नशे के खिलाफ एक जंग,  देवास जिले में नशे से संबधित कोई अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी देवास पुलिस कंट्रोल रूम 70491-25083 पर दें          

———अब जिला प्रशासन ने भी नशे के खिलाफ एक अभियान छेड़ दिया है एक जंग छेड़ दी है बहुत अच्छी बात है की शासन प्रशासन भी अब अवैध गतिविधि और नशे के खिलाफ खुलकर सामने आ गया है और जनता की मदद के लिए एक मोबाइल नंबर जारी किया है।देवास जिले में नशे से संबधित कोई अवैध गतिविधि संचालित होने की जानकारी जिले के नागरिक देवास पुलिस को पुलिस कंट्रोल रूम 70491-25083 पर सकते है। सुचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जयेगी। उल्लेखनीय हैं कि जिले में नशा मुक्ति जनजागरूकता के लिए “नशे से दूरी-है जरूरी” अभियान 15 से 30 जुलाई तक चलाया जा रहा है। यह एक सकारात्मक अभियान है। अभियान के तहत विभिन्‍न विभागों द्वारा जनजागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह अभियान न केवल नशा मुक्ति पर केंद्रित है, बल्कि यह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रेरित करता है। जिला प्रशासन की अच्छी पहल बस यह बात गलत ना होगी मोबाइल नंबर ही ना लगे और मोबाइल नंबर पर सूचना देने के बाद आम जनता की कोई सुनवाई ना हो इस बार चाहे कोई नेता हो या आर्थिक प्रभाव वाला व्यक्ति जिला प्रशासन इस अभियान को सच में सार्थक कर देवास को एक नया देवास बनाने की ओर प्रयास करना चाहिए।

You may have missed