युवाओं हो जाओ तैयार देवास में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

🇮🇳 देवास में होगी अग्निवीर भर्ती रैली
जो युवा तैयार हैं, मैदान में उतरने का समय आ गया!
📍 कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास
🔹 19 अक्टूबर तक सेना को सौंपा जाएगा ग्राउंड
🔹 27 अक्टूबर की सुबह 3 बजे से पहली भर्ती रैली
🔹 अभ्यर्थियों के रहने-खाने की व्यवस्था
🔹 सुरक्षा, बैरिकेडिंग और CCTV के पुख्ता इंतजाम
🔹 रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से परिवहन की व्यवस्था
🔹 मेडिकल टीम व एम्बुलेंस 24 घंटे उपलब्ध
🔹 दस्तावेज सत्यापन और इंटरनेट की भी व्यवस्था
कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं एसपी पुनीत गेहलोद ने तैयारियों को लेकर दिए चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश।
देवास। अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि भर्ती से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार रहें, ताकि देशसेवा का सपना लेकर आने वाले युवाओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp WhatsApp Group