देवास। लायंस क्लब आफ देवास सिटी की वर्ष 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । नॉमिनेशन कमेटी के अध्यक्ष लायन औसाफ कुरैशी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नये सत्र हेतु अध्यक्ष लायन मनोज बिंदल, उपाध्यक्ष लायन दिनेश भूतड़ा, सचिव लायन भगवान गोयल, कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर, सह सचिव लायन उत्सव जोशी, पी. आर. ओ. लायन डॉक्टर जे.एस. यादव, टेमर लायन विशाल अग्रवाल एवं संचालक मंडल में लायन आर.सी. पालीवाल, एमजेएफ लायन डॉक्टर के. के. धूत, लायन महेंद्र नागर, लायन एस.के. गुप्ता, लायन मनोहर लाल डाबी, लायन राजेश शास्त्री, लायन सलमा कुरैशी, लायन अरुणा सोनी मनोनीत किए गए हैं । नवगठित कार्यकारिणी की शपथ विधि समारोह 20 जून को स्थानीय होटल में भव्य रूप से किया जाएगा। नई कार्यकारिणी के मानोनयन पर क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद गुप्ता, लायन ओमप्रकाश बंसल, लायन डॉक्टर प्रकाश गर्ग, लायन एस.के. अग्निहोत्री, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन अशोक जोशी, लायन डॉक्टर आर.सी. शर्मा, लायन राधेश्याम सोनी, लायन डॉक्टर एम. बी. अग्रवाल द्वारा बधाई दी एवं हर्ष व्यक्त किया।
Blog
-

कलेक्टर ने सीमांकन का समय-सीमा में निराकरण नहीं करने एवं सीमांकन के लिए राशि मांगने पर राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
————– देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल को समय-सीमा में सीमांकन का निराकरण नहीं करने एवं सीमांकन के लिए राशि की मांग करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपिल 1966 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कलेक्टर श्री सिंह ने मोहनलाल गोयल के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित कर अपर कलेक्टर को जांच कर्ता अधिकारी एवं अधीक्षक भू-अभिलेख को प्रस्तुत कर्ता अधिकारी नियुक्त किया है एवं विस्तृत जांच कर रिपोर्ट एक माह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल का मुख्यालय खातेगांव रहेगा। निलंबन अवधि में राजस्व निरीक्षक मोहनलाल गोयल को जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय रहेगा। कार्यवाही मंगलवार को जनसुनवाई में उदयसिंह पिता पदमसिंह निवासी चापड़ा द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर की गई है। उदयसिंह द्वारा सीमांकन के लिए पैसे की मांग किया जाना व सीमांकन हेतु राशि प्राप्त करने संबंधी पर्याप्त प्रमाण उपलब्ध कराये गये है।
-

रील मे डूब गया जमाना, भागम भाग की दुनिया में रील सबसे सस्ता मनोरंजन, जिसके अच्छे परिणाम तो है लेकिन दुष्परिणाम भी आ रहे हैं सामने, सरकार को इस पर जल्द कदम उठाना चाहिए,रील के नशे में डूबे बच्चे ,युवाओं का भविष्य का सवाल है
पूरे देश में अभी छोटे बच्चों को युवा या बुजुर्ग हर किसी के हाथ में मोबाइल पर उसको सर्वाधिक रूप से रील देखते देखा जा रहा है। शहर में तो गांव में भी हर जगह सबसे ज्यादा लोकप्रिय है तो रील । युवाओं में सबसे ज्यादा इसे देखा जा रहा है। फिर वहां गांव का युवा हो या शहर का फिर गांव में तो बीड़ी पीते बुजुर्ग भी अब रील देख कर एक दूसरे को बताते नजर आते हैं। सास क्या बहू और नंनद नंदोई जीजी जीजा सभी इसी में व्यस्त।भागम भाग की दुनिया में कम समय में बहुत कुछ दिखाने और समझने के लिए छोटा सा रील कई जगह सकारात्मक भूमिका निभा रहा है, तो कहीं जगह नकारात्मक। क्यों अचानक कितनी लोकप्रिय हो गई रील । क्योंकि किसी के पास इतना समय नहीं कि वह बड़ी लंबी पिक्चर देखे या स्टोरी पड़े और इतनी भागम भाग के साथ जमाने भर के टेंशन में रील देख कर कुछ पल हंस लेता है। तो कहीं ज्ञानवर्धक बातें भी इसके माध्यम से आम जनता तक पहुंच रही है। समय की बचत और कम समय में यह फीचर सबके काम का हो गया। इसके कारण कई को रोजगार मिल गया तो कहीं बेरोजगार हो गए। समझदार और मौके का लाभ उठाने वाले ऊर्जावान लोगों ने ज्ञानवर्धक और मनोरंजन रील बनाकर नाम कमाया तो पैसा भी अच्छा बना लिया । लेकिन इसके दुष्परिणामों की है की एक छोटा सा बच्चा दिन भर फुर्सत में यह देखता रहता है तो शासकीय कार्यालय हो या दुकानदार सब्जी वाले से लेकर शोरुम वाले तक के पास मोबाइल है तो इसे देखने का समय भी है और वह अपने ग्राहक को तक ढंग से नहीं देख पाते हैं। यहां तक तो ठीक है सबसे अहम बात अब में जो खाने जा रहा हूं वह यह है कि आपके बच्चे बिगड़ रहे हैं दिन भर मोबाइल हाथ में रहने के साथ कई बार इसमें अश्लील और गलत रील भी वहां अचानक देख लेते हैं और यहीं से उनका पतन शुरू हो जाता है सबसे पहले अभिभावक अपने बच्चों को हाथ में मोबाइल ना दे और दूसरा सरकार भी इस बात पर विशेष ध्यान दें कि इसकी कोई सीमा हो और नियम भी की अश्लील और भड़काओ भ्रम फैलाने वाली रील बनाने वाले पर सख्त कार्रवाई हो ताकि फिर कोई यह गलती ना कर सके। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को इस पर बहुत जल्दी निर्णय लेना चाहिए। जब तक तो यही है कि हम बच्चों का ध्यान रखें बच्चों के हाथ में मोबाइल दे तो यह भी देखें कि वह दिन भर रील तो नहीं देख रहा है सतर्कता और जागरूकता आवश्यक है। वैसे भी बच्चे के हाथ में मोबाइल उनको बहुत जल्द कमजोर बना रहा है दिनभर मोबाइल में वह अपना बचपन खो रहे है। व्यापारी भी इसका उपयोग सही अपने लाभ के लिए अपने व्यापार के लिए करें ना के दिन भर इसमें से ऐसे लगे रहे सामने आता ग्राहक भी कब चला जाए पता ही नहीं चल यही हाल हर जगह हो रहा है। युवा भी अपनी पढ़ाई और खासकर युवावस्था में स्वास्थ्य के लिए व्यायाम और अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैठने के बजाय अकेले बैठकर रील मैं अपना भविष्य डूबा रहा है। मोबाइल पर अच्छा एक मनोरंजन के लिए साधन आया लेकिन कई लोगों को इसका नशा सा लग गया है। लत लग गई है जो बहुत ही गलत है बहुत जल्द समाज को इसके लिए सोचना होगा और सरकार को भी कुछ करना होगा नहीं तो एक दिन सब की रील बनना ही है।
-

दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में हुआ पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब देवास द्वारा तीन प्रमुख स्थानों पर आयोजन
देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा निरंतर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने के कार्य करता रहता हैं, साथ ही पर्यावरण और प्रकृति की ओर भी संस्था सदैव सजक रहती है। प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देने की ओर अग्रसर होकर संस्था द्वारा वृद्ध स्तर पर पौधारोपण का आयोजन किया। प्रेस क्लब सह सचिव अशोक पटेल ने जानकारी देते हुए बतलाया कि देवास के दिवंगत पत्रकार साथियों की स्मृति में उन्हें याद करते हुए संस्था द्वारा एक दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में संस्था मानस, कृष्ण ग्रीन्स कॉलोनी रहवासी संघ, जैन समाज सामाजिक संगठन, सरस्वती विद्या मंदिर सम्राट पुरी, इंडस्ट्रियल पार्क तथा अग्रोहा नगर स्थित प्रेस क्लब वाटिका पर संपन्न हुआ। जिसमें दौ सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। तीसरी पीढ़ी भी साथ रही। दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में आयोजित किए गए इस पौधारोपण कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकारों के परिवार की तीसरी पीढ़ी से अमित व्यास, मयूर व्यास, अविनाश कौशल, माही कौशल, निजिल मोदी, कार्तिक कौशल की भी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित कुमार शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल राज सिंह सिकरवार, अतुल बागलीकर, विनोद जैन, अतुल शर्मा, हेमंत शर्मा, जितेंद्र मारू, दीपेश जैन, रघुनंदन समाधिया, अमित शर्मा, एडवोकेट भारत कौशल। संस्था मानस से राजेश पटेल, डा जुगल किशोर राठौड़, विष्णु अग्रवाल एडवोकेट जगदीश सिरोलिया, जगदीश परिहार। जैन समाज सामाजिक संगठन जिला देवास से संयोजक नरेंद्र जैन, अध्यक्ष महावीर जैन, सचिव दिलीप चौधरी, सहसंयोजक निलेश जैन, आरसी जैन, गिरीश संघवी, प्रमोद जैन। सरस्वती विद्या मंदिर सम्राट पूरी बालगढ़ से जितेंद्र राठौर, सुरेश पंवार, रणछोड़ पटेल, हेमेंद्र चौहान। कृष्णा ग्रीन रहवासी संघ से समीर सिंह राणा, आशीष यादव, अर्जुन चौधरी, डॉ गोविंद प्रसाद यादव, जितेंद्र शर्मा, सुनील कारपेंटर, अतुल, पवन सालासर, खोजाराम गुर्जर, अंकित जायसवाल, दीपेश जाट। इंडस्ट्रियल पार्क में आईडीबीआई बैंक के रोहित भदोरिया, श्याम प्रकाश व्यास, सुरेश बैरागी, राजेंद्र जांचपूरे, चूड़ामणि शर्मा, जानकी सिंह, लोकेंद्र घोडावत, अंबाराम, मांगीलाल सोलंकी, पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल, राकेश गुप्ता, दयाराम यादव उपस्थित थे।
-

देवास की डॉली सोनी ने मेढ़ क्षत्राणि स्वर्णकार महाकुंभ में प्राप्त किया प्रथम स्थान,सोनी ने आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी को बताया जरूरी
देवास की डॉली सोनी ने महाराष्ट्र में जाकर देवास का नाम रोशन किया डाली सोनी ने महाराष्ट्र के नागपुर में मेढ़ क्षत्राणि स्वर्णकार महाकुंभ श्रीमती चंद्र परवल जी और श्रीमती अनिता कड़ेल जी द्वारा आयोजित हुआ जहां पर सभी राज्यों की क्षत्राणियां ने भाग लिया जिसमें प्रथम राधारानी, द्वितीय आदिशक्ति, तृतीय क्षत्राणि की प्रतियोगिता थी जिसमें तीन राउंड हुए 6 जज इसको देख रहे थे जिसमें सभी राज्यों से पधारी क्षत्राणियां ने हिस्सा लिया देवास की डॉली सोनी इसमें प्रथम आई डोली सोनी ने मध्य प्रदेश के देवास का नाम रोशन किया देवास मां चामुंडा और तुलजा भवानी की नगरी है जहां पर डॉली सोनी ने जन्म लिया ।डाली नितिन जी का कहना है मां चामुंडा के आशीर्वाद से मुझे प्रथम स्थान मिला और मैं चाहती हु कि सभी नई उम्र की लड़कियों को तलवारबाजी जरूर सिखाएं आत्मरक्षा के लिए तलवारबाजी बहुत जरूरी है हमारे हिंदुत्व में नारी शक्ति के लिए हाथ में तलवार होने की परंपरा देवी देवताओं से चली आ रही है।
-

आज की पत्रकारिता राष्ट्रवाद की ओर अग्रेषित – ज्ञानेंद्र तिवारी, जिले के पत्रकारों का एक अनूठा आयोजन प्रेस क्लब द्वारा, वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान,देवास । पत्रकारिता की कार्यशैली, दिशा, दशा, तकनीक सभी कुछ बदल गया है । यह नहीं कि पत्रकारिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर नहीं है, लेकिन चुनौतियां भी काफी है। आज मीडिया संस्थान हावी है। उनकी अपनी विवशताएं है । खर्च की चुनौती है। संस्थान के लिए सरकार का रेवेन्यू अधिक है। सबसे बड़ी बात यह है कि आज पत्रकारिता पर विश्वास का संकट खड़ा हो गया है। एक समय था छोटी से छोटी खबर भी खासी असरदायक होती थी, जबकि आज खबरों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में खड़ी हैं। यद्यपि जनता जनार्दन की खबरें आज भी कारगर ओर असरदायक होती है। समय के साथ साथ पत्रकारिता का नीति, चलन, उद्वेश्य परिवर्तित हुआ है। पंडित जवाहरलाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, आपातकाल में लोकनायक जयप्रकाश नारायण से जुड़ी रही पत्रकारिता में सन 2014 के बाद राष्ट्रवाद का समावेश हुआ है। देवास प्रेस क्लब द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर सभाकक्ष आयोजित वृहद कार्यशाला में उपरोक्त विचार अतिथि वक्ता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सीनियर जर्नलिस्ट ज्ञानेंद्र तिवारी, भोपाल, प्रिंट मीडिया से वरिष्ठ पत्रकार ललित उपमन्यु इंदौर ने व्यक्त किए । अतिथि वक्ता श्री तिवारी एवं श्री उपमन्यु ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए संवादपरक एवं परिचर्चात्मक रोचक उद्बोधन से पत्रकारों से खचाखच भरे सभागृह को करीब 2 घंटे तक बांधे रखा। सफल, सारगर्भित एवं गरिमामय तरीके से सम्पन्न हुई कार्यशाला में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की प्रोफेसर डॉ. वंदना जोशी ने ए आई तकनीक (आर्टिफिशियल इवेंट्स ) के नफा, नुकसान एवं जीवन में प्रभाव पर प्रकाश डाला। विद्वान पंडित जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से सम्पन्न करवाए गए मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजन, अर्चन से प्रारंभ हुई कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत प्रेस क्लब के अध्यक्ष ललित शर्मा, सचिव शेखर कौशल, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बेस, शकील खान, सहसचिव अशोक पटेल कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, कार्यकारिणी सदस्य चेतन राठौड़ एवं अरुण परमार, शैलेंद्र सिंह अड़ावदिया, राजेंद्र चौरसिया, खूबचंद मनवानी, जितेंद्र शर्मा ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष ललित शर्मा एवं प्रेस क्लब के कार्यों पर सचिव शैखर कौशल ने जानकारी दी । कार्यशाला में शहर के वरिष्ठ पत्रकारगण सर्वश्री असलम खान, तरुण मेहता, अनिलराज सिंह सिकरवार, श्रीकांत उपाध्याय, अतुल बागलीकर, विनोद जैन, अतुल शर्मा, हेमंत शर्मा, दिलीप मिश्रा, मुन्ना वारसी, जगदीश सेन, पंडित प्रमोद मेहता राजेंद्र बज का सम्मान किया गया। कार्यशाला में देवास ग्रामीण क्षेत्र के नेवरी, हाटपिपलिया, बागली, सोनकच्छ, बरोठा, टोंक, भंवरासा, कन्नौद, खातेगांव, नेमावर, कांटा फोड़, पुंजापुरा, सतवास, पानीगांव, सहित जिले के दूर दराज से सैकड़ो पत्रकार साथी किसी एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित होने आए समस्त पत्रकारों को सम्मान पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए, मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार अरविंद त्रिवेदी द्वारा किया गया आभार उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस ने माना। खास बात यह रही की पूरे जिले के और प्रदेश के कई जिलों के पत्रकार भी इस आयोजन में भाग लेने आए थे और सभी पत्रकारों का एक दूसरे से परिचय भी हुआ। पत्रकारों का एक मिलन समारोह भी इस माध्यम से हो गया। प्रेस क्लब द्वारा यह आरंभ ही एक यादगार सफल आयोजन बन गया ।
-

देवास में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों की नकली नगदी जप्त,5 आरोपी गिरफ्तार, जेल से रची थी साजिश, हाईटेक उपकरणों से बना रहे थे नकली नोट(पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, सैकड़ो लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के बाद नकली नोट की धोखाधड़ी से भी बचा लिया)
जब पुलिस अच्छा करे तो उसकी सराहना करने के साथ प्रोत्साहित भी करना चाहिए। देवास पुलिस अधीक्षक के पुनीत गहलोत के कार्यकाल में कई नवाचार हुए तो सबसे बड़ी ऑनलाइन ठगी की वारदात में सैकड़ो लोगों के पैसे वापस हुए और आज पुलिस ने आमजन के साथ नकली नोट चलाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को भी पकड़ कर कई लोगों को ठगने से पहले ही बचा लिया। देवास पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं समाज में कानून का भय स्थापित करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । नकली नोटों के निर्माण एवं अवैध संचालन में लिप्त अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए लगभग ₹16 लाख से अधिक मूल्य के नकली नोट,उन्हें तैयार करने की सामग्री एवं उपकरण जब्त कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 1 जून को अमित सोलंकी थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी सचिन नागर एवं शुभम वर्मा द्वारा नकली नोट लेकर जा रहे है । जिस पर से उक्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक (एल-आर) श्री संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी के नेतृत्व में 2 विशेष टीमों का गठन किया गया । उक्त टीमों ने आरोपी सचिन नागर एवं शुभम वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,96,200/- के नकली नोट एवं एक काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की जाकर आरोपियो के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस में अपराध क्रमांक 556/2025 धारा 178,179,180, 61(2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया । उक्त आरोपियो से पूछताछ की तो चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी राजकुमार मालवीय ग्राम सोनकच्छ, द्वारा अपने निवास पर नकली नोटों का निर्माण किया जा रहा है । यह खबर मिलता ही पुलिस के कान खड़े हो गए और तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीमों के द्वारा आरोपी राजकुमार के घर पर दबिश दी गई, जहाँ से आरोपी राजकुमार मालवीय एवं सुनील पाटिल को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से ₹13,25,000/- के 500-500 की नकली नोटों की गड्डियाँ तथा नोट निर्माण में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य सामग्री बरामद की गई । इसके बाद जांच में में आरोपी शक्ति सिंह चावड़ा को भी गिरफ़्तार किया गया । पूरी कार्रवाई में अभी तक पुलिस ने ₹15,41,200/- के नकली नोट,लैपटॉप,प्रिंटर,स्केनिंग पेटी,100-200-500 के अर्द्ध छपे प्रिंट पेपर एवं 02 मोटर साइकिल जप्त की है। और इस गिरोह में मुख्य आरोपी सुनील पाटिल पिता बाबूराव पाटिल उम्र 38 वर्ष निवासी खकनार जिला बुरहानपुर । राजकुमार मालवीय पिता सिद्धनाथ उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खेडाखजुरिया सोनकच्छ । सचिन नागर पिता तेज सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम दुधलाई सोनकच्छ । शुभम वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम आगरोद देवास । शक्ति सिंह चावड़ा पिता दिग्विजय सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आगरोद देवास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जमीन का रिकॉर्ड सर्च किया तो इस तरह मिला। सुनील पाटिल पिता बाबूराव पाटिल उम्र 38 वर्ष निवासी खकनार जिला बुरहानपुर । क्रमांकथानाअपराध क्रमांकधारा 1पुनासा जिला खंडवा181/2006 489क,489 ख IPC 02हीरानगर जिला इन्दौर 75/2008489 क, 489 ख IPC 03पानीगेट जिला बडौदा गुजरात30/2018489 ख, 489 ग , 120 बी IPC 04रावपुरा जिला बडौदा गुजरातटी/11.24.201951ए,51 बी जेल अधिनियम 05किशनगंज जिला इन्दौर192/2020489क,489ख,489ग,120बी IPC 06एसटीएफ जिला भोपाल 142/20020489क,489ख,489ग,120बी IPC 07एसटीएफ जिला भोपाल148/2020489 क,489 ख,34 भादवि 08एसटीएफ जिला उज्जैन152/2020489क,489ख,489ग,120बी IPC इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी,उनि तरूण कुमार बोडके,उनि गौरीशंकर यादव,उनि राहुल परमार,सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी,सउनि मनोज पटेल,सउनि ईश्वर सिंह मंडलोई,सउनि राजेश भारद्वाज पु.अ.कार्यलय,प्रआर रवि पटेल, आर राहुल शर्मा,सैनिक भगवान सिंह तथा सायबर सेल टीम प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,सचिन चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही । अभी तक तो यह देखने में आ रहा था कि पुलिस ऑनलाइन ठग और ठगी से आम जनता को रोज जागरूक करने के साथ कई प्रकरण में त्वरित कार्रवाई कर पैसे वापस कर चुकी है। अब यहां स्थिति देखे तो यदि यह आरोपी नहीं पकड़े जाते तो हो सकता है यह सैकड़ो लोगों को जिसमें गरीब और आमजन खासकर कम पढ़े-लिखे अनपढ़ लोग ज्यादा होते। उनके पास यह नोट चलाए जाते और वह अपने आप को ठगे महसूस करने के साथ कई मुसीबत का सामना करते। क्योंकि एक गरीब व्यक्ति के लिए ₹500 का नोट भी बहुत कुछ होता है। कई बार लूट की वारदात करने से पहले ही लुटेरे पकड़े जाते हैं ऐसे ही सैकड़ो लोगों से नोट की धोखाधड़ी करने से पहले ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है यही पुलिस की खोजी और सक्रियता का परिणाम है। इस कार्रवाई पर पुलिस को एक सेल्यूट कलयुग टाइम्स की ओर से की कितने ही आमजन को धोखाधड़ी से बचा लिया।
-

फिल्मी स्टाइल में करता था चोरी तो पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में ही पकड़ कर हवालात में हवा खिला दी…
थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया पेट्रोल पम्प पर हुई बड़ी नकबजनी कि घटना का 24 घण्टे मे खुलासा
➢ आरोपी लखनऊ से टुरिस्ट लेकर आता व रात्रि मे टुरिस्ट के विश्राम के दौरान अपनी कार से देता था वारदात को अंजाम। ➢ पुलिस ने 100 से ज्यादा कैमरा देख, पिछा कर आरोपी को ओंकारेश्वर से गिरफ्तार किया।
➢ आरोपी से चोरी गया शत प्रतिशत् 2,40,000/- रुपये नगदी व घटना मे प्रयुक्त कार व उपकरण कुल करीबन 22,40,000/- का मश्रुका जप्त।
➢ आरोपी पेट्रोल पम्प पर चोरी कि घटना कारीत करने का आदी है आरोपी के पूर्व मे भी 3 आपराधिक रिकार्ड है।
अब आते हैं घटना और वारदात पर तो 26 मई 2025 को थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर रिपोर्ट लिखने के लिए इकराम पिता बशिर शेख उम्र 34 साल निवासी म.नं. 67, गणेशनगर, नागझिरी जिला उज्जैन आते हे और बताते हैं कि 25 मई कि रात्रि मे मेरे एच.पी. पेट्रोल पम्प ग्राम लौहार पिपल्या ए.बी. रोड़ देवास पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी लोहे कि अलमारी का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति 2,40,000/- रुपये चुराकर ले गया है। फरि. कि रिपोर्ट पर थाना ओ.क्षैत्र ने प्रकरण दर्ज कर इसे जांच में लिया चुकी मामला पेट्रोल पंप की चोरी का था तो प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद जो हर वारदात पर कड़ी नजर रखने के साथ उसकी जड़ तक पहुंच कर उसके निराकरण का प्रयास करते हैं।द्वारा उक्त नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो कि शिघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल द्वारा नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो कि गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर एक 4 सदस्य कि टीम का गठन किया गया था। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र निरी. शशिकांत चौरसिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट प्रिजर्व कराये गये। पुलिस टीम द्वारा करीबन 100 से अधिक कैमरे व 6 टोल नाके के सी.सी.टी.व्ही. फुटेच को खंगाला गया जिसमे पता चला कि अज्ञात आरोपी एक इनोवा कार से आया था जिसका कैमरो के जरिये पिछा करते उज्जैन रोड़ बांगर टोल नाके पर उक्त अज्ञात इनोवा कि पहचान क्रमांक UP32MS9400 के रुप मे हुई जिसकी म.प्र. पुलिस के डिजीटल पोर्टल ई-रक्षक एपलिकेशन, पी.एस.ओ. मशीन व सायबर सेल से जानकारी प्राप्त करते संदेही मोहम्मद राशीद व उसका मोबाईल नम्बर प्राप्त हुआ। संदेही मोहम्मद राशीद के मोबाईल नम्बर ट्रेक कर संदेही को ओंकारेश्वर जिला खण्डवा से पकड़ा व हिक्मतअमली से पुछताछ कि तो जुर्म स्विकार कर लिया। आरोपी मोहम्मद राशिद पिता दीन अली उम्र 41 साल निवासी बक्शी का तालाब, रुदही, लखनऊ (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर घटना मे चोरी हुआ शत प्रतिशत् मश्रुका 2,40,000/- रुपये नगदी व घटना मे प्रयुक्त एक इनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक UP32MS9400 किमती करीबन 20,000,00/- रुपये व ताला तोड़ने मे प्रयुक्त उपकरण एक लोहे कि टामी व एक पेंचकस को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, उनि सर्जन सिंह मीणा, प्र.आर.749 शैलेन्द्र राणा, आर.900 अजय जाट, आर.19 लक्ष्मीकांत शर्मा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास तथा प्र.आर. सचिन चौहान सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
-

शिप्रा जल शुद्धिकरण के साथ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 22 गांव मैं अतिक्रमण हटाकर 41 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, अब इस भूमि पर 35000 पौधे लगाने का संकल्प
—— ——– ————– अब अंतिम दौर में शिप्रा शुद्धिकरण कार्य में और प्रगति आ गई है जब मानसून ने की शुरुआत हो चुकी है। देवास में जल गंगा संवर्धन में कई बावड़िया तो कहीं पुराने कुएं आबाद हो गए । तो नदियों की भी किस्मत बदल रही है खासकर हमारे यहां मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी की । आज तो बड़ी कार्रवाई की गई कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में देवास जिले में क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए दो माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में क्षिप्रा नदी के आसपास के 22 ग्रामों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चलाकर लगभग 41 हैक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। क्षिप्रा नदी के आसपास से अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौधारोपण किया जायेगा। जिससे क्षिप्रा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त होगी। अभियान के तहत क्षिप्रा नदी से लगे ग्राम छापरी से 5.59 हैक्टेयर, पुवाल्ड़ा से 5.52 हैक्टेयर, निपानिया से 4.74 हैक्टेयर, कर्मनखेडी से 4.14 हैक्टेयर, किशनगढ से 2.99 हैक्टेयर, टूमनी से 2.97 हैक्टेयर, लोहारपिपल्या से 2.97 हैक्टेयर, भडापिपल्या से 2.80 हैक्टेयर अन्य ग्रामों में क्षिप्रा नदी के पास से अतिक्रमण हटाया गया है। क्षिप्रा नदी के पास से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई की गई है। अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर लगभग 35 हजार पौधे रोपे जायेंगे। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में जिले के अलग-अगल ग्रामों में प्रतिदिन शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सहभागिता कर श्रमदान किया जा रहा है। जिसमें अब तक अलग-अलग ग्रामों में 11 विभागों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा में श्रमदान कर क्षिप्रा से 260 टन से अधिक गाद निकाली गई है। क्षिप्रा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिले में 06 जुलाई तक क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधिगणों, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओ, नागरिकगणों, ग्रामीणजनों द्वारा श्रम दान किया जा रहा है। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में विभिन्न विभागों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए श्रमदान किया जा रहा है। अभियान में अब तक 11 विभाग होमगार्ड, जन अभियान परिषद, पुलिस विभाग, वन विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र देवास, महाविद्यालय शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बढ़चढ़ कर श्रमदान किया गया है। इस तरह देवास जिले में मोक्षदायिनी नदी शिप्रा का अब स्वरूप बदलने जा रहा है। अब आवश्यकता है आमजन को जागरूक और सजग़ रहने की की हमारी शिप्रा फिर में मेली ना हो ना इसकी सरहद पर कोई अतिक्रमण करें।
-

कु.अंशिका ने एकल नृत्य में पाया प्रथम स्थान किया शहर का नाम रोशन
अखिल लोक कला कल्चरल आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित भारत उत्सव 2025 आल इंडिया ड्रामा/म्यूजिक/डांसफेस्ट-कांटेस्ट प्रतियोगिता के महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एकल नृत्य में कुं.अंशिका शितोले ने देवास शहर का नाम गौरवान्वित करते हुए इस आल इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।16 मई से 22 मई 2025 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये लगभग 1800 प्रतिभागियों ने कला की विभिन्न विधाओं में भाग लिया। जिसमें कत्थक नृत्य के सीनियर ग्रुप में 70 प्रतिभागी थे। जिनमें से अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कु.अंशिका बचपन से ही नृत्य में रुचि रखती है।अभी इनकी उम्र 20 वर्ष है। अंशिका के माता पिता ने बताया कि अंशिका घुंघरू नृत्य अकादमी( महाविद्यालय) देवास की छात्रा होकर अपने गुरुजी श्री प्रफुल्ल गहलोत जी से नृत्य की तालीम पिछले 9 वर्षो से हासिल कर रही है। अंशिका इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु श्री प्रफुल्ल सिंह गहलोत जी व अपने माता-पिता को देतीं हैं।।
