पिज्जा के ऑर्डर को लेकर विवाद, सार्वजनिक स्थल पर मारपीट—दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार
बस स्टैंड स्थित एनी टाइम बेकरी में देर रात हुआ था विवाद
देवास के बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एनी टाइम बेकरी में पिज्जा के ऑर्डर को लेकर बेकरी संचालक और ग्राहकों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज एवं मारपीट की स्थिति निर्मित हो गई।
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों से जुड़े कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। मामले में नियमानुसार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
रात में बढ़ाई गई पेट्रोलिंग
घटना के बाद बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। दुकानदारों को निर्धारित समय पर प्रतिष्ठान बंद करने तथा दुकानों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर विवाद, गाली-गलौज या मारपीट कर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।एसपी देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई।
कलयुग टाइम्स | देवास

पिज्जा के ऑर्डर को लेकर विवाद, सार्वजनिक स्थल पर मारपीट—दोनों पक्षों के आरोपी गिरफ्तार
