गृहमंत्री के नशा मुक्त मध्य प्रदेश में अच्छी शुरुआत देवास से ऑपरेशन प्रहार, SP ऑफिस में पुलिस का खुलासा – 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की MD और हथियार जप्त

गृहमंत्री के नशा मुक्त मध्य प्रदेश में अच्छी शुरुआत देवास से ऑपरेशन प्रहार, SP ऑफिस में पुलिस का खुलासा – 9 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख की MD और हथियार जप्त*

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा मध्य प्रदेश को 20 29 तक नशा मुक्ति मध्य प्रदेश बनाने की बात पर अमल करते हुए शुरुआत देवास जिले से अच्छी हुई है जिसमें नामी ड्रग तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े है।
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई को लेकर आज SP ऑफिस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर गजेंद्र सिंह वर्धमान और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोतवाली और औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

पुलिस ने 4 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 100 ग्राम MD ड्रग्स जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, 01 अवैध देशी कट्टा, 01 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। एक आरोपी के पास से ड्रग्स के साथ हथियार भी बरामद हुआ है।

दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने अंबेडकर नगर रेलवे क्रॉसिंग पर इमरान पठान और रेहान उर्फ मंसूरी से 34.78 ग्राम MD जप्त की।

उसी दिन होमगार्ड लाइन सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पास से स्वयं उर्फ विशु पुजारी से 17.04 ग्राम MD के साथ देशी कट्टा और कारतूस जप्त किया गया।

दिनांक 06.10.2026 को थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने टुमनी रेलवे ओवरब्रिज से राजकुमार गांगुली से 13.49 ग्राम MD जप्त की।

नागदा-रसूलपुर रोड बंड कॉर्न फैक्ट्री के पास से राजेश मालवीय उर्फ राजा से 15.71 ग्राम MD जप्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान पठान, रेहान मंसूरी, स्वयं पुजारी, युसुफ खान, नजर कुरैशी, साहील शाह, शाहरुख मंसूरी, राजकुमार गांगुली और राजेश मालवीय शामिल हैं। इनमें से कई आदतन अपराधी हैं जिन पर पहले से 4 से 8 अपराध दर्ज हैं।

प्रेस वार्ता में पुलिस ने टीम के थाना प्रभारी कोतवाली शशिकांत चौरसिया और औद्योगिक क्षेत्र के अधिकारी नरेन्द्र कुमार अमकरे सहित पूरी टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।

8. राजकुमार गांगुली पिता देवकरण गांगुली उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बालोदा, थाना बरोठा जिला देवास।
9. राजेश मालवीय उर्फ राजा पिता रमेश मालवीय उम्र 24 वर्ष निवासी पठानकुआं, हाल मुकाम बालाजी नगर देवास।

*सराहनीय कार्य* – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली शशिकांत चौरसिया,उनि दीपक मालवीय,शिवनारायण सोलंकी,सउनि ईश्वर मंडलोई ,मनोज पटेल,प्रआर मनोज मौर्य,विरेन्द्र राजपूत, हेमंत डाबी,सुनील देथलिया आर सुजीत,वैभव मंडलोई,उदय सिंह एवं थाना औ.क्षेत्र के उनि नरेन्द्र कुमार अम्करे, आर अर्पित जायसवाल,लक्ष्मीकांत,अजय जाट की सरहानीय भूमिका रही

  • अंत में SP ने आमजन से अपील की कि नशे के कारोबार और अवैध हथियारों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें ताकि नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज का निर्माण हो सके। वैसे तो देवास पुलिस ने कई रिकॉर्ड बनाए थे अपराधियों को पकड़ने से लेकर तो उनको सजा दिलाने तक के और बहुत कुछ बदलाव भी किया है अब गृहमंत्री के बयान के बाद ही देवास पुलिस द्वारा इस बड़े ग्रुप हवालात की हवा खिलाकर नशे के सौदागरों को यह संदेश दिया है कि देवास जिले में युवा पीढ़ी को खोखला करने वाले ड्रग्स के सौदागरों का व्यवसाय नहीं चलेगा। पुरी पुलिस टीम को कलयुग टाइम की ओर से बधाई शुभकामनाएं। कम से कम इनमें से किस सौदागरों से कोई सौदा ना करें यही पुलिस और आम जनता के लिए सुखद होगा।
WhatsApp WhatsApp Group