लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने रमेश चंद्र चंद्रावत, अभिजीत सिंह बैस उपाध्यक्ष नियुक्त
चाणक्यपुरी स्थित इको सेंटर पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, 52 विभागों के कर्मचारियों ने लिया भाग
हमारे देश में किसी भी शासकीय कार्यालय की मुख्य कड़ी लिपिक वर्ग है बाबूजी। छोटे से लेकर बड़े कार्य और संस्था के प्रति पूर्ण जवाबदारी लिपिक वर्ग बखूबी निभाते हैं। ऐसे ही लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ की बैठक 31 अक्टूबर को चाणक्यपुरी स्थित वन विभाग के इको सेंटर पर संपन्न हुई। बैठक में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ की आगामी कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से रमेश चंद्र चंद्रावत को लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ का अध्यक्ष एवं अभिजीत सिंह बैस को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। रमेश चंद्रावत और अभिजीत सिंह बैस संगठन के लिए समर्पित रहने के साथ हमेशा कर्मचारियों के हित के लिए दबंगता से लड़े हैं और कर्मचारियों की समस्या के लिए संघर्षरत रहते हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चंद्रावत एवं उपाध्यक्ष श्री बैस का बैठक में उपस्थित जिलेभर के कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संघ की शेष कार्यकारिणी का गठन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से गंगा सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह राजपूत, अशोक वर्मा, परमानंद चौहान, सुभाष चंद्र शर्मा, एस.के. शाह, सत्यनारायण वर्मा, योगेंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र मांगरोला, नरेंद्र लूनिया, दिलीप उपाध्याय, उदय राव गोनकर, हरि सिंह ठाकुर, विक्रम मालवीय, प्रहलाद यादव, कमलेश अवस्थी, दिनेश वर्मा, मोहम्मद फारुक खान, श्रीमती रानी यादव, दिवाकर रोजसकर एवं जगदीश जोशी सहित 52 विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का समापन स्नेह भोज के साथ हुआ।


लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने रमेश चंद्र चंद्रावत, अभिजीत सिंह बैस उपाध्यक्ष नियुक्त