सुन्द्रेल, बिजवाड,(दीपक शर्मा) प्रथम सावन सोमवार को लगा विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड पर भक्तों का ताता आलसुबह से ही दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुजन दिन भर भगवान की पूजा अर्चना चलती रही वही दूर-दूर से श्रद्धालु जन पैदल चलकर दर्शन करने आए प्राचीन विजेश्वर महादेव मंदिर बिजवाड़ कौरव पांडव के समय का बाना हुआ है मंदिर के गर्भ ग्रह में दो शिवलिंग स्थापित है प्रथम वाला शिवलिंग प्रतिवर्ष तिल तिल कर बढ़ता है विजेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं का मुख्य आस्था का केंद्र है पास में ही दातूनी नदी बह रही है जहां पर वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने दातून किया था तभी से इस नदी का नाम दातूनी नदी पडा इसी तरह सुद्रेश्वर महादेव मंदिर सुन्द्रेल मे भी सुबह से भोले बाबा की पूजा अर्चना चलती रही बड़ी संख्या में मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या देखने को मिली
Blog
-

वार्ड क्रमांक 34 से 45 तक का भ्रमण कर सर्वे( अंतिम भाग)
अभी तक हमने वार्ड 1 से 33 तक रुझान देखें।
अब हम वार्ड क्रमांक 34 में चलते हैं यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने उल्टा पुल्टा कर दिया। पहले जो निर्दलीय भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़े थे राम यादव को भाजपा से ही टिकट दे दिया और भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश यादव को यहां बगावत करना पड़ी और बाल्टी लेकर निकल गए ।यहां पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस के सतीश पुजारी है। मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता था। परंतु यादव बाहुल्य और दोनों ही उम्मीदवार की क्षेत्र में अच्छी पकड़ होने के कारण मुकाबला राम लाल यादव और राजेश यादव के बीच रह गया है बहुत कम अंतर से हार जीत होगी जिसमें सतीश पुजारी के वोट निर्णायक साबित होंगे। यहां पर राजेश यादव का टिकट कटने का कारण भी उनका इस बार सभापति के लिए प्रबल दावेदार होना भी रहा है सबसे वरिष्ठ पार्षद में उनका नाम आता परंतु नाम कटने के साथ अब उनको केवल पार्षद के लिए बगावत कर मजबूरी में चुनाव लड़े ।
वार्ड क्रमांक 35 यहां पर भी निर्दलीय का वर्चस्व नजर आ रहा है यहां कांग्रेस ने नवीन सोलंकी को ,तो भारतीय जनता पार्टी ने संतोष पंचोली को। इस वार्ड में एक बार भाजपा एक बार बहुजन समाज पार्टी और ज्यादातर निर्दलीय ही जीते हैं ।इस बार सोनू परमार की बाल्टी ने जोर मारा है वह पूर्व पार्षद राम प्रसाद सूर्यवंशी के भांजे हैं ।उमेश डांगी के नाव रोहित चौहान का कैमरा अनिल चौहान नारियल के पेड़ के साथ मेहनत करते नजर आए गौरव सोनल का केक और रामचंद्र सूबेदार का हाथी कितना चला यह तो परिणाम ही बताएगा परंतु अभी यहां पर निर्दलीय भारी बताए जा रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 36 पठान कुआं वार्ड जो कि परंपरागत कांग्रेसका वार्ड रहा है लेकिन पिछले 3 चुनाव में यहां से निर्दलीय को मौका मिला है इस बार यहां कांग्रेस ने पूर्व में द्वार वसीम हुसैन की पत्नी अमरीन हुसैन को टिकट दिया और भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में 2 दशक से अधिक समय से भाजपा के लिए कार्य करने वाले अफजल खान के भतीजे आबिद खान की पत्नी फरदीन खान को टिकट देकर मुकाबला रोचक बना दिया है पूर्व पार्षद अकील हुसैन की पत्नी निशा हुसैन जो पूर्व में पार्षद रह चुकी है इस बार भी निर्दलीय बाल्टी के साथ मैदान में थी इस बार मुकाबला त्रिकोणीय होने के साथ रोचक हो गया है अभी तो अमरीन हुसैन को आगे बताया जा रहा है पहली बार यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने भी अच्छी मेहनत कर परिणाम बदलने वाला माहौल बना दिया है।
वार्ड क्रमांक 37 मे इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री अशोक वर्मा की बहू खुशबू निलेश वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस ने वर्षा उमेश कहार को जिनके परिवार में इस बार 2 टिकट मिले हैं तीसरा यहां से पूर्व पार्षद अशोक कहार ने बगावत कर निर्दलीय अपनी पत्नी मीना अशोक क हार को ढाल तलवार देकर मैदान में उतार दिया प्रारंभ में ही मुकाबला रोचक था बाकी अंतिम समय में भाजपा और कांग्रेस ने मेहनत कर मुकाबला भी भाजपा और कांग्रेस का ही बना दिया है त्रिकोणी संघर्ष की जगह अब आमने-सामने का मामला है फिर भी भाग्य है मीना अशोक का हार का यदि पुराने संबंध के आधार पर वोट गए हो तो चांस बन सकता है वरना खुशबू और वर्षा मे ही जीत हार कम अंतर की बताई जा रही है।
वार्ड क्रमांक 38 यहां भी इस बार सीधा मुकाबला भाजपा कांग्रेसमें है भारतीय जनता पार्टी ने इस बार दिव्या नितिन आहूजा को टिकट दिया तो कांग्रेस में वर्षों से सेवा दे रहे सुधीर शर्मा की पत्नी उर्मिला शर्मा को मौका दिया यहां निर्दलीय नहीं होने से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को लाभ मिल सकता है अभी तक के रुझान में भाजपा की दिव्या नितिन आगे चल रही है । सुधीर भैया के भाग्य भरोसे है।
वार्ड क्रमांक 39 में भी कोई निर्दलीय नहीं होने से भाजपा कांग्रेस आमने-सामने है भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व पार्षद बाली घोसी को वापस टिकट देकर विश्वास जताया है तो कांग्रेसमें भी इसी परिवार से युवा इसान राणा को टिकट देकर मुकाबला रोचक बना दिया। इशान राणा ने मेहनत बहुत की परंतु पूर्व पार्षद होने के कारण बाली घोसी को लाभ मिला अभी बाली को ही आगे बताया जा रहा है बाकी अंदर अगर कुछ हो गया हो तो युवा इशान राणा भी नंबर मार सकते हैं।
वार्ड क्रमांक 40 यहां से महापौर के प्रबल दावेदार धर्मेंद्र सिंह बेस ने समझौते में पार्षद का टिकट सभापति के इरादे से लिया है और सभापति के दावेदार भी है ।परंतु इस बार उनके सामने कांग्रेस में भी दमदार संजय कहार को मैदान में उतार दिया आरंभ में धर्मेंद्र सिंह आगे चल रहे थे अंतिम चरण में संजय कहार ने बहुत कुछ कवर कर लिया अब संजय कहार को आगे बताया जा रहा है। बीच में फैसला सानू की नाव कर सकती है वह किसको डुबो देती है या नैया पार करा ले जाती है शानू के वोट और अंतिम रात के वोट तय करेंगे । मुकाबला सीधा धर्मेंद्र सिंह बेस और संजय कहार के बीच है।
वार्ड क्रमांक 41 जहां से भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अंतिम अजय पडियार को मौका दिया तो कांग्रेसमें हुस्ना अयूब भारती को दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है इस चुनाव में सारा दारोमदार निर्दलीय नौशाद जानी की बाल्टी पर से वह कितने वोट ले जाती है यहां पर हार जीत का फैसला बाल्टी मै आए वोट ही करेंगे बहुत कम अंतर से हार जीत होगी।
वार्ड क्रमांक 42 यहां पर पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी भारतीय जनता पार्टी के टिकट से ही चुनाव लड़े प्रारंभ में बहुत आगे थे ।परंतु बाद में श्याम पटेल जो कि कांग्रेस से चुनाव लड़े इनके पीछे प्रदीप चौधरी की मेहनत ने श्याम को मजबूत बना दिया अब पूरा दारोमदार निर्दलीय अशोक पटेल के बरगद गुलरेज खान की ढाल तलवार हाशिम शेख की जीप शंकर काका का नारियल पेड़ राजेश मंडल की सिलाई मशीन और आप की झाड़ू पर है आप पार्टी ने भी यहां पर मेहरबान को खड़ा कर मुश्किल बढ़ा दी है।
वार्ड क्रमांक 4 3 मैं भारतीय जनता पार्टी ने इस बार विजेंद्र राणा को मौका दिया है तो कांग्रेस ने दीपक जाटव को यहां पर निर्दलीय राजा अकोदिया ने बगावत कर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है चौथे उम्मीदवार विनोद चौहान ब्लैक बोर्ड पर मेहनत करते नजर आए मुकाबला मुख्य रूप से विजेंद्र राणा राजा अकोदिया के बीच रोमांचक स्थिति में है अभी यहां पर स्पष्ट नहीं कह सकते।
वार्ड क्रमांक 44 जहां पर पूर्व पार्षद विक्रम पटेल के परिवार से वर्षा रोहित पटेल को कांग्रेस ने टिकट दिया तो भारतीय जनता पार्टी प्रमिला रामचरण पटेल को टिकट दिया यहां पर मुकाबला आमने-सामने का रहा है पूर्व में रामचरण पटेल हो विक्रम पटेल पराजित कर चुके है। कांग्रेस इस वार्ड में लगातार बढ़त बनाती रही है इस बार यहां मुकाबला रोमांचक है कुछ भी हो सकता है ।
शहर के अंतिम छोर पर गांव नागदा जो पूर्व में नगर था वार्ड 45 जहां से कांग्रेस ने पूर्व पार्षद कैलाश पटेल के परिवार से प्रिया विकास पटेल को टिकट दिया तो भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में पार्षद महेश मोदी के परिवार से मंजू मुकेश मोदी को मौका दीया यहां पर आप ने अपना प्रत्याशी नसीम हुसैन को बनाया जिन्होंने अच्छी मेहनत की इनकी झाड़ू ही दोनों प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेगी। यह कौर उम्मीदवार सबीना इकरार की बाल्टी भी कितने वोट लाएगी बहरहाल अंतिम वार्ड नागदा में उलटफेर होता हैतो वह निर्दलीय और आप की झाड़ू के कारण हो सकता है। फिर मिलेंगे कलयुग टाइम्स में पाठकों का धन्यवाद।
-

वार्ड क्रमांक 23 से 34 तक का भ्रमण कर सर्वे — महापौर सभापति के दावेदार वार्ड में पार्षद के लिए विरोधियों ने जोर करा दिया(भाग 3)
अभी तक हमने वार्ड क्रमांक एक से 22 तक का सर्वे किया ।अब आगे वार्ड क्रमांक 23 में चलते हैं ।
जहां इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हुआ। यह वार्ड जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल का घरेलू वार्ड जहां से राजू खंडेलवाल व उनकी पत्नी पूर्णिमा खंडेलवाल लगातार पार्षद रहे है इसके पूर्व एक बार मांगीलाल विजय वर्गीय पार्षद रहे हैं भाजपा का परंपरागत वार्ड होने के साथ जिलाध्यक्ष के खास समर्थक आलोक साहू को टिकट मिला परंतु इस बार निर्दलीय उमेश चौधरी भी बहुत भारी पड़े। सामने कांग्रेस में भी दमदार उम्मीदवार विशाल यादव को खड़ा किया था उमेश बरगद का पेड़ बन गए पहले भी बगावत कर निर्दलीय लड़े थे। तब भी अच्छे वोट लाए थे परंतु इस बार इन्होंने यहां का माहौल रोमांचक बना दिया है ।त्रिकोणी संघर्ष में भाजपा के परंपरागत वार्ड मैं आलोक साहू को भी जीत के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।
वार्ड क्रमांक 24 यह वार्ड वैसे तो भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वार्ड रहा है परंतु यहां पर एक बार निर्दलीय ने जीत कर वार्ड का इतिहास बदल दिया है इस बार भी कुछ ऐसा ही इतिहास बनने जा रहा है इस वार्ड में पूर्व महापौर शरद पाचुनकर का वर्चस्व रहा है यहां से सबसे पहले वे पार्षद का चुनाव जीते प्रतिपक्ष नेता बने और उसके बाद महापौर उनकी पसंद का ही टिकट मिलता है यहां पर उनका भतीजा धर्मेंद्र पाचुनकर और संतोष भाटी भी उनके ही समर्थक रहे हैं इस बार महिला पिछड़ा वर्ग होने के कारण यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने रितु सवनेर को भाजपा के एक प्रदेश के नेता कोटे में टिकट दिया। रितु सावनेर ने सामाजिक कार्य से अपनी पहचान बनाई थी अपना एनजीओ चलाने के साथ भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गई। परंतु वार्ड में इनका संपर्क का भी नया रहा इस कारण यहां पर वर्षों से कार्य कर रही महिला दावेदार नाराज रही ।यही कारण है कि यहां निर्दलीय शिवानी पटेल के टेलीफोन पर और मंजू भूतिया की बाल्टी खूब चली सामने कांग्रेस ने रूपा राजेंद्र यादव जो कि धार्मिक सामाजिक क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे हैं उनको टिकट दिया इनकी सक्रियता रही परंतु चुनाव मैनेज करने में जरूर यह पीछे रहे ।यहां पर निर्दलीय का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। भाजपा उम्मीदवार के साथ निर्दलीय भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बगावत कर गए अगर तीनों के वोट बट जाते हैं और कुछ कम हो जाते हैं तो परिणाम अलग होंगे
वार्ड क्रमांक 25 यहां का चुनाव अलग ही संकेत बता रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पूर्व पार्षद मनीष सेन को फिर मौका दिया तो कांग्रेस ने युवा नए चेहरे मयंक जैन को मौका दिया। पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर के कोटे का टिकट रहा जिन्होंने मयंक जैन के लिए मेहनत भी अच्छी की इधर भाजपा में यहीं से मेहनत कर रहे कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी रही ,निर्दलीय बगावत कर चुनाव लड़ रहे संकेत राय को भी अच्छा समर्थन मिला ।जबकि यह भारतीय जनता पार्टी का परंपरागत वार्ड है यहां से अभी तक भारतीय जनता पार्टी नहीं हारी है। इस बार त्रिकोणीय संघर्ष यहां पर देखने को मिल रहा है मनीष सेन सभापति के प्रबल दावेदार है बस उनका भाग्य पार्षद के चुनाव में साथ दे दे।
वार्ड क्रमांक 26 जहां भारतीय जनता पार्टी को अच्छी लीड मिलती है परंतु सबसे पहले यहां पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा अशोक सोलंकी को टिकट देने के बाद यहां की जनता ने कांग्रेसी उम्मीदवार राजेश राठौड़ को मौका दिया दूसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी ने अनु त्रिवेदी को टिकट दिया वह टिकट पूर्व मंत्री दीपक जोशी कोटे से था तब महाराज ने निर्दलीय सुभाष शर्मा को खड़ा कर चुनाव जितवा दिया उसके बाद से यहां पर सुभाष शर्मा या उनके समर्थक सुनील सोनी मिलिंद सोलंकी की पत्नी चुनाव जीती। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने सुभाष शर्मा और उनके पुत्र को टिकट नहीं दिया इससे उनमें नाराजगी रही इस बार यहां पर महापौर के दावेदार रवि जैन जो सभापति की दावेदारी के लिए पार्षद का चुनाव लड़े सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी अलका शर्मा को टिकट दिया अलका शर्मा पूर्व मैं भी यहां से चुनाव हार चुकी है ।अलका शर्मा ने चुनाव अच्छा लड़ा निर्दलीय पंकज सोनी के बरगद और सुरेश सांवलिया केक कितने वोट ले जा पाएंगे उस पर निर्भर है वरना यहां पर रवि जैन भारी पड़ रहे हैं।
वार्ड क्रमांक 27 यहां पर पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अंसार अहमद हाथी वाले चुनाव जीते थे और सभापति भी बने थे इस बार भारतीय जनता ने शकील अपना की पत्नी निगार खान को क्षेत्र से टिकट दिया तो कांग्रेस ने आबिद खान की पत्नी फरजाना खान को आबिद खान की पत्नी फरजाना पूर्व में इसी क्षेत्र से पार्षद रह चुकी है और आबिद खान वार्ड क्रमांक 40 से निर्दलीय चुनाव जीत चुके हैं यह उनका तीसरा चुनाव है और कांग्रेसमें सभापति की भी दावेदारी है यहां से निर्दलीय मुमताज शेख की बाल्टी भी चली मुकाबला आमने सामने फरजाना आबिद खान और निगार शकील अपना के बीच था शकील शेख पूर्व में वार्ड क्रमांक 7 से चुनाव हार चुके हैं इस बार संगठन ने फिर मौका दिया अभी तक के रुझान से तो फरजाना खान ही आगे चल रही है कभी अंदर ही अंदर कुछ बदलाव हो गया हो तो निगार शेख के चांस बन सकते हैं।
वार्ड 28 मैं भी इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी चुनाव लड़े यहां से कांग्रेसमें पूर्व पार्षद अजीब भल्ला को टिकट दिया अगर कांग्रेस की परिषद बनती है तो वह सभापति के दावेदार भी है सामने नया चेहरा भूपेंद्र ठाकुर गुड्डू को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया यह वार्ड पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के मुकेश सांगते उसके पहले कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज हेतावल चुनाव जीते थे इस बार यहां पर निर्दलीय भी भारी पड़ रहे हे राजेंद्र दावरे का हाथी भी चला तो सचिन सिलोदिया की जीप भी अजय सांगते का केक हारून नागौरी का बरगद पंकज खोचनवार का नारियल पेड़ भी परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यहां पर इतने सारे निर्दलीयों ने सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं ।
वार्ड क्रमांक 29 जहां से पूर्व में पार्षद रही सपना अजय पंडित को भाजपा ने तो कांग्रेस मैं प्रेम भाई महेंद्र धारु को टिकट दिया। यहां पर मुकाबला आमने सामने है पहले तो सपना पंडित आगे थी परंतु अंतिम दौर में प्रेम महेंद्र भी बराबरी पर आ गई हैं यहां पर मुकाबला रोचक हो गया है 50-50 का मामला है।
वार्ड क्रमांक 30 जहां एक ही परिवार पिछले 5 चुनाव से लगातार विजय रहा कांग्रेस ने उसी परिवार से पूर्व महापौर पति और देवास विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हारून शेख को टिकट दिया वैसे पहले यहां पर हर उनसे के परिवार से बहू और बेटा पार्षद का चुनाव जीत चुके हैं पूरा परिवार चुनाव जीत चुका है इस बार सभापति के चांस के कारण विधानसभा चुनाव हारने के बाद हारून शेख पार्षद के लिए संघर्ष करते नजर आए यहां पर संघ के नेता शीतल गहलोत ने स्वयं टिकट मांगा और लेकर आए उसके बाद चुनाव भी विधानसभा के हिसाब से ही लड़ा इस वार्ड पर पूरे देवास की नजर है इस बार शीतल भारी पड़ते नजर आ रहे हैं फिर भी वर्षों पुराने हारून शेख को अपने पुराने कार्य और संबंधों के कारण उम्मीद है बरहाल शीतल का पलड़ा भारी है।।
वार्ड क्रमांक 31 यहां पर एक अनार सौ बीमार से हाल है। भारतीय जनता पार्टी में यहां से नए चेहरे विकास जाट को मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने भी अनिल पटेल को मौका दिया। यहां पर निर्दलीय संख्या सबसे ज्यादा है पूर्व पार्षद सुनील योगी ने बगावत कर अपनी जीप मैं मतदान का रुख बदल दिया ।पवन व्यास ब्लैक बोर्ड पर लोगों को रिझाया और पंकज भैया बरगद के नीचे कई लोगों को ले आए आप पार्टी ने भी यहां पर कैलाश मुन्नालाल को प्रत्याशी बनाया वह भी पूरे समय डटे रहे पूर्व में संगठन से मिले टिकट से हारे और फिर बगावत कर चुनाव लड़े और हारे लोकेश विजयवर्गीय ने फिर मीठा केक बांटा अकील नागोरी की बाल्टी और अर्जुन की नाव भी चली यहां पर निर्दलीय भारी नजर आ रहे हैं । कांग्रेस भाजपा को लाभ यदि सारे निर्दलीय समान वोट ले जाते हैं तो मिल सकता है।
वार्ड क्रमांक 32 यहां पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व पार्षद परिवार को टिकट बना देते हुए संगठन के प्रवीण वर्मा की पत्नी निधि वर्मा को टिकट दिया तो भाजपा के पूर्व पार्षद परिवार ने बगावत कर अपने परिवार से निर्दलीय कंचन राय को स्कूटर पर बिठाकर चुनाव लड़ा दिया। कांग्रेस ने साधना प्रजापति को टिकट दिया। त्रिकोणी संघर्ष की स्थिति यहां बनी ही नहीं जहां पर निर्दलीय स्कूटर भारी पड़ सकता है।
वार्ड क्रमांक 33 यहां पर पूर्व पार्षद बाबू यादव की पत्नी ममता यादव को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया भारतीय जनता पार्टी मैं यादव परिवार लगातार जीत हासिल करता आया है बीच में एक बार बाबू यादव परिवार को टिकट नहीं मिलने पर तेजा यादव जीत गए थे कांग्रेस ने फिर वही कार्ड खेला और इस बार तेजा यादव की पत्नी कोमल यादव को टिकट दीया ।प्रारंभ में यहां पर थोड़ा सा गौड़ परिवार के कारण तेजा का माहौल बना था। परंतु बाबू यादव के परिवार की और कार्यकर्ताओं की मेहनत खासकर यहां से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ममता यादव की जीत लगभग तय है। आज इतना ही कल वार्ड क्रमांक 34 से 45 तक का सर्वे अंतिम भाग 4 कलयुग टाइम्स की खास खबर के साथ।
-

वार्ड क्रमांक 12 से 22 तक का भ्रमण कर कलयुग टाइम्स का सर्वे, महापौर के दावेदार अब सभापति के लिए पार्षद पद पर भी आ गया पसीना कई के भविष्य भाग्य भरोसे( भाग 2)
कलयुग टाइम्स ने पहले भाग में वार्ड नंबर 1 से 11 तक की सर्वे रिपोर्ट पाठकों को दी ।
अब हम चलते हैं देवास का सबसे चर्चित वार्ड क्रमांक 12 वार्ड क्रमांक 12 में देवास जिला महामंत्री राजेश यादव जोकि महापौर के प्रबल दावेदार थे अपनी पत्नी को टिकट दिलाने के लिए अंतिम समय तक लड़े, और महापौर का टिकट नहीं मिला तो सभापति की दौड़ में ।जिसके लिए पार्षद चुना जाना आवश्यक है भैया जी महापौर छोड़ पार्षद के लिए मैदान में आ गए । राजेश यादव के लिए प्रारंभ में तो माहौल एक तरफा था लेकिन एक छोटे से विवाद में इनको शहर में चर्चा में आने के साथ पूरे वार्ड में भी चर्चित हो गए । सामने कांग्रेस से अभिभाषक राजेश जायसवाल थे वहां तक तो ठीक एक निर्दलीय पार्षद मुकेश जैन जो कि पहले तो सामान्य लग रहे थे परंतु विवाद के बाद इनका माहौल भी बन गया। राजेश यादव को शहर में कई विरोधियों ने सभापति से रोकने के लिए हराने के सारे प्रयास किए हैं उसके बाद भी अभी तक तो ज्यादा चांस राजेश यादव की ही है। इनका भाग्य इनके साथ रहा कि इनके सामने दमदार प्रतिनिधि नहीं आया जो आए उनके लिए विरोधियों ने सारे प्रयास किए अब कोई और चमत्कार ही विरोधियों के मंसूबे कामयाब कर सकता है वरना राजेश सबसे आगे है।
वार्ड क्रमांक 13 मैं मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के खास समर्थक अजब सिंह की पत्नी अकीला को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया सेंधव कोटे में हर एक ही टिकट का जिसके लिए पूरे समय में लगे रहे सामने कांग्रेस से ममता महेंद्र तो यहां पर निर्दलीय जया कुमावत की जीप सबसे तेज चल रही है प्रतिभा ठाकुर हाथी भी कम नहीं है मुकाबला जया कुमावत सामने तीनों प्रत्याशी में से एक का हो गया है।
वार्ड क्रमांक 14 जहां सबसे ज्यादा 10 प्रत्याशी खड़े हो गए बीराखेड़ी से लेकर जयसिंह नगर तक प्रत्याशियों के बैनर पोस्टर चुनाव का माहौल बनाए हुए है यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने पूजा प्रेम बालोदिया को मौका दिया तो कांग्रेस ने भी पूजा को ही टिकट दिया पूजा राजेश डांगी जो पूर्व में पार्षद रह चुके हैं इस बार उनकी पत्नी को मौका मिला राजेश ने अच्छी मेहनत की परंतु इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के ही राहुल तेजी जो पहले से ही यहां जनता से सीधे संपर्क में थे निर्दलीय चुनाव लड़ा अच्छी हॉकी चलाई । एक और राहुल पत्रकार की पत्नी चंद्रकांता ने भी मेहनत की तो अभिभाषक विष्णु अग्रवाल जिन्होंने कोरोना आपदा में सेवा की थी वह भी अपनी पत्नी सुनीता अग्रवाल के लिए घर-घर दस्तक देते नजर आए खूब केक खिलाया जनता को । दुर्गाबाई का कैमरा खूब चला संगीता ईश्वर सोलंकी भी दौड़ में है फिर भी इतने निर्दलीय है की कुछ अलग हो जाए तो कहा नहीं जा सकता।
वार्ड क्रमांक 15 अमोना इस वार्ड से कांग्रेस ने अपने पूर्व पार्षद अंतर सिंह जिनकी पत्नी यहां से पार्षद का चुनाव जीती थी इस बार अंतर सिंह को ही वापिस टिकट देकर भरोसा जताया है। भारतीय जनता पार्टी से भी इस बार लगातार तीन बार चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाने वाले उदय सिंह फुलेरी जो आखिरी चुनाव निकाल नहीं सके इस बार उनके पुत्र महेश को आजमाया है यहां पर आप पार्टी ने भी सुनील कि झाड़ू चली है तो रामप्रसाद की केटली ने बहुत को चाय पिलाई है फिर भी यहां पर अभी सबसे ज्यादा आगे अंतर सिंह चल रहे थे ।अंतिम दिनों में थोड़ी सी बढ़त महेश फुलेरी ने ली है क्या वह अंतर सिंह के मतों के अंतर को कम कर हार को जीत में बदल पाएंगे ।
वार्ड क्रमांक 16 पर भी सभी देवास वासियों की नजर थी यहां पर पूर्व में वार्ड क्रमांक 20 से चुनाव हार चुके गणेश पटेल जोकि पैलेस के खास होने के साथ सभापति के भी दावेदार है और हारने के बाद भी दूसरी बार इनको इनके क्षेत्र से टिकट पैलेस से ही मिला है। यहां पर कांग्रेस ने विमल चौधरी को प्रत्याशी बनाया जिसमें विमल ने प्रारंभ से ही गणेश पटेल को पीछे छोड़ दिया था लेकिन अंतिम समय में गणेश पटेल ने मेहनत कर मामला 50-50 का जमा लिया है। यहां पर महाराज विक्रम सिंह पवार ने गणेश पटेल के लिए मेहनत की तो पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर ने भी अपने प्रत्याशी के लिए बहुत मेहनत की है यहां पर निर्दलीय किशन बरगद की छांव में कितने मत काटेंगे और मुरली कुमावत का केक सुनील कुमार की बाल्टी विजय भाट की जीप में भी मतदाताओं ने सफर किया है। गणेश पटेल के सभापति में पैलेस के साथ इस बार खाती समाज के पार्षद का बहुमत अधिक रहने की संभावना के चलते भी ज्यादा चांस है बस अभी तो जीतना बड़ी बात है।
वार्ड क्रमांक 17 मैं भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व पार्षद इरफान अली की पत्नी शानो को टिकट दिया है कांग्रेस ने अंजूम मुदस्सर अली को और यहां पर आप पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा किया है आप पार्टी की ओर से जरीना फोन निर्दलीय नाहिदा सादिक डोली पर मत मांगे हैं यहां पर अगर निर्दलीय और आप का जादू नहीं चला तो भाजपा फिर आ सकती है। नहीं तो अभी अंजूम मुदस्सर आगे है।
वार्ड क्रमांक 18 बावडिया यह पर भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व पार्षद के बेटे राहुल रामेश्वर दायमा को टिकट दिया तो कांग्रेस ने राजेश देवड़ा को मैदान में लाकर मुकाबला कड़ा कर दिया आप पार्टी ने भी यहां पर पहली बार प्रत्याशी कन्हैया लाल डांगी को उतारा है निर्दलीय महेंद्र अस्तरे की नाव भी यहां अच्छी चली है पूर्व में कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद विकास लोखंडे की पत्नी का टिकट केवल जाति प्रमाण पत्र के कारण निरस्त होने के कारण यहां मुकाबला पूरा एक तरफा रामेश्वर दायमा के पक्ष में चला गया था इस बार विकास लोखंडे निर्दलीय बरगद के पेड़ के नीचे से मतदाताओं को लुभाते रहे नानूराम लोहाना की कैची किसके वोट काटेगी निर्दलीय ने सारे समीकरण बिगाड़ दिया है फिर भी मुकाबला यहां पर राजेश देवड़ा राहुल दायमा महेंद्र अस्तरे के बीच है। पूरा दारोमदार निर्दलीय महेंद्र और विकास लोखंडे के मतों पर है।
वार्ड क्रमांक 19 जहां पर भारतीय जनता पार्टी ने उषा गोपाल खत्री नए चेहरों को मैदान में उतारा तो कांग्रेसमें भी संतोष पटेल को मौका दिया यहां पर निर्दलीय ममता अजय पाटीदार ने अच्छी टक्कर देकर मुकाबला रोचक बना दिया तो कोमल कोशिक की जीप भी खूब चली है यहां पर निर्दलीय भी टक्कर दे रहे हैं उषा गोपाल खत्री और निर्दलीय ममता अजय बराबरी पर चल रहे हैं बीच में अजय आगे निकल गए थे अंतिम समय में गोपाल खत्री ने अंदर ही अंदर गेम जमा लिया अब यहां पर सब कुछ दो अन्य प्रत्याशी के वोटो पर टिका है।
वार्ड क्रमांक 20 जहां पूर्व में भारतीय जनता पार्टी ने अजय तोमर की माता जी को टिकट दिया था इस बार अजय तोमर को ही मौका दिया है इनके सामने कांग्रेस ने नरेंद्र यादव लल्ला जो पहले एक बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं दूसरी बार हारने के बाद फिर मैदान में आकर अच्छी टक्कर दे रहे है यहां पर निर्मली की संख्या भी बहुत ज्यादा है पूर्व पार्षद राजेंद्र दुबे निर्दलीय बगावत कर चुनाव लड़े टेलीफोन से संपर्क में रहे जितेंद्र सेंगर की बाल्टी कन्हैया पाटीदार की ढाल तलवार से मुकाबला अजय तोमर का ही था आरंभ में तो लल्ला यादव आगे चल रहे थे अंतिम समय में अजय तोमर अच्छी स्थिति में आ गए अब अजय के अजय होने के ज्यादा चांस है। वही लल्ला यादव है जिनको निर्दलीय अगर ज्यादा वोट ले जाते हैं तो चांस मिल सकता है।
वार्ड क्रमांक 21 जहां से भारतीय जनता पार्टी ने अचानक कल्पना संतोष जायसवाल को टिकट दे दिया जिससे वार्ड के ही दो दमदार ज्योति अशोक यादव और आस्था पिंटू देशमुख को बगावत करना पड़ी और दोनों इस वार्ड में बहुत भारी पड़े मुकाबला भी इस वार्ड में निर्दलीय ज्योति यादव और आस्था देशमुख के बीच है कांग्रेस ने यहां से सुनीता राठौर को टिकट दिया है भाजपा कांग्रेस को यहां तभी फायदा मिल सकता है जब दोनों निर्दलीय वोट आपस में कट जाए यहां से निर्दलीय के ज्यादा चांस है।
वार्ड क्रमांक 22 यहां से भारतीय जनता पार्टी ने सुनीता शंकर भोले को मौका दिया तो पूर्व में भी बगावत कर चुनाव लड़े रूपेश वर्मा इस बार अपनी पत्नी को भी निर्दलीय चुनाव लड़ा कर बराबरी की टक्कर में आ गए हैं पहले रुपेश बहुत आगे चल रहे थे अंतिम समय में 2 दिन में सुनीता शंकर भोले ने बहुत कुछ कवर कर लिया कांग्रेस ने यहां से अमृता पवन चौधरी को मौका दिया यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला रहता परंतु अभी अंतिम समय में सारे समीकरण बदल गए हैं। यह थी वार्ड 12 से 22 तक का सफर जितना लोगों से मिले और समझा आपके सामने हैं कुछ अलग भी हो जाए तो भाग्य की बात है कल मिलते हैं वार्ड क्रमांक 23 से 45 कलयुग टाइम के साथ( भाग 3 में)
-
नगर निगम चुनाव देवास वार्ड क्रमांक 1से 11 तक का भ्रमण कर कलयुग टाइम्स की अंदर की रिपोर्ट (भाग 1)
कलयुग टाइम्स द्वारा पूरे देवास में 45 वार्ड में चुनाव लड़ने से पार्षदों की क्या स्थिति है जब मतदाताओं की नब्ज टटोली तो कुछ यह सामने आया । सबसे पहले वार्ड क्रमांक 1 की बात करें यह वार्ड तीन भागों में बांटा है पहला बिलावली ब्राह्मण खेड़ा और जेतपुरा इस बार कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने बिलावली के रहवासी पर भरोसा जताया तो समाज भी एक ही कलोता समाज कांग्रेस से बलराज पटेल और भारतीय जनता पार्टी से जितेंद्र मकवाना दोनों ही एक ही समाज के हैं जितेंद्र मकवाना पहले भारतीय जनता पार्टी का टिकट से हार चुके हैं इस बार भी उनको सामने कमजोर उम्मीदवार दिखा परंतु बलराज अंतिम समय तक भारी रहे यहां पर मामला पूरा 50-50 का है ।
वार्ड क्रमांक 2 जहां से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व पार्षद विनय सांगते की पत्नी रितिका पर भरोसा जताया तो कांग्रेस ने नगर निगम में कर्मचारियों की राजनीतिक करने वाले कर्मचारी नेता रुपेश कल्याणे की पत्नी किरण को मौका दिया यहां पर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपनी पैठ बना ली है फिर भी यहां पर अभी तक के सर्वे में तो भाजपा से रितिका विनय बहुत आगे चल रही है।
वार्ड क्रमांक 3 में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी समर्थक शंभू अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया उनकी पत्नी उषा अग्रवाल ने वार्ड मैं बहुत मेहनत की तो कांग्रेस से प्रीति बेस जिनके पति संतोष सिंह बेस का वार्ड में सतत संपर्क होने से उनको इस बार ज्यादा लाभ मिला दूसरा लाभ इनकी वजह से भारतीय जनता पार्टी के ही बागी प्रत्याशी राज वर्मा की पत्नी बिंदेश्वरी वर्मा को निर्दलीय चुनाव लड़ने का मिल सकता है यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय है कुछ नहीं कहा जा सकता बहुत कम मतों से हार जीत होगी।
वार्ड क्रमांक 4 में जो कहने को तो भाजपा का गढ़ है परंतु इस बार इस क्षेत्र के कांग्रेस के नामी नेता जितेंद्र सिंह गौड़ कोटे से अनुपम टोप्पो को टिकट दिलाया भारतीय जनता पार्टी के अखिलेश धुरिया को यहां बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है यहां पर अनुपम आगे चल रहा है।
वार्ड क्रमांक 5 में पूर्व पार्षद संजय दायमा की पत्नी पिंकी दायमा को भारतीय जनता पार्टी से टिकट मिला जहां कांग्रेस से पहले केपी कॉलेज अध्यक्ष रह चुकी ललिना मालवीय को टिकट मिला था बाद में यह टिकट बदलकर ममता राजकुमार मालवीय को मिला संजय दायमा एकतरफा आगे चल रहे थे बीच में गीताबाई डोसी की जीप स्पीड ब्रेकर बन गई फिर भी पिंकी संजय की गाड़ी निकलने के अधिक चांस है।
वार्ड क्रमांक 6 यहां पर कांग्रेस ने प्यारे मियां की पत्नी अरुणा को मौका दिया तो भारतीय जनता पार्टी ने अभिभाषक असलम घोसी को यहां पर सुनैना की जीत और वर्षा राहुल की सिलाई मशीन असलम घोसी के लिए नुकसानदायक है प्यारे मियां पूर्व पार्षद निर्दलीय रह चुके हैं इसका लाभ भी मिला इनको फिर भी परिणाम रोचक आ सकते हैं।
वार्ड क्रमांक 7 वार्ड क्रमांक 7 में पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वाले के पुत्र मुस्तफा के लिए अंसार अहमद को बहुत संघर्ष करना पड़ा भारतीय जनता पार्टी का टिकट होने के बाद भी यहां से निर्दलीय बगावत कर शशि कला ठाकुर ने मुकाबला रोचक बना दिया बीच में रईस अंडे का केक आ गया रईस पूर्व में पार्षद रहने के साथ क्षेत्र में सतत संपर्क रहा है कांग्रेस ने यहां से रियाज नागोरी को आजमाया जिनका चुनाव वाले दिन विवाद भी परिणाम पर सीधा असर डालेगा अंसार अहमद हाथी वाले जो अपने कई समर्थकों को देवास में टिकट दिलाने के साथ जिताने के लिए भी प्रयासरत रहते हैं इस बार वह अपने ही वार्ड में उलझ कर रह गए यहां भी परिणाम रोचक आ सकते हैं।
वार्ड क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 8 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर राजेंद्र ठाकुर पर ही विश्वास जताया सामने कांग्रेश से अतुल राजपूत और कांग्रेस से कुछ समय पूर्व भारतीय जनता पार्टी में आए आदित्य दुबे ने भाजपा से भी बगावत कर मैदान समान लिया मुकाबला यहां पर मुख्य रूप से राजेंद्र ठाकुर और आदित्य दुबे के बीच है।
वार्ड क्रमांक 9 यहां से भारतीय जनता पार्टी ने अचानक नए चेहरे राकेश ठक्कर को मौका दिया तो कांग्रेस ने दीपेश कानूनगो पर भरोसा जताया यहां पर पूरे चुनाव में राकेश ठक्कर कमजोर नजर आए बीच में निर्दलीय देवेंद्र की जीप भी चली यहां से पूरे चांस दीपेश कानूनगो के है। ठक्कर यहां से नहीं दे पाए टक्कर बस उनको उम्मीद भाजपा के परंपरागत वोट यदि वे नहीं पलटे तो कुछ हो सकता है वरना यह सीट गई भारतीय जनता पार्टी के पाले से।
वार्ड क्रमांक 10 जो भारतीय जनता पार्टी और संघ का गढ़ कहा जाता है यहां से लगातार पप्पू जोशी और उनकी पत्नी को जनता ने समर्थन दिया बीच में सीट आरक्षण के कारण पिछड़ा वर्ग में चली गई और इस बार फिर भाजपा ने आशुतोष जोशी पप्पू की पत्नी अर्पणा जोशी को मौका दिया इस बार कांग्रेसमें फिर दिग्विजय सिंह झाला की माता गोविंद कुमार को मौका दिया तो कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय लक्की मक्कड़ की माता सुरजीत कौर ने दमदार से चुनाव लड़ा और यहां पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बन गई इसके पूर्व पप्पू जोशी की जीत तय मानी जाती थी परंतु पहली बार इस वार्ड में पप्पू जोशी को कमजोर बताया जा रहा है परिणाम यहां के भी रोचक ही होंगे।
वार्ड क्रमांक 11 यह भी संघ का गढ़ है परंतु यहां पर पूर्व में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव कोटे से टिकट मिला था। जिसे क्षेत्र की जनता ने नकार दिया और कांग्रेस से राहुल पवार की माता अहिल्या पवार को अच्छे मतों से जीता दिया। इस बार कांग्रेसमें फिर राहुल की माताजी अहिल्या पवार को ही मौका दिया और भारतीय जनता पार्टी ने क्षेत्र में दो दशक से कार्य करने वाले हेमंत जादौन की पत्नी जयमाला को मौका दिया। टक्कर आमने-सामने की रही राहुल पवार ने क्षेत्र में अच्छी पकड़ बना ली घर-घर में पकड़ बनाने के साथ वे लोकप्रिय रहे परंतु यह संघ का गढ़ है और इस बार संघ के नेता मैदान में आ गए थे अंदर ही अंदर संघ ने कार्य किया ।उसके बाद भी मुकाबला आमने सामने का है। इस तरह यह थे अभी तक 11 वार्ड की स्थिति ,बाकी अगले भाग में कलयुग टाइम्स के साथ।
-
(त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन-2022) देवास जिला पंचायत सदस्यों को जिला मुख्यालय पर कलेक्टर श्री शुक्ला ने विजयी प्रमाण-पत्र किये प्रदान ————- जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों का हुआ निर्वाचन
————– देवास 15 जुलाई 2022/ जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को जिला मुख्यालय पर उत्कृष्ट स्कूल देवास में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने विजयी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस दौरान प्रेक्षक श्री सीबी सिंह, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री महेन्द्र सिंह कवचे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 18 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हुआ। जिसमें ग्राम सुनवानी गोपाल की सोरमबाई सालगराम मालवीय, ग्राम राजोदा तहसील देवास के मोनू रविन्द्र चौधरी, ग्राम धनोरा तहसील देवास के शिवम बंशीलाल चौधरी, ग्राम खटाम्बा तहसील देवास के रूपसिंह धाकड, वार्ड नम्बर 02 रामनगर गोरवा तहसील टोंकखुर्द के विजेन्द्र कुमार गुरावडिया, ग्राम तालोद तहसील सोनकच्छ के महेन्द्रसिंह कोकसिंह, ग्राम मुरम्या तहसील सोनकच्छ के अस्ताया तरूणा बनेसिंह, ग्राम सालमखेडी तहसील टोंकखुर्द के अटारिया लीला भेरूलाल, ग्राम रलायति ग्राम पंचायत जामली तहसील सोनकच्छ के रघुवीरसिंह राजेन्द्रसिंह बघेल, ग्राम आगुरली तहसील बागली की सुशीला बाई सेंधव, ग्राम अवल्दा तहसील बागली के कमलसिंह मस्कोले अवल्दा, ग्राम आगराखुर्द तहसील उदयनगर की गंगा रामसिंह सोलंकी, ग्राम हतनौरी तहसील कन्नौद के रमण कमल, ग्राम धॉसड तहसील सतवास के अमानसिंह, ग्राम पिपल्दा तहसील कन्नौद की एनाबाई, ग्राम मचवास तहसील खातेगांव की चिंता पति संतोष काकडिया, ग्राम खारदा तहसील खातेगांव की प्रीति रोहित बण्डावाला तथा ग्राम कांजीपुरा तहसील खातेगांव की कोमल पति राजवीर कुण्डिया जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। उल्लेखनीय है कि जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन दो चरणो कराया गया जिसमें प्रथम चरण में बागली, कन्नौद तथा खातेगांव विकासखण्ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को निर्वाचन कराया गया। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में 18 जिला पंचायत सदस्यों, 138 जनपद पंचायत सदस्यों, 496 सरपंच तथा 07 हजार 995 पंच पदों के लिए निर्वाचन हुआ।
-
दिनांक 15 जुलाई 2022 से देवास में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज ) लगाया जायेगा।
……………………. ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ऑनसाइट भी वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी covin.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कराएं एवं वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगवाएं। …………………… मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने बताया कि में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 15 जुलाई 2022 से देवास में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को निशुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज ) लगाया जायेगा। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ऑनसाइट वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी ऑनलाइन प्लाट बुक करने हेतु दिनांक 14 जुलाई 2022 को शाम 4.30 बजे से स्लॉट ओपन किए गय है। covin.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कराएं एवं वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगवाएं। सीएमएचओ डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन जिसमें छूटे हुये अथवा ड्यू हितग्राहियों के कोविड-19 डोजेज को पूर्ण करने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार अब सभी नागरिकों के लिए कोरोना का बूस्टर डोज 15 जुलाई 2022 से फ्री किया गया है। इसलिए देवास जिले में सभी नागरिकों को निःशुल्क लगेगा बूस्टर डोज़ सभी से अपील है कि 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में लगेगा टीका इसलिए समय सीमा मे कोविड-19 से बचाव हेतु व्यक्ति अपना बुस्टर डोज अवश्य लगवाये। ऐसे लोग जो 6 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके है, वे केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज वही वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई थी। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।
-
रे बदरा जरा थम के बरसो यही प्रार्थना करते रहे प्रशासनिक अधिकारी और नेता जी, सुबह बदरा बरसे तो नेता प्रशासन चिंता बढ़ी, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि की मेहनत से बड़ा मतदान प्रतिशत ———— देवास जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत हुआ मतदान ———— नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान, कहीं छुटपुट विवाद और झड़प, निगम दरोगा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भूमिका महत्वपूर्ण
इंद्र देवता भी बरसने लगे तब जिला प्रशासन के साथ प्रत्याशी और संगठन के नेता की चिंता भी बढ़ गई कि यदि यही हाल रहा तो देवास में मतदान का प्रतिशत क्या होगा। कुछ ही घंटों में बादल मेहरबान परंतु चिंता वही इसके बाद प्रशासन और प्रत्याशियों ने जनता को घर से निकलना शुरू किया और परिणाम सुखद रहा इतनी कल्पना सुबह नहीं की थी जिस हिसाब से बदरा बरस रहे थे लग रहा था कि कहीं देवास में मतदान का प्रतिशत बहुत कम ना रह जाए जिला प्रशासन ने तत्काल ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए कर्मचारियों अधिकारियों को प्रेरित करने के साथ स्वयं मैदान संभाला तो प्रत्याशी व संगठन के पदाधिकारी और विधायक ने भी मेहनत कर प्रतिशत बड़ा ही लिया। एक तरफ जहां एक संगठन को प्रतिशत बढ़ने का फायदा है तो दूसरा तो संगठन यही दुआ कर रहा था कि मतदान कम हो और उसका देवास जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में में शान्ति पूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 73.69 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.39 प्रतिशत रहा। जिले में दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में कुल 02 लाख 75 हजार 672 मतदाता में से 01 लाख 95 हजार 977 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 01 लाख 03 हजार 095 पुरूष मतदाता, 92 हजार 881 महिला मतदाता और 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया। जिले में दूसरे चरण के मतदान में नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगरपालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 01 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरूष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 01 अन्य मतदाता ने मतदान किया। नगर परिषद सोनकच्छ में 80.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 84.01 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 76.65 प्रतिशत रहा। नगर परिषद सोनकच्छ में 13 हजार 353 मतदताओं में से 10 हजार 725 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 05 हजार 592 पुरूष मतदाता, 05 हजार 133 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगर परिषद पीपलरावां में 89.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 90.73 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 87.75 प्रतिशत रहा। नगर परिषद पीपलरावां में 07 हजार 283 मतदताओं में से 06 हजार 342 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 03 हजार 299 पुरूष मतदाता, 03 हजार 043 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगर परिषद भौंरासा में 89.34 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 91.40 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 87.20 रहा। नगर परिषद भौंरासा में 09 हजार 158 मतदताओं में से 08 हजार 182 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 04 हजार 272 पुरूष मतदाता, 03 हजार 910 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगर परिषद टोंकखर्द में 90.41 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 92.19 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 88.61 प्रतिशत रहा। नगर परिषद टोंकखर्द में 06 हजार 226 मतदताओं में से 05 हजार 352 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 02 हजार 737 पुरूष मतदाता, 02 हजार 615 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। दूसरे चरण के मतदान में 105 वार्डो के लिए कुल 331 मतदान केंद्रो पर मतदान हुआ। जिसमें नगर पालिक निगम देवास में 45 वार्डो के 269 मतदान केन्द्र, निगर परिषद सोनकच्छ में 15 वार्डो के लिए 19 मतदान केन्द्र तथा नगर परिषद पीपलरांवा में 14, भौंरासा में 15, टोंकखुर्द में 14 मतदान केन्द्र बनाये गये। शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान सम्पन्न कराये जाने के लिए सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। दूसरे चरण के मतदान के परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को सुबह 09 बजे से शुरू होगी।
शहर में कई वार्डों में विवाद हुए परंतु आपसी समझाइश से निपट गए वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस प्रत्याशी रियाज नागोरी के साथ मारपीट की घटना जिसका वीडियो भी वायरल हुआ इसी तरह विकास नगर मैं लल्ला यादव का भी विवाद हुआ बाद में सब कुछ सामान ले रहा इस तरह जिला प्रशासन में पंचायत के बाद नगर निगम चुनाव की शांतिपूर्वक संपन्न कराएं।
-
आयुक्त उज्जैन संभाग श्री यादव ने प्रभारी प्राचार्य टिगरिया गोगा श्री राकेश चौधरी को विपरीत व्यवहार और अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
————– देवास 13 जुलाई 2022/ आयुक्त उज्जैन संभाग श्री संदीप यादव ने देवास कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के प्रतिवेदन पर प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. टिगरियागोग श्री राकेश चौधरी को मध्य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत व्यवहार करने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री राकेश चौधरी को विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद पंचायत शिक्षा केन्द्र देवास एवं जिला पंचायत की एमडीएम क्वालिटी मॉनिटर से अभद्रता कर धमकी देना एवं बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से शासकीय चर्चा का वीडियो बनाकर ग्रुप पर वायरल करना अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया है। निलंबन अवधि में राकेश चौधरी का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा।
-

टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक चालक को न्यायालय ने दी 1 वर्ष की सजा
कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास (म0प्र0) टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक चालक को एक वर्ष का सश्रम कारावास ‘‘ श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला अभियोजन अधिकारी,जिला देवास द्वारा बताया गया कि वह घटना दिनांक 24.09.2016 को आह्त राजेश अपनी मोटर साईकिल नम्बर एमपी 41 एमएस 5371 से इंडस्ट्रियल एरिया रोड से उज्जैन रोड ब्रिज की तरफ जा रहा था तब वह उज्जैन रोड ब्रिज के पास पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेजगति व लापरवाही से चलाकर लाया और उसकी मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे उसे बाएं हाथ एवं पेट में अंदरूनी चोंट लगी और उसकी मोटर साईकिल का नुकसान हुआ उसे टक्कर मारने वाले ट्रक का नम्बर एमपी 13 जीए 1419 है। उक्त संबंध में प्रधान आरक्षक निलेश राणा को रो.सा.क्रं. 15/24.09.2016 जांच हेतु प्राप्त हुई थी जांच के दौरान घायल राजेश ने अपने कथन में बताया था कि मोटर साईकिल क्रमांक के आधार पर उक्ताशय की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में उक्त घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध क्रं. 427/2016 पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान साक्षीगण के कथन लेखबद्ध कर जप्ती, एक्स-रे एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालयः- न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित करते हुये आरोपी समीर पिता बाबू शेख उम्र 40 साल नि0 ग्राम नगझिरी देवास रोड जिला उज्जैन को धारा धारा 338 भा.द.सं. में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500/- रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 279 भा.द.सं. में 500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री ऊदल सिंह मौर्य, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई तथा प्रधान आरक्षक श्याम आंजना का विशेष सहयोग रहा।
