देवास में नवरात्रि महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है तो मां चामुंडा टेकरी पर लाखों भक्त रोज सुबह , शाम और रात को दर्शन के लिए आ रहे है ऐसे में पुलिस बहुत ही ज्यादा व्यस्त है। परंतु इतनी व्यस्तता के बाद भी अपराधियों पर मजबूत पकड़ देवास पुलिस की है। यह इन तीनों वारदातों के खुलासे से साबित हो रहा है।
सबसे पहले बातकरें शहर Kotwali पुलिस ने साइबर फ्रॉड की जीरो FIR पर बड़ी सफलता हासिल की है। एक बुजुर्ग कोराहत दी है पुलिस ने हजारों किलोमीटर दूर बिहार के कटिहार से एक अंतरराज्यीय साइबर ठग को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
*एसपी पुनीत गेहलोद ने प्रेस वार्ता में बताया* कि LIC से सेवानिवृत्त बुजुर्ग मनोहर लाल सिलोदिया (62) के साथ 6 लाख की ठगी हुई थी। ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट और टैक्स छूट का झांसा देकर खाते से 6,03,000 रुपये निकाल लिए थे। इस पर थाना कोतवाली में धारा 318(4) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपी *सचिन कुमार पिता उमेश पासवान (21), निवासी कटिहार, बिहार* को उसके घर से पकड़ा और अलमारी से 5 लाख रुपये जप्त किए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 27 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि इस गिरोह के तार *जामताड़ा (झारखंड)* से जुड़े हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है, जल्द गिरफ्तारी होगी।
यह कार्रवाई एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया और उनकी टीम द्वारा की गई।
अब दूसरी बड़ी कार्यवाही देख तो मध्य प्रदेश में यह बहुत ही कम जगह पर पकड़ में आती है इसके लिए पुलिस द्वारा मेहनत कर मुखबिर से से यह सच निकल जाता है।
यह है नकली शराब बनाने वाली OP स्पिरिट का बड़ा खुलासा, 2 आयशर ट्रकों से 69 ड्रम जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार*
*देवास।* औद्योगिक थाना पुलिस ने नकली शराब बनाने में उपयोग होने वाली अवैध OP स्पिरिट के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 ड्रम स्पिरिट जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने मौके से लोकेश पिता कमलेश राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम खजूरी सड़क, भोपाल ओर लोकेंद्र नागर पिता अंबाराम नागर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कृष्ण करीम कॉलोनी, देवास आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि दोनों आयशर ट्रक इंदौर से आष्टा की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टाटा चौराहे पर घेराबंदी कर वाहनों की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान एक ट्रक से 34 ड्रम और दूसरे ट्रक से 35 ड्रम बरामद हुए। इस प्रकार कुल 69 ड्रम जब्त किए गए, जिनमें हजारों लीटर OP स्पिरिट भरी हुई थी, जिसका उपयोग नकली शराब बनाने में किया जाता है।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि स्पिरिट कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय अवैध शराब कारोबार के नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। तो पूरे प्रदेश में अवैध शराब माफिया में खलबली मची है।
तीसरी आधे घंटे के अंदर चैन स्नीकर्स को पकड़ने की है
देवास
में चेन स्नेचिंग करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, आधे घंटे में पुलिस ने दबोचा, सोने का मंगलसूत्र बरामद*
*देवास।* कोतवाली थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज आधे घंटे में दोनों आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि इंस्टाग्राम
बरोठा निवासी काजल परमार अपने पति के साथ माता टेकरी पर दर्शन करने और मीना बाजार घूमने के बाद लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार आरोपियों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्काल शहर में नाकाबंदी कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महज 30 मिनट के भीतर आरोपी
नितेश उर्फ शेखर उर्फ जाबलिया पिता दिनेश सिलोदिया, निवासी सीलाखेड़ी ओर 1 नाबालिक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पुलिस ने आरोपियों पर धारा 309(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।







