Blog

  • ‘‘न्याय वाटिका‘‘ में न्यायिक परिवार द्वारा ग्राम शंकरगढ़ की पहाड़ी पर किया पौधारोपण

    मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में ‘पंच-ज‘ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से ग्राम शंकरगढ़ की पहाड़ी पर ‘‘न्याय वाटिका‘‘ बनाई जा रही है। जिसमें दिनांक 11.07.2022 को न्यायिक परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। पंच- ज अभियान के अंतर्गत जन, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन को संरक्षित एवं सवंर्धित रखने के उद्देश्य से वनविभाग देवास के समन्वय से ग्राम शंकरगढ़ की पहाड़ी पर न्यायिक परिवार द्वारा प्रातः 09.00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा वट वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके द्वारा बताया गया कि पंच ज अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई से 25 जुलाई 2022 तक प्रदेश व्यापी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज ‘‘न्याय वाटिका‘‘ में पर्यावरण के अनुकूल पौधों के पौधारोपण से शुरू किया गया है। उक्त लगाये गये पौधों का संरक्षण न्यायिक परिवार एवं वन विभाग के समन्वय से किया जावेगा। उक्त अवसर पर श्री मनीष सिंह ठाकुर प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री यशपाल सिंह जिला रजिस्ट्रार जिला न्यायालय देवास, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्री प्रियांशु पांडे, सुश्री रश्मी खुराना न्यायाधीशगण, श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री संतोष शुक्ला एसडीओ वन विभाग, डिप्टी रेंजर श्री सूरज सोलंकी, श्री राकेश मोदी, श्री दिनेश चौधरी सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समाजसेवी संस्था के श्री घनश्याम मोदी एवं द गोल्डन होप फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के श्री दिग्विजीत सिंह एवं श्री दीपक जी के सहयोग द्वारा लगभग 100 पौधो का रोपण किया गया।

  • (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022)

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा से बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र की सीमा छोड़ने के दिये आदेश

—————–

मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित

————-

रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित

    (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा से बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र की सीमा छोड़ने के दिये आदेश —————– मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित ————- रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित

    ————— देवास 11 जुलाई 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा में स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को छोड़कर निर्वाचन प्रचार की कार्यवाही में संलग्न ऐसे सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं हॉटल-लॉज-धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी व्यक्तियों जो उस नगरपालिक निगम/नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता नहीं है, उन्हें निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 11 जुलाई सायं 05 बजे से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगरपालिक निगम/नगर परिषद क्षेत्र की सीमा छोड़ने के लिए आदेश दिये है। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा में 13 जुलाई को मतदान सम्पन्न होना है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिये है कि निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त आदर्श आचरण सहिंता की अवधि के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के मध्य प्रचार अभियान जिसमें घर-घर जाकर प्रचार करना, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकरो आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। उपर्युक्त प्रतिबन्ध निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों एवं विधि एवं व्यवस्था सम्बन्धी ड्यूटी में संलग्न पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी सन्तुष्ट होने पर किसी आवेदक को इस आदेश के प्रतिबंधों से छूट प्रदान कर सकेंगे। यह प्रतिबन्ध पूर्व में किसी नियम/अधिनियम/आदेश के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के अतिरिक्त होगे अर्थात इस आदेश के पूर्व में जारी सभी प्रतिबंधात्मक आदेश भी यथावत लागू रहेगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता 1860 एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।

  • पर्दे के पीछे कौन , प्यादे भी बन रहे रातों-रात वजीर, निगम चुनाव में रोमांच बड़ा, अपने समर्थकों के लिए खुले रूप से मैदान में आए पूर्व मंत्री और विधायक

    पर्दे के पीछे कौन , प्यादे भी बन रहे रातों-रात वजीर, निगम चुनाव में रोमांच बड़ा, अपने समर्थकों के लिए खुले रूप से मैदान में आए पूर्व मंत्री और विधायक

    देवास में अभी क्या चल रहा है तो सब यही कहेंगे चुनाव के सिवा कुछ नहीं चल रहा है। नगर निगम के चुनाव रोमांचक हो गए हैं तो उसमें निर्दलीय पार्षद ने माहौल बना दिया है।

    अचानक निर्दलीय पार्षद का माहौल कैसे बन गया ।जिनको दोनों संगठन ने टिकट नहीं दिया वह इतने भारी कैसे हो गए ,कौन सी राजनीतिक शक्ति है जो उनको परदे के पीछे सीधा सपोर्ट कर रही है । प्यादे कैसे अचानक वजीर बनने जा रहे हैं। देवास में पहली बार निर्दलीय अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो स्पष्ट है पर्दे के पीछे नामी नेता है अपने नाम से ज्यादा निर्दलीय पार्षद को उनका सहारा है।

    शिकवा शिकायत हो रही है और बाद में बहुत होगी परंतु जो जीता वही सिकंदर निर्दलीय जीतने के बाद संगठन में ले ही लिया जाता है । कारण सभापति से लेकर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव आने पर सारे संगठन सब भूल केवल जीत और जीते हुए को संगठन के अंदर ले ही लेते हैं अभी तक यही होता आया है।

    यहां तक कि पिछले चुनाव में निर्दलीय बगावत कर चुनाव लड़े प्रत्याशी को इस बार संगठन ने टिकट दे दिया है इस कारण निर्दलीय पावरफुल होकर खुले रूप से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके समर्थक भी पर्दे के पीछे दमदारी से साथ दे रहे हैं। निर्दलीय बागी में उदाहरण के तौर पर महापौर का चुनाव लड़े शरद पाचुनकर चुनाव जीते संगठन ने जीतने के बाद वापस ले लिया और प्राधिकरण अध्यक्ष का पद भी दिया उसके बाद दूसरी बार फिर वे निर्दलीय लडे और फिर संगठन ने वापस ले लिया । पूर्व सभापति अंसार हाथी वाले ने भी भाजपा से बगावत कर सभापति का चुनाव लड़ा उनको भी संगठन लेने के साथ उनके परिवार को टिकट भी दे दिया गया। इसी तरह कांग्रेसमें शौकत हुसैन पहले पार्षद का चुनाव निर्दलीय लड़ा उसके बाद लगातार संगठन ने उनको या उनके परिवार को ही टिकट दिया ।ऐसे कई उदाहरण है अभी हाल में भारतीय जनता पार्टी ने इसके पूर्व निर्दलीय चुनाव लड़े राम यादव को टिकट दे दिया है। अब राजेश यादव जिनको पहले टिकट मिला था जीते थे वह निर्दलीय लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में अभी तक यही होता आया है इसलिए निर्दलीय निष्कासन की कार्रवाई से नहीं डरते खैर जो भी हो अभी तो निर्दलीय देवास के कई वार्ड में भारी पढ़ रहे हैं और कई नामी नेताओं के समीकरण भी बिना बिगाड़ दिए है ।

    अपने समर्थक को टिकट नहीं दिला पाए नेताजी अब पर्दे के पीछे से समर्थकों के सारे साम दाम दंड भेद अपना रहे हैं। सबसे ज्यादा निर्दलीय पार्षदों में पर्दे के पीछे अचानक माहौल बदलने में भाजपा के एक बाहुबली नेता और कांग्रेस के भी ऐसे ही नेता का नाम चल रहा है ।

    इधर महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी से विधायक गायत्री राजे पवार और महाराज विक्रम सिंह ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। तो पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के लिए मैदान में आ गए हैं। अपने पार्षद प्रत्याशी के लिए भी अब वार्ड वार्ड घूम रहे हैं। पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर पूर्व पार्षद प्रदीप चौधरी ने भी अपने समर्थकों के लिए पूरा जोर लगा दिया है उन्होंने भी वार्ड वार्ड में मोर्चा संभाल लिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी डैमेज कंट्रोल करने के साथ अपने समर्थकों को जिताने के लिए भी मैदान में है। तो यही हाल भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल इनको शहर के साथ सोनकच्छ विधानसभा भी देखना पड़ रही है। समर्थकों को जिताने के साथ डैमेज कंट्रोल करना पड़ रहा है। विधायक राजे और महाराज संयम वार्ड में घूमने के साथ अलग अलग टीम बनाकर अंतिम घंटों में पूरी ताकत झोंक रहे है। इस तरह पूरे शहर में माहौल केवल अभी चुनाव का है अब डैमेज कंट्रोल से कुछ नहीं होगा । सभी वरिष्ठ नेता केवल अपने समर्थक को जीता ले यही बहुत है समय कुछ घंटों का शेष है और आगे भविष्य तय होगा देवास का वार्ड का आम जनता बहुत सोच समझकर ही निर्णय दे। भावनाओं में ना बहे, जातिवाद ,आर्थिक प्रभाव छोड़ कर अपना वोट दे।

  • विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न
बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाने की रणनीति तैयार की गई

    विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाने की रणनीति तैयार की गई

    देवास। विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।  आदिवासी समाज के वरिष्ठ दियालसिंह उईके ने बताया कि आदिवासी समाज की अस्मिता से जुड़े विश्व आदिवासी दिवस को जिला स्तर पर बड़े धूमधाम से मनाए जाने हेतु सर्व आदिवासी समाज रविवार को मंडी व्यापारी धर्मशाला देवास में तैयारियों को लेकर एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के अलग-अलग तहसीलों से आदिवासी समाज जन पधारे  थे। इस बैठक में अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई अलग-अलग समितियों का गठन भी किया गया। विदित है कि मानव अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में 23 दिसंबर 1994 को पारित प्रस्ताव क्रमांक 46/214 के तहत 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस अर्थात वल्र्ड इंडीजनस पीपुल्स डे घोषित किया गया था। इसके बाद पुरे विश्व मे विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाने लगा । विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि आदिवासी समाज के मान्य अधिकारों का संरक्षण हो उनके जल जंगल जमीन और खनिज संपदा के अधिकार सुरक्षित रहें तथा अस्मिता, आत्म सम्मान, कला, संस्कृति अस्तित्व व इतिहास कायम रहे एवं शिक्षा आदि का प्रचार प्रसार हो। संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य देश भारत भी है। संचालन राकेश देवड़े ने किया। इस अवसर पर रंजीत भिलाला, दयाराम ठाकुर, मुकेश बामनिया, मोहन जामले, भगत सिंह राठौड़, संजय ठाकुर, महेश रावत, मुकेश रावत, नंदू रावत, जाम सिंह कन्नौजे, राधेश्याम वगेन, भानू प्रताप उईके, कैलाश जमरा, मुरली मरावी, दयाराम धुर्वे, साहेब सिंह कलम, रवि गामड़, अनिल बरला, प्रीतम सिंह बामनिया, गोलू सोलंकी, संदीप भल्लावी, बाबू सोलंकी, भारत सोलंकी, कमल डोडवे, राहुल जाधव आदि के साथ जयस, बिरसा ब्रिगेड, गोंड समाज महासभा के युवा उपस्थित थे।

  • मनीषा चौधरी ने महापौर चुनाव रोचक बना दिया, मिल रहा जन समर्थन जनसंपर्क मैं, आम सभा में भी भीड़ ने बढ़ाया जोश

    मनीषा चौधरी ने महापौर चुनाव रोचक बना दिया, मिल रहा जन समर्थन जनसंपर्क मैं, आम सभा में भी भीड़ ने बढ़ाया जोश

    देवास। नगर निगम चुनाव रोचक होते होने जा रहे हैं बहुत ही कम समय में निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी ने कड़ी मेहनत लगातार लोगों से संपर्क करो मुकाबला कड़ा बना दिया है अब निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं रही शहर में इनका माहौल अलग ही नजर आ रहा है ।निर्दलीय महापौर प्रत्याशी मनीषा दीपक चौधरी ने शनिवार को जनसम्पर्क रैली निकालते हुए आमसभा को संबोंधित किया। जनसम्पर्क रैली ढोल ढमाकों एवं शहर के मतदाताओं से आशीर्वाद लेते हुए केदारेश्वर मंदिर से प्रारंभ हुई जो मीरा बावड़ी, तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जनता बैंक, नयापुरा, जवाहर चौक, पुराना बस स्टैंड तीन बत्ती चौराहा, पीठा रोड, शुक्रवारिया हाट, सुतार बाखल, गोया, भगत सिंह मार्ग होते हुए तहसील चौराहा पहुंची, जहां आमसभा प्रारंभ हुई। रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं उनके समर्थक मौजूद थे। सैकड़ों जगह श्रीमती चौधरी एवं रैली का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया। इस दौरान श्रीमती चौधरी व उनके समर्थकों ने मतदाताओं से सूरज मुखी का फूल का लिए वोट मांगा। रैली पश्चात आमसभा हुई, जिसे संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी श्रीमती चौधरी ने कहा कि देवास के मतदाताओं के साथ सत्ताधारी नेता छलावा करते  है फिर चुनाव के समय वोट मांगने आ जाते है। निगम में भी काफी भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन आज तक किसी पर गाज तक नही गिरी। जनता अब सबकुछ समझ चुकी है। विकास के नाम पर सिर्फ धोखा हुआ है। जनसंपर्क के दौरान शहर के मतदाताओं से मेरे द्वारा किया गया एक-एक वादा पूरा करना मेरा परम कर्तव्य है। जिस पर में अटल हूँ। पूर्व में रहे महापौर द्वारा किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया गया है, सिर्फ झूठे वादे जनता से किए है। पूर्व महापौर ने सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया है। शहर के मतदाताओं के आशीर्वाद से यदि में चुनाव जीतती हूँ तो महापौर बनते है हेल्पलाइन नंबर अलॉट करवाना, निगम द्वारा बेवजह लिए जा रहे शुल्क माफ करना, जनता की सुविधा एवं जनकल्याणकारी योजना का लाभ दिलाना, नया हाईटेक गार्डन, जिमखाना व योग केन्द्र खोलना, खाली पड़ी जमीन पर व्यवस्थित मार्केट बनवाना, मेट्रो रेल लाइन देवास तक लाना, अवैध कालोनियों को वैध करना, निगम के सफाई कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करना आदि अन्य योजना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

  • पैकी प्लाट का मुद्दा गरमाया राजानी का पलटवार कहा दम हो तो 24 घंटे में पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश निकाले शिवराज

    पैकी प्लाट का मुद्दा गरमाया राजानी का पलटवार कहा दम हो तो 24 घंटे में पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश निकाले शिवराज

    देवास। मीडिया प्रभारी प्रमोद सुमन ने बताया कि आज नगर निगम चुनाव के मद्देनजर देवास में प्रचार के लिए पहुंचे थे शिवराज सिंह चौहान। स्थानीय जवाहर चौक पर सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर जनता को गुमराह करने का काम किया है शिवराज सिंह चौहान ने। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने शिवराज पर पलटवार करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखते हुए कहां की चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से शिवराज सिंह चौहान बार-बार इस तरह की झूठी घोषणाएं और प्रोपेगेंडा कर जनता को भ्रमित करते हैं जो कि सरासर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। श्री राजानी ने यह भी कहा कि पिछले 7 सालों से जनता अनेक समस्याओ और उनके नेताओ के भ्रष्टाचार से पीड़ित है। किंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पिछले महापौर चुनाव में भी शिवराज सिंह चौहान ने इसी मंच से यही घोषणा की थी, जो आज दिनांक तक पूरी नहीं हो सकी। विगत 17 सालों से देवास की जनता नगर निगम से जुड़ी समस्याओं और इस भ्रष्ट तंत्र से लड़ रही है किंतु शिवराज जी आपने आज तक देवास की जनता के दर्द को नहीं समझा। आज जब महापौर चुनाव में अपनी हार दिख रही है तो शिवराज सिंह चौहान झूठी घोषणा करते घूम रहे है। यह देवास की जनता का अपमान है और साथ ही साथ पैकी प्लाट के संबंध मे आपकी की गई घोषणा आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। देवास पंचायत के चुनावो मे कांग्रेस की जीत भाजपा पचा नहीं पा रही है। अब जब कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में इस समस्या को समाप्त करने की बात कही तो शिवराज अपनी सीधी हार देख बौखला गए और इसलिए चुनावी सभाओं में उटपटांग घोषणाएं करते फिर रहे हैं। यदि शिवराज सिंह चौहान में दम हो तो 24 घंटे के भीतर पैकी प्लॉट की समस्या को समाप्त करने वाला आदेश पारित करें। देवास की जनता इनके झूठ को पहचान चुकी है और इस बार परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि चुनाव आयोग इस तरह के कृत्य पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें, ताकि भूल कर भी कोई नेता जनता के साथ इस तरह का धोखा ना कर सके।

  • देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थापित किया जा रहा है नगर वन, पहाड़ी पर लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे  ————  ————- ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत पूरे देश में नगर वन के लिए 75 स्थानों का चयन, मध्यप्रदेश के 5 स्थानों में से एक देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी

    देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थापित किया जा रहा है नगर वन, पहाड़ी पर लगाए जाएंगे 25 हजार पौधे  ————  ————- ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत पूरे देश में नगर वन के लिए 75 स्थानों का चयन, मध्यप्रदेश के 5 स्थानों में से एक देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी

    ————– देवास 08 जुलाई 2022/ देवास की शंकरगढ़ पहाड़ी पर नगर को शुद्ध हवा एवं पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनसहयोग एवं जनसहभागिता से वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। ‘’आजादी के अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत पूरे देश में 75 स्थानों पर नगर वन के लिए स्थान चयन किया गया, जिसमे मध्यप्रदेश के 5 स्थानों में से एक देवास के शंकरगढ़ पहाड़ी पर नगर वन स्थापित किया जा रहा है। नगर वन के तहत शंकर गढ़ पहाड़ी पर कुल 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। नगर वन के अन्तर्गत वृक्षारोपण का शुभारंभ आज 75 पौधों के रोपण के साथ किया गया, जिसकी शुरुआत कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, वन संरक्षक श्री पीएन मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम कमिश्नर श्री विशाल सिंह चौहान, वन विभाग समस्त उप वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी अन्य वन स्टाफ व नगर के विभिन्न स्वयं सेवी संस्था के द्वारा किया गया है।  कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि पूर्व में लगाए पौधों को इतनी गर्मी में जीवित रख पाना बहुत मुश्किल था, लेकिन वन विभाग एवं जन सहभागिता से गर्मी के मौसम में भी पौधों को जीवित रखा गया और अब शंकरगढ़ का नाम प्रदेश स्तर पर चिन्हित होने लगा है। जन सहभागिता से वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा उस समय रोपे गए पौधे अब पेड़ो का आकार लेने लगे है साथ ही देवास नगर को शुद्ध हवा एवं पानी का संचार करने लगे है। वन संरक्षक श्री पी. एन. मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ पहाड़ी को हरा भरा करने में जिला प्रशासन एवं स्वयं सेवी संस्थाओं ने जो सहयोग किया वो अभूतपूर्व है। सभी संस्थाओं के सहयोग से ही ये संभव हुआ। आने वाले समय में निश्चित ही ये पौधे बड़े होकर नगर को शुद्ध हवा एवं पानी में सहयोग करेंगे। विदित हो कि एक समय ऐसा था जब शंकर गढ़ पहाड़ी का नाम सुनते ही खनन माफियाओं के विचार मन में आते थे किन्तु आज जिला प्रशासन, वन विभाग एवं नगर की जागरूक जनता की सहभागिता से ये पहाड़ी वृक्षारोण के लिए मशहूर हो रही है।  शंकर गढ़ पहाड़ी पर सिसू वाटिका, बैल पत्र वाटिका, नीम वाटिका, त्रिवेणी वाटिका, न्याय वाटिका, जैव विविधता वाटिका एवं फल वाटिका बनाई जा रही है।