जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के तबादले के बाद आज नवागत एसपी आदित्य मिश्रा पहले मां चामुंडा टेकरी पहुंचे और मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा का आशीर्वाद लेने के बाद देवास पुलिस अधीक्षक का कार्यभार ग्रहण किया। और अपनी प्राथमिकता देवास में आधुनिक तकनीकी स्मार्ट पुलिस के साथ आम जनता का विश्वास भरोसा की आम किसी भी परिवार की महिला सीधे पुलिस में बिना डरे रिपोर्ट लिख सके ऐसे वातावरण का निर्माण करना है। जिले में पूर्व में किए गए कार्य को आगे बढ़ाने के साथ शहर जो औद्योगिक क्षेत्र कहा जाता है यहां पर औद्योगीकरण के कारण पुलिस में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। बालाघाट से देवास और फिर बालाघाट की जनता द्वारा अपार प्रेम के बाद वहां बालाघाट की सबसे बड़ी समस्या बालाघाट को नक्सलवाद मुक्त करने वाले पुलिस अधीक्षक से देवास की जनता को बहुत कुछ अपेक्षा है। देवास में कार्य तो बहुत हुई लेकिन राजनेता के अपराधिक समर्थक को पुलिस अभी तक पकड़ने में नाकामयाब रही है चाहे वह अवैध शराब का हो या अवैध अन्य कारोबार बाकी तो सब ठीक है अभी इतना ही नवागत पुलिस अधीक्षक को कलयुग टाइम्स की ओर से बधाई ।

