शहरी क्षेत्र में भी बिक रही थी कच्ची शराब और महुआ आबकारी विभाग की कार्रवाई

_वैसे कच्ची शराब और महुआ का प्रचलन ज्यादातर गांव और जंगल क्षेत्र में है लेकिन देवास शहर में भी कई स्थानों पर यह बिक्री हो रही थी जिस पर कलेक्टर देवास  ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी  बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां की जा रही है। पहले तो प्रताप नगर और कहीं क्षेत्र में जहरीली शराब की भट्टी ढूंढ ढूंढ कर निकाली और उसे तोड़ा गया उसके बाद लगातार आपकारी विभाग 1 वर्ष से सक्रिय भूमिका निभा रहा है जहां कहीं भी हो तुरंत खबर मिलते ही कार्रवाई की सबसे बड़ी बात कम स्टाफ के बाद भी कार्यवाही ।ऐसे ही आज जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित आबकारी की टीम द्वारा मीरा बावड़ी, तोड़ीवार्ड, भवानी सागर, अंबेडकर नगर, प्रताप नगर, चंदाना, चाणक्य पूरी मल्टी आदि संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त और दबिश कार्य किया गया और कार्रवाई में 5 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कायम करके 45 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा,  2150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत  225000/-  रुपये है। *आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, योगेंद्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, राजाराम रैकवार, आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्सी, अरविंद जिनवाल, दीपक तटवाड़े, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे। जिले में इस प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेगी।*

WhatsApp WhatsApp Group