और आखिर वही हुआ जो सभी यातना सहने के बाद भी यही कह रहे थे कि कहीं ऐसे में एंबुलेंस ना फंस जाए। हम तो जैसे तैसे निकल रहे कोई आपदा में यहां पर न फंस जाए फस जाए। और हुआ भी यही और रोज हो रहा है हर दो-तीन घंटे में कोई एंबुलेंस या अन्य वाहन में इंदौर उपचार के लिए ले जाते बीमार व्यक्ति फस रहे हैं। ऐसे ही इंदौर से देवास अपने रिश्तेदार के यहां आयोजन में आ रहे कमल पांचाल बुजुर्ग व्यक्ति की मौत एंबुलेंस फंसने के कारण हो गई । अब यह बात अलग है कि इस बात को दबाने का बहुत प्रयास किया जा रहा है । कमल पांचाल की मौत का दोषी कौन है व्यवस्था। यह व्यवस्था दे रहे हम आम जनता को जो केवल अपनी मूलभूत सुविधा के लिए सारे टैक्स देने के बाद भी एक नया टैक्स टोल टैक्स दे रही है। सबसे बड़ी बात यह अभी की समस्या नहीं तीन-चार वर्षो से लगातार हम भुगत रहे हैं इस बार तो दो से तीन घंटे लगातार रोज जाम लगने से यह सामने आ गई लेकिन सामने वह लोग नहीं आए जिनका इस समस्या का निराकरण करना था मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और विधायक सभी तक यह खबर पहुंच गई लेकिन कोई वहां पर मौके पर पहुंचकर केवल थोड़ा सा भी सहारा दे देता तो आम जनता को बड़ी राहत मिलती। क्या यह सब भी दोषी नहीं है। हम सरकार इसलिए चुनते की कुछ अच्छा होगा बदलाव आएगा यह बदलाव आ रहा है कि हमको केवल मूलभूत सुविधा और गलत व्यवस्था के कारण तिल तिल कर मरना पड़ रहा है। विपक्ष पत्र लिख रहा है चलो शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र तो लिखा लेकिन इसके बाद पूरा इंदौर का विपक्ष जहां मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छोटी से छोटी बात पर आवाज उठाते हैं और कहीं बार तो उनको ट्रैफिक जाम में ट्रैफिक व्यवस्था संभालते भी देखा है लेकिन इतना बड़ा आम जनता का दर्द उनको भी नहीं दिख रहा है क्या। फिर इसी क्षेत्र में विधायक प्रदेश के टॉप मंत्री है और उनका वर्चस्व भी है लेकिन वह भी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं नजर आ रहा है तो तिल तिल कर मारता व्यक्ति रेंगता और अपने आप को कोसता सरकार को कोसता जैसे तैसे नैया पार करता जाम में फंसा व्यक्ति। देवास और इंदौर का व्यापारिक रिश्ता ही नहीं है राजनीति और सबसे ज्यादा शिक्षा और चिकित्सा में तो देवास पुरा इंदौर पर आधारित है जहां पर रोज हजारों बच्चे केवल शिक्षा के लिए जाते हैं तो मजबूरी में चिकित्सा के लिए भी पूरे जिले के लोग। कोई मां अपने बेटे का इंतजार कर रही है तो पिता अपनी बेटी का पत्नी अपने पति का। रोज घर से तो निकलते हैं लेकिन वापस कब आएंगे कह नहीं सकते कोई भरोसा नहीं। अब देखिए राजनीति में इंदौर को नंबर वन कहा जाता है कि यहां के नेता सब कुछ कर सकते हैं लेकिन यहां पर बड़े से बड़ा नेता बोना नजर आ रहा है। हमारे के देवास के नेता की फिर क्यों बात करें हमारे यहां तो राजनीति भी इंदौर से ही चलती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्रियों को विधायकों को तुरंत मोर्चा संभालना चाहिए सबसे पहले तो टोल टैक्स से ही बंद कर देना चाहिए जब तक यह व्यवस्था नहीं सुधरे और दूसरा यातायात व्यवस्था के लिए पूरा प्रशासन लगा देना चाहिए।वरना भगवान ना करें और कोई इस तरह की मौत हो गई या कोई हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा स्वयं सरकार। अभी तो हम यह दर्द है कि ना चाह कर भी सह रहे है।
Blog
-

परेशानी का भी इतिहास बना दिया इंदौर देवास रोड ने, नाम से ज्यादा बदनाम हो गया अमलतास, अमृत सहजने का मौसम, कांग्रेसियों के लिए भाग्यशाली जिला अध्यक्ष का पद, नगर निगम ठेकेदार का चेक, विद्युत वितरण कंपनी से थोड़ी राहत, और डिवाइडर हटाना पड़े,
भगत ….बाबा प्रणाम। बाबा…. बेटा प्रणाम। इतनी देर कर दी इंदौर से देवास आने में।
भगत….. हां बाबा इंदौर देवास रोड अर्जुन बड़ौदा के पास इस बार तो समस्या का इतिहास बन गया है।
बाबा…. हां बेटा कभी हम ग्रामीण क्षेत्र और पिछड़े क्षेत्र में देखे थे की समस्या लंबे समय से चली जाती है और लंबे समय तक चलती है। लेकिन प्रदेश की सबसे मुख्य सड़क जहां पर मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और प्रशासन के प्रमुख अधिकारी दिन रात निकालते हो वहीं पर यह हालत है ।कि अब हद हो गई है। स्मार्ट शहर की जगह कछुआ चाल का शहर बन गया है। जबकि टोल पूरा वसूला जा रहा है ऐसा नहीं है कि यह समस्या अभी की है ।यह विगत 3 वर्ष से लगातार चली आ रही है ।कहीं पुलिया बनने से तो कहीं पर सड़क जगह-जगह खस्ता हाल होने से। जब हमारी इस मुख्य सड़क पर किसी मंत्री विधायक और विपक्ष तक नहीं कोई अभी तक एक्शन नहीं लिया तो आम ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों का क्या हाल होगा सभी समझ सकते हैं ।यही हमारा प्रदेश है जो तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन आम आदमी हर समस्या से रोज दो-चार हो रहा है। फिर सबसे बड़ी बात एंबुलेंस और रोज अप डाउन करने वाले नौकरी करने वाले लोग जिनके पास मुश्किल से बहुत कम समय बचता है वह भी इसमें निकल रहा है तो छात्र-छात्राएं बच्चे सभी परेशान हो रहे हैं।
भगत…. विपक्ष भी चुप है। बाबा… सारे दमदार सत्ता पक्ष के नेता भी इंदौर और आसपास ही है जब वह सब सहन कर सड़क पर से निकाल कर जा रहे हैं तो फिर विपक्ष भी तो वही है जो कभी सत्ता पक्ष बन जाता है। इतनी बड़ी विडंबना है की दो से ढाई घंटे लगातार रोज परेशान होने के बाद भी कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। हम सारे टैक्स देने के बाद टोल टैक्स से भी इसलिए देते हैं कि कम से कम रोड अच्छे मिले और समय भी कम लगे लेकिन जबरिया टैक्स के बाद भी जबरिया समस्या गले पड़ गई है जो आज हल भी हो गई तो फिर इसी मार्ग पर दूसरी जगह तैयार मिलेगी नहीं तो गड्ढे तो आपको गिफ्ट मिलेंगे ही सही। जैसे भी हो हम तो यही कहेंगे कि कम से कम अभी तो इससे थोड़ी तो राहत दिलाओ आदमी तिल तिल जी रहा है इस मार्ग से निकले तो यही सब देखने को मिलेगा।
भगत…. अमलतास का जितना नाम हुआ था उससे ज्यादा तो बदनाम हो गया। बाबा…. इंदौर के भदोरिया कंपनी ने जब देवास में एक बड़े निजी चिकित्सालय की नींव रखी थी तो देवास ही नहीं उज्जैन के आसपास के गांव की जनता भी खुश थी हमारे क्षेत्र में आसपास कोई सौगात मिल रही है। हुआ भी प्रारंभ में कुछ अच्छा जब सस्ते दर पर और बड़े मेहमान की तरह रोगी का उपचार चिकित्सा और स्टाफ करते तो कहीं आसपास के लोगों को रोजगार भी मिला । क्षेत्र की जमीन के भाव भी बढ़ गए। धीरे-धीरे अमलतास ऐसा लग रहा था कि देवास और उज्जैन के आसपास के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात बनकर आया है लेकिन धीरे-धीरे ही अचानक यहां पर वह सब होने लगा की यह एक मात्र रिसर्च सेंटर है। हम लोग प्रयोग के लिए हैं और प्रयोगशाला में सब कुछ संभव है।
भगत…. चिकित्सा क्षेत्र एक सेवा का क्षेत्र है चाहे तो नाम कमा लो या पैसा। बाबा…. सही बात है कई डॉक्टर है जिनकी आज भी नाम आमजन की जबान पर है और फिर अगर आप ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं तो प्रचार प्रसार की भी आवश्यकता नहीं मौखिक प्रचार छोटे से गांव में भी भीड़ लगा देता है या छोटी सी कॉलोनी में भी और उन डॉक्टर का नाम जीवन भर के लिए अमर हो जाता है । बच्चे परिवार सुखी रहते हैं भले ही आप अरबपति से ख़रबपति बन जाओ एक एक और बड़ा चिकित्सk है इसके फैसले में दिए थे अंधेर नहीं और अंधेरगर्दी की हद यह हो गई की एक मासूम छात्रा के साथ वही के चिकित्सक ने गलत कार्य किया यही नहीं और भी कितने ही ऐसे प्रकरण बंद दीवारों में दब गए। प्रबंधन केबल आर्थिक आय और दिखावे के लिए प्रचार प्रसार में लगा रहता है । भगत…. शासकीय चिकित्सालय एमजी हॉस्पिटल की भी एजेंसी बन गया है। बाबा…. हमारे देवास का महात्मा गांधी चिकित्सालय तो अधिकांश इस अस्पताल में ही कैस रेफर करने के लिए पहले ही मन से तैयार रहता है फिर धन का मामला आने के बाद तो 100% वहीं पर जाना है। भगत… इसके कारण हमारे यहां पर मेडिकल कॉलेज नहीं आ पा रहा है। बाबा… असल में यह मेडिकल कॉलेज ही है और छात्रों के अनुसंधान के लिए सारी व्यवस्था है हम समझ रहे थे हमारे लिए भदोरिया बंधु आए हैं लेकिन उनको नाम नहीं कमाना है अभी भी समय है चाहे तो क्षेत्र के मसीहा बन सकते हो क्या लगता है ईमानदारी से और अच्छा कुशल प्रबंधन अगर हो तो धीरे-धीरे ही सही फिर संस्था के नाम के साथ अपना और अपने परिवार का नाम अमर कर सकते हैं। और पुण्य तो मिलेगा ही क्योंकि बहुत ही मजबूर व्यक्ति शासकीय चिकित्सालय से परेशान होने के बाद आपके यहां पर मजबूरी मे रेफर होकर आता है। अब तो सुधार लो महंगी चमकदार गाड़ी से नहीं आपका व्यक्तित्व आपके व्यवसाय और आपके व्यवहार और ईमानदारी से चमकता है। बाकी जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन के भले ही आपके यहां पर केवल उद्घाटन और आयोजित समझ में दिखाई दे और कुछ देखकर भी अनदेखा कर दे लेकिन ईश्वर के यहां पर सबका पन्ना लिख रहा है छोटा सा एक व्यापन का मामला समझकर ही आगे अब कुछ सुधार कर ले तो ठीक है नहीं तो मजबूरी का नाम पहले चिकित्सालय में शासकीय …हे hi दूसरा आपका भी लिखा ही जाएगा।
भगत… पुलिस ने ढूंढ ही लिया छेड़छाड़ के आरोपी को। बाबा…. पुलिस अपनी जगह पूरी ईमानदारी से लगी हुई है सारे सीसीटीवी और कई प्रमुख जगह पर तलाश करने के बाद पुलिस ने इस गुत्थी को भी सुलझा लिया नहीं तो इनका मुद्दा दूर पुलिस पर सारी बात आ जाती है अभी तक आरोपी नहीं पकड़े गए अब पकड़े गए तो कोई तो बोल दो कि अच्छा करा।
भगत….. पुलिस अधीक्षक की चली तो पूरा जिला एक दिन सीसीटीवी मैं प्रदेश में नंबर वन होगा। बाबा…. चलो कोई तो लगा है अपने शहर को सुधारने में और अपने विभाग को सुधारने में कुछ तो बदलाव हुआ है फिर अभी कहीं गांव पूर्ण सीसीटीवी से सज्जित हो गए हैं लेकिन शहर की जनता को थोड़ा देर से समझ में आएगा । अगर सभी अपने घर के ही अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी लगा ले तो आधे अपराध तोवैसे ही काम हो जाएंगे और होंगे भी तो बहुत जल्द पकड़ में आ जाएंगे। जागरूक बने कम से कम आपके प्रतिष्ठान में तो सीसीटीवी लगा ले।
भगत…चीन की दीवार तोड़ दी। बाबा…. सुविधा के लिए कभी कोई व्यवस्था बनती है तो आधे लोगों के लिए वह सुविधा तो आधे के लिए दुविधा बन जाती है बस यही इस डिवाइडर का हुआ। अब आधे लोगों का प्रतिशत ज्यादा बढ़ गया ट्रैफिक से ज्यादा दबाव इनका बढ़ गया फिर जन प्रतिनिधि तो सब कुछ है सफल हुए और खोलना पड़ा डिवाइडर। भगत…. श्रेय दोनों ही ले रहे है। बाबा….. छोटा सा डिवाइडर बड़ी समस्या बन गया तो बड़े लोग आ गए। और बड़े आने से समस्या छोटी हो गई हल भी हो गई।
भगत…. शहर के यातायात का भगवान ही मालिक है। बाबा…. कुछ नए प्रयोग करो तो तकलीफ और नहीं करो तो तकलीफ। बस अभी यह अच्छा देखने में मिल रहा है की खुलेआम यातायात विभाग वसूली करते जनता को नहीं दिख रहा है शहर के बाहर और अंदर भी। फिर शहर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। और दुकानदारों ने अतिक्रमण अलग कर रखा है।
भगत…. नगर निगम ने नोटिस दिए थे। बाबा…. नगर निगम की परिषद को भी पूरे 3 वर्ष होने जा रहे हैं अब नोटिस बारिश के बाद अमल हो तो अच्छा है वरना गई भैंस पानी में। और व्यापारी को भी समझना चाहिए कि आपका व्यापार शहर से बाहर जा रहा है। अगर सड़क चोड़ी होगी पार्किंग होगा तो ग्राहक शहर में आएंगे नहीं तो ए रोड रोड मक्सी रोड, उज्जैन रोड पर ग्राहक अलग-अलग विभाजित हो गए हैं। भगत…. नगर निगम में 7 करोड़ का चेक चर्चा का विषय बना है। बाबा….. पहले पूरी नगर निगम कुछ इंजीनियर के हाथ में थी आप कुछ खास लोगों के हाथ में है विभाग के ही उनकी चांदी है फिर जल व्यापारी को 7 करोड़ का चेक सीधे अगर मिलता है तो बीच में जनता द्वारा चुने गए नेताजी क्या करेंगे थोड़ी सी तो तकलीफ होगी।
भगत….. वर्षों से कार्य कर रहे कई ठेकेदार पेमेंट के इंतजार में पलायन कर गए। बाबा…. नगर निगम में अधिकांश तो गंगाधर ही शक्तिमान है। और उसका लाभ लाभ थोड़ा सा मिल जाता है कि पेमेंट हो जाता है। कुछ पार्षद को छोड़ दो तो अधिकांश पार्षद के अपने स्वयं के ठेकेदार है या कहे वह स्वयं ही ठेकेदार है फिर अपना बिल तो पास कर लेते हैं नहीं तो विरोध प्रदर्शन और बहुत कुछ है। बस बड़े ठेके में इनका बस नहीं चलता और अधिकारी भी सीधे ठेकेदार को ही ठेके देते हैं बड़े वाले अब उसमें भी कोई बड़े आ जाए तो फिर आपस में भिड़ंत होना ही है।
भगत…. अच्छा हुआ 3 साल से एल्डरमैन नहीं बने नहीं तो उनके भी खर्च और ठेकेदार। बाबा…. यह सरकार की कमी है कि अपने ही कार्यकर्ता को उपकृत नहीं कर पा रही है। पूरे 3 वर्ष होने जा रहे हैं और अभी तक एल्डरमैन तक नहीं बना सकी। तो और भी कई महत्वपूर्ण पद अभी तक खाली पड़े हैं। भगत… भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बहुत जल्द घोषणा होने वाली है। बाबा…. इस बार चौंकाने वाला नाम सामने आएगा वह चेहरा आएगा जो कोई सोच भी नहीं सकता। और इसी कारण कई नियुक्तियां अभी तक रुकी हुई है। पहले प्रदेश अध्यक्ष उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष होना है इसके बाद फिर हमारे जिले में पदाधिकारी और प्रमुख पदों पर नियुक्तियां होगी।
भगत ….कांग्रेस में भी जिला अध्यक्ष के लिए घमासान हो गया है। बाबा…. कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पद अभी तक भाग्यशाली रहा है। अधिकांश जिला अध्यक्ष को या तो कांग्रेस से विधानसभा का टिकट मिला है। अभी तक तो लगातार कैलाश कुंडल को जिला अध्यक्ष के बाद ही खातेगांव, स्वर्गीय राजेंद्र सिंह बघेल को भी जिला अध्यक्ष और हाटपिपलिया टिकट स्वर्गीय श्याम होलानी को भी जिला अध्यक्ष के बाद बागली से टिकट मिला इस तरह जिला अध्यक्ष के पद कुछ हद तक तो भाग्यशाली है अब हार जीत अलग बात है । भगत….. ऐसे तो नगर निगम का भी पद भाग्यशाली है। बाबा…. हां नगर निगम में भी सभापति रहे स्वर्गीय रतनलाल चौधरी, और फिर उनके पुत्र प्रदीप चौधरी को विधानसभा का टिकट मिला। दूसरा प्रतिपक्ष नेता और महापौर पति हारून शेख को दो महापौर जय सिंह ठाकुर और रेखा वर्मा दोनों को टिकट मिले सभी को कांग्रेस से टिकट मिले अब हार जीत अलग बात है। सभी हार गए परंतु टिकट तो मिले। इस तरह देवास नगर निगम महापौर सभापति और प्रतिपक्ष नेता पद राजनीति me भाग्यशाली है।
भगत…. वन विभाग ne बारिश में अतिक्रमण हटा दिया बड़ी उपलब्धि है। बाबा…. जंगल में एक गरीब की का घर बारिश में हटा दिया तो कौन सा बड़ा काम कर दिया कम से कम बारिश का मौसम तो पूरा हो jaane देते भगवान ने सीमांकन नहीं किया है हमने अपना सीमांकन स्वयं किया और किसी को अपना घर बसाने का अधिकार भी अब सरकार तय करती है। व्यक्तिगत लड़ाई जमीन पर आ गई और जमीन से जमीन पर रहने वाले परिवार को बेदखल कर दिया तोड़ना हो तो उन नेताओं के और रसूखदार के तोड़ो जहां पर आपकी सीमा समाप्त हो जाएगी। जंगल हमारा जमीन हमारी का नारा देने वाले वनवासी की हकीकत है कि वह आज भी जमीन पर ही खड़ा है और उनके साथ बहुत कम लोग खड़े हैं दिन-रात मेहनत कश मजदूरी करने वाले हाथ की ही पूरे देश में बिल्डिंग है तो क्या उनको अपने स्वयं के जंगल में रहने का अधिकार नहीं बहुत सी जगह लीगल होने के बाद भी हटा दिए जाते हैं थोड़ी तो मानवता रखो फिर कहोगे बगावत और धर्मांतरण हो रहा है। जब घर से बेदखल हो जाएंगे तो क्या करेंगे। पुलिस ने अपना व्यवहार बदल दिया प्रशासन में बदल दिया वन विभाग क्या थोड़ी सी अपनी शैली बदल लो जो जंगल बचे उनको ही बचा लो यह तो आरा मशीन आज भी बेदर्दी से हरे भरे पेड़ रात के अंधेरे में काट रही है। अब मौसम आ गया है पौधारोपण का कम से कम इस बार ईमानदारी से लगा दो।
भगत…. मौसम बारिश के पानी को सहेजने का भी है। बाबा…. हां बेटा अभी देवास में तो बहुत अच्छा अमृत संचय अभियान चल रहा है । जिसमें देवास पूरे प्रदेश में टॉप में चल रहा है हम अपने लिए ना सही अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए जल को सहेज कर रखें छोटा सा घर में रूप वाटर हार्वेस्टिंग अगर लगवा ले तो कम से कम आत्म संतोष तो रहेगा कि हमने कुछ पुण्य का कार्य किया जितना प्रकृति से जल ले रहे हैं कम से कम उसका आधा ही वापस लौटा दे। साथ में बधाई की पात्र जल यानी अमृत सहेजने वाली टीम भी है जो निस्वार्थ पूरे जिले में कार्य कर रही है।
भगत….. युद्ध भी रुक गया। बाबा….. हमारे अपने देश में तो बहुत सही बदला लेकर युद्ध विराम की बात मान भी ली और पूरे विश्व में भारत की ऐसा देश है जो शांति चाहता है और हमेशा शांति के लिए प्रयास करता है लेकिन सर्वशक्ति वाले अमेरिका ईरान और इजराइल जैसे देश जिनके नेतृत्व बड़े बुजुर्ग होकर भी केवल आपस में लड़ रहे हैं इस उम्र में तो लड़ने वाले भी एक हो जाते हैं और शांति के पक्ष में रहते हैं लेकिन इन देश के बुड्ढे ही कहना होगा क्योंकि उनके कार्य ही ऐसे हैं कि अभी भी लड़े जा रहे हैं। युद्ध विराम अभी हुआ है आगे कुछ नहीं कह सकते क्योंकि यह बुड्ढे हमारे यहां बुजुर्ग कहते हैं ।लेकिन इनको यही नाम देना होगा जो मान नहीं रहे है।
भगत… मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी से थोड़ी सी तो राहत है। बाबा… नाम मत ले नहीं तो अभी बिजली काट देंगे। चलो खूब परेशान किया खूब सताया और अब शायद इसलिए राहत दे दे कि हम टोल टैक्स और इंदौर से लेकर अमलतास और बारिश के पानी से लेकर अन्य समस्या से परेशान है तो कर्फ्यू में ढील की तरह अभी विद्युत वितरण कंपनी ने राहत दी है कि आप सब इन समस्याओं से निपट जाओ तो फिर हम हैं ही। फिर मिलेंगे जय हिंद जय भारत।
-

योग की शक्ति से देवास हुआ योगमय , उपमुख्यमंत्री , महापौर ,कलेक्टर, योगाचार्य और पत्रकारों ने एक साथ किया सामूहिक योग, जेल में ॐ, वृद्ध आश्रम , खेड़ापति इंटरनेशनल, लॉ कॉलेज, स्कूल, और कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में हिंद फौज और ठाकरे जी ने कराया योग
भारत ने विश्व में जीरो ही नहीं दिया और हमारी संस्कृति से कई महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसमें योग भी आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बनकर आमजन के स्वास्थ्य और जीवन जीने का तरीका बदल रहा है। देवास जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला मुख्यालय देवास सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गये। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम देवास में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधिगण, अधिकारिगण, सामाजिक संगठनों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संस्थाएं तथा छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ योग किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि आज एक साथ पूरा विश्व योग कर रहा है। योग से शरीर के साथ मन भी स्वस्थ रहता है। ‘’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ की थीम पर इस वर्ष योग दिवस मनाया जा रहा है। सभी को योग दिवस की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि केवल एक दिन नहीं प्रतिदिन योग करें। यदि आप नियमित रूप से योग करते हैं तो शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्योंकि यह हमें रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। योग मन की शांति, बुद्धि एवं शरीर के लिये और सकारात्मक ऊर्जा के लिये आवश्यक है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग गुरू श्री राजेश बैरागी ने मंच पर योग का प्रदर्शन किया। उनके साथ-साथ उपस्थित अतिथियों एवं अन्य लोगों ने योग के लिए हाथ उठाए। योग का प्रारंभ प्रार्थना के साथ हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री राजेश यादव, श्री भैरूलाल अटारिया, श्री बहादूर सिंह मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह, अपर कलेक्टर श्री बिहारी सिंह सहित अन्य जिलाधिकारी/कर्मचारी, सामाजिक संगठन, पत्रकार, स्कूली बच्चे एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने ”एक पेड़ मॉ नाम” के अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
जिला जेल में अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ————
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला जेल देवास में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनावरे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से श्री रोहित चौधरी, एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था उज्जैन से श्री सौरभ पुरोहित व श्रीमती स्मिता गोयल एवं समस्त स्टॉफ तथा बंदियों द्वारा योग किया गया। जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे ने योग का मतलब बताते हुए कहा कि “योग” शब्द संस्कृत शब्द “युज” से लिया गया है, जिसका अर्थ है एकसाथ होना। यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
शासकीय विधि महाविद्यालय, देवास में भव्य आयोजन” शासकीय विधि महाविद्यालय, देवास में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में एक विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस वर्ष की योग दिवस की थीम “Yoga for One Earth, One Health” (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) रही, जिसे सभी प्रतिभागियों ने आत्मसात करते हुए योगाभ्यास में भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार चैहान ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक संतुलन एवं आत्मिक शांति भी प्रदान करता है। विद्यार्थियों के जीवन में योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” विशेष अतिथि के रूप में योग विशेषज्ञ श्री सलीम शेख उपस्थित रहे, जिन्होंने सरल भाषा में योग की महत्ता समझाई और जीवन में दैनिक योग को अपनाने का संदेश दिया। विशाखापट्टनम से माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण महाविद्यालय मे दिखाया गया। प्रधानमंत्री जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे एक वैश्विक स्वास्थ्य और शांति का माध्यम बताया। जिसके बाद सुबह 7:00 बजे से सभी प्रतिभागियों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योग अभ्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. भारती जोशी, श्री संदीप सिंह रावत, श्रीमती कौशल्या सुतार, डॉ. बद्रीलाल मालवीय, डॉ. ज्योतिबाला जोशी, श्रीमती किरण बगाना, श्री दीपेन्द्र पवार, श्री प्रतीक जोशी, श्रीमती मेघा सोलंकी, एवं महाविद्यालय के छात्र/छात्रा उपास्थित रहे।
हिंद फौज और ठाकरे जी ने कराया स्टेडियम में योग
देवास में युवाओं को शिक्षा मार्गदर्शन के साथ डिफेंस की तैयारी और खिलाड़ियों को ऊंचाइयां देने वाली हिंद फौज संस्था ने कुशाभाव ठाकरे स्टेडियम में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के योग गुरु चंद्रशेखर तिवारी और श्रीमती मीनू तिवारी द्वारा योग की कई बारीकिया बताते हुए । सूक्ष्म व्यायाम से लेकर जटिल योग कराए । कुशाभाव ठाकरे स्टेडियम में ही योग गुरु विजय ठाकरे जो बच्चों को रोज निशुल्क अपना मार्गदर्शन देते हैं श्री विजय ठाकरे द्वारा योगाभ्यास कराया।
खेड़ापति इंटरनेशनल में पतंजलि द्वारा आयोजन देवास में योग में महत्वपूर्ण भूमिका पतंजलि संस्था की रही है । विश्व योग दिवस पर खेड़ापति इंटरनेशनल में एक सफल आयोजन हुआ।
वृद्ध आश्रम में दिनेश चौधरी द्वारा आयोजन रखा गया।
इस तरह देवास के स्कूल और निजी संस्थानों में भी सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। आज सुबह देवास में योग और ओम का उच्चारण चारों और गूंज उठा।
-

जाधव सर्वानुमति से संस्था देववासिनी के अध्यक्ष मनोनीत
देवास । किशोरावस्था से ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं हिन्दुत्व के विचारों से जुड़े हुए देवास के प्रसिद्ध इतिहासकार, संशोधक श्री दिलीप सिंह जाधव (बाबा साहब) को सर्वानुमति से संस्था देववासिनी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। श्री जाधव बाबा साहब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पालक कार्यकर्ता रहे है। मध्यप्रदेश में विद्यार्थी परिषद की जड़ों को सींचकर, उसकी शाखाओं के रुप में असंख्य कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले संगठन मंत्री स्वर्गीय सालिगराम जी तोमर के समय से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़े रहे है। चंद्रशेखर आजाद स्मृति समिति के संयोजक, श्री कृष्णजीराव पवार महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष रहे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री बाबा साहब के अध्यक्षीय नेतृत्व में संस्था देववासिनी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रवादी गतिविधियां नई ऊंचाइयों को छूएगी। सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आयोजित एक वृहद बैठक में इस विश्वास एवं मनोकामना के साथ संस्था देववासिनी के संरक्षक सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने अध्यक्ष के रूप में श्री बाबा साहब के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। यह जानकारी देते हुए संस्था सदस्य शेखर कौशल ने बताया कि संरक्षक सांसद श्री सोलंकी ने मुंह मीठा कराते हुए कहा कि बाबा साहेब के अध्यक्षिय नेतृत्व में सभी को कुछ नया सिखने को मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित सदस्य सर्वश्री महेश चौहान, शंभू अग्रवाल, मनीष जैन, मीतेश रघुवंशी, नीरज चौहान, दुर्गेश खिंची, भोजराज सिंह ठाकुर, जयंत जैन, शुभम जाधव, जयेश पडियार, प्रवीण वर्मा, अजय तोमर, लकी मक्कड़, पंकज सोनी, खिलेश शिंदे, बिट्टू शर्मा, रोहित शर्मा, कमल शर्मा, अशीष दवे, कृष्ण पटवा, मोहन श्रीवास, कुणाल चौधरी, अनुज शर्मा, शुभम सवनेर, दीपेश शर्मा, वैदिक जैन ने श्री बाबा साहब का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए संस्था देववासिनी का अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाईयां दी ।
-

कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं दायित्व के निर्वहन में उदासीनता बरतने पर पटवारी निलंबित
———– देवास / अनुविभागीय अधिकारी टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी ने पटवारी श्री कुलदीपसिंह गौतम ग्राम अमोना को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौपे गये दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील ) के नियम -1966 के नियम 9 ( 1 ) में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में पटवारी श्री कुलदीपसिंह गौतम का मुख्यालय तहसील कार्यालय टोंकखुर्द रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी ।
-

राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास की ब्लॉक एवं तहसील इकाई का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न
संगठन में शक्ति है और कर्मचारी संगठन तो आपसी एकता के लिए प्रदेश में अपना अलग स्थान रखते हैं। फिर देवास जिले में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी द्वारा कर्मचारियों के हित में लड़ाई लड़ने के साथ अपने कर्मचारियों संगठन के साथियों के सुख दुख में साथ खड़ा रहता है और यही कारण है कि उनके पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के निर्देश पर राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास की ब्लॉक एवं तहसील इकाई का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनारायण तिवारी महामंत्री मध्यप्रदेश पेंशन महासंघ, मोहनदास बैरागी जिला संगठन मंत्री, मुकेश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मंडी प्रकोष्ठ, राजेश वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, धर्मेंद्र जोशी जिला संयोजक, रविन्द्र सिंह तंवर जिला सह संयोजक रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी आशुतोष धारीवाल द्वारा ब्लॉक एवं तहसील से एक-एक ही पैनल प्राप्त होने से देवास ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर विनोद पटेल, प्रतीक जोशी को सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर दीपक राय तथा तहसील इकाई के अध्यक्ष पद पर महेश राठौर, तहसील सचिव पद पर प्रदीप व्यास एवं तहसील कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश जाधव को निर्विरोध घोषित किया गया। अतिथियों ने समस्त निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद पटेल एवं आभार आनंद गोखे द्वारा किया गया इस मौके पर दीपचंद सोनी,देवेन्द्र मुकाती,मोहन सिंह पंवार,अनिल पटेल,तुषार पाठक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास जिला संयोजक धर्मेंद्र जोशी द्वारा दी गई।
-

देवास जिले में 12 प्रमुख पटवारी के तबादला आदेश निरस्त
देवास जिले में पटवारी के थोक तबादलों में 12 प्रमुख पटवारी के तबादले । प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जिला कलेक्टर ने यथावत कर दिए हैं। इन 12 प्रमुख पटवारी में कहीं की शिकायत की गई थी तो किसी पर व्यक्तिगत आरोप भी लगे थे। जिन पटवारी द्वारा शासन की कहीं जमीन भूमाफियाओं से मुक्त कराई थी सबसे बड़ी 18 बीघा जमीन देवास शहर में भूमाफिया ने दबंगता के साथ बहुत वर्ष से कब्जा कर रखा था उसे भी मुक्त करने के साथ पटवारी ने शासन की ओर से कैस भी लड़ा परंतु शासन द्वारा उनका भी स्थानांतरण कर दिया था और संघ और प्रभारी मंत्री द्वारा इन सबको देखकर ऐसे पटवारी के तबादला आदेश निरस्त किए कुछ राजनीति और आधार पर भी हो सकता है लेकिन अभी तक तो देखने में यही आ रहा है कि भू माफिया से जमीन मुक्त करने का मामला सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही इन पटवारी ने समय-समय पर आपदा के समय भी पूरी तरह जिम्मेदारी निभाई है। तो प्रशासन के हर कार्य में अग्रणी रहे हैं। इस तरह शासन के तबादलों में सबसे प्रमुख राजस्व विभाग में अभी तो 12 पटवारी अपने स्थान पर यथावत रहेंगे और भी अभी अपने लिए प्रयास रखे देखना है क्या होता है।
-

शंकरगढ़ के सैकड़ों परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित, नगर निगम पर अनदेखी का आरोप
देवास। शहर के शंकरगढ़ वार्ड नं. 44 में रहने वाले सैकडों परिवार आज भी कच्चे मकानों और झोपडिय़ों में रहने को मजबूर हैं। इन परिवारों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन तो किए, लेकिन नगर निगम देवास द्वारा बनाए गए डी.पी.आर. (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) में एक भी पात्र परिवार का नाम शामिल नहीं किया गया। योजना का लाभ दिए जाने को लेकर समस्त शंकरगढ के रहवासी भगवान सिंह कछावा के नेतृत्व में मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष आवेदन लेेकर पहुंचे। श्री कछावा व स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा आवेदन तो स्वीकार किए गए और क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया, फिर भी जानबूझकर उनके नाम सूची में नहीं जोड़े गए। जब इस बारे में नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो वे स्पष्ट जवाब देने की बजाय उच्च अधिकारियों से संपर्क करने की बात कहकर टालमटोल करते रहे। इस संबंध में वार्ड के निवासियों ने आवेदन देकर मांग की है कि शंकरगढ़ क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण की राशि शीघ्र स्वीकृत की जाए। स्थानीय नागरिकों की नाराजगी लगातार बढ़ रही है और अगर समय पर कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। रहवासियों की मांग सुन कलेक्टर से आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान पप्पू लाल, बद्रीलाल, सुरेश, राजकुमार, दिलीप, लीला बाई, काली बाई, मंजू बाई, सुगन बाई, कंचन बाई, सीमा बाई, रंजीत भील, राजू बाई, पूजा बाई, सेवंता बाई, राधेश्याम, सुरेश, जितेन्द्र, राधा बाई, आरती बाई, प्रेमनारायण सहित बडी संख्या में शंकरगढ के रहवासी उपस्थित थे।
-

कौन बनेगा जिला अध्यक्ष, बादलों के साथ तबादलों का मौसम, बिजली विभाग के झटके, किसान और जिला प्रशासन के बीच इंदौर और बुधनी रेलवे लाइन की पटरी अटकी, 5 वर्ष से जमे पुलिसकर्मी से लेकर एस आई के होंगे तबादले,खदान फिर खुल गई
भगत …. बाबा प्रणाम।
बाबा….. बेटा प्रणाम।
भगत…. कांग्रेस में अब बदलाव के बादल नजर आ रहे हैं।
बाबा….. बेटा उम्मीद की किरण तो दिख रही है लेकिन देवास में कांग्रेस के एक गुट का दबदबा ऐसे ही थोड़ी समाप्त हो जाएगा।
भगत… मतलब भैया फिर बाजी मार जाएंगे।
बाबा…. देवास में कभी वर्षों से दो गुट का कांग्रेस में दबदबा था लेकिन सन 2018 से केवल एक सज्जन वर्मा गुट रह गया है। और बाकी घटक घटक में बटे एकजुट होकर दूसरा गुट अस्तित्व में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
भगत… प्रयास के प्रयास तो कभी सक्सेस नहीं हुए।
बाबा… जिले कि बात कर बेटा जिले वालों की अब जिला अध्यक्ष में घमासान है। पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर, मनीष चौधरी और बंटू गुर्जर।
भगत…. भैया को एक पद तो देना ही पड़ेगा। बाबा….. पर्यवेक्षक और ऊपर की लाबी के हिसाब से तो मनीष चौधरी नंबर वन पायदान पर है। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार आंदोलन करने के साथ पूरे जिले में टीम भी खड़ी की है लेकिन थोड़ी सी दिक्कत यह है। कि वह कभी एक जगह है एक गुट मैं नहीं रहे और अभी भी परिपक्व में नहीं आते जबकि परफॉर्मेंस और आंदोलनकारी में खासकर संगठन के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं।
भगत… बंटू गुर्जर। बाबा….. खातेगांव विधानसभा टिकट के प्रबल दावेदार और क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के बाद भी अंतिम समय में केवल पूर्व मंत्री दीपक जोशी के पार्टी में आने के कारण बलिदान देने वाले बंटू गुर्जर के पास भैया का आशीर्वाद जो है। बाकी जिले में इतना वर्चस्व नहीं एक विधानसभा तक सीमित।
भगत… जय सिंह ठाकुर।
बाबा…. पूर्व महापौर और कांग्रेस में दबंग नेता के नाम से पहचाने जाने वाले जय सिंह ठाकुर का पूरे जिले में नाम है। देवास विधानसभा से दो बार टिकट मिलने के बाद दोनों बार हार का हार पहनना पड़ा नेता अच्छे हैं लेकिन समय-समय पर ही मैदान में आते हैं परंतु इस बार जिला अध्यक्ष की दौड़ में पूरी टीम के साथ मैदान में है।
भगत… नगर अध्यक्ष में। बाबा….. अब अगर नगर अध्यक्ष की बात करें तो पहले कांग्रेस में नगर अध्यक्ष मनोज राजानी ऐसे हैं जो जिला अध्यक्ष पर भारी पड़े और पूरे जिले में सन 2018 से इनका ही वर्चस्व है दूसरे को कभी आगे आने ही नहीं दिया भैया और भैया के खास दोनों ही सत्ता के पहले और सत्ता के बाद में राज कर रहे हैं। और अभी भी जिला अध्यक्ष अगर नहीं बना तो पूरे प्रदेश में मनोज राजानी रिपीट हो सकते हैं। जिसको लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि कई वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ता अपने इस्तीफे भी दे सकते है।
भगत… नगर अध्यक्ष के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। बाबा… फिर कहना प्रयास करने वाले तो करते रहते हैं इनका कार्य ही प्रयास गौतम को प्रयास ही करना है ।
भगत…. पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी मैदान में है।
बाबा….. प्रदीप चौधरी ने पहले महापौर का टिकट इसलिए नहीं लिया कि विधानसभा लड़नी है। लेकिन अब आंदोलन के लिए वह नगर अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे हैं तो दूसरा मोंटू जितेंद्र सिंह प्रबल दावेदार है। तीसरा दीपेश कानूनगो थे । अच्छे चल रहे थे लेकिन अपने पूर्व गुरु के यहां जमा हो gaye अब यह बात अलग है कि उनके गुरु ही जिला अध्यक्ष की दौड़ में लगे हैं। एक और दावेदार जितेंद्र गौड़ देवास में इस परिवार का वर्चस्व हो रहा है । युवा जितेंद्र कई प्रभावी आंदोलन कर दौड़ में है।
भगत….. भाजपा के प्रतिष्ठान में कांग्रेस का आयोजन। बाबा…. शायद आयोजकों ने गलत सुन लिया या सही पर यह समझ नहीं आ रहा है राष्ट्रीय आका ने कहा था कि पर्यवेक्षक कांग्रेस की होटल तक में नहीं रुकेंगे और शायद इसलिए उन्होंने कांग्रेस की होटल में नहीं तो भाजपा की होटल में सब आयोजन करा दिया जय हो खेड़ापति भगवान की।
भगत…. तबादलों में इस बार कोई खास नहीं हुआ है। बाबा…. कलेक्टर और एसपी को तो अभी एक वर्ष से भी पूर्ण नहीं हुआ है और दोनों अच्छी पारी खेल रहे हैं। देवास में लोक निर्माण विभाग में मरकाम को दूसरे जिले में काम दे दिया है। उनकी जगह शाजापुर से डहरिया आए हैं जबकि उनकी श्रीमती यही है। मरकाम ने देवास में जैसा चाहा वैसा कार्य किया अभी भी और इच्छा थी लेकिन मंत्री जी से मामला नहीं जमा।
भगत… महिला बाल विकास में पुराने वाले आ गए।
बाबा… महिला बाल विकास में रेलम बघेल ने अच्छा कार्यकाल पूरा किया और दो जिलों का प्रभार भी इनके पास रहा परंतु पूर्व में पदस्थ प्रमोशन के बाद सिद्धकी लंबे समय से देवास के लिए लगे थे और प्रयास सफल हुए आप सिद्दीकी किसके माध्यम से समझ सकते हैं। मामला पूरा महिला बाल विकास का है जहां किसका विकास होता है देखना है।
भगत…. सी एस पी और एसडीएम दोनों महत्वपूर्ण पद खाली है। बाबा…. लगता है मध्य प्रदेश शासन का देवास जिले पर ध्यान कम है। जिला प्रशासन से अच्छे कार्य की उम्मीद करते हैं लेकिन पहले एडीएम का पद लंबे समय तक खाली रहा तो एसडीएम के प्रमोशन के बाद अब एसडीएम का पद खाली है और कुछ समय बाद एडीएम बिहारी सिंह के सेवानिवृत होने पर एक पद और खाली हो जाएगा। इधर सी एस पी दिशेश अग्रवाल ने शहर में अच्छी पारी खेली खासकर दमदारी के साथ गुंडा विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई कुछ अलग एक्स्ट्रा दिमाग होने से कई से पटरी नहीं बैठी लेकिन खाकी की वर्दी पर फिट बैठे और अभी तो एसपी फार्म पर चल रहे हैं ऐसे समय में प्रमोशन हो गया। फिर श्रीमती भी देवास जिले में ही एडिशनल और श्रीमान इंदौर में। अब नए सी एस पी मैं आनंद भवन से हरी झंडी का इंतजार है।
भगत…. पूर्व टी आई मुकेश इजारदार , राजीव भदोरिया। बाबा… दोनों ही टी आई ने अपना कार्यकाल देवास में अच्छे ढंग से पूरा किया । दोनों में ही दो विधायक की मंजूरी लगभग तय है। बस कोई तीसरा पावरफुल भोपाल से ही सीधे आ जाए तो बात अलग है ।
भगत… बिजली विभाग ने इस बार जनता को भरपूर करंट के झटके दिए हैं।
बाबा… मत कर बिजली विभाग की बात नहीं तो मत कर फिर बहाल होकर वहीं सब करेगा जो एक दशक से चलता आ रहा है। हाथी निकल गया पूछ अटक गई। भगत… निलंबित कर तो दिया। बाबा… विद्युत वितरण कंपनी में निलंबन कोई बड़ी सजा नहीं है क्योंकि आधे से ज्यादा वेतन मिलता है और विद्युत वितरण कंपनी के पंकज मत कर जिन्होंने वह सब कुछ किया है जो पिछले एक दशक से विद्युत वितरण कंपनी में चलता आ रहा है जो भी इंजीनियर रहा अपनी पसंद की कंपनी को पसंद करता रहा। अगर ईमानदारी से जांच हो तो बड़ा घोटाला सामने आएगा क्योंकि बिना केंद्रीय लेब की जांच के बिना इतने उपकरण कैसे मंजूर हो जाते हैं। फिर आम जनता को कितनाभुगतना पड़ रहा है। प्रचंड तपाती गर्मी और उस पर विद्युत वितरण कंपनी का भ्रष्टाचार का नमूना की जब चाहे जब बिजली गुल गुणवत्ता हीन मेंटेनेंस कार्य का नतीजा यही होगा। आम जनता बहुत भुगत रही है जनप्रतिनिधि कम से कम उनका एक बार उपचार कर दे नहीं तो विपक्ष की सही कुछ तो देखो और कुछ तो करो।
भगत …. थोड़ी सी आंधी तूफान और पानी के आते ही बिजली गुल। बाबा… जैसे रास्ता ही देखते हो कि बारिश के पानी को देखकर जनता खुश कैसे हो जाए हम तो बिजली गिरा कर रहेंगे अब भुगतो तुम । अरे बिजली कंपनी के इंजीनियर बाबू तुम ट्रांसफॉर्मर केबल और मेंटेनेंस के ठेके लेते हो इनवर्टर की भी कंपनी डाल ही लो तुम्हारे कारण तो ज्यादा चल रही है इनवर्टर बैट्री मजबूरी है।
भगत….. सोनम का मुद्दा ठंडा पड़ रहा है। बाबा…. यह देश झांसी की रानी पद्मावती, रानी दुर्गावती देवी अहिल्या और देवियों का देश है अभी हाल ही में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में व्योमिका सिंह , और सोफिया ने तो पूरा पाकिस्तान हिला दिया और तुम कहते हो की नारी बेवफा हे। एक गलत महिला से पूरा देश हमारा देवताओं का देवियों के देश है सभी गलत कैसे हो सकता है। सब एक ही काम पर लग गए जैसे देश में कोई दूसरा मुद्दा ही ना हो । हमारे देश की संस्कृति और हमारे देश हर विद्या पूरे विश्व में भारी है।तो यह नकारात्मक संदेश देती ऐसी कितनी ही विषकन्या आई और चली गई। जिस देश में नारी शक्ति अपने पति और परिवार के लिए सावित्री बनती है। पीपल के बड़ के पेड़ से लेकर पूजा करती है वहां पर यह विषकन्या कहां स्थान पाएगी। कुछ लोगों की दुनिया केवल तात्कालिक पानी के बुलबुले की तरह मुद्दे उठते है और गुम हो जाते है। एक आरोपी को इतना ज्यादा जिनका बेटा गया उनका क्या उनका तो सब कुछ चला गया।क्या आपकी मानवीय संवेदनाएं मर गई है। चलती चक्की देख कर .. दो पाटन के बीच साधु बचा ना कोय..।
भगत… बुधनी रेलवे पटरी अटक गई। बाबा… हां बेटा जिला प्रशासन ने सभी प्रयास किया लेकिन सरकार के कुछ खामियां आज भी इसमें कमी बन कर रह गई हे। एक अच्छा प्रोजेक्ट कुछ पूर्व की खामियां के कारण अटक रही है।
भगत ….. पुलिस विभाग में भी बहुत कुछ फेरबदल होने वाला है। बाबा….. वैसे तो वर्षों बाद कोई पुलिस अधीक्षक आया जो केवल 24 घंटे पुलिस कार्य प्रणाली में सुधार के साथ अपने पुलिस कर्मियों को आगे भी बढ़ा रहा है। परंतु अब अंगद की तरह पैर जमा कर एक ही थाने के आसपास जमे पुलिसकर्मी और ऐ एस आई ओर एस आई की खेर नहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनकी सूची बना रही है बहुत जल्द होगी रवानगी ।
भगत … खदान संचालक ने हड़ताल समाप्त की। बाबा….. देश में विकास कार्य में खदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तो कुछ खदान संचालक कौन है पूरा पहाड़ी खोदकर अति कर दी और उसके कारण दूसरे सभी बदनाम हो गया लेकिन आज भी देश गिट्टी मुरम और रेत के बिना विकास की राह पर अधूरा है। अच्छा हुआ जल्द हड़ताल समाप्त कर रेट बनने से राहत मिली बाकी बहुत कुछ है फिर मिलेंगे जय हिंद जय भारत।
-

नगर निगम के दरोगा के पुत्र ने किया देवास का नाम रोशन, UPSC CAPF AC 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आल इंडिया रैंक 309 प्राप्त की, कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने दी बधाई , देवास के युवाओं को भी देंगे निशुल्क मार्गदर्शन
…………… देवास, 15 जून 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने UPSC CAPF AC 2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मितेश सोलंकी को बधाईयां दी है। उन्होंने कहा कि मितेश की यह सफलता देवास जिले के लिए गर्व की बात है और हमें उम्मीद है कि वे भविष्य में भी इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि मितेश की यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी और उन्हें भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। कलेक्टर श्री सिंह ने मितेश को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करना जारी रखेंगे। मितेश सोलंकी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 309 प्राप्त की है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उल्लेखनीय हैं कि मितेश सोलंकी ने अपनी स्कूल शिक्षा देवास के उत्कृष्ट विद्यालय से प्राप्त की है। उनके पिता कैलाश सोलंकी नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। मितेश की इस उपलब्धि से परिवार सहित जिले में खुशी की लहर है। मितेश सोलंकी ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है और वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। मितेश के पिता कैलाश सोलंकी जो नगर निगम में वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग में भी इनके द्वारा बेहतर सेवा देने पर इनको अधिकारियों द्वारा समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाता है और ईमानदार और व्यावहारिक कैलाश सोलंकी अपने पुत्र की उपलब्धि पर बहुत खुश है और पूरा परिवार खुशी मना रहा है कैलाश सोलंकी ने बताया कि उनके पुत्र देवास में पीएससी कर रहे युवाओं को समय-समय पर मार्गदर्शन देंगे। कलयुग टाइम्स की ओर से मितेश को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं।
