधियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने देते हैं। पूर्व में इनका नाम वाहन चोरी की घटना में भी आया था। दोनो भाई अपनी डयूटी पर नहीं रहते हुये अवैध व्यापार एवं अवैध गतिविधि में संलग्न रहते है। दोनों भाई विवादित जमीनो में हस्तक्षेप कर ओने पौने दाम पर खरीद लेते हैं। ये दोनों भाई सीधे-साधे हिन्दूओ की जमीन को लेकर लेण्ड जिहाद में लिप्त है। ये दोनों बाहर जाकर अपराधियो से हफता वसूली का कार्य भी करते हैं। इन सब कामो में लिप्त रहकर इन दोनो भाईयो ने काफी अवैध सम्पत्ति एकत्रित कर ली है तथा इनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इन्होने मुस्लिम प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियो व मुस्लिम अधिकारियो का एक संगठन बना रखा है, जिसके माध्यम से ये लेण्ड जिहाद एवं लव जिहाद का कार्य करते है। हिन्दू जागरण मंच ने आवेदन देकर मांग की है कि पुलिस की वर्दी में रहकर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोनो पुलिस कर्मचारियों की अवैध गतिविधियों की जाँच की जाकर इनके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए। अन्यथा हिन्दू समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। ओवदन की प्रतिलिपि मप्र मुख्यमंत्री, गृहमंत्री मप्र शासन, वन मंत्री मप्र शासन, पुलिस महानिर्देशक भोपाल एवं निगम आयुक्त नगर निगम देवास को भी भेजी है। इस दौरान जिला सह संयोजक दिनेश राठौड, डॉ. कमल सिंह नागर, महेन्द्र सांगते, नरेन्द्र शर्मा, सतीष चौधरी, आनंद पवार, राहुल परमार, विहिप जिलामंत्री संदीप चौबे, विजय पांचाल, गोपाल यादव, रमेश कौशल, राहुल रामराज सहित बडी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित थे।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने पटवारी मनोहर बिलावलिया को किया निलंबित
कलेक्टर श्री गुप्ता ने पटवारी मनोहर बिलावलिया को किया निलंबित ———- देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने पटवारी हल्का नंबर- 99 , अतिरिक्त हल्का नंबर -88 तहसील देवास श्री मनोहर बिलावलिया पिता श्री अंबाराम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया हैं , निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय तहसील खातेगांव रहेगा । इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी । निलम्बन की कार्यवाही मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल एवं विशेष पुलिस स्थापना , लोकायुक्त कार्यालय , कोठी पैलेस उज्जैन संभाग उज्जैन द्वारा की गई कार्यवाही पर की गई। ज्ञात हो की पटवारी मनोहर बिलावालिया को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों इंदौर के पास रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।






