राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देवास के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक सृष्टि वर्मा ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में देवास के खिलाड़ियों ने जीते 12 पदक
सृष्टि वर्मा ने 5 स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
देवास। ग्वालियर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय तैराकी प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में सृष्टि वर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण पदक जीते और व्यक्तिगत चैंपियनशिप अपने नाम की। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है। प्रतियोगिता में देवास जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें सृष्टि वर्मा ने 5 स्वर्ण पदक, ख्याति राजपूत ने 1 रजत पदक, विराज राठौर ने 3 रजत और 1 कांस्य पदक तथा शौर्य सिंह परिहार ने 2 कांस्य पदक जीते। इस प्रकार जिले के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मंगलवार, 13 अक्टूबर को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। खेल एवं युवक कल्याण विभाग, देवास जिला तैराकी संघ और हिंद फौज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। समारोह में खेल विभाग से पप्पी मस्कोले, जावेद सर, मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सह सचिव ओपी जगावत, देवास जिले के तैराकी कोच सौरभ कहार तथा हिंद फौज के संयोजक जितेंद्र गोस्वामी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन और उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही कोच सौरभ कहार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी प्रशंसा की। जिले सचिव ओपी जगावत ने बताया कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
WhatsApp WhatsApp Group