शाजापुर में गौरी गार्डन में शादी समारोह के दौरान 13 अप्रेल को दो पक्षों में विवाद हो गया इसमें पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है ।लाल घाटी पुलिस ने जानकारी देते बताया कि शादी में पारिवारिक बातों को लेकर विवाद हुआ और इसके चलते झगड़ा हो गया दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है । घटना इस प्रकार है कि शाजापुर में एक शादी समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटरिया के पुत्र देवेंद्र अटरिया से ससुराल पक्ष से भावना सूर्यवंशी ने अपनी बहन जो कि देवेंद्र अटरिया की पत्नी है से मारपीट की बात कहीं तू ही बात बढ़ गया और इतना बढ़ गया की वहीं पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस संबंध में लालघाटी थाना शाजापुर में एक पक्ष हरेंद्र सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी नारायण वार्ड क्रमांक 28 नवीन नगर शाजापुर की रिपोर्ट पर देवेंद्र अटरिया वीरेंद्र अटरिया पिता भेरुलाल अटरिया, मेघा अटारिया पति राजेंद्र रैकवार, लीलाबाई अटा रिया पति भेरूलाल के खिलाफ अपराध क्रमांक 77 धारा 323, 294,34 के तहत मामला दर्ज हुआ है । वही दूसरा पक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र देवेंद्र अटारिया की रिपोर्ट पर हरेंद्र सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी नारायण, भावना सूर्यवंशी पिता लक्ष्मी नारायण, निर्मला बाई पिता लक्ष्मी नारायण, लक्ष्मी नारायण पिता रघुनाथ सूर्यवंशी और राम कलाबाई पति लक्ष्मी नारायण सूर्यवंशी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 78 धारा 323 294 506 में मामला दर्ज किया है ।
Blog
-

देवास का नन्हा शटलर रनक शास्त्री राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में
गोल्डन ट्रॉफी मध्य प्रदेश राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता जो की इंदौर के रऊ शहर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में 08 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जा रही है इसमें देवास शहर के नन्हे व होनहार शटलर रनक शास्त्री ने 13 वर्ष आयु वर्ग बालक डबल्स में अपनी योग्यता का प्रमाण देते हुए क्वार्टर फाइनल मैच में अपने पार्टनर बैतूल के सिद्धांत धुर्वे के साथ मिलकर सिंगरौली के दक्ष जैन व तनुल जोशी को जिन्हें तीसरी चौथी वरीयता प्राप्त थी को 25-23 ,21-19 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रनक देवास के विकास नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के इंडोर हाल में प्रतिदिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मुख्य खेल अधिकारी हेमंत सुवीर व स्टाफ पप्पी मस्कोले ,जावेद पठान, एडवोकेट संजय शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच दिलीप महाजन व देवास डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अमरजीत खनूजा से मार्गदर्शन व राष्ट्रीय खेल संस्थान द्वारा प्रमाणित एन.आई.एस.कोच रॉबिन राजपाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रनक ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पालक अजीत शास्त्री ,अजय शास्त्री शुभचिंतक अजय राणा, इकबाल कुरैशी, जितेंद्र वर्मा , अभिनंदन जैन, लीना लौंडे सीनियर खिलाड़ी युवराज वर्मा, भूमिका वर्मा, तेजस बारोड, हिमांशु कारपेंटर, यासिर कुरैशी ,सौम्या लौंडे को दिया है। रनक की इस उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी व अगले मैचो के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
-

देवास में लंबे समय बाद शहरी क्षेत्र बद्री धाम नगर में पुलिस ने पकड़ा क्रिकेट का सट्टा, युवा पीढ़ी को कर रहा बर्बाद
देवास में बहुत लंबे समय से क्रिकेट का सट्टा चल रहा है लेकिन पुलिस द्वारा आम सट्टा तो पकड़ा जाता है लेकिन क्रिकेट में यह खेल पुलिस नहीं पड़ रही थी और नतीजा यह था कि दिन पर दिन इस और युवा और सटोरियों की टीम बढ़ती जा रही हैं। देवास औद्योगिक क्षेत्र और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर बद्री धाम नगर से खुले रूप से क्रिकेट का सट्टा खाते शुभम पिता राजकुमार सोनी उम्र 29 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस औद्योगिक क्षेत्र टी आई शशिकांत चौरसिया और शहर कोतवाल दीपक यादव द्वारा अपने टीम के साथ जब बद्री धाम नगर में छापा मारा तो वहां पर शुभम ऑनलाइन गुजरात टाइटन और राजस्थान रॉयल के बीच सट्टा खाते हुए पाया गया और उसे सभी तकनीकी उपकरण के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुभम द्वारा दो ₹2000 की आईडी देकर देकर राजा,सेलू ,हेमंत, बिट्टू फैजान और अन्य लोगों से सट्टा खाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया और सी एसपी दिशेष अग्रवाल द्वारा इस हेतु विशेष टीम बनाई गई थी जो सफल हुई चलो लंबे समय बाद क्रिकेट का सट्टा पकड़ा गया। अब बात करें क्रिकेट की सट्टे की तो यह युवाओं में एक लत बन गया है या यू कहे कि नशा और पूरे देश में 10% युवा और बाकी अन्य इस अवैध कारोबार में जुड़े हुए हैं देवास में तो कई सटोरियों ने भारी मात्रा में पैसा कमाने के बाद सफेद पोश बन गए है। उनकी अपार संपत्ति अवैध संपत्ति की जांच की जाए तो कई चेहरे उजागर होंगे। पुलिस द्वारा आसानी से नहीं पकड़े जाने के कारण यह सट्टा सबसे ज्यादा खेला जा रहा है फिर अभी तो इसका मौसम चल रहा है आईपीएल इसका खास मौसम है सटोरियों ने भी शायद एमबीए किया है जो युवाओं की नब्ज पकड़ ली है वैसे युवा सट्टे की चपेट में नहीं आते उन्हें क्या मालूम रतन खत्री और कल्याण क्या है लेकिन पहले सटोरियों ने युवाओं की नब्ज पकड़ी की सबसे ज्यादा उनकी रुचि किस में है और इस खेल में सट्टा ले आए और अब खूब फल फूल रहा है। इसके कारण कई युवा बर्बाद होने के साथ कई परिवार देवास से पलायन कर चुके हैं और देश में तो कई बर्बाद होने के बाद आत्महत्या तक का कदम उठा रहे हैं। रातों-रात एक और खाईवाल रोड पति से करोड़पति बन जाता है और करोड़पति सड़क पर आ जाता है। लंबे समय बाद पुलिस ने क्रिकेट के सट्टे में हाथ डाला है तो अब लगातार कार्रवाई चलती रहेगी तो कम से कम हमें हमारे देवास के युवाओं को तो इससे मुक्ति मिलेगी। देवास में सट्टे का यह आलम है कि दूर-दूर से प्रदेश के लोग यहां पर आने लगे थे । ग्रामीण क्षेत्र में चौकी तो सट्टे के कारण ही प्रभारी की पसंद रही है। और सटोरियों की भी शहरी क्षेत्र में अभी 2024 में कम से कम दबे छुपे चल रहा है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी सट्टा शबाब पर है। जहां पर कार्रवाई की अति आवश्यकता है अभी तो पुलिस को छोटी सी कार्रवाई पर भी बधाई की कम से कम इस और ध्यान तो दिया यह युवाओं को बर्बाद करने वाला खेल है।
-

आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई, दूरस्थ जंगल में भारी मात्रा में मिली कच्ची अवैध शराब
————– देवास /देवास शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में अवैध शराब का व्यापार आम बात है लेकिन जंगल में भी भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रहण किया जा रहा है जहां आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और अभी तो लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा विशेष कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा आज बुधवार को बागली, में ग्राम भील आमला, इमलीपुरा, चौकी मोहल्ला के जंगलों में सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान लगभग 6000 लीटर महुआ लहान एवम् 110 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई, महुआ लहान को मौके पर विधिवत् नष्ट किया गया। आज की कार्यवाही में कुल 6 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए, जप्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 622000/ रूपए है । आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक, राज कुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, प्रेम यादव, डी.पी सिंह, निधी शर्मा, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जामोद, व्रत प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश भार्गव एवम् हमराह आबकारी मुख्य आरक्षक राजा राम रैकवार, दीपक धुरिया, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, दीपक टट वाडे, नितिन सोनी, भगत सिंह परते, निकिता परमार एवम् नगर सैनिक बल सम्मिलित रहे। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






