देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक गांवों एवं 350 से अधिक मोहल्लों के हजारों स्वयंसेवक मंडल, बस्ती एवं नगर पथसंचलन में होंगे सम्मिलित

देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित

500 से अधिक गांवों एवं 350 से अधिक मोहल्लों के हजारों स्वयंसेवक मंडल, बस्ती एवं नगर पथसंचलन में होंगे सम्मिलित

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थपना सन 1925 में विजयादशमी के पावन अवसर पर नागपुर में हुई थी, इस वर्ष संघ की स्थपना को 101 वर्ष पूर्ण हो रहे है। विजयादशमी पर्व एवं संघ स्थपना दिवस के अवसर पर पूरे देश में पारंपरिक पथ संचलनों का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष देवास जिले में ऑक्टोबर एवं नवंबर माह में कुल 125 मंडल, बस्ती एवं नगर पथ संचलन निकाले जाएंगे, इन संचलनों में जिले के 500 से अधिक गांवों एवं 350 से अधिक मोहल्लों के हजारों स्वयंसेवक सम्मिलित होंगे। पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए स्वयंसेवक राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, संगठन एवं राष्ट्रीय चेतना का संदेश देंगे। देवास जिले में इन आयोजनों को लेकर विभिन्न नगरों एवं मंडलों में तैयारियां की जा रही हैं।
इस अवसर पर सभी स्थानों पर भारत माता एवं शस्त्र का पूजन भी किया जाएगा। अनेक स्थानों पर अस्थाई साहित्य विक्रय केंद्र एवं गौउत्पाद केंद्र भी लगाए जाएंगे

*देवास नगर में आयोजित होंगे ऐतिहासिक 46 पथसंचलन*

देवास नगर में इस वर्ष सर्वाधिक 46 पथ संचलन निकलेंगे। 32 बस्तियों के बस्ती पथ संचलन निकाले जाएंगे जो बस्ती के विभिन्न मोहल्लों के मार्ग को तय करेंगे। इसी प्रकार बाल स्वयंसेवको के 13 पथ संचलन एवं महाविद्यालय विद्यार्थियों का एक पथ संचलन निकलेंगे

*ग्रामीण अंचल में निकलेंगे 63 मंडल पथ संचलन*

ग्रामीण अंचल के सभी 63 मंडल में पथ संचलन निकाले जाएंगे जिनमे 500 से अधीक गांवों के स्वयंसेवक सहभागी होंगे।

*जिले के अन्य नगरों में भी निकलेंगे पथ संचलन*

इसी प्रकार जिले के अन्य नगरों में भी एसंचलन निकाले जाएंगे। सोनकच्छ में 4, हाटपिपल्या में 3, करनावद, पिपलरवा, टोंकखुर्द एवं भोरासा में 2-2 पथसंचलन निकलेंगे। सोनकच्छ नगर में 3 बस्ती पथसंचलन का संगम भी होगा।

 

WhatsApp WhatsApp Group