देवास के 22 गांवों में जनसंपर्क कर चुनरी यात्रा का दिया न्योता 18 अक्टूबर को देपालपुर से गोमटगिरि स्थित मां कालिका मंदिर पहुंचेगी यात्रा, समाजजनों ने पुष्पमालाओं से किया स्वागत

देवास के 22 गांवों में जनसंपर्क कर चुनरी यात्रा का दिया न्योता

18 अक्टूबर को देपालपुर से गोमटगिरि स्थित मां कालिका मंदिर पहुंचेगी यात्रा, समाजजनों ने पुष्पमालाओं से किया स्वागत

← Back

Thank you for your response. ✨

देवास। अखिल भारतीय क्षत्रिय कलोता समाज युवा संगठन के तत्वावधान में पिछले 15 वर्षों से परंपरानुसार नवरात्रि की अष्टमी पर चुनरी यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को चौबीस अवतार मंदिर देपालपुर से गोमटगिरि स्थित मां कालिका माता मंदिर तक भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों और समाजजनों को आमंत्रित करने के लिए शुक्रवार को संगठन की ओर से देवास जिले के करीब 22 सामाजिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा संगठन के पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर समाजजनों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। जनसंपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह गेहलोत, प्रदेश अध्यक्ष शुभम ठाकुर, संगठन मंत्री मोहन पटेल और इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष अंकित बरुड़ सहित अन्य पदाधिकारियों का समाजजनों ने पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बहादुर सिंह गेहलोत ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं से 18 अक्टूबर को गोमटगिरि पहुंचकर मां कालिका को चुनरी अर्पित करने वाली यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष कप्तान बड़वाया, मेहरवान माड़साब, लेखराज पटेल, अभिलेख केलवा, भारत पिछोलिया, गोकुल जाधव सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, सैकड़ों समाजजन और युवा संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

WhatsApp WhatsApp Group