देवास में चर्चित विवादित पुलिसकर्मी फिरोज के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई, 6 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा , नेता अधिकारी से मधुर संबंध और लकड़ी, प्रॉपर्टी के कारोबार में बेशुमार संपत्ति

← Back

Thank you for your response. ✨

देवास में चर्चित विवादित फिरोज पुलिस कर्मी के यहां लोकायुक्त की कार्रवाई, 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

अति का अंत होता है वह समझता है कि कोई मुझे नहीं देख रहा लेकिन ईश्वर एक दिन न्याय जरूर करता है ऐसे ही देवास में होमगार्ड से पुलिसकर्मी और फिर अधिकारियों की सेवा कर और नेताओं से मधुर संबंध बनाकर पुलिस कार्य के साथ लकड़ी का और अन्य कारोबार करो रातों-रात करोड़पति बने फिरोज खान के यहां की उनके ही विभाग की लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई कर दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है अभी तो यह छोटी कार्रवाई मानो क्योंकि शासन की नजर और मार्केट वैल्यू अलग होती है फिरोज के पास जो संपत्ति है वह 6 करोड़ से अधिक है लेकिन अभी पुलिस कार्रवाई नहीं जो अनुमानित है वही माना है आगे और मामला बढ़ सकता है । लोकायुक्त के महानिदेशक श्री योगेश देशमुख के निर्देशन व उप पुलिस महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज कुमार सिंह एवं विपुस्था लोकायुक्त इंदौर के पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 14.10.2026 को प्रातः 6.00 बजे फिरोज खान, प्रधान आरक्षक चालक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर के देवास स्थित आवास गृह 12बी आदर्श नगर, देवास एवं अन्य 14 स्थानों पर लोकायुक्त इंदौर एवं उज्जैन की टीम द्वारा सर्च कार्यवाही संपादित की गई है।

1- मकान नम्बर 12-बी आदर्श नगर देवास (आरोपी का निवास) एवं देवास सीनियर वार्ड क्रमांक 30 आदर्श नगर कॉलोनी में अंदर की ओर भूखण्ड कमांक 12 पर निर्मित मकान

02- मकान नम्बर 379/6 महेश यादव नगर, दिनेश किराना के पास बाणगंगा इंदौर (सह आरोपी रोशनी वर्मा का निवास)

03- फ्लैट नम्बर 102, 202, मनोरमा अपार्टमेंट स्कीम नम्बर 94, भूखण्ड क० ईडी-62, रिंग रोड इंदौर (आरोपी द्वारा अपनी माता श्रीमती वहीदा खॉन के नाम कय फ्लैट)

04- फ्लैट कमांक 505 श्रीदेवी अपार्टमेंट, भूखण्ड कमांक 249, श्रीनगर कॉलोनी मेन, इंदौर

05- ग्राम गजीपुरा पटवारी हल्का नम्बर 14 तहसील बागली जिला देवास की सर्वे कमांक 142 एवं82 की कृषि भूमियां

06-राधागंज देवास स्थित आरोपी के चालक नफीस खॉन का आवास

07- ग्राम आबादी इटावा स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में अंदर की ओर स्थित प्लाट क्रमांक 04

08-देवास के वार्ड कमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1 स्थित प्लाट

09- देवास के वार्ड क्रमांक 07 में स्थित पुष्पकुंज कॉलोनी में भूमि सर्वे नम्बर 26/1/मिन-1 पैकी पर स्थित भूखण्ड

10- देवास विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित विजय नगर कॉलोनी में एचआईजी जूनीयर भवन कमांक 34

11- देवास सीनियर इंदिरा गांधी नगर कॉलोनी देवास का भूखण्ड कमांक 28 एवं 29

12- ग्राम गुरान तहसील सांवेर में 10.2 बीघा एवं 11.77 बीघा की भूमि सर्वे क्रमांक 403, 776, 781, 788 एवं सर्वे क्रमांक 129/1, 129/2, 144, 145, 153/2/2, 154/2, 155/2

13- ग्राम जेतपुरा पटवारी हल्का नम्बर 17 तहसील व जिला देवास बाय पास स्थित व्यासायिक भूखण्ड

14- ग्राम जेतपुरा तहसील व जिला देवास के पटवारी हल्का नम्बर 17 में बाय पास से जेतपुरा तक रोड के अंदर की ओर स्थित कृषि भूमि

15- ग्राम गद्दूखेडी पटवारी हल्का नम्बर 50 तहसील व जिला देवास की कृषि भूमि

आवेदक द्वारा विपुस्था, लोकायुक्त इंदौर संभाग इंदौर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय को शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि “प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, इंदौर से लगातार अनुपस्थित है तथा पुलिस विभाग में पदस्थ होने का प्रभाव बताकर देवास क्षेत्र में विवादित जमीनों, प्लॉटों एवं सम्पत्ति संबंधी मामलों में हस्तक्षेप करते है तथा अन्य व्यक्तियों के माध्यम से विवादित जमीन और प्लॉट के लेन-देन से संबंधित गतिविधियों में सम्मिलित है। उनके द्वारा अपनी पत्नि, माताजी एवं अन्य महिला सुश्री रोशनी वर्मा के नाम विभिन्न सम्पत्ति विगत कुछ समय में कय की गई है एवं उनके पास अनेक वाहन भी है। उनके द्वारा लकडी का कारोबार भी किया जाता है तथा अवैध साधनों से उनके द्वारा अनेक अनुपातहीन सम्पत्तियां कय की गई है। आरोपी द्वारा अपने आदर्श नगर स्थित निवास के पास में नवीन आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है।उक्त शिकायत की जांच उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान के माध्यम से कराई गई, तो जांच पर से आरोपी की अनेक सम्पत्तियों का खुलासा हुआ है। आरोपी द्वारा वेतन से अनुमानित आय 75,00,000/- रुपये प्राप्त की गई है तथा अन्य आय मिलाकर कुल 1,93,84,440/- रुपये आय आंकी गई है। इसके विरुद्ध आरोपी द्वारा अभी तक की जांच में लगभग 6,26,67,879/- रुपये की अनुपातहीन सम्पत्ति धारित किया जाना पाया है, जो उसकी आय से 223 प्रतिशत अनुपातहीन है। आवेदक पुत्र एवं उनके पिता के मध्य ग्राम गुरान तहसील सांवेर में भूमि का विवाद चल रहा है तथा इस विवाद का लाभ उठाते हुये आरोपी फिरोज खान द्वारा अपनी परिचित महिला सुश्री रोशनी वर्मा के नाम से आवेदक के पिता से लगभग 21.75 बीघा कृषि भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करवा लिया है। जांच पर से यह भूमि परोक्ष रुप से आरोपी फिरोज खान द्वारा ही कय किये जाने का अनुबंध किया जाना प्रमाणित पाया गया है। आरोपी की माता एवं पत्नि के नाम साहिल ट्रेडिंग कम्पनी फर्म भी पाई गई है, जो कंपनी के अकाउंट में भी करोडो रुपये की राशि का लेन-देन होना पाया है। सुश्री रोशनी वर्मा द्वारा भी रोशनी सेल्स एण्ड सर्विस नामक फर्म का संचालन किया जाना प्रथमदृष्टया पाया गया है तथा आरोपी के साथ मिलकर भूमि क्रय में भूमिका पाये जाने से इनको भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी फिरोज खान द्वारा रियल स्टेट में भी रॉयल ग्रीन रियल स्टेट नामक फर्म के माध्यम से इन्वेस्टमेंट किया जाना प्रथमदृष्टया पाया गया है।

आरोपी के आवास एवं अन्य स्थानों पर सचिंग हेतु इंदौर एवं उज्जैन, विपुस्था, लोकायुक्त के 08 अधिकारियों द्वारा मय बल के सचिंग प्रारंभ की गई है। सर्चिग की कार्यवाही इंदौर के 04 स्थानों एवं देवास के 11 स्थानों पर की जा रही है। देवास में सर्चिग की कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, उप पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सेजवार, निरीक्षक श्री सचिन पटेरिया, निरीक्षक श्री राजेन्द्र वर्मा, निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर एवं इंदौर की सर्चिग में उप पुलिस अधीक्षक श्री आनन्द चौहान, उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेशचन्द्र पटेल एवं निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास सम्मिलित है। देवास, इंदौर एवं अन्य स्थानों पर सर्चिग में सहायक उप निरीक्षक श्री मो. रहीम खान, प्रधान आरक्षकगण श्री विजय कुमार, श्री दिगम्बर पाल, रंजीत द्विवेदी, श्री आशीष गुर्जर, श्री आशीष शुक्ला, श्री प्रमोद यादव, विवेक मिश्रा, सहायक ग्रेड-2 श्री रवि कुमार, आरक्षकगण श्री रामेश्वर निंगवाल, श्री राकेश मिश्रा, पवन पटोरिया, श्री शिवप्रकाश पाराशर, श्री कमलेश परिहार, श्री चेतन सिंह परिहार, श्री अनिल परमार, श्री आशीष नायडू, श्री आदित्य भदौरिया, श्री आशीष आर्य, श्री सतीश यादव, श्री कृष्णा अहिरवार, चालकगण श्री कमलेश तिवारी, श्री शेरसिंह ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रभात मोरे, श्रीमती मनीषा सिसौदिया आदि सम्मिलित हैं

WhatsApp WhatsApp Group