Blog
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी अमजद के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही ———– आरोपी को तीन माह के लिए केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा
———- देवासकलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने आरोपी अमजद उर्फ बाका पिता मुबारिक शेख उम्र 36 साल निवासी नागदा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण लोक व्यवस्था के अनुरक्षण के प्रतिकूल किसी भी रीति से कार्य करने से रोकने के अभिप्राय से राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम , 1980 की धारा 3 की उप धारा ( 2 ) में प्रदत्त शक्तियों अन्तर्गत आरोपी अमजद उर्फ बाका के विरुद्ध निरुद्ध आदेश जारी किया है । आरोपी को तीन माह तक की अवधि के लिए निरुद्ध कर केन्द्रीय जेल भेरूगढ़ उज्जैन में रखा जाएगा।
-

सोनकच्छ में कार से अवैध शराब ले जाते तस्कर गिरफ्तार, 4 लाख 63 हजार 240 रुपए की शराब जप्त
————- देवास देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा वृत्त सोनकच्छ में वाहन चैकिंग के दौरान अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए एक कार से 48 केन विदेशी मदिरा बियर एवं 100 पाव देसी मदिरा प्लेन के जब्त कर चालक राजेंद्र पिता कमल निवासी सोनकच्छ को गिरफ्तार कर एक प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 4 लाख 63 हजार 240 रुपए है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक निधि शर्मा, आबकारी आरक्षक विकास गौतम, दीपक तटवाड़े शामिल थे। आबकारी विभाग द्वारा जिले में इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
-

लोकायुक्त उज्जैन ने डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए पटवारी मनोहर बिलावले को रंगे हाथ पकड़ा।
देवास का पटवारी इंदौर क्षेत्र में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है ।आवेदक घनश्याम चौधरी ग्राम पटाडा जिला देवास के द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2024 को श्री अनिल विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन को शिकायत की थी कि हल्का 88 का पटवारी मनोहर बिलावले के द्वारा आवेदक की 14 बीघा जमीन का सीमांकन करने के लिए प्रति सीमांकन के 70 हजार के हिसाब से 210000/- रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है। उक्त शिकायत की तसदीक डीएसपी सुनील तालान के द्वारा करवाई गई आरोपी पटवारी उक्त सीमांकन के लिए 190000 रुपए लेने पर सहमत हुआ जिसमें से पहली किस्त में डेढ़ लाख रुपए आज दिनांक को लेना तय हुआ। शिकायत सत्य पाए जाने पर आज लोकायुक्त उज्जैन की आठ सदस्य दल के साथ ट्रैप प्लान तैयार किया गया आवेदक के द्वारा आरोपी पटवारी से बात की तो उसने मांगलिया तिराहे इंदौर पर पैसे लेकर बुलाया जहां आवेदक घनश्याम चौधरी ने नगद ₹50000 तथा ₹100000 का चेक जैसे ही पटवारी को दिया पटवारी मनोहर बिलावली को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम में पकड़ लिया। उक्त कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक दीपक सेजवार,आरक्षक संजय पटेल, आरक्षक संदीप कदम,आरक्षक नीरज राठौर, रमेश डाबर एवं शिक्षा विभाग के दो पंच साक्षी थे।
-

देवास में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में हुए संदिग्ध भुगतानों पर सहायक संरक्षण भूमि अधिकारी जगदीश ठाकुर, सहायक ग्रेड-3 शिवमराव और शिवमराव के परिवार के दो सदस्यों शर्मिला एवं तरूणराव के विरूद्ध एफआईआर दर्ज
———– कार्यालय में 01 करोड़ 77 लाख 93 हजार 142 रूपये विभिन्न खातों में हस्तांतरित कर राशि का गबन करने पर हुई एफआईआर ————- देवास 25 अप्रैल 2024/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के आदेश पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी देवास नेहा कलचुरी ने भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय देवास में हुए संदिग्ध भुगतानों पर सहायक संरक्षण भूमि अधिकारी जगदीश ठाकुर, सहायक ग्रेड-3 शिवमराव पगरूतकर तथा शिवमराव पगरूतकर के परिवार के सदस्यों शर्मिला पगरूतकर, तरूणराव पगरूतकर के विरूद्ध थाना कोतवाली देवास में एफआईआर दर्ज कराई है। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी देवास नेहा कलचुरी ने बताया कि सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय देवास में हुए संदिग्ध भुगतानों और अपने दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने तथा अपने कर्त्तव्यों के प्रतिकुल जाकर 01 करोड़ 77 लाख 93 हजार 142 रूपये विभिन्न खातों में हस्तांतरित कर राशि का गबन करने एवं मकान किराया भत्ते के रूप में 34 हजार 732 रूपये का अधिक भुगतान परिलिक्षित होने पर एफआईआर कराई है। सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी देवास में हुए संदिग्ध भुगतानों की जांच के लिए संभागीय संयुक्त संचालक कोष एवं लेखा उज्जैन द्वारा जांच समिति बनाई गई थी। जांच समिति में उप संचालक श्री गणेश कुमार धाकड़, अतिरिक्त कोषालय अधिकारी श्री सुरेन्द्र भाभर, स.अ.ले.पा.अ. सुशील चौहान, स.अ.ले.पा.अ. श्री ईश्वर सिंह अंजाना, सहायक ग्रेड-3 श्री संजीव रायकवार शामिल थे। जांच में अनियमित/संदिग्ध आहरण आईएफएमएस साफ्टवेयर अुनसार सहायक संरक्षण भूमि अधिकारी (डीडीओ) श्री जगदीश ठाकुर के लॉगिन से किया जाना परिलक्षित हुआ।





