पुराने जख्म फिर उभरे जब पार्षद प्रतिनिधि के शराब ठेकेदार विवाद के बाद फर्जी आईडी में नाम आया तो महापौर प्रतिनिधि सभापति और पार्षद भाजपा नेता आए सड़क पर खुलकर विरोध, प्रवीण वर्मा के निष्कासन की मांग

← Back

Thank you for your response. ✨

← Back

Thank you for your response. ✨

स्टेशन रोड वर कमांड 32 की पार्षद निधि वर्मा के पति पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा पर शराब ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की रिपोर्ट के बाद अब शहर कोतवाली द्वारा पुराना मामला फर्जी फेक आईडी का सामने आने के बाद तो भाजपा के महापौर प्रतिनिधि सहित सभापति पार्षद और नेताओं का गुस्सा खुद पड़ा है।
देवास भाजपा में घमासान मच गया है। एक तरफ फर्जी फेसबुक आईडी से पार्टी के ही बड़े नेताओं पर हमला, दूसरी तरफ शराब दुकान पर मारपीट और वसूली के आरोप। अब पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा के खिलाफ खुद भाजपा लामबंद हो गई है।

महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आज सयाजी द्वार पर एकत्रित हुए और आक्रोश रैली निकालते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव को ज्ञापन सौंपकर प्रवीण वर्मा को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग की गई।

*1 साल से चल रहा था फर्जी पेज “दर्पण देवास”*

सभापति रवि जैन ने बताया कि पिछले एक साल से “दर्पण देवास” नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी संचालित हो रही थी। इस पेज से देवास की प्रथम नागरिक महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विधायक गायत्री राजे पवार, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, रायसिंह सेंधव, सभापति रवि जैन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और बदनाम करने वाली पोस्ट की जा रही थी।

*शराब दुकान कांड में एक में जमानत, दूसरे में रिमांड*

3 दिन पहले स्टेशन रोड स्थित शराब दुकान पर मारपीट और वसूली के मामले में प्रवीण वर्मा समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार *एक मामले में प्रेग्नेंसी के आधार पर जमानत हो गई है, लेकिन दूसरे मामले में जमानत नहीं होगी और पुलिस को रिमांड भी मिला है।* पुलिस अब फर्जी आईडी और वसूली के कनेक्शन को लेकर पूछताछ कर रही है।

*भाजपा में बगावत के सुर*

कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार पार्टी की छवि खराब करने वाले व्यक्ति को पार्टी में रहने का हक नहीं है। जिला अध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

  • इस तरह एक शराब की दुकान पर प्रदर्शन प्रवीण वर्मा के लिए गले की हड्डी बन गया है। दूसरे दिन जरूर पार्षद प्रतिनिधिप्रवीण वर्मा के पक्ष में महिलाएं और क्षेत्रीय नेता समर्थन में सामने आए थे लेकिन अचानक कोतवाली पुलिस द्वारा पुराना फर्जी आईडी प्रकरण सामने लाकर बता दिया कि पुलिस तो पुलिस है कुछ भी कर सकती है पुलिस से पंगा मत लो। इधर देवास विधायक राजे समर्थक भी खुलकर सामने आ¦ गए
WhatsApp WhatsApp Group