————– देवास, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवास ने पेट्रोलियम नियम 2002 के नियम 144 के तहत देवास में उज्जैन चौराहा स्थित एचपीसीएल (HPCL) पेट्रोल पम्प के संचालन के लिए जारी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण-पत्र) को नियम 150 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये निरस्त किया है। आदेश में उल्लेख है कि पेट्रोल पम्प उज्जैन चौराहा पर बाये मोड़ पर स्थित है। उज्जैन चौराहा देवास शहर का अत्याधिक व्यस्ततम चौराहा है, जहां उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन बस, मैजिक, ऑटो रिक्शा आदि तथा इन्दौर से आने वाली बसों का स्टॉप होने से सवारियों का आवागमन निरंतर बना रहता है। उज्जैन चौराहा पर निरंतर वाहनों एवं यात्रियों का अत्याधिक दबाव होने से आये दिन दुर्घटनाये होने की संभावना बनी रहती है, जिससे ट्राफिक कंट्रोल करने में काफी कठिनाईयां होती है। उज्जैन चौराहा देवास से नागूखेडी तक 3.70 किलो मीटर सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिसकी कार्यवाही प्रचलित है। देवास में उज्जैन चौराहा स्थित मेसर्स अमीर ब्रदर्स रिटेल आउटलेट एचपीसीएल (HPCL) पेट्रोल पम्प को लोक व्यवस्था एवं सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुये अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने के आदेश जारी किये गये थे। पेट्रोल पम्प के संचालन के लिए जारी एनओसी को निरस्त करने के संबंध में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक हिन्दुतान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड इंदौर को पत्र जारी कर अभिमत चाहा गया था। जिसके संबंध में कंपनी द्वारा कोई प्रति उत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया।
Blog
-

राखी मनाने शाजापुर से इंदौर जा रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
आज रसलपुर ब्रिज निर्माण सड़क पर फिर दुखद हादसा हो गया एक महिला राखी त्योहार के लिए शाजापुर से इंदौर जा रही थी कि अचानक एक अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।दुखद हादसा उसके बेटे के सामने ही हुआ रोड क्रॉस करते समय। सड़क मार्ग लंबा होने के कारण बेटे में पहले ही अपनी मोटरसाइकिल उस पार शॉर्टकट तरीके से निकाल ली थी और उसकी माताजी रोड क्रॉस कर बेटे के पास ही आ रही थी शाजापुर निवासी कमला पति दूलेसिंह राजपूत अपने बेटे गोविंद के साथ शाजापुर से बाइक पर इंदौर राखी के लिएजा रही थी। सड़क पर रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन ने कमला बाई को टक्कर मार दी। जिसे गंभीर अवस्था में इंदौर जा रहे कुछ युवक कार से नजदीक आदियोगी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने कमला बाई को मृत घोषित कर दिया। कार से युवक जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां मृतिका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 108 और अन्य मदद के लिए भी कोई नहीं आया। मृतक महिला के बेटे ने बहुत से लोगों से मदद के मांगी परंतु बहुत देर बाद कुछ युवक उधर से निकले और उन्होंने सहायता की।
-

शासकीय चिकित्सालय मैं डॉक्टर का अपना राज ,रोगी हो रहे परेशान
जिला चिकित्सालय और राज्य कर्मचारी बीमा चिकित्सालय में डॉक्टर का अपना राज https://www.instagram.com/reel/DM7BW5BvH__/?igsh=MThzeXQzMmdhZHllMw==
-

ढांचा भवन में दुखद घटना, दो मासूम बच्चों की मौत, रात में पड़ोस में जन्मदिन मनाया और सुबह सोकर नहीं उठे मासूम बच्चे, मामला संदिग्ध पुलिस औद्योगिक कर रही जांच
देवास के ढांचा भवन में आज सुबह बड़ी दुखद घटना सामने आई है। ढांचा भवन में दो बच्चों की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में गमी का माहौल है ।मृत बच्चों के नाम निशा उम्र तीन वर्ष तो हेमंत उम्र 7 वर्ष है । जिनके पिता विष्णु कटारा मूल निवासी भिंड मुरैना के है। मां प्रिया यादव ने अपने पति को छोड़ दिया था। उसके बाद वह पीथमपुर रहने आ गई थी। करीब 2 वर्ष वह पीथमपुर में निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहां से 1 माह पूर्व देवास आई यहां ढांचा भवन में विक्की जगदाले के मकान में किराए से रह रही थी। प्रिया यादव का मायका मथुरा है। बताया गया है कि प्रिया ने प्रेम विवाह किया था। मां प्रिया यादव ने बताया की कल रात को पास में रहने वाले एक बच्चे का जन्मदिन बनाया था। वह देवास नौकरी करने के उद्देश्य से आई थी। पड़ोस में रहने वाली महिला रीना पति राकेश ने बताया कि वह पड़ोस में रहती है, आज सुबह करीब 7 बजे बच्चों की मां ने इन्हें बताया कि बच्चे उठ नहीं रहे थे। बच्चों को संस्कार हॉस्पिटल लेकर गए वहां से जिला चिकित्सालय लेकर आए थे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस औद्योगिक क्षेत्र ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है प्रथम दृष्टि ही मामला संदीप लग रहा है। पुलिस औद्योगिक टी आई शशिकांत चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम और अन्य साक्षी के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-

आग लगने पर क्यों कुआं खोदने की कहावत चरितार्थ करता शासन…. पूर्व जिला अध्यक्ष के क्या बदलेंगे भाग्य… बैंक नोट प्रेस में मुन्ना भाई…. स्वास्थ्य विभाग के बाबूजी…. बिजली विभाग का झटका कांग्रेस का प्रदर्शन…. कलेक्टर एसपी की जोड़ी फार्म पर…. हाउल क्लब…. मीना बाजार ..अन्न क्षेत्र क्यों बंद… ..
भगत…. बाबा प्रणाम।
बाबा… बेटा प्रणाम। भगत… राजस्थान में स्कूल की छत गिरने के बाद मध्य प्रदेश की सरकार भी जागी है।
बाबा…. सरकारी स्कूल में सरकार ने बहुत कुछ नया किया है लेकिन कई स्कूल की बिल्डिंग अपने हाल पर आंसू बहा रही है। उनके आंसू पोछने का समय भी सरकार को जब मिला जब कहीं पर हादसा हो गया। राजस्थान सरकार समय पर जाग जाती तो बच्चे बच जाते। देवास जिले में कई स्कूल है जहां कलेक्टर के आदेश के बाद वह टूटना भी शुरू हो गए हैं परंतु कहीं शासकीय भवन ऐसे हैं जहां पर हादसा हो सकता है तो कहीं जर्जर मकान।
भगत…. देवास के चार गेट में से एक गेट गिरने से बड़ा हादसा याद है ना। बाबा…. वैसे तो जिले में कहीं हादसे हुए जो मकान और शासकीय भवन गिरने से हुई लेकिन राजाओं के कार्यकाल में बने चार गेट में से एक गेट गिरने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और उसकी जांच भी हुई लेकिन वह जांच भी मृतक की तरह कहीं दब गई आज तक पता नहीं चला।
भगत.. अब देवास जिले में भी ऐसे बिल्डिंग और मकान चिन्हित कर सावधानी रखना चाहिए। बाबा…. शासन प्रशासन को आग लगने पर कुआं खोदने की कहावत चरितार्थ करता है एक बच्चा बोरिंग में गिर जाए तो सारे प्रदेश के बिना ढके बोरिंग और कुएं की जांच। एक बड़ी बिल्डिंग में आग लग जाए तो सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था, और पटाखा फैक्ट्री में आग लग जाए तो सभी फैक्ट्रियों की जांच करने लग जाती है क्या पहले से ही सरकार के साथ वहां पर रह रहे लोगों का दायित्व नहीं होता की सुरक्षा के साथ सतर्क रहे।
भगत…. अभी बारिश में नदी नाले और प्राकृतिक जगह पर भी ध्यान रखना चाहिए। बाबा… बारिश में नदी नाले और प्राकृतिक जगह जो खतरनाक पॉइंट है उन पर न जाने के लिए जिला प्रशासन हर बार जनता से अपील करता है लेकिन कुछ मानते ही नहीं और परिणाम सामने है। बाद में सारा दोष प्रशासन पर ही आता है।
भगत…. जिला प्रशासन तो अभी हर क्षेत्र में मेहनत कर रहा है। बाबा…. हां बेटा कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एस पी पुनीत गहलोत की जोड़ी बहुत कुछ कर रही है। ऐसे कई मामले हैं जिसमें लगता है कि कलेक्टर एसपी कुछ नए नवाचार कर रहे हैं।भगत…. साहब पढ़ा भी रहे हैं। बाबा… कलेक्टर ऋतुराज सिंह का यह अंदाज बच्चों को बहुत भाया। किसी सरकारी स्कूल में जहां पर उच्च अधिकारी केवल जांच करने जाते हैं या फिर 15 अगस्त 26 जनवरी या अन्य आयोजन पर। वहां पर एक शिक्षक बनकर दिल से यदि अधिकारी हाथ में चाक लेकर बोर्ड पर बच्चों को पढ़ाने लगे तो बच्चों को और क्या चाहिए। शासकीय स्कूल में यदि ऐसे सभी अधिकारी और माननीय अपना कुछ समय भी दे दे तो केवल बाहर से नहीं अंदर से भी तस्वीर बदलेगी । बजट कम दो परंतु समय दो तो सब कुछ बदल जाएगा।
भगत…कलेक्टर की टीएल मीटिंग और दौरे की खबर से ही अधीनस्थ अधिकारी का बीपी बढ़ जाता है। बाबा….. बेटा देवास जिले में सुधार के लिए सख्त कलेक्टर भी चाहिए और फिर ऋतुराज सिंह गंभीर स्वभाव के साथ किसी भी विभाग ke काम की बारीकियां समझते हैं और विभागीय अधिकारी इसीलिए डरते हैं कि बैठक में सार्वजनिक रूप से सम्मान और दौरे पर भी यही सब होता है। पटवारी से लेकर कहीं बाबू और अधिकारी पर कार्रवाई के बाद जिले में अब कलेक्टर का माहौल बना है। भगत… पुलिस अधीक्षक भी। बाबा…. पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के लिए तो यही कहना होगा कि कर्म किए जा फल की चिंता मत कर ए इंसान। लगातार केवल सुधार और कुछ अच्छा करने का जुनून यदि किसी अधिकारी में हो तो परिणाम देर से ही सही सुखद आते है। जब कप्तान कम पर लग जाए तो नीचे वाले आलसी भी ऊर्जावान हो जाते हैं। हमारा देवास जिला पुलिस विभाग में मध्य प्रदेश में आने वाले समय में निश्चित ईमानदारी से अवार्ड लाएगा जो जमीन पर दिखेगा अभी बस अभी थोड़ा सा और पुलिस कप्तान को ध्यान देना चाहिए कि कुछ अधीनस्थ है कि हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा कर बैठे हैं । उनकी अंतरात्मा जाग जाए और देवास पुलिस प्रदेश में अपना अलग स्थान बनाएं। जिले में तुम्हारे पुलिस कप्तान सुबह से रात तक आम दिन की छोटी से छोटी शिकायत पर ध्यान देने के साथ तुमको प्रोत्साहित भी करते हैं। इतना प्रोत्साहित की यदि इंटरनेट का जमाना नहीं होता तो पत्रकारों के कार्यालय प्रेस नोट से भर जाते ।
भगत …. भाजपा में अब निगम और प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए घमासान। बाबा….. अच्छी खबर है कि देवास जिले के दो नाम अभी सूची में तो आ चुके हैं।
भगत … जयपाल सिंह और राजू खंडेलवाल। बाबा…. जयपाल सिंह चावड़ा संघ की ओर से नाम है तो अपने आप में भी एक बड़ा नाम है जो हमेशा संगठन के लिए समर्पित रहकर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण दायित्व भी निभा चुके हैं इनकी कार्य क्षमता को देख इंदौर जैसे महानगर में प्राधिकरण अध्यक्ष का दायित्व दिया था और सफल भी रहे अब फिर वापसी हो रही है।
भगत… दूसरा भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष का पद तो पनौती माना जाता है। बाबा….. ऐसा इसलिए कि अभी तक जो भी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बना हुआ फिर किसी बड़े महत्वपूर्ण पद पर नहीं पहुंचा है । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष के पद से हटने के बाद वह बड़े पद के लिए संघर्ष तो करते रहे लेकिन उन्हें मिला नहीं। देवास जिले में अभी तक तो यही रहा है। हम पूर्व स्वर्गीय श्री मदन लाल जी भास्कर जिनका जिला अध्यक्ष का अनुभव लंबा रहा बार-बार कार्य करने का मौका मिला परंतु कोई बड़ा पद नहीं मिला इस पद के बाद। ऐसे ही अजय सिंह बघेल, बहादुर मुकाती, महेश दुबे, गोपी कृष्ण व्यास, नंदकिशोर पाटीदार, राजू खंडेलवाल और वर्तमान में राय सिंह सेंधव जिला अध्यक्ष है। वैसे तो सभी जिला अध्यक्ष का कार्यकाल अच्छा रहा कोई विवादित नहीं रहे लेकिन किसी गुट से जुड़े रहे। राजू खंडेलवाल पहले जिला अध्यक्ष रहे कि जो अपने फैसले स्वयं लेते रहे और संगठन को सत्ता के समांतर चलाया। इनके जिला अध्यक्ष से हटने के बाद यही माना जा रहा था कि राजू घर चले। परंतु अचानक प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बनने के बाद राजू खंडेलवाल का नाम फिर से आना देवास में राजनीति में एक मान्यता टूट जाएगी और जिला अध्यक्ष से हटाने के बाद की पनौती हट जाएगी अब देखना है कि इनको पद मिलता है या यहां पर विरोधी जो इनको किसी भी कीमत पर बनने नहीं देना चाहते वह पनौती शब्द बरकरार रहेगा। वैसे खंडेलवाल समर्थक में फिर जोश भर दिया है। मात्र नाम चलने से।
भगत…. और कांग्रेस में जिला अध्यक्ष। बाबा…. एक दावेदार तो बाहर हो ही गए। भगत… मनीष चौधरी। बाबा…. हां बेटा इनको राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व मिला है। और इस तरह यह जिला अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब बंटू गुर्जर, जय सिंह ठाकुर के नाम है। और भी नाम है लेकिन अभी उनकी चर्चा ज्यादा चल रही है।
भगत…. जो भी बनेगा निगम पंचायत चुनाव में टिकट में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बाबा…. जो भी जिला अध्यक्ष बनता है सबसे पहले तो उसका टिकट तो हो ही जाता है विधानसभा का । कांग्रेस में जिला अध्यक्ष का पद लकी रहा है जिला अध्यक्ष को टिकट तो मिला है देख लो पिछले जिला अध्यक्ष का रिकॉर्ड।
भगत… अब जाते-जाते अशोक कप्तान भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। बाबा… वह तो विधानसभा क्षेत्र में पहले भी सक्रिय थे लेकिन अपने ही गुट के आका सज्जन भैया और मनोज राजानी के कारण चाह कर भी आगे रहकर कुछ ना कर सके।
भगत… गेंद फिर इनके पहले में ही जा रही है। बाबा… फिर भी समय का भरोसा नहीं कब पलटी मार जावे।
भगत… बैंक नोट प्रेस में मुन्ना भाई प्रकरण मैं फिर पोल खोल दी। बाबा… देवास शहर को एक पहचान देने वाला बैंक नोट प्रेस कई बार अवार्ड के रूप में चर्चा में है तो कई बार अधिकारियों के भ्रष्टाचार और अन्य कारनामों के कारण इस बार सरकारी नियुक्ति में मुन्ना भाई की तरह एंट्री को लेकर चर्चा में आया है क्या यही वहां पर सुरक्षा और व्यवस्था है। बात केवल मुन्ना भाई स्टाइल में नियुक्ति की नहीं सुरक्षा और व्यवस्था की भी है। और भी मामले सामने आ सकते हैं थोड़ा अंदर जाकर गोपनीy जांच हो।
भगत…. स्वास्थ्य विभाग में इस बार चर्चित बाबूजी निपट गए। बाबा… देवास जिला स्वास्थ्य विभाग पिछले तीन-चार वर्षो से चर्चा में है पहले सी एम एच ओ घोटाले में फंसे और बाबू पर एफ आई आर ओर अब पहले भी कहीं बार विवादित रहे बाबू पाटीदार इस बार बच नहीं सके। 2000 में नर्सिंग भर्ती घोटाले के बाद कई बार विवादों में आए लेकिन बच गए। इस बार तो हद हो गई नर्सिंग छात्रावास में इतनी अवस्था की पानी की टंकी में मृत सर्प मिलना । बहुत समय से केवल अपने भविष्य के लिए सब कुछ सह रही नर्सिंग छात्राओं की सहनशक्ति जवाब दे गई मृत सांप को पानी की टंकी में देखकर आक्रोश फूट पड़ा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वैसे छात्र नेता केवल स्कूल कॉलेज तक सीमित देखे जाते हैं लेकिन विद्यार्थी परिषद की पदाधिकारी ने अपना भाई तो खूब निभाया छात्रावास में नर्सिंग छात्राएं की मदद के लिए भी आगे आई यही राजनीति में सबसे अच्छी भूमिका है। जिले में और भी छात्र-छात्राओं के शासकीय हॉस्टल और निजी संचालित हो रहे हैं एक बार उनका दर्द भी छात्र नेताओं को देखना चाहिए और प्रशासनिक अधिकारी को भी संबंधित विभाग को एक बार महीने में दौरा करने के निर्देश देना चाहिए ताकि यह नौबत ही ना आ पाए।
भगत…. जिला चिकित्सालय और ग्रामीण चिकित्सालय पर भी। बाबा…. हमारा देवास जिला चिकित्सालय जिसके लिए जिला कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधि और सभी ने प्रयास कर लिए यहां पर सुविधा और संसाधन तो बहुत उच्च स्तर के हैं लेकिन व्यवस्था मैं सुधार आवश्यक है। सिविल सर्जन बदलने से कुछ नहीं होता यहां के चिकित्सकों का दिल बदलना होगा तभी आमजन का विश्वास बढ़ेगा और गरीब का दर्द कुछ तो कम होगा।
भगत….. बोल बम । बाबा…. सावन मास में चारों ओर भोले की भक्ति का माहौल है ।चारों ओर से एक ही आवाज आती है जय भोलेनाथ और बोल बम के नारे के साथ भोले के प्रति असीम श्रद्धा और विश्वास लेकर निकले भोले भक्त की आस्था देखते ही बनती है। पूरे सावन के महीने सभी सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक पैदल कावड़ लेकर जाते कावड़ यात्री और उनका जगह-जगह स्वागत सत्कार देखते ही बनता है। कितनी आस्था कावड़ यात्री की है तो उतनी ही उनका सम्मान स्वागत कर उनको फलाहार और भोजन करने वाले की की। कई संस्थाएं कावड़ यात्रा निकल रही है । कावड़ यात्रा का धार्मिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व भी है तो फिर स्वास्थ्य के लिए भी। चाहे जिसकी बस की बात नहीं कि वह कावड़ लेकर चल दे । जिस तरह भगवान के भक्तों को मंदिर में बुलावा आता है इस तरह कावड़ यात्री भी भाग्यशाली होता है जो श्रद्धा आस्था के साथ यह सफर पूरा करता है और भोलेनाथ को जल समर्पित करता है। पूरे शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह उनके स्वागत सत्कार और सेवा के लिए लगे पंडाल के आयोजक को कलयुग टाइम की ओर से साधुवाद आपकी सेवा धन्य है।
भगत… मीना बाजार अब कहां लगेगा। बाबा…… देवास में मीना बाजार जिसे शासकीय भाषा में औद्योगिक कला और प्रदर्शनी जिसे नगर निगम द्वारा लगाया जाता है। इस बार जगह को लेकर फिर संकट खड़ा हो गया है क्योंकि जिस जगह विकास नगर चौराहे पर मीना बाजार लगता था। वहां पर आईटीआई का छात्रावास और शिक्षा के लिए नई बिल्डिंग बन रही है और काम भी शुरू हो गया है। अब निगम प्रशासन नई जगह ढूंढ रहा है।
भगत… पुलिस लाइन । बाबा… बेटा पहले भोपाल चौराहे पर शिवाजी उद्यान में जो मीना बाजार लगता था उसकी बात ही अलग थी पूरे जिले के ग्रामीण क्षेत्र की जनता मां चामुंडा टेकरी के दर्शन कर मीना बाजार में जरूर जाती थी और व्यवस्था इतनी अच्छी की ना पार्किंग की दिक्कत ना कोई और परेशानी यह इतना लोकप्रिय था कि इसमें समय बढ़ना पड़ता था सबको मालूम था कि समय बढ़ेगा आरंभ में ग्रामीण क्षेत्र की जनता और अंतिम समय में शहर की जनता यहां पर स्वस्थ मनोरंजन के साथ खरीददारी करती थी सबसे ज्यादा बच्चों को उत्साह रहता था झूले और अन्य मनोरंजन के साधन फिर छोटे व्यापारी भी यहां पर अपनी दुकान लगाकर रोजी-रोटी कमाते थे तो आसपास के बेरोजगार को भी इतना रोजगार मिलता था कि बहुत समय तक उनका गुजारा हो जाए । यहां पर रोप वे लगने के बाद इसको विकास नगर ले जाया गया जहां यह केवल शहरी क्षेत्र का मीना बाजार होकर रह गया और पार्किंग से लेकर अन्य समस्या खासकर ग्राउंड पर खेलने वाले खिलाड़ियों का एक महीने तक खेलने दुश्वार हो गया। आसपास के लोगों को रोजगार की बात करें तो आसपास वैसे भी व्यावसायिक क्षेत्र है सभी का रोजगार चल ही रहा है। खिलाड़ियों को खेलने के लिए ग्राउंड की दुर्दशा झूले वाले कर गए। अब नया ग्राउंड बन रहा है तो मीना बाजार भी जा रहा है। ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। अब हम बात करें पुलिस लाइन की तो बच्चों को जरूर दूर पुलिस लाइन जाना पड़ सकता है लेकिन पुलिस लाइन से अच्छा विकल्प कोई है ही नहीं जहां पार्किंग की व्यवस्था के साथ सुरक्षा भी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए भी अच्छा होगा जो मां चामुंडा की टेकरी पर दर्शन करने के बाद मीना बाजार मैं स्वस्थ मनोरंजन और आवश्यक उपयोगी खरीदारी कर सकेंगे बाकी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि की अपनी पसंद।
भगत…. अन्न क्षेत्र भी तो बंद हो गया। बाबा….. मां चामुंडा टेकरी पर देवास ही नहीं पूरे प्रदेश और देश भरके श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। दर्शन करने के बाद अन्न क्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण करते थे। पहले अन्न क्षेत्र शंखद्वार पर जिला प्रशासन देव प्रबंध समिति और देवास के समाजसेवी के सहयोग से अच्छा चल रहा था बहुत दान आने के साथ यहां पर दर्शन करने आने वाले भक्तों के साथ आसपास के जरूरतमंद अभी भोजन कर संतुष्ट हो जाते थे परंतु तत्कालीन एसडीएम सोनी द्वारा बंद कर केवल शासकीय समिति द्वारा टेकरी पर ऊपर संचालित किया जहां जाने के बाद समाजसेवी इससे दूर हो गए और धीरे-धीरे यह बंद की स्थिति में आ गया अब वर्तमान एसडीएम बिहारी सिंह अपने कार्यकाल के अंतिम दिन क्योंकि सेवानिवृत होने जा रहे हैं जाते-जाते क्यों यह अच्छी सेवा बंद कर अपना नाम जोड़कर जा रहे हैं अच्छा हो की इस समाज सेवायों के साथ जोड़कर फिर व्यापारियों को साथ लेकर प्रदेश में एक अच्छा अन्न क्षेत्र बनाएं। देवास की जनता और समाजसेवी हर क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं केवल जिला प्रशासन को पहल करना है और अभी तो जिला कलेक्टर हर क्षेत्र में कुछ नवाचार कर ही रहे हैं तो यह अन्न क्षेत्र तो बड़े पुण्य का कार्य है।
भगत… हाउल क्लब के नाम से फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बाबा….. देवास जिले में ट्राइबल एरिया में धर्मांतरण वर्षों से जारी है संघ और हिंदू संगठन की सक्रिय भूमिका के कारण बहुत कुछ काम हुआ है तो अब हाउल क्लब के नाम से हाटपिपलिया विधानसभा क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्ष से संचालित युवक और युवतियों की कार्य शैली संदिग्ध मिलने पर जागरूक ग्रामीण और हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने यहां पुलिस प्रशासन को सूचना दी तो बहुत कुछ सामने आया और इन लोगों की किस्मत भी ऐसी की टी आई अजय गुर्जर से सामना पड़ा वरना दबाव भी बहुत फिर भी टी आई ने अपनी कार्रवाई दबंगता के साथ की और अभी जांच जारी है आखिर इतने दिन बाद इन पर नजर क्यों पड़ी तो वह भी एक युवती जो अपने माता-पिता का कहना तक नहीं मान रही है और उनको छोड़कर चली आई उसके बाद यह मामला प्रकाश में आया है। करवाई तो बिल्कुल निष्पक्ष होनी ही लेकिन आगे सवाल यह उठता है कि जिले में ऐसे कई संगठन कार्य कर रहे हैं जो धर्मांतरण कर रहे हैं । संघ अपनी जगह पूर्ण समर्पित होकर अपनी भूमिका निभा रहा है। लेकिन जागरूक हमको आमजन को भी होना चाहिए कि आपका बच्चे कहां जा रहे हैं ।किसके साथ है क्या कर रहे हैं। क्या नौकरी व्यापार मैं इतने डूब गए हो कि अपने बच्चों के डूबते भविष्य की चिंता नहीं अरे थोड़ा सा समय निकालकर अपने बच्चों को अपनी संस्कृति अपने धर्म और सेवा के लिए जागृत करो। फिर धर्मांतरण करने वाले भी थोड़ा सोचे कि सेवा से बड़ा धर्म और कौन सा है यदि सेवा करना ही है और कर ही रहे हो तो फिर स्वयं क्यों धर्म भ्रष्ट हो रहे हो। और सेवा के बदले धर्म परिवर्तन कर सेवा पर भी पानी फेर रहे हो। फिर भ्रमित करके धर्मांतरण कर भी लिया तो कौन सा बड़ा कार्य कर लिया है अगर दम है तो हमारे विद्वान साधु संत को देखो जो विदेश जाकर भी केवल अपने ज्ञान और आध्यात्मिक शक्ति से विदेशियों को हमारी संस्कृति की ओर ला रहे हैं ।सुधार रहे हैं वह पैसा नहीं देते उल्टा उनको विदेशी पैसा देते हैं हमारी संस्कृति अपना रहे हैं हमारी कार्यशैली अपना रहे हैं। हमारा देश अनेकता में एकता के लिए पहचाना जाता है सभी धर्म का सम्मान है और स्वतंत्रता भी फिर तुम अच्छा कार्य करो क्यों एकता खंडित करना चाहते हो धर्मांतरण नहीं करवाओगे तो इस देश में बड़ा सम्मान मिलेगा और मिल ही रहा है ।अब तो अपनी शैली बदल दो क्योंकि समय बदल गया है।
भगत… बिजली विभाग भी गजब के झटका दे रहा है।
बाबा…. इस विभाग पर शायद किसी भी सरकार का नियंत्रण नहीं रह पाता है पहले कांग्रेस की सरकार के प्रति जन आक्रोश में बिजली विभाग की मुख्य भूमिका रही तो अब विद्युत वितरण कंपनी इसी आक्रोश का वितरण भाजपा सरकार के लिए भी कर रही है। पहले जनता बिजली की आंख में मिचौली से परेशान थी और अब थोड़ी राहत मिली तो बिजली के बिल झटका दे रहे हैं ।
भगत.. जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे।
बाबा… आम जनता को चाहे कितनी तकलीफ आ जाए जनप्रतिनिधि जब जागते हैं जब विपक्ष से जाता है और विपक्ष ने अपना काम कर दिया कांग्रेस ने एक प्रभावी प्रदर्शन किया और ध्यान आकर्षित कर दिया है अब जिले के पांचो विधायक को इस ज्वलंत समस्या पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो जनता परेशान तो होगी ही।
भगत… लापरवाही से फिर एक आउटसोर्स कर्मचारी की मौत हो गई।
बाबा… विद्युत वितरण कंपनी बनने के बाद आउटसोर्स कर्मचारी की वृद्धि हो गई बेरोजगार कर्मचारी क्या करें बिना सुरक्षा व्यवस्था के काम कर रहे हैं कोई मॉनिटरिंग करने वाला अधिकारी नहीं है केवल वसूली में लगे रहते हैं ऐसे में यह हादसा बार-बार घटित होता है जिसके घर का सदस्य जाता है। वही समझता है एक तो बेरोजगारी की मारा ऊपर से बेरोजगार को मार रहे हैं लापरवाह पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए ।
-

अब तो अवार्ड से भी भरोसा उठ गया, दर्द की ऐसी आदत सी हो गई है की अब दर्द नहीं होने पर दर्द होता है, तेंदुआ अब शहर की ओर, गोवंश और कलेक्टर का अभियान
भगत …… बाबा प्रणाम। अपने देवास की नगर निगम को अवार्ड मिल गया बधाई बाबा ।
बाबा….. बधाई बेटा परंतु हजम नहीं हो रही है बात की पूरे शहर में सबसे ज्यादा हालत खराब स्वास्थ्य विभाग की है ।उसके कारण आमजन का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है निजी स्वास्थ्य विभाग पनप रहे हैं कहीं इसी कारण तो दिल्ली के दिल वालों ने अवार्ड तो नहीं दे दिया। कह रहे मूल्यांकन अलग-अलग होता है तो ठीक है किसी क्षेत्र में यदि मिला अवार्ड तो उसके लिए बधाई के पात्र लेकिन अब इस अवार्ड की इज्जत रखने के लिए कम से कम महीने में 10 दिन ही अच्छा रख दो तो सार्थक होगा। बड़ा विश्वास था की हमारे जिले में ना सही तो प्रदेश में सुनवाई होगी प्रदेश नहीं तो केंद्र में लेकिन केंद्र में से ही यदि इस तरह का अवार्ड मिल जाए तो एक अच्छी भली नगर निगम भी और अवार्ड देने वालों पर से भी विश्वास भरोसा उठ रहा है। कुछ बातें जरूर नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र और नामांतरण के लिए सुधार हुआ है। जनसुनवाई भी अच्छी शुरुआत है परंतु स्वास्थ्य विभाग का हाजमा पूरा बिगड़ा हुआ है। किसी बच्चे से भी पूछ लेंगे तो वह बता देगा कि देवास में स्वच्छता की क्या हालत है ठीक है मिल गया हमारे शहर के लिए अच्छी बात है बाहर वाले क्या जाने उनको तो ठीक ही लगेगा कि देवास नंबर वन किसी में तो आया है भले ही ऊंट पर बैठकर बकरी हकलाने की तरह अधिकारी काम कर रहे हैं और वही शायद सर्वे टीम ने कर दिया।
बाबा…… अच्छा सावन में थोड़ा पानी तो लेकर आया। आषाढ़ तो सुखा निकल गया । भगत…. भूमिपुत्र का सोयाबीन बिगड़ गया। बाबा….. क्या करें भूमिपुत्र कृषि विभाग जमाने भर की बात करें लेकिन कभी जमीन पर काम कर ले तो किस को कभी दिक्कत ही नहीं आएगी। आषाढ़ महीना सुखा रहा तो सावन में उम्मीद है और खूब बरसेगा सावन । बेफिक्र हो ऊपर वाले को हमारा नहीं तो पशु पक्षियों का तो ध्यान है।
भगत…. बाबा पक्षी शहर से पलायन कर गए और पशु शहर में आकर डरा रहे हैं। बाबा….. पूरे वन विभाग की टीम से देवास में आया शेर कभी पकड़ा नहीं गया अब तेंदुआ छका रहा है। पाल नगर से लेकर शहर के औद्योगिक क्षेत्र तक में जब चाहे जब आ जाता है चल जाता है चलो शेर ना सही तेंदुआ तो पकड़ लो।
भगत ….खीवनी अभ्यारण कांड में आदिवासी के झोपड़े हटाने के बाद अब वन विभाग तेंदुए के कारण भी प्रदेश में चर्चा में है। बाबा…. वन विभाग जिले में बड़े अतिक्रमण नहीं हटा पा रहा लेकिन गरीब की झोपड़ी तोड़कर वाहवाही कर रहा था लेकिन जंगल क्षेत्र का विपक्ष बहुत मजबूत है सरकार को मजबूर कर दिया। देवास शहरी क्षेत्र में भी एक बड़ा जंगल था लेकिन भूमिया की नजर इस पर क्या पड़ी चारों ओर सीमेंट कंक्रीट का जाल है फिर वहां तक पहुंच गया तो भालू शेर और तेंदुए तो शहर में आएंगे ही ।बंदर और कुत्ते से जनता पहले ही परेशान है लेकिन अब तेंदुए से कुत्ते भी परेशान है क्योंकि तेंदुआ कुत्ते खा रहा है परंतु डर तो है आम जनता को खासकर बच्चे और पाल नगर के आसपास के किसान और मजदूर जो खेती करने और मजदूरी करने जाते हैं । तेंदुए के लिए बहुत जल्द कुछ करना चाहिए वरना अब किसी भी दिन कोई अनहोनी हो सकती है।
भगत….. पुलिस अधीक्षक के बाद अब कलेक्टर भी कुछ अच्छा कर तो रहे हैं। बाबा…. देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने अपने हर क्षेत्र में कुछ अच्छा करने का प्रयास किया यह बात अलग है कि कुछ अधीनस्थ के कारण हमेशा कुछ ना कुछ बड़े विवाद सामने आते रहे लेकिन जब आप अच्छा करने लगते हैं तो कहीं छोटी-मोटी बुराइयां उसमें कहां खो जाती पता नहीं चलता अब हम बात कर रहे हैं देवास जिलाधीश ऋतुराज सिंह की तो देर सही अब अधीनस्थ अधिकारियों को समझ में आने लगा कि साहब बारीकी पकड़ने वाले साहब है। तो थोड़ा सा अनुशासन के साथ अब अधीनस्थ जवाबदारी के साथ टी एल की बैठक में तैयारी के साथ जाते हैं नहीं तो बेव….नहीं सुनना है। फिर कलेक्टर ने हर क्षेत्र को अच्छी तरह समझ लिया है बस अब जिले में विकास के साथ व्यवस्था में सुधार के आसार नजर आ रहे है।
भगत… गोवंश के लिए भी अच्छा अभियान चलाया है। बाबा….. चलो किसी कलेक्टर ने तो इनकी सुध ली । गोवंश पालने वाले कुछ तो सेवा के लिए पलते हैं लेकिन कुछ केवल अपने आर्थिक लालच के कारण । दूध निकालने के बाद गाय को सड़क पर छोड़ देते हैं मूक पशु पूजी जाने वाली गौ माता सड़क पर दुर्घटना का शिकार हो रही है तो उनके कारण कई बेकसूर भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। अब जबकि कलेक्टर ने अभियान चलाया है तो कुछ हद तक तो यह निश्चित सफल होगा गौ माता को रेडियम और सुरक्षित गौशाला पहुंचाने की पहल अच्छी है। अधीनस्थ इसे केवल औपचारिक अभियान तक ना चलाएं क्योंकि यह पुण्य कार्य भी है। अब पशु पालक में भी जागरूकता आना चाहिएऔर प्रशासन को भी उनके प्रति भी साथ सख्त होना चाहिए इन पर भी कड़ी कार्रवाई होना चाहिए और नेताओं ने भी बीच में नहीं आना चाहिए क्योंकि यह गौ माता का मामला है ।
भगत….. नेताओं में तो बेटा आपस में ही प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है । बाबा….. चलना भी चाहिए एक हो जाएंगे तो जनता का और कार्यकर्ता का भला नहीं होना है फिर मोनोपोली एकाधिकार भी हो जाएगा और फिर पार्टी से विद्रोह भी हो जाता है जब कार्यकर्ता देखता है कि सभी एक हो गए हैं तो वह पार्टी ही बदल देता है। भगत…. भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद क्या देवास में कुछ नियुक्तियां होगी या शासकीय अधिकारी ही पूरी मलाई खाएंगे। बाबा… का रे अभी तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की बात पर नियुक्ति टलने का बहाना है । अगर करना हो तो अभी ही कर देना चाहिए वरना सरकार का आधा कार्यकाल निकल जाएगा और कार्यकर्ता केवल जो उच्च पदों पर बैठे हैं उनको भी देखता रह जाएगा।
भगत…. नगर निगम चुनाव में तो अब 2 वर्ष ही बचे हैं एल्डरमैन के पैसे तो नगर निगम के बच जाएंगे। बाबा…. सही बात है नई सरकार डेढ़ साल बाद भी एल्डरमेन तक नहीं बना पाई है तो प्राधिकरण मंडी और सहकारिता तो बड़ी बात है। भगत…. जो पार्षद जनता द्वारा चुने गए वहीं परेशान है उनके ही काम नहीं हो रहे। बाबा…. इस परिषद में विकास कार्य के नाम पर बहुत ही कम पार्षद अपने क्षेत्र में कार्य कर पाए हैं। अब मात्र 2 साल बचे तो उनके विरोधी फिर सक्रिय हो गए हैं अब वार्ड में गणेश उत्सव दुर्गा जी और कावड़ यात्रा की भी धूम रहेगी। भगत…. चलो अच्छा है धार्मिक आयोजन में तो बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। बाबा… ठीक है धार्मिक आयोजन से ही कई नेता बन गए हैं अच्छा है युवा पीढ़ी भी धर्म की ओर बढ़ रही है। परंतु भावी पार्षद इतने समय बाद अचानक धार्मिक आयोजन में नजर आते हैं तो जनता तो सब समझता है।
भगत… अभी स्कूल सत्र में मूलनिवासी जाति और अन्य कार्य के लिए ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाते अभिभावक उनका ही दर्द समझ लेते पार्षद या दावेदार पार्षद महोदय। बाबा …..आय जाती मूलनिवासी या और कोई शासकीय कार्य योजना सबके लिए आमजन ऑफिस ऑफिस भटकता मजबूर है। इस संबंध में कोई उसकी मदद करने नहीं आता गरीब दो जून की रोटी कमाने वाला मजदूर वर्ग और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा पीड़ित शोषित। हर जगह बोर्ड लगे हैं कि आपका यह कार्य यहां पर हो जाएगा क्या कोई नेता इतना दमदार नहीं किया अपने कार्यालय पर बोर्ड लगा दिया चौराहे पर अपना आदमी बिठा दे कि आपका कोई भी शासकीय कार्य हो कम से कम आवेदन तो बना ही दे उनके कार्य लेकर।
भगत… एक नेताजी ने हां करी है कि हमारे नेताजी बैठेंगे और हम हम बहुत जल्द व्यवस्था करेंगे। बाबा….. नेताजी किसी के कार्यालय पर बैठने के बजाय अगर सीधे आम चौराहे पर और आम बनकर जनता से मिलोगे तो फिर 5 वर्ष में एक बार जनता के दरवाजे दरवाजे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और विपक्ष भी समझ ले की जनता में बहुत दर्द है केवल उनके दर्द को दूर ना कर सके केवल समझ ले वही जनता का हीरो होगा।
भगत…. वह तो जिला चिकित्सालय में बैठने की बात करते थे। बाबा…. वहां तो दर्द लेकर जाओ तो नया दर्द लेकर आ जाओ नहीं तो एक बाद निजी चिकित्सालय ही रेफर करने के लिए। विपक्ष के नेता खटिया डाल कर बैठने की बात कर रहे थे अब ना तो वह नजर आते है ना उनकी खटिया। खटिया से एक मजबूर मां जरूर गिरकर दुनिया छोड़ गई। यह प्रकरण भी दब गया। भगत… नई सिविल सर्जन खरे ने नोटिस दिए हैं लापरवाह को। बाबा… नोटिस के बाद जो नोट वाला मामला रहता है वही सही है। देवास जिला चिकित्सालय पर सीएमएचओ जिसका कार्यालय वही है और सत्ताधारी नेता और जिला प्रशासन एक साथ एक बार सुधार का बीड़ा उठा तो कुछ बदल सकता है वरना निजी चिकित्सालय का तो भला होना ही है।
भगत….. अर्जुन बड़ौदा का जाम की पड़ गया अब थोड़ी रहता है। बाबा…. बेटा बाईपास पर हम इतने वर्षों से निकल रहे हैं हम सरकार की उपलब्धि समझ ही नहीं पा रहे थे कि लगातार गड्ढे दचके भी विकास ही है कि जैसे तैसे समय थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो पहुंचे तो रहे हो लेकिन जनता समझ ही नहीं पा रही थी और टोल को भी कोस रही थी । अर्जुन बरोदा जाम ने बता दिया कि कम से कम इतने वर्ष यह मुसीबत तो नहीं आई यही क्या कम है। अब डर लगता कि कोई नई मुसीबत फिर ना आ जाए गड्ढे दचके उस से कम है इतना तो दर्द सहन कर लेंगे।
भगत …. शहर में सड़क की हालत खस्ता है। बिजली विभाग की मनमानी है और आमजन का कोई कार्य सरल तरीके से नहीं होता हर तरफ भ्रष्टाचार और जनता दर्द से कराह रही है । बाबा…. हम तो इतना ही कहेंगे कि अब दर्द की ऐसी आदत सी हो गई है कि दर्द न होने पर दर्द होता है। यह हम देवास वासियों की आदत में आ गया है।
-

10 फीट लंबे फ़ॉक्सटेल पाम के वृक्षों का संस्था समर्पण ने वृद्धा आश्रम में किया रोपण(एक अलग हटकर कुछ खास रहा यह आयोजन)
देवास। आमतौर पर जब भी हम पौधे लगाते हैं तो अधिकांश लोगों को यही प्रतिक्रिया देते हुए देखा जाता है कि हम पौधे लगा तो देते हैं लेकिन उनकी देखभाल नहीं करते परंतु हर जगह ऐसा नहीं होता। कुछ हटकर लोग रहते हैं जिनके अंदर कुछ करने का कुछ अलग करने का जीवन में उद्देश्य हो और केवल सेवा को उद्देश्य हो तो उनके हर कार्य सफल होने के साथ यादगार हो जाते हैं ।ऐसा ही सावन माह के पावन अवसर पर संस्था समर्पण द्वारा वृद्धा आश्रम में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम परिसर में 10 फीट लंबे फ़ॉक्सटेल पाम के वृक्षों का रोपण किया गया। ये वृक्ष मुख्य द्वार से लेकर आश्रम परिसर तक बड़ी संख्या में लगाए गए, जो न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं, बल्कि आश्रम की सुंदरता में भी चार चाँद लगा रहे हैं। इस अवसर पर संस्था समर्पण के सदस्य मदन सिंह धाकड़, आरएसएस से प्रकाश व्यास, विकास गिरी, हिमालय एकेडमी स्कूल के संचालक सुरेंद्र राठौर, पतंजलि से अनंत जोशी, वृद्धा आश्रम के संचालक दिनेश चौधरी, राजदीप धाकड़, कुलदीप धाकड़, गब्बर धाकड़, धर्मेंद्र बकोरिया, अजय नागर, रोहित नागर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण फैलाना और बुजुर्गों को स्वच्छ, हरित वातावरण उपलब्ध कराना रहा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। संस्था द्वारा वर्ष भर धार्मिक सामाजिक आयोजन के साथ सेवा कार्य किए जाते हैं । और आज कितने बड़े वृक्ष सीधे रोपित कर देखभाल करने वाला मामला भी हटा दिया कि अब वह तो सीधे छाया देंगे और सुंदरता बढ़ाएंगे देखभाल तो हो ही जाएगी इस तरह संस्था ने अपने नाम के अनुरूप काम किया एक बधाई कलयुग टाइम्स की ओर से अनूठे पौधारोपण सीधे वृक्षारोपण के लिए।
-

नशे के खिलाफ एक जंग, देवास जिले में नशे से संबधित कोई अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी देवास पुलिस कंट्रोल रूम 70491-25083 पर दें
———अब जिला प्रशासन ने भी नशे के खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया है एक जंग छेड़ दी है बहुत अच्छी बात है की शासन प्रशासन भी अब अवैध गतिविधि और नशे के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है और जनता की मदद के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।देवास जिले में नशे से संबधित कोई अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी जिले के नागरिक देवास पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम 70491-25083 पर सकते है। सुचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जयेगी। उल्लेखनीय हैं कि जिले में नशा मुक्ति जनजागरूकता के लिए “नशे से दूरी-है जरूरी” अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है। यह एक सकारात्मक अभियान है। अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह अभियान न केवल नशा मुक्ति पर केंद्रित है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करता है। जिला प्रशासन की अच्छी पहल बस यह बात गलत ना होगी मोबाइल नंबर ही ना लगे और मोबाइल नंबर पर सूचना देने के बाद आम जनता की कोई सुनवाई ना हो इस बार चाहे कोई नेता हो या आर्थिक प्रभाव वाला व्यक्ति जिला प्रशासन इस अभियान को सच में सार्थक कर देवास को एक नया देवास बनाने की ओर प्रयास करना चाहिए।
-

पटवारी की नौकरी और झांसा पुलिस ने किया ठग को गिरफ्तार, युवा रहे सतर्क, सजग क्यों आते हैं इनके झांसे में
थाना औद्योगिक क्षैत्र पुलिस द्वारा पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला फरार आरोपी को किया गिरफ्तार* ,, दिनांक 8 जुलाई 2025 को फरियादी सीताबाई द्वारा थाना औद्योगिक क्षेत्र पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी जितेश वर्मा ने उनकी पुत्री को वर्ष 2022 की पटवारी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर ₹14 लाख की धोखाधड़ी की है । फरियादी की शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र पर अप.क्र. 603/2025 धारा 420,406,467, 468 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे एवं उप पुलिस अधीक्षक(एल/आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया । थाना प्रभारी मय फोर्स के घटनास्थल पहुंचे एवं निरीक्षण किया गया । गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किये जाकर दिनांक 9 जुलाई2025 को आरोपी जितेश पिता मदनलाल वर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी उज्जैन को जिला उज्जैन से गिरफ्तार कर आरोपी से फर्जी दस्तावेजों व अन्य सामग्री के संबंध में पूछताछ की जा रही है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया,उनि एस.एस. मीणा,नरेन्द्र अमकरे,आर अजय जाट,अर्पित जायसवाल,मआर मोनिका शर्मा तथा प्रआर सचिन चौहान सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही । अब हम बात करेंगे की शासकीय नौकरी की तो क्या एक व्यक्ति आपको शासकीय नौकरी दिला सकता है वह भी इतनी बड़ी पोस्ट पटवारी की नहीं ना उसके लिए बड़ी मेहनत और सतत पढ़ाई करना होती है। उसके बाद राजस्व विभाग का यह महत्वपूर्ण पद मिलता है। यही नहीं राज्य सरकार हो जिला या केंद्र सरकार किसी भी शासकीय नौकरी के लिए अब सीधे ऑनलाइन प्रक्रिया है और कहीं ऑफलाइन भी है तो वह किसी दलाल के माध्यम से कभी नहीं होगी आम युवा विशेष का ध्यान दें कभी ऐसे दलालों के चंगुल में ना आए औद्योगिक क्षेत्र पुलिस बधाई की पात्र है जो ऐसे लोगों को हवालात की हवा खिला रहे हैं। पहले ही बेरोजगार व्यक्ति उसे क्यों ठगी करते हैं ऐसे व्यक्ति को तो कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस विभाग को आने वाले समय में न्यायालय कार्रवाई में भी पूरी तैयारी के साथ न्यायालय में जाना चाहिए पूरी टीम को बधाई।
-

संयुक्त मोर्चा के कर्मचारियों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
देवास। देशभर में आहूत अखिल भारतीय आम हड़ताल के तहत देवास में भी बुधवार को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन कर रैली निकाली और ज्ञापन दिया। इंटक प्रदेश मीडिया प्रभारी कैलाश वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम बडी संख्या में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व कर्मचारी इंदिरा गांधी चौराहा स्थित एलआईसी कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पर सभा का आयेाजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी भी शामिल हुए। श्री राजानी ने सभा को संबोंधित करते हुए कर्मचारियों का प्रोत्साहन बढाया और हमेशा सहयोग करने की बात कहीं। सभा को फेडरेशन प्रदेश अध्यक्ष मकसूद पठान इंटक, इंटक प्रदेश संगठन मंत्री लाखन सिंह ठाकुर, एलआईसी मण्डल उपाध्यक्ष मोडसिंह राजपूत ने भी संबोंधित किया। इसके पश्चात रैली निकाली गई, रैली सयाजीद्वार, नॉवेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, जवाहर चौक, मण्डी धर्मशाला, एबी रोड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली के दौरान रास्ते में पडने वाली बैंकों के सामने भी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम 14 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के समय पूर्व महापौर ठा. जयसिंह भी मौजूद रहे। श्री ठाकुर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज तक की सभी सरकारें पूंजीपतियों के हित में कार्य करती रही हैं, जबकि मजदूरों और कर्मचारियों की समस्याएं लगातार उपेक्षित होती जा रही हैं। वर्तमान केंद्र सरकार देशी-विदेशी कारपोरेट घरानों के पक्ष में काम करते हुए मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है, लाखों पद खाली हैं, परंतु सरकार अनुबंध आधारित रोजगार को बढ़ावा दे रही है। पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, स्थायी रोजगार जैसी बुनियादी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में मांग की गई की चारों श्रम संहिताओं को समाप्त किया जाए। सार्वजनिक क्षेत्रों व सरकारी उद्यमों के निजीकरण पर रोक लगे। नई पेंशन योजना (एनपीस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बिना शर्त लागू की जाए। ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सभी को स्थाई रोजगार दिया जाए। बिजली संशोधन विधेयक 2023 को रद्द किया जाए और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद हो। सभी स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले। 8 घंटे कार्य दिवस की व्यवस्था लागू हो। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई का निर्णय वापस लिया जाए। बीमा कानूनों में प्रस्तावित संशोधन रद्द किए जाएं। एलआईसी के शेयरों के विनिवेश पर रोक लगे। बीमा प्रीमियम पर लगाए गए जीएसटी को वापस लिया जाए। एलआईसी में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। समापन में कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों की ओर शीघ्र ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा। इस दौरान शंकरलाल चौधरी, राजेन्द्रपुरी गोस्वमी, प्रवीण रायगांवकर, मुनीश नामदेव, शेषमणि पाण्डेय, विष्णु श्रीवास्तव, मोहन जोशी, अशोक चौहान, नारायण नागर, जसवंत रेडेकर, एटक के कैलाश सिंह राजपूत सहित बडी संख्या में मोर्चा युनियन के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
