राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास की ब्लॉक एवं तहसील इकाई का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

संगठन में शक्ति है और कर्मचारी संगठन तो आपसी एकता के लिए प्रदेश में अपना अलग स्थान रखते हैं। फिर देवास जिले में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी द्वारा कर्मचारियों के हित में लड़ाई लड़ने के साथ अपने कर्मचारियों संगठन के साथियों के सुख दुख में साथ खड़ा रहता है और यही कारण है कि उनके पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के निर्देश पर राज्य कर्मचारी संघ जिला देवास की ब्लॉक एवं तहसील इकाई का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनारायण तिवारी महामंत्री मध्यप्रदेश पेंशन महासंघ, मोहनदास बैरागी जिला संगठन मंत्री, मुकेश चौधरी प्रदेश अध्यक्ष मंडी प्रकोष्ठ, राजेश वर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, धर्मेंद्र जोशी जिला संयोजक, रविन्द्र सिंह तंवर जिला सह संयोजक रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी आशुतोष धारीवाल द्वारा ब्लॉक एवं तहसील से एक-एक ही पैनल प्राप्त होने से देवास ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर विनोद पटेल, प्रतीक जोशी को सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर दीपक राय तथा तहसील इकाई के अध्यक्ष पद पर महेश राठौर, तहसील सचिव पद पर प्रदीप व्यास एवं तहसील कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश जाधव को निर्विरोध घोषित किया गया। अतिथियों ने समस्त निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन विनोद पटेल एवं आभार आनंद गोखे द्वारा किया गया इस मौके पर दीपचंद सोनी,देवेन्द्र मुकाती,मोहन सिंह पंवार,अनिल पटेल,तुषार पाठक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ देवास जिला संयोजक धर्मेंद्र जोशी द्वारा दी गई।

You may have missed