Blog

  • कलेक्टर श्री गुप्ता पहुंचे  बागली विकास खण्‍ड में विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों, मतदान केन्‍द्रों, स्‍कूलों, आंगनवाड़ी केन्‍द्रों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर समिति प्रबंधक, दो शिक्षक दो जन शिक्षक पर कार्रवाई, कुएं की मुंडेर नहीं बनने पर भूमि स्वामी एफ आई आर, बरोठा में नरवाई जलाने पर अर्थदंड

    कलेक्टर श्री गुप्ता पहुंचे  बागली विकास खण्‍ड में विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों, मतदान केन्‍द्रों, स्‍कूलों, आंगनवाड़ी केन्‍द्रों का किया निरीक्षण, लापरवाही पर समिति प्रबंधक, दो शिक्षक दो जन शिक्षक पर कार्रवाई, कुएं की मुंडेर नहीं बनने पर भूमि स्वामी एफ आई आर, बरोठा में नरवाई जलाने पर अर्थदंड

    ———–       देवास/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने बागली विकासखण्‍ड के विभिन्‍न उपार्जन केन्‍द्रों, स्‍कूलों, मतदान केन्‍द्रों, आंगनवाड़ी केन्‍द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम बागली श्री आनंद मालवीय सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।    

       कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखण्‍ड में निरीक्षण के दौरान ग्राम टिल्‍याखेडी में ग्रामीणों से चर्चा की और समस्‍याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम टिल्‍याखेडी में कान्हा सरकार वेयरहाउस और श्यामा चरण शर्मा वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उपार्जन कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक सुश्री अंकिता पंचोली का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने परिवहन चालान और किसानों को उपार्जन भुगतान संबंधी निर्देश दिये।    

       कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिल्‍याखेडी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिल्‍याखेडी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्री सुरेश कुमार माली और जन शिक्षक श्री मुरली नागर द्वारा एफएलएन की जानकारी नहीं देने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिल्‍याखेडी में बनाये गये मतदान केन्‍द्र का निरीक्षण किया और मतदान केन्‍द्र पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के निर्देश दिये।       कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिल्‍याखेडी में आंगनबाड़ी केन्‍द्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने अच्‍छे कार्यो के लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रमिला गुर्जर की प्रशंसा की।       कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम बावल्‍या में पूजा वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उपार्जन कार्य देखा और परिवहन चालान तथा किसानों को भुगतान संबंधित निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बावल्‍या में मतदान केंद्र देखा और मतदान केन्‍द्र पर सभी मूलभूत सुविधाए उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम बावल्‍या में शिक्षकों से एफएलएन की जानकारी ली। ग्राम बावल्‍या में आंगनबाड़ी केन्‍द्र का निरीक्षण किया और आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये।      

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम देवगढ़ में छत्रपति वेयरहाउस का निरीक्षण किया उपार्जन कार्य देखा और परिवहन चालान तथा किसानों को भुगतान संबंधित निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम देवगढ़ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और आर्दश मतदान केन्‍द्र पर सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं के निर्देश दिये। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्रीमती ओमिता पाठक और जन शिक्षक श्री रमेश शर्मा द्वारा एफएलएन संबंधी जानकारी नहीं देने पर कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी नहीं होने पर प्रिंसिपल रविंद्र मालवीय को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने प्राथमिक शाला के विद्यार्थी शंकर भोला से चर्चा की और एफएलएन संबंधी प्रश्‍न पूछे, जिस पर विद्यार्थी ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।      

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय चापड़ा में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्‍द्र में सभी व्‍यवस्‍थाएं समय रहते करने के निर्देश दिये। अध्‍यापिका श्रीमती बसु राठौर से एफएलएन की जानकारी ली, अच्‍छे पढाने पर श्रीमती बसु राठौर को बधाई दी। विद्यार्थी विक्रम ओम से चर्चा की और एफएलएन संबंधी प्रश्‍न पूछे, जिस पर विद्यार्थी  विक्रम ओम ने सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने चापड़ा में जेएमडी वेयर हाउस और बागली में अन्नपूर्णा वेयर हाउस निरीक्षण किया। उपार्जन कार्य देखा और परिवहन चालान तथा किसानों को उपार्जन भुगतान संबंधी निर्देश दिये।

    देवास जिले की जनपद पंचायत बागली में कुएं की मुंडेर नहीं बनाने पर भूमि स्‍वामियों पर एफआईआर दर्ज ———– /

    जिले में खेतों की मेड़ पर कुआं निर्मित किया जाता है लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई जाती है। ऐसे भूमि स्‍वामियों को चिन्हित कर उन पर धारा 188 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। इसी के तहत जनपद पंचायत बागली के ग्राम बोरपड़ाव में भूमि स्‍वामी श्री सुखलाल पिता जमाल और रूमाल पिता जमाल, ग्राम चन्‍दूपुरा में भूमि स्‍वामी राजेश पिता लक्ष्‍मीनारायण और गीता बाई पति नारायण मीणा तथा ग्राम बोरखाल्‍या में भूमि स्‍वामी गणेश बिसन और तुकाजी पिता हुरकी पर कार्रवाई करते हुए धारा 188 एवं अन्‍य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    देवास जिले के ग्राम बरोठा में खेत में नरवाई जलाने पर भूमि स्‍वामी मुकेश, ललतेश एवं माधुरीबाई से 2500-2500 रूपये अर्थदंड वसूला

    ———— देवास / नायब तहसीलदार श्री राकेश पगारे ने बताया कि ग्राम बरोठा में खेत में नरवाई जलाना पाये पर किसान मुकेश, ललतेश एवं माधुरीबाई पति मनोजकुमार से 2500-2500 रूपये प्रत्‍येक से अर्थदंड वसूल किया गया। खेतों में फसल अवशेष या नरवाई जलाने से पर्यावरण को अपुरणीय क्षति होती हैं। नरवाई जलाने के कारण भूमि में उपलब्ध सूक्ष्म जीव एवं केचुआं साहित पशु-पक्षी आदि जलकर नष्ट हो जाते हैं, जो कि खेत की मिट्टी को प्राकतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। नरवाई जलाने से एक और फसल उत्पादन कम होता है, वही दुसरी और वायु प्रदुषण होता है जो कि श्वसन संबंधित रोगों का कारण है। मेढ़ के उपयोगी पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसिलिये फसल अवशेषों को खेत में ही मिट्टी पलटने वाले हल से या रोटावेटर से मिलाएं, जिससे खेत की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होगी।

  • जन्म जन्मांतर का पुण्य उदय होता है जब प्रभु श्रीराम की कृपा और गुरू के आशीर्वाद प्राप्त होते हैं तब प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण करने का सौभाग्य जागता है- साध्वी सत्यप्रिया दीदी

    जन्म जन्मांतर का पुण्य उदय होता है जब प्रभु श्रीराम की कृपा और गुरू के आशीर्वाद प्राप्त होते हैं तब प्रभु श्रीराम की कथा श्रवण करने का सौभाग्य जागता है- साध्वी सत्यप्रिया दीदी

    देवास। पैरों में भले फटे जूते हो मगर सर पर सतगुरू की कृपा होगी तोे आप महाराजा है। जहां गुरू की कृपा संत का मिलन होता है वहां अंतस का विचार बदल जाता है। गुरू कैैसा भी हो शिष्यत्व पूरा होगा तभी ज्ञान और अध्यात्म की चेतना जाग्रत होगी। गुरू की कृपा से नारायण को प्राप्त करने की दृष्टि प्राप्त होती है। सतकर्म से पुण्य उदय होता है। संतों की कृपा से ज्ञान प्राप्त होता है। जानकारी किसे से भी मिल सकती है किंतु ज्ञान सतगुरू के चरणों में बैठकर ही प्राप्त होता है। जीवन सत्संग और कथा मनोरंजन का साधन नहीं आत्मरंजन का साधन है। किसी को पाने के लिए दूर जाना पड़ता है, परंतु पाने के लिए उसे जानना पड़ता है। वह सर्व व्यापक है, आकाश दूर नहीं है जहां देखोगे वहां आकाश है। भगवान का अर्थ है भ से भूमि, ग से गगन, अ से अग्नि, वा से वायु, न से नीर ये पंच तत्व ही परम तत्व है। ये परम तत्व हमारी आत्मा में है। इसे जिसने जान लिया उसने परमात्मा को जान लिया। उस चित्त को जाग्रत करने के लिए गुरू की कृपा प्राप्त करना होेती है। भगवान राम के नाम की महिमा है कि कलि काल में जिसने राम का नाम लिया समझना वहां हनुमान मौजूद थे। भगवान का नाम व्यक्ति के कलमश को धोता है। तुलसीदास जी ने कहा है कि कलियुग केवल नाम अधारा। सतयुग में भगवान को प्राप्त करने के लिए बहुत तपस्या करना पड़ती थी तब जाकर भगवान के दर्शन की अनुभूति होती थी, किंतु कलियुग में तोे केवल भगवान का नाम स्मरण करने से ही भव सागर पार किया जा सकता है। प्रभु राम की कृपा और गुरू के आशीर्वाद तभी प्राप्त होते हैं जब प्रभु श्रीराम की कथा को श्रवण करने का सौभाग्य जागता है। यह आध्यात्मिक विचार चैत्री नवरात्रि पर कैलादेवी मंदिर में प्रारंभ हुई श्रीराम कथा के दौरान महान आध्यात्मिक प्रवक्ता ऋतुम्भरा दीदी मां की परम शिष्या साध्वी सत्यप्रिया दीदी ने श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर आध्यात्मिक चित्रण के साथ कहे। बालकांड में गुरू की महिमा का सुंदर वर्णन करते हुए आपने राम कथा के श्रवण करने वाले श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। व्यासपीठ की पूजा दीपक गर्ग, अनामिका गर्ग, जयेश गर्ग, प्राची गर्ग, हितेष गर्ग एवं परिवार ने की। साध्वी सत्यप्रिया का स्वागत संयोजक रायसिंह सेंधव, रमण शर्मा, देवकृष्ण व्यास, वीणा महाजन, पिंकी पंवार, विनोद अग्रवाल, अजय अग्रवाल इंदौर, नितिन गुप्ता, सौरभ सचान, दिनेश सांखला ने किया। कथा के एक दिन पूर्व कैलादेवी मंदिर चौराहा एबी रोड पर साध्वी सत्यप्रिया दीदी का भव्य स्वागत कर मंदिर समिति एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य कलश यात्रा के साथ कैलादेवी मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली।

  • प्राइवेट बोरिंग और कुएं पानी वितरण के लिए होगा अधिग्रहण, प्राइवेट पानी के टैंकरों पर रोक लगाने और खुले बोरिंग और बिना मुंढेर वाले कुएं पर संबंधित भूमि स्‍वामी पर कार्यवाही के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश


    प्राइवेट बोरिंग और कुएं पानी वितरण के लिए होगा अधिग्रहण, प्राइवेट पानी के टैंकरों पर रोक लगाने और

    खुले बोरिंग और बिना मुंढेर वाले कुएं पर संबंधित भूमि स्‍वामी पर कार्यवाही के जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

    ————- देवास / कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री प्रवीण प्रजापति, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि ग्रीष्‍म ऋतु को ध्‍यान में रखते हुए प्राइवेट बोरिंग और कुएं का पानी वितरण के लिए अधिग्रहण कर लें। खुले बोरिंग और बिना मुढेर वालें कुएं पर संबंधित भूमि स्‍वामी पर कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि प्राईवेट टेंकरों से पानी की सप्‍लाई पर रोक लगाये। ग्रीष्‍म ऋतु में मजरे-टोलों में पानी की व्‍यवस्‍था का विशेष ध्‍यान रखें और आवश्‍यक होतो बोरिंग भी करायें। पीएचई विभाग पानी की समस्‍याओं के निराकरण के लिए कन्‍ट्रोल रूम बनाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि सहका‍री समितियों को सामूहिक खेती करने के लिए सहकारिता पट्टे दिये गये थे, जो समितियां सामूहिक खेती नही कर रही है, उनकी जांच कर शासकीय भूमि घोषित कर खसरे में एन्‍ट्री करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सार्वजनिक स्‍थान पर धुम्रपान करने वालों पर कोटपा अधिनियम के तहत निरन्‍तर कार्यवाही जारी रखे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। संबंधित एसडीएम को मॉनिटरिंग के निर्देश दिये। एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में निर्माणाधीन आंगनवाडी केन्‍द्रों की नियमित रूप से निरीक्षण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि निर्माणधीन नल जल योजना में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्‍लेक लिस्‍टेड करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने डीपीसी को निर्देश दिये बुनियादी भाषा और संख्‍या ज्ञान (एफएलएन) की पुस्‍तके स्‍कूल के बच्‍चों को वितरित करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने खाद्य विभाग को निर्देश दिये कि एसडीएम के माध्‍यम से परिवहन चालान और किसानों को उपार्जन के भुगतान की कार्यवाही नियमित रूप से करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा लोकसभा निर्वाचन-2024 में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में स्‍वीप गतिविधियों के माध्‍यम से नागरिकों को जागरूक करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में आदर्श मतदान केन्‍द्रों का चयन कर लें। मतदान केन्‍द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं की व्‍यवस्‍था करें। मतदान दलों का रूट चार्ट तैयार कर लें। चयनित मतदान केन्‍द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं से 12डी फार्म भरवाने की तैयारी कर लें। लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान दलों को ट्रेनिंग दें और ट्रेनिंग के समय एसडीएम भी उपस्थित रहें। निर्वाचन कार्य में जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे बिना अनु‍मति के अवकाश पर नहीं जाये। बिना मेडिकल बोर्ड रिपोर्ट के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी निरस्‍त नहीं की जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित हों, इसका ध्यान रखें। सभी नोडल अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।