अंग्रेजी कैलेंडर 2022 की विदाई पर पुलिस भी शराबियों का अच्छा सत्कार करने की तैयारी पर है। अंग्रेजी संस्कृति का यह थोपा हुआ शहरी पाश्चात्य संस्कृति की नकल करते नकलची इस दिन शराब कबाब मैं डूब कर अंग्रेजी वर्ष के विदाई करते हैं और उनका अनुसरण नई पीढ़ी भी कर रही है परंतु अब पुलिस प्रशासन ने अपना रुख भी बदल दिया है। शराब पीकर नहीं चला पाएंगे वाहन, शहर में 27 स्थानों पर होगी चेकिंग, नए वर्ष की रात्रि ऐसे सभी लोग जो शराब पीकर वाहन चालन करेंगे , उनके विरुद्ध पुलिस का सख्त एक्शन, पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह के नेतृत्व में शहर में 27 स्थानों पर और संपूर्ण जिले में लगभग 56 स्थानों पर वाहन चेकिंग की जाएगी, सभी स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराब की चेकिंग की जाएगी , यदि कोई भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाता है ,तो उसके के विरुद्ध वाहन जब्ती के साथ-साथ न्यायालय की कार्यवाही भी की जाएगी ,देवास पुलिस नववर्ष की शुभकामनाएं देती है ,साथ ही यह भी चाहती है, कि आने वाला वर्ष आपके लिए खुशियों से भरा और मंगलमय हो ,अतः अपने और अपने परिवार की चिंता करते हुए कृपया शराब पीकर वाहन न चलाएं। आमजन से यही निवेदन है कि वह इस अंग्रेजी कैलेंडर के बदलते वर्ष पर कुछ ऐसा ना करें की अंग्रेजी नववर्ष मैं हवालात की हवा खाना पड़े या कानूनी दंड का उपहार मिले।
Month: December 2022
-

अब प्रदेश में भू-माफियाओं के अतिक्रमण से मुक्त कराईं जमीनों पर बनेंगी “सुराज कालोनियाँ
—————– देवास भू-माफियाओं को मध्यप्रदेश से नेस्तनाबूद करने के दृढ़- संकल्प को अमली जामा पहनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 में 23 हजार एकड़ से अधिक अतिक्रमित शासकीय भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराया है। अब इस भूमि पर सुशासन की नई इबारत लिखने के मुख्यमंत्री के सपने को साकार करने गरीब आवासहीन परिवारों के लिए “सुराज कालोनियाँ” बसाई जायेंगी। भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र से इसकी शुरूआत भी हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रदेश में जनहित में की जा रही सख्त कार्यवाही से गुण्डे, बदमाश और माफिया खौफज़दा हैं। जन-कल्याण के लिए सख्त फैसले लिये जा रहे हैं। गरीब आवासहीन लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिये सरकार भू-माफियाओं के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 15 हजार करोड़ रूपये से अधिक के मूल्य की 23 हजार एकड़ से अधिक भूमि का उपयोग किया जायेगा। इन पर गरीबों के लिये “सुराज कालोनियाँ” बसाई जायेंगी। सरकार की दृढ़-इच्छाशक्ति भू-माफियाओं से करोड़ों रूपये की बेशकीमती जमीन से न केवल मुक्त कराई जा सकी है बल्कि इससे भू-माफियाओं के आतंक से भी जनता को राहत मिली है। इसी सप्ताह मंगलवार को खरगोन के मांगरूल रोड पर भू-माफिया योगेश ठक्कर से 60 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 11 एकड़ से अधिक शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई । इस वर्ष 2022 में ही जबलपुर के थाना बरेला के आदतन अपराधी अब्दुल रज्जाक के कब्जे से 13 करोड़ रूपये मूल्य की 2.5 एकड़ जमीन और माढ़ोताल तालाब की 280 करोड़ रूपये की 40 एकड़ शासकीय भूमि मुक्त कराई गई। मंदसौर के सीतामऊ के फरार आरोपी अमजद लाला और रूस्तम पिता शेर बहादुर के कब्जे से ग्राम बेलारी की 13 करोड़ रूपये मूल्य की 4 एकड़ शासकीय जमीन को मुक्त कराया गया। गुना के कश्मीरा जाट के कब्जे से 20 बीघा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इसी प्रकार देवास के बागली थाने के अपराधी नब्बू खान के कब्जे से वन विभाग की 2.53 एक भूमि मुक्त कराई गई। सिंगरौली के जिला बदर भू-माफिया सुरेश चौरसिया के कब्जे से सवा करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की की 5 एकड़ शासकीय भूमि को मुक्त कराया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 18 दिसम्बर को भू-माफियाओं से मुक्त कराई गई जमीन पर आवासहीन गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने के लिये नीलबढ़ क्षेत्र के ग्राम कलखेड़ा में 40 एकड़ भूमि पर सुराज कालोनी निर्माण का भूमिपूजन किया। कलखेड़ा में भू-माफिया इसरार खान, प्रताप राजवंश, श्याम सिरौनिया के अनाधिकृत कब्जे से 100 करोड़ रूपये के बाजार मूल्य की 40 एकड़ भूमि को मुक्त कराया गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशानुसार सरकार द्वारा प्रतिबद्ध होकर भू-माफियाओं को जड़-मूल से नष्ट करने के लिये चलाया गया अभियान बदस्तूर जारी रहेगा। द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में प्रदेश में भू-माफियाओं के प्रति किसी भी प्रकार की कोई रियायत न बरती जा रही है, न बरती जायेगी।
-

देवास जिला वेयरहाउस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन
देवास। देवास जिला वेयर हाऊस के संचालकों की समस्याओं को लेकर मीटिंग आयोजित की गई मीटिंग में उपस्थित क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीमान दीपक जी हवलदार मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन उज्जैन एवं जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के शाखा प्रबंधक श्री दिनेश शर्मा जी शामिल हुए देवास वेयर हाऊस संचालकों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई तथा सभी समस्याओं के निराकरण को लेकर आर. एम. साहब ने अति शीघ्र समस्या हल करने के लिए आश्वासन दिया साथ ही सभी वेयरहाउस संचालकों ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में *जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश ठाकुर* देवास, उपाध्यक्ष कैलाश टाडा खातेगांव, शैलेन्द्र होलानी कांटाफोड, सुरेन्द्र झाला टोंकखुर्द, अम्बाराम पाटीदार बागली, सुरेन्द्रसिंह राजपूत हाटपीपल्या, *महामंत्री रमेश व्यास*, कोषाध्यक्ष हिमांशु सेठिया, प्रवक्ता संजय व्यास कांटाफोड़, सहसचिव राजा पटेल सतवास, कार्यकारिणी सदस्य गिरिश धूत कन्नौद, अशोक पटेल देवास, विनोद पंवार खातेगांव, अजय अग्रवाल खातेगांव, राजा खान देवास, महेन्द्र व्यास देवास, अमित पटेल टोंकखुर्द नियुक्त किये गये। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थितजनों एवं इष्ट मित्रों ने बधाई दी।
-

छापरी हुआ धर्ममय भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महंत केशव गिरी महाराज ने की भागवत कथा
ग्राम छापरी में आज श्री श्री ब्रह्मालीन स्वामी हरिहरानंद गिरी जी महाराज की 22 वीं पुण्यतिथि समारोह और श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा कथा कलश शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए कथा स्थल तक निकाली गई कथा मे अंतर्गत माहात्म्य का वर्णन किया गया। कथा व्यास महंत केशव गिरी जी ने कहा की धुंधकारी जैसा दुर्तांत प्रेत की मुक्ति भागवत के श्रवण से हो गई तो हम जैसे सामान्य भगवत जनों का उद्धार निश्चित है। इस अवसर पर परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरीजी महाराज के पावन सानिध्य में श्री शुक सर्वानंद सन्यास आश्रम छापरी देवास के अध्यक्ष हरिसिंह ठाकुर जादौन के समस्त गांव वासियों द्वारा आयोजन किया जा रहा है। आयोजक समिति के वीरेंद्र सिंह राजपूत छापरी ने बताया कि आज से कथा प्रारंभ हुई है कथा का समय दोपहर 12:00 से 3:00 तक कथा सुनाई जाएगी
-

बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की
देवास। बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति से रुष्ठ होकर इंटक के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। उक्त जानकारी देते हुए बीएनपी मजदूर संघ के प्रधानमंत्री श्री रुपराम मिश्रा ने बताया कि बीएनपी इंटक की श्रमिक विरोधी नीति एवं इंसेंटिव योजना का समझौता नियंत्रण विभाग के कर्मचारियों को हटाकर करने के विरोध में भारतीय मजदूर संघ के सिद्धांत राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिकहित के साथ “देश के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” की भावना से प्रभावित होकर इन्टक के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सर्वश्री शुभम चक्रवर्ती, धिरेन वर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, योगेश मिश्रा, महेश मीणा, राधेश्याम कुलथिया, जगदीश मालवीया, अवधेश तिवारी, शिवोम शर्मा, युवराजसिंह, अरुप मेती, प्रसन्ना पुजारी,धर्मेन्द्रसिंह चौहान, अर्जुन तलोटा, दिव्यांश दवे, मुकेश विश्वकर्मा, गोविंद श्रीवास के साथ 50 से अधिक श्रमिकों ने कारखाना मुख्य द्वार पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता, जनपद सदस्य एवं बीएनपी मजदूर संघ के उपसंरक्षक श्री सुरेंद्रसिंह गौड़, भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण मारु, सांसद प्रतिनिधि श्री सचिन सोनी, बीएनपी मजदूर संघ के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह बैस, बीएनपी के पूर्व वरिष्ठ श्रमिक नेता श्री दौलतसिंह चौधरी, श्री श्रीकांत बक्षी, अनिलसिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं इन्टक छोड़कर भारतीय मजदूर संघ की सदस्यता ग्रहण करने वाले श्रमिकों को पुष्पमाला पहनाकर, मिठाई खिलाकर एवं ढोल ढमाके के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बीएनपी मजदूर संघ के उपसंरक्षक श्री सुरेंद्रसिंह गौड़ ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपने सिद्धांतों के कारण ही आज पूरे देश में सत्यापन की दृष्टि से प्रथम क्रम का संगठन है और लगातार तीन दशकों से प्रथम क्रम पर स्थापित है। श्री गौड़ ने इन्टक छोड़कर भारतीय मजदूर संघ में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारी के हितों की रक्षा हेतु प्रयासरत रहेगा एवं आपकी किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत समस्या के निराकरण हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा तथा आपके मान-सम्मान की रक्षा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन बीएनपी मजदूर संघ के प्रधानमंत्री श्री रुपराम मिश्रा ने किया एवं आभार भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री एवं बीएनपी श्रम कल्याण निधि समिति के महासचिव श्री कमलसिंह चौहान ने व्यक्त किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री जीवनलाल जाट, ईश्वरसिंह बारोड़, चंद्रशेखर दुबे, घनश्याम पंडित, आशिष दत्त, हेमंत चौधरी, जेपी यादव, चरणसिंह अहिरवार, प्रेमसिंह जाटव, धारासिंह मीणा, राहुल मालवीया, बबलूराम पटेल, हेमंत कदम, महेश पवार, राहुल शर्मा, गुलाब कुमावत, योगेश डोब्रियाल, शक्ति बुंदेला, हर्षल जाधव, राकेशकुमार, चंद्रपाल चौधरी, सोनू, पारसराज, प्रदीपकुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
-

(छात्र नेता जीतू गौड़ का आंदोलन सफल रहा ) राज्य शासन ने देवास में साइंस कॉलेज एवं कालुखेड़ी पहुँच मार्ग निर्माण की दी स्वीकृति, कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आवागमन होगा सुगम —————- सड़क की कुल लंबाई 14 किलोमीटर, अनुमानित लागत 23 करोड़ 52 लाख रूपये है ————- छात्र-छात्राओं के कॉलेज आने-जाने के लिए सिटी बसों की रहेगी सुविधा
————— विपक्ष की भूमिका यह सार्थक होती है जब समस्या जायज हो और उसके लिए नेता सड़क पर आ जाए । ऐसा ही साइंस कॉलेज शहर से बाहर जाने और वहां कई समस्या जायज हो तो प्रशासन शासन को भी मानना ही पड़ेगा ।इस बार तो मामला ऐसा आ गया था कि जिला प्रशासन के सामने सबसे बड़ी समस्या थी कि उनका कलेक्टर कार्यालय जाए तो आखिर कहां जाए पूरे जिले के जनता के हिसाब से कलेक्टर कार्यालय का स्थान कलेक्टर कार्यालय सुलभ होगा जल्दबाजी में पूर्व निर्णय साइंस कॉलेज हो गया था। तब यह नहीं मालूम था कि इतना बड़ा आंदोलन हो जाएगा नवागत कलेक्टर धर्म संकट में पड़ गए अब अचानक जाएं तो जाएं कहां आखिर में समझदारी से छात्र नेता और छात्र-छात्राओं ने कलेक्टर श्री गुप्ता की समझाइश पर निर्णय स्वीकार कर लिया और जवाब में जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधि के प्रयास से राज्य शासन की ओर से यह सौगात ही मिली है ।राज्य शासन द्वारा नवीन साइंस कॉलेज मेंढ़की धाकड़ के लिए सड़क की स्वीकृति दी है। सड़क के बनने से कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आवागमन सुगम होगा। देवास में ए.बी.रोड से लॉ कालेज मार्ग नागदा रसूलपुर मार्ग, बालगढ़ नागदा मार्ग, बिलावली से ग्राम राजपुरा होते हुये साइंस कॉलेज मार्ग एवं कालुखेडी पहुँच मार्ग कुल लंबाई 14 किलोमीटर मय विद्युत पोल शिफ्टिंग एवं लाइन शिफ्टिंग रोड क्रासिंग कार्य को राज्यस्तरीय निविदा समिति की बैठक में स्वीकृति मिली है। पहुँचमार्ग की अनुमानित लागत 23 करोड़ 52 लाख रूपये है। उल्लेखनीय है नवीन साइंस कॉलेज मेंढ़की धाकड़ में कच्ची सड़क होने के कारण कॉलेज के छात्र-छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में परेशानी हो रही थी। जिला प्रशासन से छात्र-छात्राओं ने पक्की सड़क के लिए मांग की थी, जिस पर जिला प्रशासन ने सड़क के लिए राज्य शासन को दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। यह उल्लेखनीय है कि सड़क निर्माण का प्रस्ताव दिसम्बर के अंत में कम समय में स्वीकृत हो गया है। इस सड़क का कार्य शीघ्र शुरू किया जायेगा। सड़क बनाने के लिए ठेकेदार को कार्य आवांटित हो गया है। सड़क को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निर्देश भी दिये गये है। नवीन साइंस कॉलेज के छात्र-छात्राओं की आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिक निगम देवास/ देवास सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड देवास द्वारा 6 बसों की सुविधा रहेगी। दैनिक रूप से आने जाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित किराए पर छात्र-छात्राओं को सुविधा प्राप्त होगी। छात्र-छात्राएं रियायती दर पर मासिक पास की सुविधा भी प्राप्त कर सकते हैं।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास में ओल्ड साइंस कॉलेज, वृद्धा आश्रम एवं विभिन्न शासकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण ————- कलेक्टर कार्यालय 26 जनवरी से भोपाल चौराहा के निकट ओल्ड साइंस कॉलेज में होगा संचालित,
————- वृद्धा आश्रम बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा, वृद्धों से मुलाकात कर, मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली , वृद्ध अपने बीच कलेक्टर को पाकर खुश हो गए और कलेक्टर गुप्ता उनसे इतने घुल मिल गए और उनके साथ कैरम तक खेलने बैठ गए इस तरह वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ वहां रह रहे बुजुर्गों में खुशियां भी बाटी———- ————- देवास में भोपाल चौराहा के निकट ओल्ड साइंस कॉलेज, वृद्धा आश्रम, विकलांग पुनर्वास केंद्र एवं शासकीय कार्यालयों में रजिस्ट्रार, खनिज विभाग, खादी ग्राम उद्योग, कृषि विज्ञान केन्द्र, आरसेटी एवं जिला उद्योग विभाग के कार्यालयों का कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, आईएएस ट्रेनी श्री टी प्रतीक राव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने भोपाल चौराहा के निकट ओल्ड साइंस कॉलेज का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि 26 जनवरी से कलेक्टर कार्यालय साइंस कॉलेज में संचालित होगा। संबंधित अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने वृद्धा आश्रम बसेरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा, वृद्धों से मुलाकात कर, मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने वृद्धा आश्रम बसेरा में मिल रही सुविधा की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने रजिस्ट्रार कार्यालय में रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि रिकार्ड रूम में रजिस्ट्री का 150 साल पुराना रिकार्ड भी देखा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला उद्योग विभाग, आरसेटी, खनिज विभाग, विकलांग पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने रेडक्रास के लिए ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए स्थान का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खादी ग्राम उद्योग कार्यालय के निरीक्षण दौरान खादी का धागा, मशीनों द्वारा कपडे की बुनाई तथा तैयार किय गये उत्पादो का अवलोकन किया। खादी ग्राम उद्योग ईकाई में शीघ्र ही खादी के रेडिमेड कपडे बनाये जायेंगे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खादी ग्राम उद्योग कार्यालय परिसर में पोधा रोपण भी किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बालगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान वैज्ञानिक श्री एस.के. बडाया ने केन्द्र में चल रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि खेती में कीटनाशक दवाईयों का उपयोग अधिक हो रहा है। खेती में कीटनाशक दवाईयों की जितनी आवश्यकता है, उससे अधिक कीटनाशक का उपयोग नहीं करें। कीटनाशक दवाईयों की जगह जैविक खाद का उपयोग करने के लिए किसानों को जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कृषि विज्ञान केंद्र में जैविक खेती करने की पद्धति और जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया को देखा तथा कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए ट्रेनिंग ले रहें जिले के किसानों से खेती के संबंध में चर्चा कर ट्रेनिंग के प्रमाण-पत्र वितरित किये। इस दौरान किसानों ने बताया कि ट्रेनिंग से हमें खेती करने में लाभ मिल रहा है।
-

तोमर न्यूजर्सी किड्स प्ले स्कूल में वीर बाल दिवस मनाया
देवास। तोमर न्यूजर्सी किड्स प्ले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने वीर बाल दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर गुरुगोविंद सिंह जी के साहिबजादो का किरदार निभाकर उनके इस बलिदान को याद किया। इस अवसर पर डायरेक्टर अजयसिंह तोमर ने बच्चों को दोनों साहिबजादों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को 26 दिसंबर 1705 को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। पूस का 13वां दिन नवाब वजीर खां ने फिर पूछा बोलो इस्लाम कबूल करते हो? 6 साल के छोटे साहिबजादे फ़तेह सिंह ने नवाब से पूछा अगर मुसलमाँ हो गए तो फिर कभी नहीं मरेंगे न ? वजीर खां अवाक रह गया उसके मुँह से जवाब न फूटा तो साहिबजादे ने जवाब दिया कि जब मुसलमाँ हो के भी मरना ही है, तो अपने धर्म में ही अपने धर्म की खातिर क्यों न मरें ? 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक इन्हीं 7 दिनों में गुरु गोविंद सिंह जी का पूरा परिवार कौम के लिए धर्म के लिए राष्ट्र के लिए बलिदान हो गया था। सभी ज्ञात-अज्ञात महावीर-बलिदानियों को याद करें जिनके कारण आज सनातन संस्कृति बची हुई है। प्रिंसीपल पूजा तोमर ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चों में शिक्षा, ज्ञान के साथ संस्कार, संस्कृति, बलिदान और देशभक्ति की भावना उत्पन्न करना हमारा उद्देश्य है। इससे पहले कॉलोनी में बच्चों के द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।


