आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री यादव ने प्रभारी प्राचार्य टिगरिया गोगा श्री राकेश चौधरी को विपरीत व्‍यवहार और अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

————– देवास 13 जुलाई 2022/ आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने देवास कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के प्रतिवेदन पर प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. टिगरियागोग श्री राकेश चौधरी को मध्‍य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत व्‍यवहार करने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री राकेश चौधरी को विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद पंचायत शिक्षा केन्द्र देवास एवं जिला पंचायत की एमडीएम क्वालिटी मॉनिटर से अभद्रता कर धमकी देना एवं बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से शासकीय चर्चा का वीडियो बनाकर ग्रुप पर वायरल करना अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया है। निलंबन अवधि में राकेश चौधरी का मुख्‍यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा।

More posts