https://www.instagram.com/reel/DNR9dmvIaRc/?igsh=MWxlcm53bm5icXdhdQ==
Blog
-

प्रतिमा तोड़ने के आरोपी के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट का आरोप लगाते हुए समाज जनों ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में आरोपियों के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक मारपीट का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरे समाजजन किया विरोध प्रदर्शन https://www.instagram.com/reel/DNP94SdvAD6/?igsh=MXBxYnYxYzgydTZjcA==
-

मुक्तिधाम के सुविधा घर पर भगवान की पेंटिंग से आमजन में आक्रोश हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर किया सुधार….
मुक्तिधाम के शौचालय की दीवार पर भगवान की पेंटिंग पर आक्रोश, हिंदू संगठन ने मौके पर जाकर किया …. https://www.instagram.com/reel/DNLSVwkoVwR/?igsh=NGpkMGcwMGdrM2p4
-

पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही पर प्राथमिक शिक्षक निलम्बित,
देवास के रसुलपुर स्थित पम्प की जांचकर किया सीलजिला शिक्षा अधिकारी देवास ने प्राथमिक शिक्षक शा.प्रा.वि. चौरवा श्री संजय राठौर को पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा ( वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील ) नियम , 1966 के नियम -9 में निहित प्रावधान के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलम्बन अवधि में श्री संजय राठौर का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कन्नोद रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी । यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा ।
पेट्रोल पंप सील…
देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिले में बिना अनुमति के पेट्रोल-डीजल पंपों का संचालन करने वालों पर कार्रवाई की जाएं। इसी कड़ी में जिला आपूर्ति विभाग द्वारा कार्रवाई की गई तथा एक बायो-डीजल पंप को सील किया गया। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री दिनेश अहिरवार एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री भानसिंह राय के संयुक्त दल द्वारा मेसर्स बालाजी इंटरप्राइजेस, रसुलपुर देवास स्थित बायो-डीजल पम्प की जांच की गई। जांच के दौरान बायो-डीजल पम्प के मैनेजर अभिषेक मालवीय से बायो-डीजल पम्प संचालन के संबंध में आवश्यक एन.ओ.सी./अनुमति, बायो-डीजल क्रय करने के बिल/ इनवाइस आदि की मांग की गई। बायो-डीजल पम्प मैनेजर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस प्रकार उक्त पम्प बगैर वैध एन.ओ.सी./अनुमति के संचालित पाये जाने के कारण जाँच दल द्वारा बायो-डीजल पम्प परिसर में स्थापित भूमिगत टैंक में उपलब्ध बायो-डीजल मात्रा 8,660 लीटर को जप्त कर बायो-डीजल पम्प पर स्थापित 02 डिस्पेंसिंग यूनिट के 04 नोजलों को सील कर बायो-डीजल विक्रय पर रोक लगाई गई। जप्त सामग्री की कुल कीमत 6,23,520/- रूपये है।
-

स्कूटर से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार
*कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के* *मार्गदर्शन में आबकारी देवास* द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है ।जिसमें देवास जिले के कई नामी तस्कर और शराब विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की है। जो कई सालों से खुलेआम अपना अवैध व्यापार कर रहे थे। सख्ती के साथ उनका अवैध कारोबार धराशाई किया है। ऐसे ही विभाग द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर एक स्कूटर क्रमांक एम पी 41 जेड सी 1535 पर डिक्की में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन का परिवहन करते हुए रोहित निवासी बालगढ़ को पकड़ा गया जिसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद् कर विवेचना में लिया गया जप्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग रुपए 85000 है । आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक ,प्रेम यादव , आबकारी आरक्षक आशीष ,अरविंद सैनिक किशोर सिसोदिया ,अनिल चोहान .अनिल अकोडिया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
-

अधिवक्ता से मारपीट का मामला गरमाया, भारी संख्या में वकील पहुंचे देवास एसपी कार्यालय, अधिवक्ता के सात समाजसेवी भी है विष्णु अग्रवाल
देवास। शहर के लोकप्रिय अभिभाषक रामचंद्र नगर निवासी विष्णु अग्रवाल के साथ अज्ञात लोगों द्वारा की गई मारपीट की घटना से विष्णु अग्रवाल समर्थक और अधिवक्ताओं में रोष का माहौल है । विष्णु अग्रवाल अधिवक्ता के साथ समाज सेवा में भी अपनी अलग पहचान रखते हैं। न्यायालय क्षेत्र में अपने कार्य शैली के साथ मिलनसार व्यवहार के कारण पहचाने जाते हैं। अचानक इन पर हुए हमले को लेकर विरोध में देवास जिला न्यायालय के सैकड़ों अधिवक्ता एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने बताया कि यह घटना देवास के विकास नगर क्षेत्र में स्थित रामचंद्र नगर की है, जहां विष्णु अग्रवाल के साथ कुछ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी अधिवक्ता के साथ इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। समाज सेवा में विष्णु अग्रवाल की भूमिका कोरोना काल मैं महत्वपूर्ण रही है जब आमजन डर के कारण बाहर नहीं निकल रहा था और सैकड़ो लोग बेरोजगार रोजी-रोटी के लिए मोहताज थे तब विष्णु अग्रवाल ने लगातार अपने घर के सामने सुबह शाम भंडारा लगाकर सेवा दी थी । और स्टेडियम से लेकर कॉलोनी में सैकड़ो पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल कर उनका बड़ा किया है। ऐसे समाजसेवी अधिवक्ता के ऊपर अचानक इस तरह के हमले से क्षेत्र की जनता और समाज जनों मैं भी रोष है।
-

सतवास काटाफोड मार्ग स्थित ग्राम तीसरा मिल के समीप चलते डंपर में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान, बड़ा हादसा टला
कन्नौद सतवास -कांटाफोड़ मार्ग पर गुरुवार शुक्रवार की मध्य रात्रि 2:30 बजे चलते डंपर क्रमांक आर. जे. 09 जीडी 5666 में अचानक आग लग गई जिससे डंपर का अगला हिस्सा एंव टायर जलकर खाक हो गए, शुक्रवार सुबह 10:00 बजे ग्राम तीसरा मिल के उप सरपंच इमरान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार- शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे के आसपास तीसरा मिल के समीप सतवास से कांटाफोड़ की ओर जा रहे डंपर में अचानक आग लग गई जिससे डंपर जलकर खाक हो गया वही डंपर के चालक ने बताया कि चलते डंपर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई सूझबूझ से चालक ने डंपर को रोड के साइड में खड़ा कर कूद कर अपनी जान बचाई।
-

इंदिरा नगर बीराखेड़ी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में मूर्ति को किया गया क्षतिग्रस्त पुलिस ने किया केस दर्ज
देवास के इंदिरा नगर बीरा खेड़ी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहां के रहवासी ने बताया कि वह सुबह मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे तो उन्होंने देखा कि हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त है।, जिसके बाद उन्होंने अपने भाई को सूचना देने के बाद पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अभी कुछ ऐसी घटना है सामने आई है इसमें अधिकतम नशे की हालत में ऐसी वारदातों को अंजाम करना सामने आया है फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।
-

पुलिस की तीसरी आंख से नहीं बच पाया मंदिर की दान पेटी से नगदी पैसे चुराने वाला चोर
पुलिस की तीसरी आंख से नहीं बच पाया मंदिर की दान पेटी से नगदी चुराने वाला चोर https://www.instagram.com/reel/DND-MQVvx-R/?igsh=MTl5aG1oN3J4bnAycQ==
-

आरटीओ विभाग का विशेष अभियान 22 वाहनों पर कार्रवाई, राखी त्यौहार को लेकर खाद्य विभाग का जांच अभियान, देवास, कन्नौद एवं खातेगांव में विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर भोपाल राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजें
देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार देवास जिले में परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान एवं दल द्वारा भोपाल रोड़ एवं इन्दौर रोड़ पर यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान मार्ग में संचालित होने वाली यात्री बसों एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों के दस्तावेज परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसीरजिस्ट्रेशन जाँच की गई। साथ ही वाहनों में अग्निशामक यंत्र आपातकालीन द्वार, वीएलटीडी है अथवा नहीं इसकी जाँच की गई। जाँच में दो यात्री बसें बिना परमिट संचालित होते पाई गई। जिन पर चालानी कार्यवाही की गई। इसी प्रकार अन्य वाहनों में भी जाँच करने पर कमियाँ पाई जाने पर चालानी कार्यवाही की जाकर फिटनेस, बीमा एवं ओव्हरलोडिंग की धाराओं में 22 वाहनों से 88 हजार रूपये का राजस्व वसूला गया। जांच कार्यवाही में श्री जसवंतसिंह दौहरे, गोलू पटेल, सरफराज खान, निलेश साल्वे, बाबुलाल देवड़ा, शाकिर खान भगतसिंह भलावी शामिल थे। वर्तमान में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए परिवहन अधिकारी द्वारा समस्त व्यावसायिक वाहन चालकों से अपील की है कि वर्षाकाल में यात्री बसों का संचालन सावधानीपूर्वक करें तथा पुल- पुलियाओं पर जल भराव होने की स्थिति में वाहन पार ना करें। परिवहन विभाग द्वारा जांच कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
देवास, कन्नौद एवं खातेगांव में विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर भोपाल राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजें ————-
देवास जिले में त्यौहारों पर मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ नागरिकों को मिले इसके लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवास श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा नवीन मिल्क प्रोडक्ट्स से मावा बाटी, मावा एवं मिल्क केक, श्री सिद्धि विनायक रेस्टोरेंट देवास से मावा बाटी, मलाई बर्फी, जोधपुर स्वीट्स मेंढ़की चौराहा देवास से मलाई बर्फी एवं श्री गिरीश सहानी से रजवाड़ी स्वीट्स एवं ग्वाल हलवा (मिल्क केक) के नमूने लिये गये एवं सभी दुकान संचालकों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने एवं फ्रेश एवं ताजी मिठाईयाँ विक्रय करने के निर्देश दिये गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कैलाश वास्केल द्वारा मेवाड़ा डेयरी खातेगांव से मावा, बाबूजी दूध डेयरी खातेगांव से मावा, घी एवं पनीर, दिलखुश स्वीट्स खातेगांव से मिल्क केक, मावा एवं मावा कतली, राजस्थान स्वीट्स एवं कार्नर खातेगांव से मावा कतली एवं मिल्क केक, राजस्थान मिष्ठान भंडार से मावा कतली एवं बंगाली स्वीट्स के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती हिमाली सोनपाटकी द्वारा यादव दूध डेयरी एवं मावा भंडार कन्नौद से दही, दूध एवं मावा, शीतलामाता दूध डेयरी कन्नौद से दूध, दही, मधुरम स्वीट्स कन्नौद से मिल्क केक, चॉकलेट पेड़ा, गाठिया एवं सेंव, होटल रामरतन पैलेस कन्नौद से पनीर, बेसन, आटा, तुअर दाल, मैदा एवं चावल के नमूने लिये जाकर सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजे गये हैं। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
