भी*“ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत एक ओर सफलता, अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार*
🔹 *संस्कार हॉस्पिटल परिसर से चोरी की थी मोटरसाइकिल ।*
🔹 *गिरफ्तार आरोपियों में से 2 के विरुद्ध पूर्व से कुल 11 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध।*
अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
मुकेश कुमार पिता गंगाराम प्रजापति उम्र 47 वर्ष निवासी सम्राटपुरी बालगढ़ रोड देवास द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह संस्कार हॉस्पिटल देवास में कार्यरत है। 14 अक्टूबर2026 को दोपहर लगभग 2 बजे उसने अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP41MM5205 अस्पताल परिसर में लॉक कर खड़ी की थी। शाम लगभग 5 बजे वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली देवास में अपराध क्रमांक 726/2026, धारा 303(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर चोरी गई मोटरसाइकिल एवं आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत घटनास्थल एवं आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनकी तलाश की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 21 अक्टूबर 2026 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा संस्कार हॉस्पिटल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP41MM5205, अनुमानित कीमत ₹80,000 जप्त कर शत-प्रतिशत चोरी गई संपत्ति बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
*गिरफ्तार आरोपी अपराधिक रिकॉर्डः-
1. आशिक पिता नूरखाँ उम्र 45 वर्ष निवासी सांवेर जिला इंदौर।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व से 08 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिनमें थाना सांवेर में जुआ अधिनियम के 07 प्रकरण एवं थाना परदेशीपुरा में धारा 294, 507, 509 भादवि के तहत 01 प्रकरण शामिल है। वर्तमान मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण सहित कुल 09 अपराध दर्ज हैं।
2. राजेश पिता देवीसिंह परमार उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम गुरान थाना सांवेर जिला इंदौर ।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व से थाना क्षिप्रा जिला इंदौर में 02 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। वर्तमान मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण सहित कुल 03 अपराध दर्ज हैं।
3. सुमित पिता भारत वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कुडाना थाना सांवेर जिला इंदौर।
*जप्त मश्रुकाः*-
01 होंडा साइन मोटरसाइकिल
• वाहन क्रमांक – MP41MM5205
• अनुमानित कीमत – ₹80,000
- *सराहनीय भूमिकाः*- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री शशिकांत चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर मंडलोई, प्रधान आरक्षक हेमंत पटेल, आरक्षक वैभव मंडलोई, आरक्षक सुजीत चौधरी एवं आरक्षक किशन की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


