Blog

  • जिला पंचायत सी ई ओ ने जनपद पंचायत के कार्यों की समीक्षा के साथ किया निरीक्षण , चेतावनी के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश

    जिला पंचायत सी ई ओ ने जनपद पंचायत के कार्यों की समीक्षा के साथ किया निरीक्षण , चेतावनी के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश

    आमतौर पर उच्च अधिकारी किसी कार्य की समीक्षा कार्यालय में बैठकर की पूरी कर देते हैं और निरीक्षण भी और यही देवास जनपद सी ओ और अधिकारी समझ रहे थे कि यही सब होगा लेकिन यहां मामला अलग निकला ।

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास सुश्री ज्‍योति शर्मा ने सोमवार को जनपद पंचायत देवास अंर्तगत किये जा रहे विभागीय कार्यो एवं अन्य विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित बैठक में की। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवास एवं विभागीय योजनाओं के जिला एवं जनपद स्तरीय शाखा प्रभारी, सचिव/ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे। सीईओ सुश्री ज्‍योति शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में मनरेगा योजनान्तर्गत पूर्व वर्ष के प्रगतिरत कार्यों को समय-सीमा निर्धारित कर पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत तृतीय किश्त प्राप्त आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के‍ लिए निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायतों में विभिन्न मद, सांसद निधि, विधायक निधि, आंगनवाडी निर्माण, जिला एवं जनपद स्तरीय 15वां वित्त, सामुदायिक भवन आदि निर्माण कार्यो की समीक्षा कर आगामी 2 माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीईओ सुश्री ज्‍योति शर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों द्वारा पंचायत दर्पण पोर्टल पर समय-सीमा में जल कर, संपति कर एवं स्वच्छता कर की वसूली नियमानुसार करने के निर्देश दिए। पंचायत सशक्तिकरण के अन्तर्गत टैक्स सखी के साथ अनुबंध करने एवं आगामी 15 दिवस में सर्वे कर सम्पत्ति कर का निर्धारण करने के निर्देश दिये। ग्राम पंचायतो में निवासरत परिवारों की E-KYC की कार्यवाही समय समय सीमा में संपादित करने के निर्देश दिये। पौधारोपण योजना ‘’एक बगिया मां के नाम योजना’’ के बारे में पंचायतों को विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया गया। साथ ही निर्देश दिये गये कि जलगंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को आगामी एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कर लेवें। आगामी मंगलवार को पुनः उपयन्त्रियों की समीक्षा के निर्देश दिये। भौतिक रूप से पूर्ण कार्य जो पोर्टल पर किसी तकनीकि कारण से पूर्ण दर्ज नहीं हो रहे हैं, उनके निराकरण के भी निर्देश दिये गये। साथ ही जिन ग्राम पंचायतों में लेबर बजट उपलब्धि जनपद पंचायत के औसत से कम है उन्हें चेतावनी देते हुए निर्देशित किया गया कि आगामी 1 सप्ताह में सुधार नहीं किया गया तो वेतन काटने की कार्यवाही की जायेगी। समीक्षा बैठक के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री ज्‍योति शर्मा ने ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। उन्‍होंने ग्राम पंचायत सिंगावदा में बाल वाटिका एवं रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य, बांगर बैरागढ एवं टिगरिया सांचा में बाल वाटिका, ग्राम पंचायत रूपाखेड़ी में बाल वाटिका, मनरेगा अन्तर्गत नंदन फलोद्यान एवं तालाब गहरीकरण कार्य, लोहारपीपल्या में बाल वाटिका, वसुधा वन्दन, वृक्षारोपण आदि कार्यो का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस तरह जिला पंचायत सीईओ ने अपनी कार्यशैली से अधीनस्थ अधिकारियों को यह संदेश दिया है कि आप जमीन पर कार्य करना होगा और  ईमानदारी से कार्य करने के साथ कछुआ चाल गति से भी काम नहीं चलेगा नहीं तो निपट जाओगे। अगर यही शैली अन्य अधिकारी भी अपने विभाग में अपना ले तो देवास विकास बहुत जल्द मूर्त रूप लेगा।

  • बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक लगभग 1100 धावकों ने देवास ग्रीन हाफ मैराथन में जोश व उमंग के साथ लगाई दौड़

    बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक लगभग 1100 धावकों ने देवास ग्रीन हाफ मैराथन में जोश व उमंग के साथ लगाई दौड़

    देवास। देवास में आयोजित ग्रीन हाफ मैराथन में करीब 1100 धावकों ने पूरे जोश और उमंग के साथ दौड़ लगाई। यह आयोजन हिन्द फौज और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हर घर सैनिक, हर घर पौधा मुहिम को प्रोत्साहित करना है, जो पूरे वर्ष भर चलती है और ग्रीन देवास के निर्माण की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।             मैराथन में कुल चार वर्गों में दौड़ कराई गई। 21 किमी हाफ मैराथन, 10 किमी, 5 किमी और 1 किमी की दौड़, जिसमें विजेताओं को कुल 51,000 तक के पुरस्कार वितरित किए गए। मैराथन विजेता खिलाड़ी:- 21 किमी (ओपन कैटेगरी) में पुरुष विश्वास, महिला मुस्कान, 10 किमी (ओपन कैटेगरी) में पुरुष कृष्णा प्रजापति, महिला कोमल चौहान, 5 किमी (ओपन कैटेगरी) में पुरुष हिमांश सिसोदिया, महिला आकृति बिरगड़े, 18 वर्ष से कम (बालक/बालिका) में बालक परियाश प्रजापत, बालिका भक्ति सोलसे, 1 किमी (बालक/बालिका) में बालक निमित, बालिका अकिता रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, केदारनाथ महापात्र (जीएम, बीएनपी), संदीप कुमार एस, सीनियर कमांडेंट (सीआईएसएफ यूनिट, बीएनपी), कृष्ण गोपाल सोमवंशी (सहायक कमांडेंट, सीआईएसएफ), ब्रजभान कुर्मी (इंस्पेक्टर, बीएनपी), अमरजीत खनूजा, मनोज श्रीवास्तव (हाईकोर्ट एडवोकेट), राजेश पटेल (मानस संस्थापक), मेघना पुरोहित (जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन, देवास), अनिल श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष, म.प्र. एथलेटिक्स एसोसिएशन), एवं अन्य सम्माननीय अतिथि उपस्थित थे। मंच संचालन खुशबू पागनिश एवं दीपिका बोरीवाल (पटवारी) ने किया। विकास गिरी और अश्विन पागनिश ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। सफल आयोजन में सक्रिय योगदान  हिन्द फौज के पदाधिकारी कुमेर सिंह वर्मा, सीमा गिरी, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ताशीन शेख, सृजनिका लोखंडे, चंद्रशेखर तिवारी, मोनू तिवारी, आरती दायमा, अजय दायमा, रीना पटेल (ट्रैफिक कंट्रोल), पुनीत गिरी, एवं खेल विभाग से पम्मी मैम सहित कई स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने सभी अतिथियों, खिलाडिय़ों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और ग्रीन देवास मिशन को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

  • हर्षित दवे बने  चार्टर्ड अकाउंटेंट, शहर का नाम किया रोशन

    हर्षित दवे बने चार्टर्ड अकाउंटेंट, शहर का नाम किया रोशन

    देवास। शहर के युवा प्रतिभावान हर्षित दवे ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की प्रतिष्ठित उपाधि प्राप्त कर देवास शहर और गुजराती माली समाज का नाम गौरवान्वित किया है। हर्षित ने मई 2025 में आयोजित सीए की अंतिम मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर यह सफलता अर्जित की। वे गुजराती माली समाज से पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने यह उपाधि प्राप्त की है। हर्षित के पिता मनोज दवे एक छोटे किराना व्यापारी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए अथक परिश्रम किया। हर्षित ने भी कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय हर्षित ने अपने माता-पिता और छोटी बहन को दिया है। समाज में इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है। गुजराती माली समाज के अध्यक्ष श्री मुकेश गोयल, वार्ड पार्षद श्रीमती अंतिम अजय पडियार सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों ने हर्षित का सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्नेहीजनों एवं मित्रों ने भी हर्षित को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाइयाँ दी हैं। देवास शहर के लिए यह एक गर्व का क्षण है, जब साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवा ने असाधारण सफलता प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि समर्पण और मेहनत से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

  • देवास की प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर .. वाइस ऑफ देवास… प्रदेश के नामी कलाकार भी भाग लेंगे 25 और 26 जुलाई को, प्रथम इनाम 21000 रुपए

    देवास की प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर .. वाइस ऑफ देवास… प्रदेश के नामी कलाकार भी भाग लेंगे 25 और 26 जुलाई को, प्रथम इनाम 21000 रुपए

    देवास शहर संगीत और अध्यात्म के नाम से भी पहचाना जाता है हमारे देवास के गायक और संगीत कलाकारों ने पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है। और अभी भी देवास में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। शासन प्रशासन की ओर से भले ही संगीत कलाकार गायक कलाकार को कोई प्रोत्साहन सहयोग न मिले लेकिन कई संस्थाएं अपने स्तर पर देवास की प्रतिभा को उठाने के साथ प्रोत्साहित कर रही है उसमें से है एक हरि म्यूजिकल ग्रुप देवास। संस्था द्वारा सामाजिक कार्य तो किए ही जाते हैं साथ में मुख्य रूप से पूरे वर्ष भर संगीत कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आयोजन भी किए जाते हैं देवास में और भी संस्थाएं आयोजन करती है और गायक अपनी गायकी से प्रभावित करते हैं। अब देवास में एक बहुत ही बड़े पैमाने पर यह आयोजन श्री हरि म्यूजिकल ग्रुप द्वारा वॉइस आफ देवास गायन प्रतियोगिता के नाम से दिनांक का 25 ,26 जुलाई को होने जा रहा है। जो सुबह 10:00 बजे से रात 11:00 तक लगातार चलेगा और देवास की प्रतिभा ही नहीं प्रदेश की कई प्रतिभाएं यहां पर भाग लेगी। यह आयोजन चामुंडा पैलेस आवास नगर पर होगा। जानकारी देते हुए संस्था के बंटी मंगरोलिया ओर मुस्कान राठौर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई 2025 तक होगा इस आयोजन के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए नगद द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए नगद व तृतीय पुरस्कार ₹5000 नगद दिए जाएंगे। इसके रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर +91 77228 06646, पर संपर्क करें।

  • विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, अमलतास अस्पताल में कैंटीन में काम करने वाले युवक की दुर्घटना में मौत,  जिले में प्रदर्शन, धरना, सभा, रैली, जुलूस आदि सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति के बिना आयोजित ना किया जाएं- कलेक्टर,   छोटे भाई और उसकी पत्नि के साथ मारपीट करने वाले भईया-भाभी एवं भतीजे को न्यायालय ने दी सजा।

    विवाहित महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप, अमलतास अस्पताल में कैंटीन में काम करने वाले युवक की दुर्घटना में मौत, जिले में प्रदर्शन, धरना, सभा, रैली, जुलूस आदि सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति के बिना आयोजित ना किया जाएं- कलेक्टर, छोटे भाई और उसकी पत्नि के साथ मारपीट करने वाले भईया-भाभी एवं भतीजे को न्यायालय ने दी सजा।

    एक विवाहित महिला सपना पति शुभम चौहान उम्र 28 निवासी ससुराल टिगरिया मायका करनाखेड़ी को आज परिजन देवास जिला अस्पताल लाए ।

    जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया । मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका के पति शुभम व ससुराल पक्ष के लोगों ने हमारी बेटी को जबरन जहर खिलाकर उसकी जान ले ली और जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए हमें सूचना मिली हम मौके पर पहुंचे तो हमारी बेटी हमें भी अमृत अवस्था में मिली हमारी मांग है कि पति है वह परिवार वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करें मैं आपको बता दे की मृतिका का 1 बेटा हे 15 साल का।

    अमलतास हॉस्पिटल के कैंटीन में कार्य करने वाले युवक की दुर्घटना में मौत

    अमलतास हॉस्पिटल के कैंटीन में कार्य करने वाले शक्ति पिता तुलसीराम अहिरवार उम्र 35 निवासी ग्वालियर हाल मुकाम अमलतास हॉस्पिटल कैंटीन देवास जब आज अमलतास हॉस्पिटल के बाहर सामान लेकर रोड क्रॉस कर रहे थे तभी तेज रफ्तार से आई पिकअप वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिसके बाद युवक को पोस्टमार्टम के लिए देवास जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध मेंजानकारी देते हुए कैंटीन संचालक ने बताया कि मृतक हमारे वहां करीब 5 साल से कम कर रहा था और वह देवास में ही रहता था उसका परिवार ग्वालियर में रहता है आज अमलतास हॉस्पिटल कैंटीन की छुट्टी थी इसलिए वह घूमने गया था जब अंदर अस्पताल में आ रहा था तभी अस्पताल के गेट के सामने तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

    जिले में प्रदर्शन, धरना, सभा, रैली, जुलूस आदि सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति के बिना आयोजित ना किया जाएं- कलेक्टर ——–

    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने देवास जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ——–

    देवास  कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने आगामी आने वाले धार्मिक त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए देवास जिले की संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख कर आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से सपूर्ण देवास जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। कलेक्टर श्री सिंह ने पुलिस अधीक्षक, देवास द्वारा प्रस्तुत उपरोक्त प्रतिवेदन का अवलोकन कर एवं तत्संबंध में विभिन्न स्त्रोतों से चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। विचारोपरान्त यह स्पष्ट है कि वर्तमान में जिले में चल रही विभिन्न गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए जन सामान्य के हित व जानमाल की सुरक्षा, लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए संपूर्ण जिला देवास में विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए है। अतः जन सामान्य के हित/जानमाल की सुरक्षा तथा लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (1), (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला देवास के संपूर्ण क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि विभिन्न मुद्दों को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन, धरना, सभा, रैली, जुलूस आदि सक्षम अधिकारी से पूर्वानुमति के बिना आयोजित ना किया जावें। ध्वनि विस्तार यंत्रों का प्रयोग निहित शर्तों के अधीन सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना नहीं किया जायें। रैली, जुलूस आदि में किसी प्रकार के अस्त्र, शस्त्र धारण / प्रदर्शन पर प्रतिबन्ध रहेगा। बिना अनुमति पांडाल आदि निर्माण पर प्रतिबन्ध तथा इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाइल, कंप्यूटर, मैसेज / चित्र, कंमेंट, पोस्टर एवं अन्य सोशल मीडिया आदि पर विधि विरुद्ध संदेश के प्रसारण, अग्रेषण, सांप्रदायिक टिप्पणी पर प्रतिबन्ध किए गए हैं। जारी आदेश में उल्लेख हैं कि कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के धारदार या अन्ध हथियार, आग्नेय शस्त्र, हॉकी, डण्डा, रॉड इत्यादि लेकर नहीं चलेगा अथवा दुरूपयोग नहीं करेगा और न ही प्रदर्शन करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना किसी भी स्थान पर सभा, धरना, प्रदर्शन, जुलुस, रैली, सार्वजनिक कार्यक्रम आदि का आयोजन नहीं करेगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य पक्ष सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना डी.जे./ ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नहीं करेगा। प्रत्येक को म.प्र. कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा The Noise Pollution (Regulation and Control) Rule, 2000 एवं ध्वनि प्रदुषण (विनियमन और नियंत्रण) (संशोधन) नियम, 2010 के प्रावधानों का पूर्ण पालन करना आवश्यक होगा। कोई व्यक्ति संस्था, समूह या अन्य अन्य कोई भी धरना, जुलूस, प्रदर्शन, सभा या रैली आदि में एसिड, पेट्रोल, केरोसिन आदि ज्वलनशील पदार्थ अपने पास नहीं रखेगा या लेकर नहीं चलेगा या उपयोग नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति संस्था समूह या अन्य किसी भी स्थान पर किसी भी प्रयोजन हेतु सक्षम अधिकारी की अनुमति बिना टेंट, पांडाल आदि का स्थाई या अस्थाई निर्माण नहीं करेगा। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था या अन्य पक्ष किसी भी सड़क, रोड़, रास्ता, हाईवे, आदि पर एकत्रित होकर यातायात में व्यवधान नहीं करेंगे या किसी अन्य प्रकार से कोई रूकावट उत्पन्न नही करेंगे या किसी व्यक्ति को आने जाने एवं उसके कार्य करने से नहीं रोकेंगे। कोई भी व्यक्ति, समूह, संस्था, या ग्रुप एडमिन या अन्य सोशल मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक संसाधन जैसे मोबाईल, कम्प्यूटर, फेसबुक, ई-मेल, व्हाट्सएप्प एवं अन्य प्रकार के संचार साधनों पर किसी दल, धर्म, जाति, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति विरोधी एवं आमजन की भावना भड़काने वाले अथवा किसी के बुरा लगने या आहत करने वाले व कानून व्यवस्था की विपरीत स्थिति निर्मित करने वाले आपत्तिजनक मेसेज / चित्र/ कमेंट/ बैनर / पोस्टर आदि अपलोड नहीं करेगा / प्रदर्शित नहीं करेगा। शांति-कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा व सुविधा में संलग्न और शासकीय कर्तव्य पर उपस्थित एवं ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों / पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के लिए यह निर्देश लागू नहीं होंगे। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु इन्हें आवश्यक वैधानिक छूट प्राप्त होगी। आवश्यक होने पर जिले में पदस्थ अनुविभागीय दण्डाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्र में संबंधित नगर पुलिस अधीक्षक / अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) से परामर्श कर आवश्यक प्रतिबंध / शर्तों पर किसी कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करने हेतु अधिकृत रहेंगे। यह आदेश जन साधारण की सुविधा हेतु तत्काल पालन हेतु प्रभावशील किया गया है। इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य व सभी संबंधित पक्षों को उक्त सूचना की तामिली की जा सकें। अतः यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (1), (2) क अंतर्गत एकपक्षीय पारित किया जाता है। कोई भी हितबद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (5) के अंतर्गत इस आदेश के विरूद्ध अपनी आपत्ति या आवेदन इस न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी / राजस्व अधिकारी/नगरीय व ग्रामीण निकाय के सक्षम अधिकारी भी सामान्य जन एवं संबंधितों को आदेश की सूचना जारी करें। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय सहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है, अपने अनुभाग क्षेत्र में संबंधित एसडीएम / एसडीओ (पी) आदेश का पालन सुनिश्चित कराएंगे। यह आदेश जारी होने की दिनांक से 2 माह तक प्रभावशील रहेगा।

    छोटे भाई और उसकी पत्नि के साथ मारपीट करने वाले भईया-भाभी एवं भतीजे को न्यायालय ने दी सजा।

    सहायक निदेशक अभियोजन, जिला देवास, श्री गोविन्द प्रसाद घाटिया, द्वारा बताया गया कि  28 मार्च2018 को फरियादिया कौशल्या बाई ने थाने पर आकर सूचना दी की जब वह घर पर थी तब उसका जेठ दशरथ एवं उसका लड़का राहुल उसके घर के सामने आये और उसके पति दिलिप को घर की दीवार पर प्लास्टर नहीं करने देने की बात को लेकर मां बहन की अश्लील गालियां देने लगे। जब उसके पति ने गालियां देने से मना किया तो दशरथ ने दिलिप को लकड़ी की गारी जिससे उसके सिर में चोट लगकर खून निकलने लगा। राहूल ने दिलिप को लोहे की टॉमी से मारा जो उसकी बांई आंख पर लगी। इतने में दशरथ की पत्नि कुन्ताबाई आ गई और उसने दिलिप को पत्थर से मारा। जब दिलिप चिल्लाया तब फरियादिया कौशल्या बाई दिलिप को बचाने के लिये गई तो दशरथ ने उसे भी लकड़ी से मारा और राहूल ने टॉमी से मारा। जब वह चिल्लाई तो उसके ससुर पदमसिंह ने बीच-बचाव किया। दशरथ, राहुल और कुन्ताबाई ने जाते-जाते दिलिप और कौशल्या को बोला कि आईन्दा दीवार पर पलस्तर किया तो जान से मार देगंे। फरियादिया की सूचना से थाने पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दशरथ,कुन्ताबाई और राहूल के विरूद्ध अपराध क्रमांक 147/18 अन्तर्गत धारा 323,325,294,506/34 भादवि दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया की गई। उक्त प्रकरण में अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मारपीट में आह्त दिलीप को सिर में मल्टीपल फैक्चर आये थे एवं वह बेहोश हो गया था।   उक्त प्रकरण में माननीय न्यायिक मजिस्टेªट, प्रथम श्रेणी जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण दशरथ पिता पदमसिंह, राहुल पिता दशरथ एवं कुन्ताबाई पति दशरथ को धारा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 325/34 में दोषी पाते हुये 03-03 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000-3000/- रूपयें के अर्थदण्ड एवं भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323/34 में दोषी पाते हुये 1000-1000/- रूपयें के अर्थदण्ड से दण्डित किया एवं आह्त दिलीप को 9000/- रूपयें तथा आह्त कौशल्या बाई को 3000/- प्रतिकर के रूप में प्रदान कराये गये।   उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री रईस शेख, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास एवं विजय पटेल सहायक जिला अभियोजन अधिकारी जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई एवं उक्त प्रकरण में आरक्षक क्रं. 996 सचिन चौहान का विशेष सहयोग रहा।    

  • फरियादी की सूझबूझ एवं पुलिस की सतर्कता से नकबजनी करने वाली 5 महिलाओं को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, आमजन सजग रहे सतर्क रहे , संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें

    फरियादी की सूझबूझ एवं पुलिस की सतर्कता से नकबजनी करने वाली 5 महिलाओं को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार, आमजन सजग रहे सतर्क रहे , संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस को तुरंत सूचना दें

    • *कचरा बीनने व पानी पीने के बहाने पारदी महिलाओं ने की रैकी,मौका पाकर सूने घर में की चोरी* । • *पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पांचो महिलाओं को किया गिरफ्तार,चोरी गया मश्रुका किया जप्त* । देवास जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा मिशन स्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 3 जुलाई को थाना औद्योगिक क्षेत्र की डायल 100 वाहन पर एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें एक महिला ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी,इसी बीच कुछ अज्ञात महिलाओं ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर से ₹ 2000/- रुपये नगदी चोरी कर लिये है । फरियादी ने यह भी बताया कि संदेहास्पद महिलाएं इस समय पी.टी.पी.एल. कंपनी के पास घूम रही हैं । सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डायल 100 वाहन एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र की विशेष टीम मौके पर पहुंची । मौके से पांच संदिग्ध महिलाएँ चांदनी पति रविन्द्र पंवार,आरकेशना पति सुभाष पारदी,नेमेस्तीबाई पति संतोष पंवार,रीना पति एबजीस पंवार,बन्ना पिता संतोष पंवार निवासीगण ग्राम डोडी मुंदी खेड़ी तहसील आष्टा जिला सीहोर की घेराबंदी कर पकड़ा गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 590/2025 धारा 305(ए),331(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सभी महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । उक्त पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गये ₹ 2000/- रुपये नगदी जप्त कर आरोपित महिलाओं को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया । इस कार्रवाई में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उनि चांदनी गोड़, सउनि(कार्य.) लक्ष्मण राव,आर अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही ।

  • *सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई*

    *सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई*

    शासकीय पीएम श्री हाई स्कूल इटावा के श्री ऐश्वर्य कुमार मिश्रा सहायक शिक्षक की 39 वर्ष की सेवा के पश्चात 30/06/2025 को सेवानिवृत्ति पर संस्था द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास के प्राचार्य श्री अशोक साहू विशेष अतिथि पार्षद श्री राजेंद्र ठाकुर,मुख्य अतिथि श्री विष्णु प्रसाद वर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ, संस्था प्रमुख प्राचार्य श्रीमती प्रतिभा गुप्ता एवं प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह सोलंकी की उपस्थिति में श्री मिश्रा जी का साल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया,अतिथियों का स्वागत संस्था के श्री राजेंद्र सिंह सोलंकी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा नूतन उ मा वि में नवीन पदस्थापना हुई गणक श्रीमती राजकुमारी अनिल का स्वागत किया गया।शिक्षक संघ के मोहनदास बैरागी द्वारा भी मिश्रा जी का सम्मान किया गया इस मौके पर जनशिक्षक श्री आतिश कनासिया,श्री दीपचंद सोनी,श्रीमती रेखा शर्मा,नीतू सोनोने,श्रीमती अरुणा मिश्रा,श्रीमती सविता यादव,श्रीमती सरला सोनी,श्रीमती ऋतु तिवारी,श्रीमती रिशा मंडलोई,श्रीमती ऋतु अग्रवाल श्री गजेन्द्र परमार,मोहन सिंह पंवार उपस्थित रहे,,,,कार्यक्रम का संचालन संस्था के श्री राजेश वर्मा एवं आभार संस्था के श्री विनय गोखे द्वारा व्यक्त किया ।

  • पर्यावरण के नाम रहा जिला अध्यक्ष का जन्मदिन, जगह-जगह स्वागत मिठाई के साथ पौधारोपण और पूरे जिले को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने

    पर्यावरण के नाम रहा जिला अध्यक्ष का जन्मदिन, जगह-जगह स्वागत मिठाई के साथ पौधारोपण और पूरे जिले को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने

    देवास। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव का जन्मदिन मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री सेंधव ने सर्वप्रथम माता टेकरी पहुंचकर माताओं को चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात शीलनाथ धुनि संस्थान पर पहुंचकर शीलनाथ जी महाराज का पूजन-अर्चन किया। पश्चात सतपुड़ा एकेडमी में गौपूजन कराया गौ माताओं का चारा खिलाया। वहीं वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन कराया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर पहुंचकर कन्या पूजन किया तथा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से बधाई स्वीकार की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सेंधव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर मनाया गया। वहीं ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी करते हुए उन्हें पुष्पमालाओं से लाद दिया। सभी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सेंधव ने आशीर्वाद प्राप्त कर जिले व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। जन्मदिवस की मुख्य विशेषता यह रही कि प्रत्येक स्थान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष श्री सेंधव ने पौधारोपण किया। साथ ही अन्य जनों को भी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। इतनी संख्या में स्वागत करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आप कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व स्नेहीजनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इसी के साथ उन्होंने पौधारोपण की अपील करते हुए कहा कि जिले के सजग लोगों का भी कर्त्तव्य है कि वे कम से कम इस वर्षाकाल में एक पौधे का रोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण भी करे तभी पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी। या यूं कहे की भाजपा जिला अध्यक्ष का जन्मदिन पर्यावरण के नाम रहा। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और एक अच्छी शुरुआत जिला अध्यक्ष ने जन्मदिन पर की और खास कर उनके समर्थकों ने पर्यावरण को विशेष महत्व दिया।

    एक पौधा मां के नाम का आयोजन में केशव जोशी मित्र मंडल ने करते हुए पूरे जिले को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया। जहां पर मुख्य रूप से सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव गौतम सिंह राजपूत, केशव जोशी, अस्त्रुल  हक , भानु सेंधव, शकील नागोरी, नीरज जाट लाला जोशी ,मोहन बरवान मौजूद थे। इसके साथ ही देवास में कई जगह पर सेंधव का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया जहां मुख्य रूप से विधायक गायत्री राजे पवार, विधायक आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, राजेश सोनकर, मुरली भंवरा,पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे, नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, राजीव खंडेलवाल, पूर्व दे वि प्रा अध्यक्ष राजेश यादव की मौजूदगी में देवास से लेकर उदय नगर तथा नेमावर से लेकर विजयगंज मंडी तक के कार्यकर्ता  पदाधिकारी व स्नेहीजनों ने आकर जिलाध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया।

  • भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

    भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

    भगवान जगन्नाथ की देवास में निकली भव्य रथ यात्रा , शहर हुआ भक्तिमय https://www.instagram.com/reel/DLkJ7QwNKnW/?igsh=cjdoaW53M21zNHpq

  • कैदियों के सुधार के साथ गौ सेवा, जेल परिसर में आदर्श गौशाला, लोकार्पण करने गए कलेक्टर ने अचानक  किया निरीक्षण

    कैदियों के सुधार के साथ गौ सेवा, जेल परिसर में आदर्श गौशाला, लोकार्पण करने गए कलेक्टर ने अचानक  किया निरीक्षण

    ——- देवास जेल प्रशासन ने जिला कलेक्टर को बुलाया तो लोकार्पण के लिए था लेकिन देवास कलेक्टर जिस शैली के लिए पहचाने जाते हैं वहीं उन्होंने किया अचानक लोकार्पण के साथ निरीक्षण भी किया । वह तो अच्छा था कि सब जगह पर सब ठीक मिला और कलेक्टर सराहना कर चले गए। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह जिला जेल परिसर में बनाई गई नवीन श्री गोविंद गोपाल आदर्श गोशाला का लोकार्पण एवं जिला जेल का निरीक्षण किया। गोशाला लोकार्पण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने गो माता एवं गोवंश की पूजा की। इस दौरान उन्होंने कुट्टी मशीन का लोकार्पण भी लिया। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेल उप अधीक्षक श्री अनिल दुबे सहित अन्य जिला जेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गो शाला लोकार्पण के दौरान जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने जानकारी दी कि जिला जेल में गोशाला में 200 से अधिक गाय है। गोशाला में गोबर से जैविक खाद बनाई जा रही है, प्रतिदिन लगभग 50 किलो कंडे एवं हवन के कण्डे बनाये जा रहे है। अचानक कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला जेल में निरीक्षण किया इस दौरान मुलाकात पंजीयन कक्ष, स्थापना शाखा, वारंट शाखा, कंट्रोल रूम एवं निर्वाह शाखा, मुलाकात कक्ष, अष्टकोण कार्यालय, लाइब्रेरी, बंदी ग्रह वार्ड, संगीत भवन, रसोई घर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला जेल परिसर में रील बनने की घटना के संबंध में भी जिला जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि जेल प्रांगण में अच्छी गो शाला बनी है। इसके लिए जेल अधीक्षक एवं जेल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। गोशाला के माध्यम से सभी को गौ माता की सेवा करने का मौका मिलेगा। जिला जेल में बहुत अच्छी पेंटिंग की गई है। जेल में बंदियों के लिए अच्छी व्यवस्था है। जेल सुधार ग्रह है, यहां से बेहतर इंसान बनकर जाए। लाइब्रेरी में अच्छी किताबे है, जिससे बहुत कुछ सिख सकते है। जेल में अच्छा काम हो रहा है। सभी को बधाई दी इस तरह कलेक्टर सराहना कर गए जहां कलेक्टर को जेल की शिकायत मिली थी लेकिन देवास जिला जेल में जिला अधीक्षक जो स्वयं भी अधिकांश समय जेल का निरीक्षण करने के साथ कैदियों के सुधार के लिए हर प्रयास करती है तो पूरे वर्ष भर धार्मिक सामाजिक आयोजन के साथ शिक्षाप्रद आयोजन में किए जाते हैं अब यह बात अलग है कि हर जेल में प्रदेश के कुछ ना कुछ अंदर की व्यवस्था रहती है । उसके बाद भी देवास जेल में सुधार के साथ गौ सेवा और बहुत कुछ हो रहा है।