18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन

*18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए करें आवेदन*

  • मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य से देवास जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा डिजिटल माध्यम भी उपलब्ध कराया गया है। नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के अधिकृत मतदाता सेवा पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर अथवा गूगल प्ले स्टोर से Voter Helpline App व ECINET Mobile App डाउनलोड कर घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म-6 भर सकते हैं। प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाते हुए इस बार प्रारूप-6 (फॉर्म-6) के साथ किसी भी प्रकार का अलग से घोषणा-पत्र लगाना अनिवार्य नहीं है। संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी निर्देशित किया गया है कि वे पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 के साथ अनावश्यक घोषणा-पत्र की मांग न करें। अभियान के अंतर्गत ऐसे युवा जिनकी आयु 18 से 19 वर्ष पूर्ण हो चुकी है अथवा जो 01 जनवरी 2027 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पात्र हैं। युवा वर्ग मतदान केंद्र, बीएलओ तथा अपने विद्यालय व महाविद्यालयों में भी निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा कर सकते हैं।
WhatsApp WhatsApp Group