खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम छोर तक 10 प्रतिष्ठानों से दूध, मावा एवं खाद्य पदार्थों के 23 सैम्पल लिए, शहर में मिर्च मसाला से लेकर नकली अमानत मावा आ रहा है बड़ी मात्रा में

*खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 10 प्रतिष्ठानों से दूध, मावा एवं खाद्य पदार्थों के 23 सैम्पल लिए*

 

हमारे त्यौहार आने पर मिलावट खाद्य पदार्थ में मिलावट और ज्यादा बढ़ जाती है खासकर मिठाई क्षेत्र और नमकीन सामग्री में वैसे तो खाद्य विभाग निरंतर कार्रवाई करता है लेकिन आज खाद विभाग में अचानक देवास शहर के शिप्रा से लेकर जिले के अंतिम छोर कन्नौद तक लगातार कार्रवाई की है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 10 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 23 नमूने जांच के लिए लेकर परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग जांच दल अधिकारी निर्मला सोमकुवर ओर सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा फर्म पूरा व्हाइट डेयरी जामगोद का निरीक्षण कर मावा, बटर एवं घी के नमूने लिए गए। साथ ही फर्म श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट, बिलावली बायपास चौराहा देवास से मिल्क केक एवं मावा कतली के नमूने जांच हेतु लिए गए। ग्राम क्षिप्रा स्थित फर्म श्यामा डेयरी से मावा कतली एवं मावा लड्डू के नमूने लिए गए। तहसील कन्नौद में फर्म कच्छावा किराना कन्नौद से बेसन एवं पुष्प ब्रांड चायपत्ती, फर्म राजस्थान कॉर्नर, कन्नौद से बेसन, मिक्चर, गुलाब जामुन, मावा पेड़ा एवं जलेबी के नमूने लिए गए। वहीं फर्म सिंगाजी दूध डेयरी, अजनास से दूध तथा फर्म कान्हा दूध डेयरी, पीपलकोटा से दूध के नमूने लिए गए। इसी प्रकार फर्म नैवेद्यम रेस्टोरेंट डबल चौकी से मलाई बर्फी तथा फर्म मां बिजासनी ट्रेडर्स, डबल चौकी से घी, नमकीन एवं सेव के नमूने लिए गए। फर्म घनश्याम ट्रेडर्स अकबरपुर से गोयल फिल्टर्ड मूंगफली तेल, माधुरी रिफाइंड सोयाबीन तेल, आपूर्ति चाय एवं रोस्टेड चना के नमूने जांच हेतु लिए गए। विभाग द्वारा दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलावटखोरों के विरुद्ध निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। शहर में तो मिलावट खोर औद्योगिक क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में अपना काम कर ही रहे हैं। परंतु ग्रामीण क्षेत्र में काम जांच दल जाने के कारण यह कार्य चलता है और इतनी दूर होने से इन पर कार्रवाई भी बहुत कम होती है लेकिन महिला अधिकारी द्वारा चार्ज लेने के बाद देवास में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान पर कार्रवाई हुई है। अभी त्यौहार पर सबसे ज्यादा मिर्च मसाले से लेकर नमकीन और खास कर नकली अमानत मावा बाहर से आ रहा है और कुछ देवास के बड़े व्यापारी भी खेल कर रहे हैं महिला अधिकारी को एक बार यहां पर गोपनील रूप से रिपोर्ट प्राप्त कर कार्रवाई करना चाहिए तो आम जनता को कम से कम नकली धीमे जहर से राहत मिलेगी नहीं तो आम आदमी धीमा जहर खा ही रहा है। नवागढ़ जिला कलेक्टर को भी इस और विशेष ध्यान देना चाहिए।

WhatsApp WhatsApp Group