Blog

  • सोने की चैन लूटने वाले आरोपियों को 3 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदण्ड


    सोने की चैन लूटने वाले आरोपियों को 3 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदण्ड

    सोने की चैन लूटने वाले आरोपियों को 3 वर्ष सश्रम कारावास व अर्थदण्ड देवास। पुलिस थाना सिविल लाईन अन्तर्गत गंगा निकेतन कालोनी में रहने वाली प्रिया व मोनिका सगी बहने स्कूटी से 9/8/2022 को रात्रि 8.15 बजे अपने घर जा रही थी। दोनो बहन स्कुटी से जैसे ही कबीर गार्डन के गेट के सामने पहुंची। स्कुटी के पीछे बैठी मोनिका के पास मोटर साईकिल पर दो लडक़े आये व झपटटा मारकर गले में पहनी सोने की पॉच ग्राम चेन लूटकर भाग गये। फरियादी व उसकी बहन ने उन्हे देख लिया था। पुलिस थाना सिविल लाईन देवास ने घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अनुसंधान के दौरान व सोनकच्छ आरक्षी केन्द्र में अभियुक्त नीलेश व विकास से पूछताछ व अन्य अपराध में हरदा जेल में बंद आरोपियों की औपचारिक गिरफ्तारी कर देवास न्यायालय से प्रोडक्शन वांरट जारी करवाया गया व पूछताछ की गई। अभियुक्त निलेश की निशादेही परउसके मकान  पिथमपुर धार से 5 ग्राम सोने की चेन जप्त की गई। अनुसधान पूर्ण कर आरोपीगण के विरुद्व धारा 392, 34 में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया। विचारण न्यायालय द्वारा धारा 392 सहपठीत धारा 34 भादस में तीन-तीन वर्ष के सश्रम कारावास व पाँच-पाँच हजार रूपए अर्थ दण्ड से आरोपीगण निलेश व विकास को दंडित किया। विचारण न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध आरोपी निलेश राठौर निवासी पीथमपुर एव विकास पिता अजय अवस्थी निवासी पीथमपुर जिला धार ने जिला न्यायालय के समक्ष अपील प्रस्तुत की। जिस पर न्यायालय तृतीय सत्र न्यायालय देवास के विद्वान न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार पाटीदार के न्यायालय ने दिनांक 14/5/2024 को दिये निर्णय में आरोपियों की अपील को निरस्त किया। अपने निर्णय में अपर लोक अभियोजक मनोज श्रीवास द्वारा अपील में अंतिम बहस (तर्क) के दौरान साक्षीगण की साक्ष्य से अभियुक्तगण द्वारा घटना कारित करना प्रमाणित होने व अपील सारहीन होने का तर्क रखते हुऐ विचारण न्यायालय द्वारा दिये दण्ड की पुष्टी का निवेदन करते हुऐ आरोपियों की अपील निरस्त करने का निवेदन किया था। न्यायालय के समक्ष अपर लोक अभियोजक ने सोने की चेन लूटने की बढती घटनाओ व दर्ज अपराध का तर्क न्यायालय के समक्ष रखा था। साथ आरोपियों द्वारा चेन लूटने के अन्य आरक्षी केन्द्र में अपराध पंजीबद्ध होने का तथ्य तर्क के दौरान माननीय न्यायालय के समक्ष रखा। अपील न्यायालय द्वारा आरोपीगण की प्रतिभुति बंधन पत्र निरस्त कर अभियुक्त गण को सजा भुगताये जाने हेतु सजा वारंट के साथ जिला जेल देवास भेजा शासन की ओर से अपील न्यायालय में मनोज श्रीवास अतिरिक्त लोक अभियोजक ने पैरवी की पक्ष रखा।

  • पोरवाल युवा संगठन ने स्थापना दिवस पर वरिष्ठों का सम्मान किया

    पोरवाल युवा संगठन ने स्थापना दिवस पर वरिष्ठों का सम्मान किया

    देवास। अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष गोविंद डबकरा के निर्देशानुसार संगठन का 21 वॉ स्थापना दिवस प्रत्येक नगर में मनाया गया इसी कड़ी में पोरवाल युवा संगठन जिला देवास द्वारा समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान कर एवं वाहन रैली निकालकर 11 मई को संगठन का 21वा स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पोरवाल युवा संगठन के संस्थापक राजेंद्र संघवी पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार संघवी, पोरवाल समाज देवास संरक्षक अजय गुप्ता, समाज अध्यक्ष डॉ. रजनीश पोरवाल, ऐद्रनाथ गुप्ता, अनंत नारायण पोरवाल, कांतिलाल पोरवाल, राजेन्द्र पोरवाल थे। आयोजन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक पोरवाल द्वारा की गई प्रारंभ में सभी अतिथियों श्रीनाथजी के चित्र पर पुष्प हार पहना कर  दीप प्रज्वलित किया। स्वागत् उद्बोधन जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता ने दिया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता एवं युवा संगठन द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की एवं समाज में युवा शक्ति का महत्व बताया और  पोरवाल समाज के वरिष्ठ जनों का सम्मान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश गुप्ता, नन्दलाल मुजावदिया, के.सी. गुप्ता, सत्यनारायण संघवी, ओमप्रकाश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, शांतिलाल पोरवाल, राधेश्याम धनोतिया, सुरेश घड़िया ,विजय घाटिया, सुरेश फरक्या,प्रकाश मुजावदिया, दिनेश धनोतिया,राजेंद्र  गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, कैलाश रत्नावत,महेश पोरवाल, सीए कमलेश धनोतिया, मनोज संघवी, दशरथ धनोतिया ,पीयूष पोरवाल, कान्हा फरक्या, निलेश गुप्ता, हर्षद घड़िया, नवीन संघवी, मोहित गुप्ता, अभिषेक पोरवाल, अजय रत्नावत, सुमित दानगढ़, मयंक गुप्ता, दीपक पोरवाल  ,हिमांशु सेठिया, राजेश संघवी, आकाश मुजावदिया, उमंग घाटिया एवं समाज की मातृशक्ति भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समाज के संरक्षक अजय गुप्ता द्वारा सभी समाज बंधुओ को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई साथ ही  प्रसिद्ध भजन गायक श्री द्वारका मंत्री का अभिनन्दन राजेन्द्र संघवी एवम् युवा साथियो द्वारा किया गया। इस अवसर पर द्वारका मंत्री द्वारा सुमधुर भजन सुनाए एवं आरती संपन्न की एवं अंत में वाहन रैली निकाली गई जिसमे सभी बंधुओ ने हर्षोल्हास के साथ भाग लिया और पोरवाल युवा संगठन जिंदाबाद के नारे लगाए गए। आभार उपाध्यक्ष महेश गुप्ता ने माना।

  • बहिष्कार का करें बहिष्कार, नोटा को बोले  नो, अपने क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान कर रिकॉर्ड बनाएं,अपने शहर को मतदान में भी नंबर वन बनाएं, जागरूक दिव्यांग कर्मचारी ने बदल दी ड्यूटी निरस्त करने वालों की  मानसिकता, पुस्तक मेला और लगना चाहिए,मालीपुरा मैं बही धर्म की ज्ञान गंगा, पटवारी का निलंबन, श्रमिक नेता नहीं रहे

    बहिष्कार का करें बहिष्कार, नोटा को बोले  नो, अपने क्षेत्र में रिकॉर्ड मतदान कर रिकॉर्ड बनाएं,अपने शहर को मतदान में भी नंबर वन बनाएं, जागरूक दिव्यांग कर्मचारी ने बदल दी ड्यूटी निरस्त करने वालों की  मानसिकता, पुस्तक मेला और लगना चाहिए,मालीपुरा मैं बही धर्म की ज्ञान गंगा, पटवारी का निलंबन, श्रमिक नेता नहीं रहे

    भगत –  बाबा प्रणाम। 

    बाबा -बेटा प्रणाम सबसे पहले वोट देकर ही इधर आना चाहे कितनी ही बड़ी लाइन लगे और कड़ी धूप हो सबसे पहले वोट देना।

    भगत  -बाबा इस बार माहौल नहीं बना है वैसा जैसा बनना बनता है।

    बाबा —बेटा और कैसा माहौल चाहिए पीले चावल तक तुम्हारे घर पर देने आ गए। मतदाता पर्ची से लेकर फोन मैसेज और रैली रंगोली क्या तुम्हारे घर के सामने ढोल बजा कर लेकर जाए तब वोट डालने जाओगे यह तो अपना कर्तव्य है सरकार को इतना करने की जरूरत नहीं अगर मतदाता जागरूक हो जाए तो । परंतु हमारे देश में वोट डालने से लेकर कचरा फेंकने तक के लिए समझाना पड़ता है कि कचरा पेटी में ही डालें और उसके लिए करोड़ों रुपए खर्चा करना पड़ते हैं तो वोट डालने से ज्यादा वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए निर्वाचन आयोग को और सरकार को  रुपए खर्च करना पड़ते हैं प्रचार प्रसार में ही और समझने के लिए ही फिर भी प्रतिशत के लिए शासन प्रशासन को जूझना पड़ता है।

    भगत -इस बार तो देवास जिले में अच्छा प्रतिशत रहेगा।

    बाबा- हां बेटा जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता दिन रात एक  कर केवल शांतिपूर्ण मतदान के साथ सर्वाधिक मतदान करने के लिए प्रयासरत है। और इस बार प्रतिशत 100% बढ़ेगा। क्योंकि सबसे बड़ा कारण शादी विवाह लग्न नहीं होना। दूसरा दूसरे जिलों में कम मतदान देखकर भी शासन प्रशासन के साथ सभी संगठनों ने अच्छी मेहनत की है।

    भगत—- कहीं पर तो फूफा जी रूठ गए हैं।

    बाबा- हां बेटा समझ गया बहिष्कार की बात कर रहा है ना तो जो गांव वाले या किसी मोहल्ले में अगर बहिष्कार होता है वह भी लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का ।तो मेरी नजर में तो सबसे बड़े नादान वही है क्योंकि आपके बहिष्कार करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इतने बड़े आठ विधानसभा के चुनाव में एक लोकसभा बनती है उसमें दो-चार गांव केवल अपनी क्षेत्रीय समस्या के लिए ब्याव मैं फूफा जी बनते हैं तो अब नए जमाने में फूफा जी को ज्यादा मनाते नहीं ऐसे ही ब्याव सफलतापूर्वक संपन्न हो जाते और फूफा जी मुंह फूलाए घर निकल जाते है। और फिर जो ग्रामीण या मोहल्ले वाले बहिष्कार करते हैं ।तो फिर उनकी बात जीतने वाला नेता क्यों सुनेगा। इसलिए बहिष्कार करने वाले की बात का ही बहिष्कार करें और ऐसे भड़काऊ लोगों को सबक सिखाएं जो राष्ट्रीय मुद्दे की जगह स्थानीय छोटे मुद्दे पर आपका कीमती मत को नहीं देने के लिए बोल रहे हैं ।यह अवसर फिर 5 वर्ष बाद आएगा और इतना अच्छा मौका 5 वर्ष बाद मिलेगा इसलिए अपना कीमती वोट बहिष्कार के नाम पर भी ना बर्बाद करें।

    भगत – नोटा भी तो हे ना।

    बाबा– बेटा वह तो वह ऑप्शन है की आपको उम्मीदवार में से कोई भी उम्मीदवार पसंद ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है इतने उम्मीदवार है । निर्दलीय भी है उसके बावजूद भी अपना कीमती में वोट नोटा को देकर कुछ नहीं मिलना। अब नोटा को भी नो  बोलना है। जब इतने ऑप्शन है तो क्यों ना हम अपने पसंद के किसी भी उम्मीदवार को वोट दें और उनका उत्साह बढ़ाएं । सबसे बड़ी बात बेटा इस बार अगर सभी ईमानदारी से लग जाए तो देवास शहर में या और अन्य शहर में भी रिकॉर्ड मतदान कर एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं अपने जिले को नंबर वन बनाएं केवल सफाई में ही नंबर नहीं मतदान में भी हमारा जिला नंबर वन बने बस एक छोटी सी यही बात है और इस बार लग रहा है कि हमारा शहर नहीं पूरा जिला नंबर वन होगा।

    भगत – इस बार कर्मचारियों में भी उत्साह है ड्यूटी भी उत्साह के साथ कर रहे हैं ड्यूटी कैंसिल करने के लिए ज्यादा बहाने बाजी नहीं चली।

    बाबा —-देवास जिला कलेक्टर अपनी टीम को अच्छी तरह लेकर चल रहे हैं उनका उत्साह वर्धन करते हैं हाल ही में खातेगांव चुनाव में दिव्यांग विमल गोस्वामी द्वारा दिव्यांग होने के बाद ड्यूटी पर हाजिर होना और ईमानदारी से ड्यूटी करने से चुनाव में बहाने बाजीगर ड्यूटी कैंसिल करवाने वाले इस बार कम ही नजर आए और जो कर रहे हैं वह भी उत्साह के साथ मैदान में डटे हैं सबसे बड़ी बात की कप्तान अच्छा हो तो पूरी टीम उत्साह के साथ करती है काम कि हमारे कप्तान इतनी मेहनत कर रहे हैं तो हम भी क्यों ना हम भी उसी तरह काम करें और उनके साथ दे। इस बार जागरूक दिव्यांग कर्मचारी विमल गोस्वामी अच्छा सबक दे गए।

    भगत -अभिभावकों के लिए पुस्तक मेला भी लाभदायक रहा।

    बाबा —देवास जिला कलेक्टर के प्रयास की जितनी सराहना की जाए उतना कम है अभी आचार संहिता चल रही है इसलिए ज्यादा तो नहीं बोलेंगे इतनी ही बात है कि उन्होंने कोई सा भी मुद्दा है उसका शांति के साथ स्थाई निराकरण किया है। अभी स्टेशनरी की दुकान पर अभीभावको के साथ मनमाने दाम की बात सामने आ रही थी। तो जिला प्रशासन के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन एक अच्छी पहल रही ।बस इसमें इतना सा रहा कि कई कोर्स छात्रों को नहीं मिले अगली बार से एक और मेला लगे और उसमें बड़े स्टेशनरी वाले को भी किसी भी तरह शामिल किया जाए नहीं हो तो इंदौर से बुलाया जाए ताकि छात्रों को अपना कोर्स होने का दर्द ना रहे जो भी हो पुस्तक मेला एक अच्छी पहल थी एक बार और शिक्षण सत्र शुरू होने के पहले इसे लगाया जाना चाहिए जिसमें स्टेशनरी वालों का भी लाभ है कि आपके यहां पर वह ग्राहक भी मिल जाएंगे जो आपकी दुकान तक नहीं आते हैं और जनता का भी भला हो जाएगा।

    भगत —मालीपूरा मैं धर्म ज्ञान की गंगा बही।

    बाबा —-ऐसा लग रहा है कि सतयुग वापस आ रहा है क्योंकि शहर में बड़े यज्ञ हवन होना भी इसका संकेत है इस बार मालीपुरा के धर्मालु भाग्यशाली रहे जिन्होंने यह धार्मिक आयोजन किया गुरुदेव गरुड़ दास जी महाराज द्वारा विगत वर्षों से हवन यज्ञ और धार्मिक आयोजनों में युवाओं की टीम को भी जोड़कर देवास को धर्म में बनाने का अच्छा प्रयास है यहां पर आचार संहिता में भी इतनी शांति के साथ आयोजन संपन्न हुआ आयोजक बधाई के पात्र है।

    भगत —पटवारी का निलंबन हो ही गया।

    बाबा  —-ज्यादा करो दूसरे के लिए कम करो अपने लिए ऐसे ही यह पटवारी साहब सारे रिकॉर्ड तोड़ चुके थे ।और अति हो गई थी जिसका अंत भी होना ही था। फिर पहली बार ऐसा हुआ कि देवास के कर्मचारियों को इंदौर में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया लोकायुक्त पुलिस ने ।पटवारी मनोहर बिलावलिया को पकड़े जाने के बाद भी निलंबन नहीं किया गया था। जिसको लेकर बहुत चर्चा चल रही थी । किसी के भी निलंबन के लिए थोड़ी सी प्रक्रिया लंबी जरूर रहती है लेकिन कोई बच नहीं सकता और आखिर जिला कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर ही दिया। देवास में पटवारी को लेकर बहुत चर्चा चलती है ।जमीन के भाव आसमान पर है तो पटवारी के भी भाव उस हिसाब से ही है मजबूर किसान है अपनी जमीन चाहे भले व महंगी दे रहा हो लेकिन दे तो कलेजा का टुकड़ा रहा है उसमें से भी केवल उसे नापने के लिए इतने रुपए देना पड़े तो लोकायुक्त को तो याद करेगा ही फिर बहुत कम प्रकरण लोकायुक्त में जाते हैं ।जब आप ज्यादा सताओगे तो मजबूरन लोकायुक्त में जाएगा नहीं तो आटे में नमक तो हमेशा चलेगा ही।

    भगत —बाबा अच्छे श्रमिक नेता ब्रज दादा नहीं रहे।

    बाबा –हां बेटा देवास श्रमिक क्षेत्र में बहुत कम नेता थे जो श्रमिकों की लड़ाई दबंगता के साथ लड़ते थे इसमें बैंक नोट प्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता स्वर्गीय ब्रज श्रीवास्तव थे । जो श्रमिक क्षेत्र के साथ किसानों में भी लोकप्रिय थे और उनकी दबंगता के कारण देवास में बैंक नोट प्रेस में इंटर मजबूत हुआ था श्रमिक नेता स्वर्गी ब्रज दादा को कलयुग टाइम की ओर से श्रद्धांजलि शत-शत नमन

    भगत- बाबा मैं तो चला चाहे कोई काम हो ना कैसी स्थिति हो वोट डालूंगा।

    बाबा –हां बेटा स्वयं वोट डालना और फिर परिवार को और आसपास पड़ोसी फिर रिश्तेदार और परिचित को मोबाइल पर फोन कर केवल वोट के लिए प्रेरित करो यह भी पुण्य का कार्य है लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान चाहे गिलहरी की तरह दो लेकिन दो जरूर जय हिंद जय भारत

  • आबकारी विभाग ने खेत पर बने मकान  से 45 पेटी देशी मदिरा जप्त

कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    आबकारी विभाग ने खेत पर बने मकान से 45 पेटी देशी मदिरा जप्त कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    ——— आज फिर आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की देवास जिले में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के दल द्वारा बागली में मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम करनावद में खेत पर बने मकान की विधिवत तलाशी ली, जिसमें 45 पेटी कुल 405 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद हुई तथा मौके से एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया। आरोपी द्वारा मदिरा अवैध रूप से संग्रह कर रखे पाए जाने से मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 01 लाख 57 हजार 500 रूपए है। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • ———-देवास जिले में मतदान को लेकर मतदाता में भारी उत्साह,
मतदान दलों का मतदान केंद्रों पर ढोल-ढमाके, पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

    ———-देवास जिले में मतदान को लेकर मतदाता में भारी उत्साह, मतदान दलों का मतदान केंद्रों पर ढोल-ढमाके, पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

    —————- वैसे तो पूरे देश में लोकतंत्र के महापर्व पर उत्साह का माहौल है लेकिन देवास में कुछ अलग ही माहौल है। जहां पर रोज सामाजिक संगठन से लेकर जिला प्रशासन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिए कई अनूठे प्रयास कर रहा है तो अब आम मतदाता भी जागरूक होकर मैदान में आ रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम में चौथे चरण में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र देवास के लिए विधानसभा देवास, सोनकच्छ्, हाटपीपल्या और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बागली विधानसभा में 13 मई को सुबह 07 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए मतदान दल मतदान सामग्री लेकर मतदान केन्द्रों पर पहुंच गये है। मतदान दलों के मतदान केंद्रों के आगमन पर बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं अन्य संबंधितों द्वारा ढोल-ढमाके, आतिशबाजी, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सभी मतदान दलों ने सभी मतदाताओं से विनम्र आग्रह करते हुए कहा है कि आप सभी को सारे काम छोड़ कर दिनांक 13 मई को उत्साह एवं उमंग के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करना है और दूसरों मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना है।