सिल्वर कॉलोनी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अमानक पॉलिथीन से भरा गोदाम सील

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | देवास

सिल्वर कॉलोनी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अमानक पॉलिथीन से भरा गोदाम सील

देवास नगर निगम ने अमानक पॉलिथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिल्वर कॉलोनी स्थित पॉलिथीन के गोदाम को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम का निरीक्षण किया और अमानक पॉलिथीन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया।

नगर निगम की इस कार्रवाई से अमानक पॉलिथीन का उपयोग और भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया। और जांच की जा रही है कि गोदाम किसका है और यह कब से चल रहा था l

WhatsApp WhatsApp Group