देवास = चाणक्यपुरी स्थित राजीव आवास योजना के अंतर्गत गरीबों के लिए बनाए गए मकान नगर निगम द्वारा विभिन्न गरीब हितग्राहियों को आवंटित किए गए हैं। लेकिन देखने में आया है कि अनेक भाजपा नेताओं ने भी मल्टी में अपने परिवार के सदस्यो के नाम से अलग-अलग पांच से छह मकान खरीद लिए एवं उन्हें किराए पर दे दिया है। जब यह बात सार्वजनिक हुई तो जिन्होंने गरीबों के नाम पर मकान खरीदे थे अब वहीं इन गरीबों से मकान खाली करा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि मकान खाली कराए जाने से क्षुब्ध करीब 66 परिवार की महिलाओं एवं पुरुषों ने आकर मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी को पत्र सोपते हुए मांग की कि जिन भवनों में हम रह रहे हैं उनका हम किराया दे रहे हैं उन्हें अभी हम से खाली नहीं कराया जाए साथ ही हमें बनी हुई मल्टी में मकान दिए जाएं जिसके लिए हम नगर निगम द्वारा निर्धारित राशि जमा करने के लिए भी तैयार है। अभी हमें नगर निगम के अधिकारियों द्वारा एवं जिन्होंने मकान खरीद किए हैं उनके द्वारा डराया धमकाया जा रहा है कि मकान तत्काल खाली करो। वहीं पुलिस का भी सहारा लिया जा रहा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि इसमें नगर निगम की घोर लापरवाही है जो उन्होंने गरीबों के मकान एक ही व्यक्ति को उसके परिवार के सदस्यो के नाम से अलग अलग एक मकान की जगह 5 से 6 तक मकान कैसे दे दिए यह जांच का विषय है इस मे नगर निगम के अधिकारियों की भी मिली भगत है । श्री राजानी ने बड़ी संख्या में आए रहवासियों से कहा कि मुझे आप 3 दिन का समय दीजिए इस संदर्भ में में कलेक्टर श्री शुक्ला एवं निगम आयुक्त से बात करूंगा आपके साथ न्याय होगा गरीबों के मकान गरीबों को ही मिलना चाहिए जिन्हें एक से अधिक मकान मिल चुके हैं उनकी जांच की जाना चाहिए एवं ऐसे मकानों का आवंटन तत्काल निरस्त होना चाहिए। साथ ही पुलिस की भूमिका को लेकर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय सिंह से भी बात की एवं संबंधित पुलिसकर्मी की भूमिका की जांच करने की बात कही । वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन गरीबों को मकान नहीं मिल जाता तब तक इनसे यह मकान खाली नहीं करे जाए नहीं तो कांग्रेस को सड़को पर आकर इनके हक में जबरदस्त आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी नगर निगम के अधिकारियों की रहेगी ।
Month: May 2022
-

प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नही डाली तो केरेंगे आंदोलन
– देवास। वार्ड क्रमांक 16 की पूर्व पार्षद श्रीमती सावित्री मोहनलाल शर्मा ने जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर बताया कि वार्ड क्रमांक 16 के संजयनगर राजीवनगर व बिंजाना में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले आवास विहीन रहवासियों के कच्चे बने मकानों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया था। जिस पर आवेदन स्वीकार कर डीपीआर तैयार की गई, परंतु स्वीकृत आवेदनों की स्वीकृत राशि आज दिनांक तक हितग्राहियों के खाते में नहीं डाली गए है। श्री शर्मा ने बताया की नगर पालिक निगम देवास द्वारा डीपीआर बनाए लगभग 1 वर्ष बीतने के बाद भी हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। कई हितग्राहियों के द्वारा प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद मकान निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। निर्माण के दौरान किराए से मकान लेकर निवास करना पड़ा। मकान निर्माण की किश्त प्राप्त नहीं होने के कारण मकान किराए में बहुत सा पैसा चला गया तथा आने वाले समय में बारिश का मौसम आने वाला है। यदि मकान की किस्त प्राप्त नहीं हुई तो हितग्राहियों को मजबूरीवश बारिश में रहना होगा तथा मकान निर्माण में भी कठीनाई आ रही है। श्री शर्मा ने बताया की जब योजना लागू हुई थी तब निर्माण सामग्री सस्ती थी। वर्तमान में बड़ी महंगाई के कारण निर्माण सामग्री महंगी होने से अनुदान राशि 2,50,000/- में मकान निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है, जिसमे से भी मकान किराए के पैसे देने पर मकान निर्माण में बहुत परेशानी हो रही है। श्रीमती शर्मा ने योजना में स्वीकृत अनुदान राशि 250000/ से बड़ाकर 350000/ किए जाने की मांग की। श्रीमती शर्मा ने मांग की है की यदि जल्द ही प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त नहीं डाली गई तो नगर निगम का घेराव कर आंदोलन किया जावेगी।
-

देवास बायपास पर बनेगा नया बस स्टैंड…..
देवास /….देवास को परिवहन के क्षेत्र में एक नई सौगात प्राप्त हुई है देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने बताया की बहुप्रतीक्षित नए बस स्टैंड की पूर्ण स्वीकृति मध्यप्रदेश शासन से देवास को मिल चुकी है।इसके लिए टेंडर आमंत्रित किये जाने हेतु निविदा जारी की जा चुकी है।नया बस स्टैंड 6 करोड़ की लागत से भोपाल बाईपास पर निर्धारित स्थान पर आकार लेगा।
-

माता टेकरी पर टेकरी पर बच्चों द्वारा निरंतर चलाया जा रहा पौधा बचाओ अभियान – 20 दिनों से बच्चे दर्शनार्थियों को पानी की बोतल देकर पौधों की रक्षा का दिला रहे संकल्प
देवास। माँ चामुण्डा टेकरी पर तत्कालीन कलेक्टर आशुतोष अवस्थी द्वारा बहुत अच्छे तरीके से पौधारोपण करवाया गया था। परंतु जाने के बाद देखरेख के अभाव में पौधे सूखने लगे थे। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर पोरवाल मास्टर माइंड अबेकस के संचालक डॉ. रजनीश पोरवाल एवं डायरेक्टर श्रीमती माधुरी पोरवाल ने उनके द्वारा पढ़ाए जा रहे बच्चों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत टेकरी पर आने-वाले दर्शनार्थियों को पानी की बोतल देकर एक पौधे को गोद लेने का आग्रह किया जा रहा है। लगभग 20 दिनों से अविरत जारी इस अभियान के कारण सैकड़ों पौधे फिर से हरे-भरे हो रहे है। शुरुआत में लोग इस कार्य को समर्थन देने में असहज महसूस कर रहे थे, परंतु वर्तमान में सभी लोगों के सहयोग से पौधों को लगभग 400 लीटर पानी प्रतिदिन दिया जा रहा है। श्रीमती पोरवाल ने बताया कि वह सुबह 6 बजे आकर 1, 2 एवं 5 लीटर पानी की बोतल तैयार की जाती है, फिर एक टेबल पर पानी से भरी बोतल को विद्यार्थियों द्वारा आने वाले दर्शनार्थियों को देकर आग्रह किया जा रहा है कि कृपया पौधों को गोद लेकर उन्हें बचा लीजिए। छोटे-छोटे विद्यार्थियों की अपील का परिणाम है की वर्तमान में अधिकांश पौधे हरे हो चुके हैं। विद्यार्थियों में प्रमुख रूप से दिव्यांशु भारद्वाज, चिराग कोल्हे, खुशाल कुमरे ,आद्य आंधले, दिव्यांशी, अवनीश कटारिया, अवनी यादव, दिव्यांश कुन्ठे, वैभवी आदि विद्यार्थी प्रतिदिन सुबह से आकर इस कार्य को संपन्न करवा रहे हैं। छोटे स्तर से प्रारंभ किया गया यह कार्य लोगों के जुडऩे के कारण एक अभियान बन गया है। पाथवे और टेकरी के अधिकांश पौधे सूखने से बच गए हैं। डॉक्टर पोरवाल ने बताया कि इस अभियान को बारिश आने तक अविरत जारी रखेंगे। इस पुनीत कार्य में अरविंद महाजन, दिनेश भूतड़ा, विजेंद्र उपाध्याय, मांगीलाल अग्रवाल, डागा जी, गोयल जी आदि का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।
-

औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन रोड गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य के दौरान ही पड़ने लगी दरारे, जगह- जगह से लगा टूटने घटिया सामग्री उपयोग करने के उठने लगे सवाल
देवास ।औधोगिक क्षेत्र में पुलिस थाना के सामने निर्माणधीन सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण निर्माण कार्य के पूरे होने के पहले ही कई जगह रोड़ पर दरारें पड़ने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि औधोगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से लगभग 8 किलोमीटर रोड बनाया जा रहा है। रोड का निर्माण कार्य अभी चल ही रहा है कि जगह-जगह से रोड टूटने लगा है। बड़ी-बड़ी दरारे पड़ पड़ गई है। करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे इस रोड की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लगभग 8 माह से 8 किमी सीमेंट कंक्रीट रोड अनदेखी के कारण गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। असलियत को छुपाने के लिए रोड को टाट से ढक कर रखा जा रहा है। श्री ठाकुर ने बताया पूर्व में भी एच, आर,जॉनसन चौराहा , मंगला इंडस्ट्रीज , प्रेस्टीज फैब्रिकेटर जगह जगह से टूट फूट की शिकायत की थी।परंतु सम्बंधित, विभाग द्वारा सीमेंट कंक्रीट रोड निर्माण कार्य से पहले लेबलिंग नही किया जिसके कारण कंपनियों के अंदर बारिश के दौरान पानी भरा जाने का अंदेशा है। विद्युत पोल भी काफी नीचे हो चुके है। नीचे हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से दोषी अधिकारों पर उच्चस्तरीय जांच कर करवाही की मांग की है।यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने दी
-

अवैध रूप से गौवंश को वध करने के लिये परिवहन करने पर हुई सजा
जिला मीडिया सैल प्रभारी/एडीपीओ, श्री ऊदल सिंह मौर्य, जिला देवास द्वारा बताया गया कि आरक्षी केन्द्र बरोठा जिला देवास के सहायक उपनिरीक्षक दिनांक 10.05.2015 को अपने साथी आरक्षक के साथ देहात गश्त पर थे। उसी दौरान डबल चैकी के समीप उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के टाटा 207 वाहन क्रमांक एम.पी.09 जी.एफ.8905 में तिरपाल से ढककर गौवंश के केडों (बछडों) को वध करने हेतु इंदौर के रास्ते महाराष्ट्र की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने पर उन्होंने राहगीर पंचानों को बुलाकर सूचना से अवगत कराया। सायं लगभग 07ः10 बजे टाटा 207 वाहन क्रमांक एम.पी.09 जी.एफ.8905 आता दिखा जिसे उन्होने साथी आरक्षक की सहायता से रोका और उसमें बैठे चालक और अंदर बैठे एक अन्य व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम क्रमशः अनिल पुत्र देवानन्द गुप्ता एवं अन्तर सिंह पुत्र सिंधी गरोडिया बताया। वे वाहन में रखे सामान का कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके तो वाहन का तिरपाल हटाकर देखने पर उसमें 04 नग गोवंश के बछडे क्रूरतापूर्वक ढूंसकर भरे हुए पाए गये जिनके मुंह रस्सी से बंधे थे। मौके पर पशुओं एवं वाहन से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने के कारण उक्त पंच साक्षियो के समक्ष अनुसंधान अधिकारी ने पशु एवं वाहन जप्त किये एवं अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत थाना वापस आकर इस मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर प्रकरण अन्वेषण में लिया गया। अन्वेषण के क्रम में जप्तशुदा पशुओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, वाहन के फोटोग्राफस लिए गये, जप्तशुदा पशुओं को स्थानीय खाटूश्याम गौशाल के सुपुर्द किया गया, साक्षियों के कथन लेखबद्ध किये एवं आवश्यक अन्वेषण उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालयः- न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी, जिला देवास द्वारा दिनांक 28.05.2022 को निर्णय पारित करते हुये आरोपीगण अनिल पिता देवानन्द एवं अन्तर ंिसंह पिता सिंधी गरोडिया को धारा धारा 6 सहपठित धारा 9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 के अपराध में 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000/- रूपये से दण्डित किया गया एवं धारा 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम,1960 में प्रत्येक आरोपीगण को 50-50/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री ऊदल सिंह मौर्य, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई तथा आरक्षक साजन का विशेष सहयोग रहा।
-

शहर में करोड़ो रूपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन आप सबके आशीर्वाद से हो रहा है नये देवास का निर्माण-विधायक श्रीमंत पवार
देवास। नये देवास का निर्माण आप सब के आशीर्वाद एवं सहभागिता से सम्पन्न हो रहा है जो वादा मैंने आप लोगों से किया था उसको निभाते हुए हम विकास की और बढ़ रहे है। उक्त उद्गार विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने शहर में विभिन्न विकास कार्यो के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में विकास की मूलभूत संरचना, मानव संसाधन के बेहतर उपयोग, जीवन की मूलभूत सुविधाओं के लिये सुनियोजित प्रयास आवश्यक है। हम नये शहर के निर्माण के लिए नई जरूरतों के लिए रोडमैप बनाकर काम करे रहे है। विधायक श्रीमंत पवार ने न्यू देवास झोन क्रमांक 2 सेन्ट थॉमस स्कुल के समीप सीसी रोड निर्माण, जमना नगर में सीसी रोड़, ब्राम्हण खेड़ा में सीसी रोड़ राधा स्वामी सत्संग न्यास के सामने मुख्य मार्ग पर डामरीकरण, नौसराबाद गांव हरिजन मोहल्ले में पेवर्स ब्लाक कार्य, त्रिलोक नगर में सीसी रोड़़, अम्बेडकर नगर में सीसी रोड़, विभिन्न कॉलोनियों में पेवर्स ब्लाक, प्रताप नगर में पेवर्स ब्लाक, कंजर मोहल्ले में पेवर्स ब्लाक, बिहारीगंज में सीसी रोड़ निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य, उज्जैन रोड़ मंत्री ऑटो पार्टस वाली गली में सीसी रोड़ निर्माण, महात्मागांधी कॉलोनी में सीसी रोड एवं नाली निर्माण, माताजी टेकरी पर स्थित हनुमान जी की प्रतिमा के आसपास रिटेनिगं वॉल निर्माण,माताजी टेकरी पर प्लाजा एण्ड वॉल निर्माण, टेकरी रपट मार्ग पर नवीन शंख द्वार ,माताजी टेकरी के नीचे स्थित पुराने अन्नक्षेत्र के पास प्रवचन हॉल निर्माण तथा लक्ष्मीबाई मार्ग पर रोड़ चोड़ीकरण एवं पेवर्स ब्लाक सहित करोड़ो रूपये के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल,भाजपा नेता विजय पंडित, विनय सांगते,संजय दायमा,मनोज रॉय, सुनील योगी, राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, अजय पंडित, राजेन्द्र ठाकुर, गणेश पटेल धर्मेन्द्रसिंह बैस भरत चौधरी, शकील अपना सहित निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, विजय जाधव, जितेन्द्र सिसोदिया आदि सहित सेकड़ो की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
-

सर्व समाज विकास मंच ने मनाई वीर शिरोमणि पृथ्वीराज सिंह चौहान की जयंती
देवास। सर्व समाज विकास मंच द्वारा शुक्रवार को मुखर्जी नगर स्थित काम्पलेक्स में वीर शिरोमणि पृथ्वीराज सिंह चौहान की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने देश और सनातन धर्म को मजबूत करने की शपथ ली। इस अवसर पर वरिष्ठ लोगों ने सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि जो हमारे सनातन धर्म को मानते हैं उन्हें साथ लेकर चलना होगा। इस अवसर पर मंच संयोजक ईश्वर सिंह राजपूत, वरिष्ठ समाजसेवी हटेसिंह बैस, माखन सिंह राजपूत, प्रमोद राव जाधव, बीएन सिंह, रमेश सिंह सेंगर, डॉ. गजेन्द्र सिंह तोमर, रामकृपाल सिंह तोमर, हेमेंद्र सिंह जादौन, दिग्विजय सिंह झाला, गुलाब सिंह चौहान, राजकुमार सिंह ठाकुर, अवधेश सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह चावड़ा, सुरेंद्र सिंह बैस, महेंद्र सिंह ठाकुर, मेहरबान सिंह, राकेश तिवारी, विनोद सिंह गौड़, दिलीप सिंह राठौर, दिपेश दुबे, सचिन सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे। अंत में आभार शेलेंद्र सिंह चौहान ने माना।


