फिरोज पुलिस वाला कांड गेहूं के साथ धुंध भी पीस गई.. पार्षद से पंगा महंगा पड़ा… विधायक की दो अपील …. कभी फूल देने गए सभापति को अब दिख रही धूल….. नवरात्रि महोत्सव में कलेक्टर एसपी और कमिश्नर… डीजे वाले का दिल…..

  1. भगत — बाबा प्रणाम।

बाबा–बेटा प्रणाम l

भगत- पुलिस वाले फिरोज को दिखावा और पार्षद से पंगा भारी पड़ा ।

बाबा….. हां बेटा वैसे तो जिले में हर विभाग में एक फिरोज है जो करोड़ी लाल है ।यानी करोड़ रुपए कमा चुका है और फिर भी नजर में नहीं आया लेकिन अभी बाद पुलिस विभाग में हेड साहब फिरोज की चल रही है ।तो सबसे पहले यह बता दे अति का अंत होता है ।और फिरोज ने तो हद कर दी थी। 65 करोड़ की संपत्ति तक लोकायुक्त तो पहुंच चुकी है और अभी जांच जारी है। देवास का फिरोज पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर इतने रुपए पुलिस विभाग में इतने कम समय में कैसे बनाए जाते हैं तो लकड़ी जिसमें वन विभाग की पोल खुल कर सामने आ रही है तो अपने ही विभाग के अधीनस्थ से लेकर आला अधिकारी तक ने खुली छूट दे रखी थी। सबसे बड़ी बात की कभी वर्दी तक नहीं पहना और ना कभी किसी थाने की गाड़ी चलाई जबकि वह एक चालक है।

भगत —बाबा हम तो डूबे सनम तुमको भी ले डूबेंगे की तरह हो गया यह तो।

बाबा —–समझ गया ना बेटा गुप्तचर अधिकारी महेंद्र पटेल की बात कर रहा है ना तू तो  वह थे तो बहुत मधुर भाषी व्यक्ति थे लेकिन संगत का असर तो रहेगा ही अपने से अधीनस्थ कंधे पर हाथ रखकर बंदूक चलाए तो दूसरों के कंधों पर बंदूक चलेगी तो जाएगा तो कंधे वाला ही । 12 वर्ष देवास में अच्छे बीते परंतु वह अपने साथ पूरे कार्यकाल में एक  दाग लगाकर गए। सबसे बड़ा बड़े उच्च अधिकारी इंस्पेक्टर से लेकर सबक दे गए कि अधीनस्थ को अधीनस्थ की तरह ही रखें चाहे कैसे भी अवसर आए थोड़ा सा मर्यादा और अनुशासन का ध्यान रखें खैर गेहूं के साथ धुंध पीस गई । और भी बहुत सारी धुंध आसपास है । पिसाई तो अभी चल रही है ना।

 

भगत…. किस पार्षद से पंगा हो गया हो और किसी नेता से ।

बाबा —-सब अच्छा चल रहा था परंतु पार्षद शीतल गहलोत से एक सड़क के पीछे पंगा लेना भारी पड़ गया। एक सड़क घर के सामने से जाती है और यहां महाशय क्राइम ब्रांच के बंद कर जो हमेशा हर जगह बताते आए हैं सड़क ठेकेदार को चमकाने पहुंच गए और बाद में पार्षद के जाने के बाद भी जब दबंगई दिखाने लगे तो शीतल भले ही नाम से हो लेकिन अंदर से तो ज्वाला है पहले की एक भारी भरकम को चैलेंज के साथ उनके वार्ड में हराने के बाद दूसरे हीड विकेट फिरोज हो गए हैं और शीतल जी के साथ कांग्रेस सरकार में एक पार्षद के भाई को भी बहुत ब्लैकमेल करा जो और उधर से भी बहुत कुछ तो होना ही था । उधर तो ग्रामीण क्षेत्र में समझ में यही चलता है कि 12 साल बाद भी बदला लेते हैं दोस्तों से पूरी दोस्ती निभाते हैं और दुश्मनों से पूरी दुश्मनी तो पुलिस विभाग के ड्राइवर ने आ बैल मुझे मार वाली कहावत सिद्ध कर दी।

भगत —क्या बाबा फिरोज ड्राइवर है।      बाबा —हां बेटा लेकिन कहीं पुलिस अधिकारी से लेकर पुलिस वाले को मालूम ही नहीं की असली पद कौन सा है क्योंकि  कभी वर्दी नहीं पहनी और दूसरा कभी किसी थाने की गाड़ी भी नहीं चलाई। वाहन चालक की लागबुक तक नहीं भरी होगी आज तक इसकी भी जांच होना चाहिए। बहुत से लोगों ने थाने पर फिर भी लिखी लेकिन एक आई बी अधिकारी के साथ बहुत से अधिकारी के वाहन चलाने वाले पर पुलिस अधिकारी की मेहरबानी हो गई अब वह प्रकरण दर्ज भी हो सकते है। अभी नवरात्रि पर्व और दशहरा होने के कारण थोड़ी सी जांच धीमी चल रही है लेकिन आगे और बढ़ेगी और यह मामला बढ़ते ही जाना है और भी कर्मचारी है जो फिरोज की तरह ही करोड़पति है जिला प्रशासन ध्यान दे ।

 

भगत…. नेताओं ने इस मुद्दे को नहीं उठाया ज्यादा।

बाबा…. एक नेताजी तो नोट उड़ते समय साथ दिख रहे तो दूसरे उनके विरोधी भी साथ में दूसरे फोटो में दिख रहे हैं पूर्व मंत्री विधायक और कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले जिला पदाधिकारी के पति अब दोनों ही एक दूसरे के विरोधी तो है लेकिन यह मुद्दा उठा तो स्वयं भी आ जाए लपेटे में इसलिए जहां नेतागिरी में है मुद्दा उठाना था वही दब गया लेकिन अभी तो पिक्चर बाकी है उनके विरोधी भी तो है।

भगत …. नवरात्रि में फ्लेक्स युद्ध ज्यादा नहीं चला।

बाबा…. विधायक राजे चतुर राजनीतिघ हो गई है पिछले  वर्ष बेटे के फ्लेक्स विवाद में ही कमिश्नर से पंगा हो गया था। इस बार उन्होंने नवरात्रि के पूर्व की दो अपील की जिसमें पहली अपील में फ्लेक्स के साथ चामुंडा माता और तुलजा भवानी के फोटो लगाने की अपील की स्वाभाविक है कि जब माता रानी के फोटो लगेंगे और बड़े लगेंगे तो उसे हटाने की हिम्मत कोई नहीं कर पाएगा और फिर होना भी यही चाहिए कि हमारे देवी देवताओं को उच्च स्थान मिलना ही चाहिए यह अपील कारगर भी साबित हुई राजनीति में फ्लेक्स में सर्वाधिक फ्लेक्स राजे समर्थक के ही दिख रहे हैं। दूसरी अपील विधायक राजे ने बहुत अच्छी की थी की 9 दिन नो कार परंतु डीजे की और भारी आवाज में यह आवाज धीमी हो गई किसी पर कोई असर नहीं हुआ । समर्थक भी  नो कार अंग्रेजी में की जगह हुआ हिंदी में पूरी नो कार समझ बैठे फिर कहीं समर्थकों के पास तो कार की कमी नहीं है कारसेवा की जरूर कमी है विषय बहुत अच्छा था लेकिन बड़ा त्यौहार डीजे धूमधाम में दब गया आगे किसी दिन महीने में एक दिन ऐसा रखा जा सकता है अगर पक्ष विपक्ष और आम जनता एक दिन स्वस्थ और पर्यावरण को भी स्वस्थ रखना चाहे तो ।

भगत…. एमजी रोड पर कभी फूल देने निकले सभापति रवि जैन को अब धूल नजर आ रही है।

बाबा… देवास में माता रानी की प्रतिमा का भव्य विसर्जन समारोह निकलता है जिसके लिए महात्मा गांधी रोड का स्थान तो नहीं बदला जा सकता तो थोड़ी व्यवस्था तो बदलना पड़ेगी वैसे रवि बीच में भी महात्मा गांधी रोड पर गए लेकिन जिस तरह से वह और सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन ने अपनी नाराजगी दिखाई है वह पहले ही दिखा देते तो एमजी रोड के व्यापारी जो इतने समय से दर्द से कराह रहे है थोड़ी राहत मिल जाती खैर चलो नवदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए ही सही सड़क पर तो आए अब आगे और आओ जनता बहुत ज्यादा दुखी  है बिजली विभाग से लेकर शासकीय विभाग और व्यवस्था से।

 

भगत …. प्रशासन की भूमिका नवरात्रि महोत्सव में बहुत ही शानदार रही।

बाबा…. पहले 12 दिवस गणेश उत्सव के बाद यह नवरात्रि उत्सव जिला प्रशासन के लिए परीक्षा की घड़ी होती है। मां चामुंडा टेकरी और तुलजा भवानी पर दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं और इनकी व्यवस्था संभालने के साथ पूरे जिले मैं नवरात्रि महोत्सव की धूम रहती है।

भगत …. इतना कुछ संभालना पड़ता है ।

बाबा…. जिला प्रशासन की इस भूमिका को यदि 100 में से 100 नंबर दिए जाए तो कम है क्योंकि चामुंडा टेकरी दर्शन के बाद पूरे जिले में हर मोहल्ले कॉलोनी गांव में नवदुर्गा उत्सव पूरे 9 दिन माता रानी की प्रतिमा स्थापना के साथ आरती गरबे और भंडारे इन भंडारों के साथ शहर के एबी रोड पर बड़े-बड़े भंडारे का आयोजन यही नहीं फिर गांव से लेकर शहर की मोहल्ले कॉलोनी से निकलने वाली चुनरी यात्रा की व्यवस्था भी प्रशासन को ही तो देखना पड़ती है। सुबह दोपहर  शाम के साथ रात को मां चामुंडा टेकरी की ड्यूटी फिर अपने कार्यालय में आम जनकी समस्या और अपने रूटिंग के कार्य ऐसा लगता है कि इस जगह रोबोट भी कम पड़ जाए उनसे इतना काम नहीं होगा जितना हमारे देश के प्रशासनिक अधिकारी बड़ी सहायता से संभाल लेते हैं एक सैल्यूट इस व्यवस्था के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह, एसपी पुनीत गहलोत, निगम आयुक्त दलीप सिंहऔर पूरी टीम को फिर समाजसेवी संगठन के वह युवा और वरिष्ठ जो बिना फोटो फ्लेक्स के सेवा दे रहे थे ।

भगत … थोड़ी भोंगा भक्ति कम होना चाहिए।

बाबा….. धर्म का मामला है बेटा और डीजे वालों का धर्म यह हो गया है कि लोगों के कान के साथ दिल में भी छेद कर दो ताकि वह किसी काम के नहीं रह जाए। जिला प्रशासन को सरकारी विभागों में कान के और दिल के डॉक्टर बढ़ा देना चाहिए क्योंकि डीजे बंद करने का नहीं कह सकते तो हमारे को दर्द के बाद राहत की दवाई तो दे दो। अब नेताजी को भी नहीं बोल सकते क्योंकि इन चीजों को उनके द्वारा उनके समर्थक द्वारा ही लगाया जाता है और उनके कान और दिल तो पहले से ही कमजोर हो गए हैं तो उनसे तो उम्मीद कर ही नहीं सकते हैं जब तक खूब डीजे की आवाज सुनो और झेलो और अपने दिल को मजबूत बनाओ आज बहुत दिन बाद वापसी हुई है इसलिए थोड़ा सा आज के लिए इतना ही। दशहरे की सभी को शुभकामनाएं।

जय हिंद जय भारत।

∼

WhatsApp WhatsApp Group