Blog

  • घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में कलाकारों ने दी कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ

    घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में कलाकारों ने दी कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ

    देवास। विक्रम सभाग्रह जवाहर चौक में घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरू शिष्य परम्परा को कायम रखते हुए कथक नृत्य की प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, विशेष अतिथि नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान तथा एस.डी.एम. प्रदीप सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से समारोह का शुभारम्भ किया। मुख्य आकर्षण का केन्द्र भोपाल से आई श्रीमती वी.अनुराधा सिंह रहीं, जिनके द्वारा कालिया मर्दन, शिव स्तुति और ठुमरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही घुंघरू नृत्य अकादमी की शिष्याओं ने शुद्ध कथक नृत्य की प्रस्तुति तथा वरिष्ठ शिष्या अनुष्का जोशी, रूपल बेलापुरकर, कृतिका बिन्जवा ने रायगढ़ घराने की बंदिशे प्रस्तुत की। वहीं देवास की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती संजीवनी कांत ने उपशास्त्रीय गायन में सावनी और कजरी, सावन के गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।  आभार घुंघरू नृत्य अकादमी देवास के संचालक प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने माना।

  • पालकी पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर, लोगों ने किया जगह जगह पूजन

    पालकी पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर, लोगों ने किया जगह जगह पूजन

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)श्रीराम मंदिर पानीगांव से श्रावण मास के प्रथम सोमवार प्रतिवर्ष की परंपरानुसार भूतभावन भगवान भोलेनाथ की पालकी नगर में ढोल ढमाके के साथ निकाली गई। बरसते पानी में युवा भोलेशंभू भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान की पालकी निकली, जगह जगह महिलाओं पुरुषों ने पूजा अर्चना की। जानकारी देते हुए संयोजक महेंद्र एस जाट ने बताया कि 21 वर्षों से श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकलने का सिलसिला अनवरत जारी है। इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

  • इंतजार की घड़ियां समाप्त बुधवार कल 9 बजे से मतगणना प्रारंभ 10 से 11 तक आ जाएंगे महापौर पार्षद के रुझान, पार्षद प्रत्याशी और एजेंट इन बातों का रखें ध्यान और आमजन के लिए यह है सुविधा, जिला कलेक्टर एसपी ने गणना स्थल का किया निरीक्षण

    इंतजार की घड़ियां समाप्त बुधवार कल 9 बजे से मतगणना प्रारंभ 10 से 11 तक आ जाएंगे महापौर पार्षद के रुझान, पार्षद प्रत्याशी और एजेंट इन बातों का रखें ध्यान और आमजन के लिए यह है सुविधा, जिला कलेक्टर एसपी ने गणना स्थल का किया निरीक्षण

    ————       देवास नगर निगम के महापौर और आपके वार्ड के पार्षदों के परिणाम के लिए बस कुछ ही समय शेष रह गया है कल बुधवार सुबह 9:00 बजे से मतगणना देवास उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू हो जाएगी आज कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला एवं एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में मतगणना कक्ष, स्‍ट्रांग रूम, मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि मतगणना संबंधित सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं समय रहते पूर्ण कर लें। बरसात का मौसम देखते हुए मतगणना केन्‍द्र पर सभी व्‍यवस्‍थाएं करें।

    मतगणना के दिन 20 जुलाई को वाहन पार्किंग की व्‍यवस्‍था मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में रहेगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, अतिरिक्‍त पुलिस अधिकारी श्री मंजीत सिंह चावला, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। नगर पालिक निगम देवास के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को सुबह 09 बजे से उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में होगी। मतगणना के लिए कुल 45 टेबले लगाई गई है। मतगणना 09 कक्षो में होगी। प्रत्‍येक कक्ष में 05 टेबल लगाई गई है। मतगणना के 5 से 8 राउण्‍ड रहेंगे।

    मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाइल/कैमरा/वीडियो कैमरा ले जा सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा/वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना के दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी और उसके निर्वाचन एवं गणना अभिकर्ता की मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान जाँच की जाएगी और मोबाइल लाने पर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    आम जनता घर बैठे माय देवास एप पर पल-पल की खबर ले सकती है माय ऐप डाउनलोड करें और मतगणना स्थल पर भी माइक पर सुविधा उपलब्ध रहती ही है इसके लिए मतगणना स्थल के बाहर से ही जानकारी प्राप्त होगी मतगणना स्थल के बाहर पार्किंग मलाई स्मृति मंदिर में रखा गया है और आमजन इस बात का विशेष ध्यान रखें की सिविल लाइन मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहेगा अपनी वैकल्पिक व्यवस्था भाजपा कार्यालय वाली सड़क मोती बंगला या वन विभाग ए बी रोड वाली सड़क से आवागमन करें असुविधा से बचे।

    देवास‍ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। जिसमें नगर पालिक निगम देवास में 45 वार्डो के 269 मतदान केन्‍द्र बनाये गये थे। नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगरपालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 01 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरूष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 01 अन्‍य मतदाता ने मतदान किया था।

  • दो मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो घायल, सुन्द्रेल कि घटना

    दो मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो घायल, सुन्द्रेल कि घटना

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) कल सोमवार शाम के समय 7 से 8 बजे के लगभग दो मोटरसाइकिल कि बिजवाड काँटाफोड रोड पर सुन्द्रेल गाँव के पास मे आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मृत्यु हो गई हंड्रेड डायल के पायलेट रामनारायण देवड़ा सैनिक अर्जुन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे पायलेट रामनारायण देवडा ने बताया कि कल शाम को दो मोटरसाइकिल बाइक चालकों की आमने सामने टक्कर हो गई घायलों को कन्नौद हॉस्पिटल उपचार हेतु ले गए जहां पर डॉक्टर ने रमेश बारेला 30 वर्ष बड़ीकरार को मृत घोषित कर दिया सुनील बारेला बडीकरार,डिप्टी रेंजर केशव झा ,घायल थे जिनका उपचार चालू कर दिया गया था

  • महापौर में मनीषा चौधरी के मत करेंगे फैसला

    महापौर में मनीषा चौधरी के मत करेंगे फैसला

    देवास नगर निगम चुनाव में इस बार महापौर के लिए निर्दलीय मनीषा चौधरी ने जब फॉर्म भरा था तो यही कहा जा रहा था कि 1000 -2000 से ज्यादा वोट नही मिलेंगे । और सही बात भी है सामान्यतः निर्दलीय की यही स्थिति रहती है। महापौर और विधानसभा के चुनाव में कुछ निर्दलीय को छोड़ दे तो सभी इस आंकड़े पर या इससे भी कम सिमट जाते हैं।

    देवास में निर्दलीय के रूप में केवल एक बार भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद शरद पाचुनकर चुनाव लड़े और ऐतिहासिक जीत हासिल की दूसरी बार टिकट नहीं मिलने के बाद फिर निर्दलीय चुनाव लड़े और परंतु 30 हजार मत लाए । इतने अभी तक कोई निर्दलीय नहीं ला सका।

    अब बात करें मनीषा चौधरी की तो मनीषा कांग्रेसी पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी और कांग्रेसी नेता शिवा चौधरी जिनको शिवा पहलवान के नाम से पहचाना जाता है पहलवान के कारण ही ये कहीं पर राजनीति में प्लस रहते हैं तो कहीं पर माइनस। इस सबकी परवाह किए बिना पहलवान ने चुनाव एक योद्धा की तरह चुनाव लड़ा और पूरे शहर में एक एक वार्ड में जनता से सीधा संपर्क किया। इस बार दोनों पार्टी के वोट अलग और सीधे व्यक्तिगत प्रत्याशी को देखकर वोट जो दिए गए हैं उसमें मनीषा चौधरी सर्वाधिक वोट मिले हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव जीतने के लिए लगी थी बैठकों का दौर सभा और सभी हथकंडे लेकिन इन सबसे हटकर शिवा चौधरी ने कुशल प्रबंधन के साथ सुबह से लेकर रात तक बस एक ही काम रखा। आम जनता से सीधा संपर्क ना कोई सभा ना कोई बैठक ।सुबह से पूरी टीम को साथ लेकर निकलते तो भोजन भी उसी वार्ड में जहां पर दोपहर हो जाए और रात को भी उसी वार्ड में बिना रुके बिना थके बस लगे रहे प्रचार में और कहते हैं ईमानदारी से जो कार्य किया जाए उसमें सफलता निश्चित है। आज दो राष्ट्रीय पार्टी के सामने एक निर्दलीय का नाम अगर अच्छी पोजीशन में है तो वहां केवल चुनाव में एक ही लक्ष्य जनता से सीधा संपर्क का परिणाम है फिर मनीषा चौधरी का उद्बोधन और जनता से सीधे बात करना भी जनता को भा गया। पहले कहा जा रहा था इतने वोट मिलेंगे बीच में इनका प्रचार प्रसार देख यह कहा जाने लगा कि अच्छे वोट मिलेंगे वोट काटेंगे और अब जीत के करीब मनीषा चौधरी को देखा जाने लगा है ।जीत हार का परिणाम जो भी हो अभी तो मनीषा चौधरी इस स्थिति में है कि दोनों ही दलों की नींद उड़ गई है ।मनीषा के वोट गीता दुर्गेश अग्रवाल और विनोदनी व्यास के बीच जीत हार मैं महत्वपूर्ण है अभी तक के सर्वे में तो कांग्रेस के वोट ज्यादा कटने की बात सामने आ रही है परंतु अंदर ही अंदर यदि भारतीय जनता पार्टी के वोट भी ज्यादा कट गए तो परिणाम रोचक होगा। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीच में यही कहते पाए की पहलवान के परिवार में यदि टिकट मिल जाता तो माहौल ही बदल जाता ।भारतीय जनता पार्टी के सामने कांग्रेसी प्रत्याशी से ज्यादा दमदार से शिवा पहलवान ने चुनाव लड़ा वह भी उस समय जब कुछ समय पहले ही पहलवान के खिलाफ सरकार का डंडा चला था और यह कहा जा रहा था कि अब पहलवान की राजनीति समाप्त ।परंतु संघर्ष कर फिर मैदान में उठकर खड़े होने वाले शिवा पहलवान ने अपनी बहू मनीषा चौधरी के माध्यम से अपनी राजनीति का परचम लहरा दिया है आगे परिणाम जो भी हो अभी तो शहर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के साथ तीसरे उम्मीदवार मनीषा चौधरी की चर्चा आम है। अभी तक के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता अग्रवाल कांग्रेस की उम्मीदवार विनोदिनी व्यास से कुछ ही आगे है अब सब कुछ मनीषा चौधरी के वोट पर टिका हुआ है।

  • मालवा के प्रसिद्ध भजन गायक का भजन बेटा महाकाल का यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज

    मालवा के प्रसिद्ध भजन गायक का भजन बेटा महाकाल का यूट्यूब चैनल पर हुआ रिलीज

    देवास। मालवा के प्रसिद्ध भजन गायक देवी सिंह पटेल द्वारा भजन बेटा महाकाल का यूट्यूब चैनल देवी सिंह पटेल भजन पर रिलीज हुआ। भजन का विमोचन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग संयोजक संतोष मेवाड़ा द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर बिलावली में संपन्न हुआ। पटेल के पहले भी कई भजन यूट्यूब पर रिलीज हुए हैं, जिन्हें कई सनातनियो का अपार प्यार और आशीर्वाद मिला है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेश मंडलोई, धीरेंद्र आर्य, रमेश कौशल, मेहरबान सिंह गौड़, संतोष जाट, नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट देवेंद्र व्यास, गोलू ठाकुर, रवि पटेल, आयुष सोनी, सुरेश फौजी, हरी राज दरबार, प्रदुम दरबार, कमल, सुरेश, वीरेंद्र फौजी, विनोद अभिजीत ठाकुर, अभिषेक माली, देवेंद्र आदि हिंदू संगठन व हिंदू समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

  • लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधारोपण किया

    लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर पौधारोपण किया

    देवास। शंकरगढ़ पहाड़ी पर पर्यावरण बचाओ पौधे लगाओ अभियान के अंर्तगत फॉरेस्ट डिपार्टमेंट एवम नगर निगम देवास द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत  लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी के सदस्यो ने भी सहभागी होते हुए अमलतास के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एम एल डाबी, सचिव भगवान गोयल ने क्लब सदस्य आर सी पालीवाल, प्रहलाद अग्रवाल, एम के नागर, डा आर सी शर्मा आदि की उपस्थिति में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों के सहयोग का आभार व्यक्त करते हुए देवास के नागरिकों एवम सामाजिक संस्थाओं को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट द्वारा चलाए गए इस अभियान में अधिक से अधिक सहभागी बनने की अपील की।

  • रामबाबू बैरागी विहिप बजरंग दल के प्रांत सह मिलन प्रमुख बने

    रामबाबू बैरागी विहिप बजरंग दल के प्रांत सह मिलन प्रमुख बने

    देवास। विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक सम्पन्न हुई। इसमें प्रांतीय मंत्री सोहन विश्वकर्मा, प्रांत संगठन मंत्री नंददास दंडोतिया एवं केन्द्र मंत्री राजेश तिवारी एवं दिनेश जी उपस्थित थे। बैठक में संगठन पदाधिकारियों द्वारा रामबाबू बैरागी को विहिप बजरंग दल का प्रांत सह मिलन प्रमुख की जवाबदारी सौंपी गई। बैरागी के मनोनयन पर संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। प्रांत सह सत्संग प्रमुख की जवाबदारी मिलने पर बैरागी ने बताया कि विहिप को हर स्तर व क्षेत्र में मजबूत करने के लिए तत्पर रहूंगा। संगठन ने मुझ पर जो भरोसा दिखाया है उस पर खरा उतरूंगा। 

  • माय देवास एप पर मिलेगी चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी

    माय देवास एप पर मिलेगी चुनाव परिणाम की अपडेट जानकारी

    देवास। नगर निगम के चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति माय देवास एप पर शहरवासियों को प्राप्त होती रहेगी। 20 जुलाई को चुनाव परिणाम की अपडेट स्थिति जानने के लिए निगम ने माय देवास एप पर प्रावधान किए हैं। गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड कर चुनाव का ताजा हाल घर बैठे ही प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए लिंक पर जाकर https://play.google.com/store/apps/details?id=spau.mydewasapp माय देवास एप डाउनलोड करें। एप डाउनलोड के बाद आप अपने क्षेत्र के नव निर्वाचित पार्षद और शहर के नव निर्वाचित होने वाले महापौर के चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट जान सकेंगे।