देवास। देश सहित प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर देवास में सकल हिन्दू समाज ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। भोपाल चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले नागरिक भोपाल चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की गई। ज्ञापन में बताया कि विधर्मियों द्वारा हाल ही में भोपाल के टीआईटी कॉलेज, उज्जैन के ग्राम बिछडोद, इंदौर में टेलीपरफारमेंस कर्मचारी द्वारा किया गया कांड, रीवा के बिछिया थाने में विधर्मी के पुरे परिवार के द्वारा नाबालिग बच्चियों को फंसाने का षड्यंत्र, सागर, दमोह का मामला, मुरैना में कंप्यूटर कोचिंग संचालक द्वारा बालिकाओं के साथ किये गए दुष्कृत्य का मामला, राजगढ़ का मामला एवं अन्य जिलों में उजागर लव जिहाद के सुनियोजित अपराधों में अपनी पहचान छुपाकर हिन्दू समाज की लड़कियों को फंसाकर उनका जीवन नर्क बनाया जा रहा है। देश-प्रदेश के लगभग हर जिले में लव जिहाद के सुनियोजित अपराधों ने प्रदेश के जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इन मामलो में मासूम नाबालिग बालिकाओं, युवतियों यहां तक कि विवाहित महिलाओं को धर्म छिपाकर, छलपूर्वक प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उनका शारीरिक शोषण किया गया, अपितु उनकी अस्मिता व आत्मसम्मान को भी गहरी चोट पहुंचाई गई है। यह केवल कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध नहीं है। यह प्रदेश की बेटियों के विरुद्ध एक संगठित षड्यंत्र है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन अपराधों के तार प्रदेश की सीमाओं के पार अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। यह स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है, जिससे सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों पर आघात हो रहा है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि प्रदेश पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) भले ही तत्परता से कार्य कर रहा हो, किंतु यह स्पष्ट हो गया है कि यह षड्यंत्र राज्य स्तर से ऊपर उठकर राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा प्रायोजित प्रतीत होता है। राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया है, जिससे प्रकरण की व्यापकता और संवेदनशीलता स्वत: सिद्ध होती है। अत्यंत चिंता एवं क्षोभ के साथ सकल हिन्दू समाज मांग करता है कि इस समूचे षड्यंत्र का समूल उन्मूलन किया जाए। बेटियों की सुरक्षा और न्याय केवल तभी संभव होगा, जब इसकी गहन, निष्पक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ही एकमात्र सक्षम संस्था है, जो इन अंतराज्यीय व संगठित अपराधों की तह तक जाकर अपराधियों के नेटवर्क को उजागर कर सकती है। इसलिए इस मामले को एनआईए को सौंपा जाए। अत्यंत चिंता एवं क्षोभ के साथ सकल हिन्दू समाज मांग करता है कि इस समूचे षड्यंत्र का समूल उन्मूलन किया जाए। बेटियों की सुरक्षा और न्याय केवल तभी संभव होगा, जब इसकी गहन, निष्पक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो। अपराध में सम्मिलित व्यक्तियों को अपराधी बनाने में पुलिस का ढुलमुल रवैया रहा है। इसलिए सभी मामलों में जिस किसी के द्वारा इसमें सहयोग प्रदान किया गया उन्हें भी अपराधी बनाया जावे। भोपाल, उज्जैन, मोरेना सहित अन्य जिलों में भी पोर्न विडिओ के रूप में दुष्कर्म के साक्ष्य मौजूद होते हुए भी पीड़िता एवं पीडि़ता का परिवार भय एवं बदनामी के डर से एफआईआर करने सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में शासन की ओर से मामला दर्ज कराया जाना चाहिए। मप्र स्वतंत्रता अधिनियम 2021 केवल कागजों में ही रह गया है। 2021 से अभी तक इसके अंतर्गत ना के बराबर अपराध दर्ज किये गए हैं। इसकी उपयोगिता बनी रहे इसके लिए ऐसे सभी मामले जहाँ विधर्मी द्वारा गलत बयानी, धमकी या बल का उपयोग, धोखाधड़ी, अन्चित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या विवाह के माध्यम से धर्म परिवर्तन के प्रयास किये यहां इसकी उचित धाराओं कि वृद्धि कि जाये। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा कि दुष्कृत्य के मामले में अपराधी को फांसी की सज़ा दी जाएगी। आशा है कि घोषणा को पूर्ण करने के लिए पुलिस को गंभीर रूप से कार्यवाही करने के आदेश दिए जाएंगे, जिससे साक्ष्यों के आभाव में कहीं ये घोषणा केवल घोषणा बनकर ना रह जाये। ज्ञापन के दौरान बडी संख्या में माता-बहने सहित सर्व हिन्दू समाज जन उपस्थित थे।
Blog
-

शहर की व्यस्ततम रोड पर महिला पर एसिड हमला करने आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की बेटी पर थी बुरी नजर, डेयरी संचालक भी आरोपी, पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
“यह घटना अभी 12 मई की ही है। जब शहर के औद्योगिक क्षेत्र की व्यस्तम मार्ग बालगढ़ विकास नगर पर एक कैफे में काम करने वाली महिला अपना कार्य से वापस घर लौट रही थी । शाम को 7:00 बजे विकास नगर के पास रामचंद्र नगर के फुटपाथ के पास अचानक इस महिला पर एसिड से अटैक होता है और महिला घबरा जाती है। बदमाश पीछे से अटैक करते हैं। और अंधेरे और खासकर उसे दिन बारिश का लाभ लेकर फरार हो जाते हैं महिला घबरा जाती है क्योंकि अचानक इस तरह का अटैक वह भी 40 वर्षी महिला पर डर हावी हो जाता हे। महिला ने हिम्मत तत्काल अपने रेस्टोरेंट मालिक दीपक को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे एम.जी.एच. अस्पताल पहुंचाया। महिला के शरीर पर जलने के निशान पाए गए। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 442/2025 धारा मैं प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। अब सबसे बड़ा विषय है ताकि हमलावर अज्ञात और वह भी वारदात ऐसी जगह करी जो व्यस्तम सड़क है और अगर ऐसी जगह वारदात हो गई तो अपराधियों के हौसले बुलंद होना स्वाभाविक है पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लिया और विशेष निर्देश दिए कि किसी भी तरह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जल्दी से जल्दी आ जाए और 14 सदस्य टीम का गठन भी किया और पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जब आरोपी को पकड़ा तो उसने बताया कि वह पीड़िता की बेटी पर बुरी नजर रखता था और उसकी सगाई होने से नाराज था और उसी का बदला 40 वर्षी उसकी मां पर केमिकल से हमला कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई। “त्रिनेत्रम अभियान” के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना स्थल व आसपास के फुटेज खंगाले गए। व्हाट्सएप ग्राम समूहों में संदिग्धों के फुटेज साझा किए गए, जिससे पहचान में सफलता मिली। मुख्य आरोपी पप्पू पिता गिरधारी लाल चौहान, निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास की पीड़िता की पुत्री पर गलत नजर थी। जब पीड़िता ने बेटी की सगाई अन्य युवक से कर दी, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से महिला पर केमिकल अटैक की योजना बनाईथी आरोपी ने स्वयं वारदात में शामिल न होकर धुराड़कला, जिला सीहोर के लाड़सिंह एवं मानसिंह नामक डेयरी संचालकों से केमिकल मंगवाया और अपने साथी दिनेश मालवीय निवासी बावई को उकसाकर पीड़िता पर हमला करवाया। इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है: 1. पप्पु पिता गिरधारी लाल चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास 2. दिनेश पिता बद्रीलाल मालवीय, उम्र 30 वर्ष, निवासी बावई, सोनकच्छ 3. लाड़सिंह पिता देवकरण मालवीय, उम्र 39 वर्ष, निवासी धुराड़कला, थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर 4. मानसिंह पिता भेरूसिंह सेंधव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धुराड़कला, थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। सराहनीय भूमिका: इस गंभीर एवं जटिल केस के सफल अनावरण में निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही: नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल निरीक्षक शशिकांत चौरसिया (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र) उनि सर्जन सिंह मीणा, सउनि ईश्वर मंडलोई प्रआर शैलेन्द्र राणा (749), सुरेश धाकड़ (472), तेजसिंह (145) आरक्षक नरेंद्र (361), अजय (900), लक्ष्मीकांत (19), सै. तेजसिंह मंडलोई (61) प्रआर सुनील देथलिया, नवीन (थाना कोतवाली) साइबर सेल के प्रvआर सचिन एवं शिवप्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। कुल मिलाकर पुलिस ने बहुत ही जल्द मेहनत कर व्यस्ततम सड़क पर केमिकल से हमला करने वाले आरोपियों को हवालात किया हुआ खिला दी है। इस तरह का और कोई आरोपी दुसाहस न करें इसलिए इन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। क्योंकि अगर यह नहीं पकड़े जाते तो महिलाओं में डर स्वाभाविक है। फिर एक महिला का जीवन भी अंधकार में चल जाता है।
-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा भृत्य पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित
————- आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय देवास की अधिकारिक वेबसाइट https://dewas.dcourts.gov.in से कर सकते हैं डाउनलोड ————– देवास, 14 मई 2025/ जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास अंतर्गत कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसेल हेतु नालसा की लीगल एड डिफेंस काउंसेल मॉडिफाईड स्कीम 2022 अनुसार कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा भृत्य पद के लिए संविदा आधार पर 1 वर्ष के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। आवेदन पत्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास के नाम से संबोधित करते हुए, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिनांक 6 जून 2025 को शाम 05 बजे तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय देवास की अधिकारिक वेबसाइट https://dewas.dcourts.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
-

ढाबे के पीछे से ड्रग तस्कर धराया, पुलिस नाहर दरवाजे की कार्रवाई,एम डी ड्रग्स बरामद
देवास पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है जिससे ड्रग तस्कर में भय स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। जिला देवास में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ की शुरुआत की गई, जिसके तहत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुख्यात अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 15 नवंबर से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज 12 मई को थाना नाहर दरवाजा पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अमन कुरैशी पिता शाकिर कुरैशी उम्र 22 साल निवासी लोहे का पुल कोट मोहल्ला जिला उज्जैन को इन्दौर भोपाल बायपास गुजरात ढाबे के पीछ कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ लेकर खडा हैै जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा मय फोर्स के तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान इन्दौर भोपाल बायपास गुजरात ढाबे के पीछ कच्चे रास्ते पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से एम.डी.(मेफेड्रोन ड्रग) 14.7 ग्राम एवं एक काले लाल रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल जप्त कि गइ्र्र जिस पर अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 8/22 ।बज का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । ‘‘गिरफ्तार आरोपी’’ अमन कुरैशी पिता शाकिर कुरैशी उम्र 22 साल निवासी लोहे का पुल कोट मोहल्ला जिला उज्जैन। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड प्रदेश के थानों में इस प्रकार है 1 थाना महाॅकाल उज्जैन 241/2017 341,323,294, 506,34 भादवि 02 थाना महाॅकाल उज्जैन 212/2024 21,29,8 छक्च्ै ।बज 03 थाना महाॅकाल उज्जैन 459/2024 25 आम्र्स एक्ट 04 नाहर दरवाजा देवास 135/2025 8/22 छक्च्ै ।बज उक्त प्रकरण की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी थाना प्रभारी थाना नाहर दरवाजा मंजु यादव, उनि राहुल पाटीदार, प्रआर 425 नितेश, प्रआर.781 रवि सिंह, प्रआर 165 यशवंतसिंह, आर. 676 नवदीप, आर 228 राबिन सिंह, सैनिक 1029 मनीष की सराहनीय भूमिका रही हैं। देवास पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘‘आपरेशन प्रहार“ आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।
-

कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की ग्रीष्म कालीन अवकाश में कक्षा 01 से 5वीं तक बच्चों के लिए अनूठी पहल
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की ग्रीष्म कालीन अवकाश में कक्षा 01 से 5वीं तक बच्चों के लिए अनूठी पहल ————
10 मिनिट के अंतराल में कम से कम समय में 01 से 25 तक पहाड़ा सुनाने वाले 10 बच्चों को कलेक्टर द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत ———-
प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग ———–
देवास, 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने समर वैकेशन (ग्रीष्म कालीन अवकाश) में कक्षा 01 से लेकर 5वीं तक के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल प्रारंभ की है। जिले के कक्षा 01 से 5वीं तक के बच्चों द्वारा 01 से 25 तक का पहाड़ा सुनाने पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 10 मिनिट का समय निर्धारित किया गया है। कम से कम समय में 01 से 25 तक पहाड़ा सुनाने वाले टॉप-10 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता की अवधि 15 जून तक होगी। प्रतिभागी बच्चों को 10 मिनिट के अंदर पहाड़ा 01 से 25 तक सुनाते हुए वीडियो बनाकर अपने संबंधित स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करना होगा। इस प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। विजेता टॉप-10 प्रतिभागी विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी देवास 99265-00317, डीपीसी-98936-68626 से संपर्क कर सकते हैं।
-

*नारकीय जीवन जीने को मजबूर नागदा सातखोरी के 60 परिवार के लोग*
*- आशियाना उजडने के तीन दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि नही पहुंचा सुध लेने**देवास शहरी क्षेत्र में ही लेकिन यहां आकर लगता है की जंगल में आ गए हो हम शहर के करीब और देवास में सबसे आखरी वार्ड नागदा जहां पर बसे हुए हैं यह 60 परिवार जिनको समस्या और चुनौतियां का लगातार सामना करते-करते पूरा एक वर्ष से अधिक हो गया है लेकिन वह आज भी विपरीत परिस्थिति में यहां पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अभी 3 दिन पहले चली तेज हवा आंधी के कारण नागदा सातखोरी में निवास कर रहे घुम्मकड व अन्य जाति के करीब 60 परिवारों का आशियाना उजड गया था। आज तीन दिन हो चुके है, लेकिन कोई जवाबदार प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि सुध लेने नही आया। अ.भा.घुम्मकड जनजाति नाथ समाज जिलाध्यक्ष भगवान सिंह नाथ ने बताया कि हम सभी लोक नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। प्रशासन व जनप्रतिनिधि कोई हमारा साथ नही दे रहा है। बिना पानी, बिजली के खुले में जीवन जीने को मजबूर है। न खाने का ठिकाना है और ना ही सोन का ठिकाना है। नागदा सातखोरी के क्षेत्र मेें वर्षो से निवास कर रहे 60 परिवारो को पट्टा नही मिल रहा है। बेमौसम बारिश के चलते आशियानें उजड चुके है। प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके है। करीब 20 वर्षो से नागदा में रहते थे, प्रशासन ने हमें वहां से हटाकर यहां रहने के लिए जमीन दी थी। अब यहां से भी हमें हटाया जा रहा है और कहीं भी पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा पहले हमें यह बसाया गया और अब वापस हटाया जा रहा है। पीडित लोगों ने कहा कि यहां पर बिजली-पानी की समस्या तो पहले से है और अब हमारे आशियाने भी उजड़ गए हैं। कई लोगों को इसमें चोट भी आई हैं। सांसद, विधायक के साथ प्रशासन से भी कई बार गुहार लगा चुके हंै, लेकिन हमारी सुनवाई नही हुई। हमारे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है। तीन दिन हो चुके है, लेकिन कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी हमारे हालचाल जानने नही आया। जहां हम निवास करते है वहां जहरीले जानवरों का भी डर बना रहता है। कुछ दिन पहले एक बालिका को बिच्छू ने काट लिया था। करीब 50 से 60 हजार रूपए का कर्ज लेकर हमने उसका इलाज कराया। विगत दिनों हवा-आंधी से एक बालक के कान व गाल में चोंट आई। उसके कान के चारे ओर टांके लगे हुए है। पीडित घुमक्कड़ नाथ जाति के लोगों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन, स्थानीय जन प्रतिनिधि शीघ्र अतिशीघ्र मौके का निरीक्षण कर हमारी समस्या का निदान करे।
-

अवैध शराब विक्रेता कि आई शामत, ठेकेदार की मौज, महंगी शराब आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से बदला शराब व्यवसाय का माहौल,
देवास जिले में 2025 26 आबकारी विभाग ने धूम मचा दी है वैसे तो आबकारी विभाग और पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन इस नए सत्र में तो कई नामी अवैध शराब का कारोबार करने वाले जेल की हवा खा रहे हैं तो उनके ठिए अड्डे बंद हो रहे हैं । जिसका असर शराब व्यापार में व्यापारी के लिए लाभदायक रहा तो शराब प्रेमियों के लिए जो इधर-उधर से सस्ते में आसानी से उपलब्ध शराब छक कर पीते थे अब पैमाने में बात चली गई है और महंगी शराब लाइसेंसी दुकान से बिक रही है। देवास में कई स्थान थे जहां यह आसानी से कम रेट पर मिल जाती थी कुछ राजनीतिक संरक्षण कुछ आर्थिक और कुछ अपने दम पर चला रहे थे अब धीरे-धीरे दम तोड़ रहे हैं। आबकारी विभाग में लगातार कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर प्रेम यादव, डी पी सिंह, निधि शर्मा और राजकुमारी मंडलोई कई बार स्वतंत्र रूप अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई कर रहे हैं तो कहीं पर पूरी टीम के साथ कार्रवाई हो रही है। चलो अच्छा है देवास में बड़े लंबे समय बाद निष्पक्ष रूप से कार्रवाई हो रही है। देवास में राजनीतिक में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया । जिसका असर भी देखा जा रहा है आज ऐसे ही कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के*मार्गदर्शन में आबकारी देवास* द्वारा मुख़बिर सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव* द्वारा देवास इंदौर बाईपास पर जेल चौराहे के पास एक ऑटो क्रमांक एम पी 41 जेड एफ 6125 को रोककर तलाशी लेने पर ऑटो से 200 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 96 केन विदेशी मदिरा बियर कुल 84 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा बरामद हुई जो चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है,तथा चालक को गिरफ्तार किया गया,जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 227000 रुपये है । आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार,आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल,सैनिक किशोर सिसोदिया अनिल चोहान,अनिल अकोड़िया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आरोपी विशाल पिता राकेश परमार निवासी राधागंज देवास है। इस तरह जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के नशे के खिलाफ अभियान के बाद देवास में आपकारी विभाग और पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है क्या यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।
-

और मना लिया जिलाध्यक्ष और विधायक ने लोहारदा नगर पंचायत अध्यक्ष को…..
देवास। जब संगठन के जमीनी व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद दिया जाता है तो वह संगठन के लिए हर समय संकटमोचक साबित होता है। ऐसे ही देवास जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव जो पूरे जिले की रग रग से परिचित है तो उनका जीवंत संपर्क भी पूरे जिले में है और आज वही जमीनी संपर्क काम आ रहा है ऐसे ही देवास जिले में लोहारदा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संध्या सुनील मालू द्वारा हाल ही में दिए गए इस्तीफे को लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ था। कहने के लिए स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष पद से इस्तीफा जिला प्रशासन को सौंपा था, परंतु उसके पीछे बहुत से कारण थे जिसे प्रशासन द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकृति नहीं दी गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सक्रियता दिखाई और श्रीमती मालू से मुलाक़ात कर उन्हें समझाइश दी। उन्होंने जनसेवा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी और जनता की अपेक्षाएँ संध्या मालू से जुड़ी हुई हैं। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर से भेंट कर औपचारिक प्रक्रिया के तहत उनका इस्तीफा वापस कराया। इस्तीफा वापसी के पश्चात श्रीमती संध्या मालू ने पुनः नगर परिषद कार्यालय पहुँचकर कार्यभार संभाला और जनसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। भाजपा कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बागली विधायक मुरली भंवरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी श्रीमती मालू को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जनता की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, और पार्टी कार्यकर्ताओं को धैर्य और समर्पण के साथ जनकल्याण की दिशा में कार्य करना चाहिए। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी। इस तरह जिला अध्यक्ष ने फिर एक राजनीतिक बड़े घटनाक्रम से बचा लिया ।
-

बारिश के बाद भी जोश और उत्साह के साथ निकली भगवान परशुराम जी की शौर्य यात्रा
देवास जिस आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारी ने एक माह से अधिक मेहनत की और वह आयोजन तो बारिश भी नहीं रोक पाएगी और हुआ भी यही की रविवार का दिन और अचानक शौर्य यात्रा के पूर्व आंधी तूफान के बाद ओले गिरे । और लग रहा था कि ऐसे में कैसे यात्रा निकलेगी लेकिन भगवान परशुराम की वंशज और परम भक्त ऐसी आंधी तूफान बारिश को क्या समझते और निकाल दी भव्य शौर्य यात्रा। भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, देवास द्वारा रविवार को भगवान राजराजेश्वर परशुराम जी की भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा ब्राह्मण समाज की संस्कृति, शौर्य और एकता का प्रतीक बनकर नगरवासियों के लिए प्रेरणा का केंद्र रही। यात्रा की अगुवाई महासंघ के जिला अध्यक्ष पं. दिनेश मिश्रा एवं महिला संघ अध्यक्ष यशोदा शर्मा ने की। इस अवसर पर जिला युवा संघ अध्यक्ष पं. अजय पांडे (छोटू)एवं नगर युवा संघ अध्यक्ष पं. विमल शर्मा ने बताया कि यात्रा की शुरुआत समाज के संरक्षक गण, जनप्रतिनिधिगण, ब्रह्म बन्धुओ एवं वैदिक आचार्य के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नयापुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची, जहां समाजजनों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, रथ और भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा नगर भ्रमण का केंद्र बनी रहीं। भजनो की मधुर धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। चारों ओर जय परशुराम, ब्राह्मण एकता जिंदाबाद जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। महिलाओं की भागीदारी विशेष रही, जो पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में सम्मिलित हुईं। उनके द्वारा किए गए स्वागत एवं पुष्पवर्षा ने यात्रा को और भी भव्यता प्रदान की। समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं बच्चे सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता यात्रा की सफलता का प्रमाण बनी। इस यात्रा के माध्यम से ब्राह्मण समाज ने यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होता है, तो वह अपने गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को और भी मजबूती से स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनेक समाजजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।महासंघ कोषाध्यक्ष सतीश दुबे ने बताया कि आयोजन का उदेश्य भगवान परशुराम जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं में शौर्य और धर्म के प्रति चेतना जागृत करना, एवं समाज को संगठित करना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहा। अंत मे आभार पं सुदर्शन दुबे ने माना एवं समापन सहभोज में बड़ी संख्या में समाजजनों ने लिया प्रसाद। उक्त जानकारी कपिल व्यास ने दी।
-

यहां पर यह पारंपरिक गैर माता पूजन,सैकड़ों महिलाएं सिर पर सिगड़ी लेकर पहुंचीं शीतला माता मंदिर
ग्राम बांगरदा में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ पारंपरिक गेर माता पूजन – सैकड़ों महिलाएं सिर पर सिगड़ी लेकर पहुंचीं शीतला माता मंदिर देवास। डबलचौकी रोड स्थित ग्राम बांगरदा में 4 मई को पारंपरिक श्रद्धा, उत्सव और सामूहिकता के भाव के साथ गांव गेर माता पूजन का आयोजन हुआ। इस आयोजन में संपूर्ण ग्रामवासियों ने एकजुट होकर शीतला माता का सामूहिक पूजन किया और ग्राम की वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रूप दिया। शनिवार को पूजन की पूर्व संध्या पर गांव की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली, जिसमें ग्रामीण जनमानस की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। हर गली, हर चौपाल धार्मिक गीतों, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंज उठी। सुबह शुरू हुई शीतला माता पूजन की विशेष परंपरा- 4 मई की सुबह 6 बजे से ही गांव की महिलाएं सिर पर शीतला माता पूजन हेतु सिगड़ी रखकर मंदिर प्रांगण के लिए रवाना हुईं। यह परंपरा प्राचीनकाल से चली आ रही है। महिला द्वारा लाई गई सिगड़ी को मंदिर परिसर में उनके भाइयों द्वारा उतारा गया। यह भाई-बहन के स्नेह और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। वसूली पटेल ने निभाई पूजन की परंपरा- गांव के वसूली पटेल तेजकरण सुनेर ने सर्वप्रथम माता का पूजन कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, कि हमारे गांव में यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सामाजिक एकता का पर्व भी है। यह आयोजन हमें हमारी जड़ों से जोड़ता है और अगली पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराता है। यह परंपरा गांव को एक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। गांव में दिखा उत्सव जैसा माहौल- पूरे गांव में इस दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। हर घर में मेहमानों का स्वागत हुआ, गलियां आनंद और उल्लास से भर गईं। मंदिर परिसर को विद्युत से सुंदर रूप में सजाया गया। युवा वर्ग ने निभाई आयोजन की मुख्य भूमिका- इस आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं युवा वर्ग के नेतृत्व में संपन्न हुईं। मंदिर में दर्शन की व्यवस्थाओं से लेकर सजावट, स्वच्छता और अतिथियों की सेवा में युवाओं ने प्रशंसनीय भूमिका निभाई। समाज की एकता का प्रतीक बना आयोजन- भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया, कि गांव गेर माता पूजन में गांव के सभी समाज, वर्ग और आयु के लोग एक साथ उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
