देवास की साहित्य प्रतिभा को इंदौर में सम्मान

Oplus_131072

← Back

Thank you for your response. ✨

*देवास की साहित्यिक प्रतिभा को इंदौर में सम्मान*

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

 

हिंदी लेखन एवं इतिहास लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए अमित राव पवार को मिला ‘मातृभाषा प्रेमचंद मुंशी सम्मान’*

इंदौर/14 सितंबर से प्रारंभ हिंदी सप्ताह के अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित साहित्यिक समारोह में देवास के युवा लेखक एवं इतिहासविद अमित राव पवार को हिंदी लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘मातृभाषा प्रेमचंद मुंशी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

18 सितंबर 2026,शुक्रवार को आयोजित समारोह में शुभ संकल्प समूह इंदौर एवं मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के संयुक्त सहयोग से श्री पवार को स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार,संरक्षण एवं संवर्धन तथा युवा पीढ़ी को हिंदी साहित्य से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। अमित राव पवार के साहित्यिक एवं
ऐतिहासिक लेखन की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी के प्रति समर्पित युवा रचनाकार बताया गया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. सुनीता श्रीवास्तव एवं उपेंद्र श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। सम्मान प्राप्त होने पर साहित्यिक एवं सामाजिक क्षेत्र के पदाधिकारियों, साहित्यप्रेमियों तथा शुभचिंतकों ने अमित राव पवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

WhatsApp WhatsApp Group