बजरंग ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष बने शिवाजीराव पवार 334 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत, ई-रिक्शा चालकों ने किया जोरदार स्वागत

  • बजरंग ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष बने शिवाजीराव पवार

334 मत प्राप्त कर दर्ज की जीत, ई-रिक्शा चालकों ने किया जोरदार स्वागत

← Back

Thank you for your response. ✨

देवास। बजरंग ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार, 2 अक्टूबर को विकास नगर चौराहा पर चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में शहरभर के करीब 350 ई-रिक्शा चालकों ने सहभागिता करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले मतदान के बाद मतगणना की गई। चुनाव में विहिप-बजरंग दल के नगर सह संयोजक शिवाजीराव पवार ने 334 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उनके निर्वाचित होने की घोषणा होते ही समर्थकों एवं ई-रिक्शा चालकों में उत्साह का माहौल बन गया। शिवाजीराव पवार के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बजरंग दल के पदाधिकारियों, बजरंग ई-रिक्शा यूनियन के चालकों एवं इष्टमित्रों ने उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए यूनियन के हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। यूनियन के चुनाव एवं परिणाम की जानकारी संजय बैरागी एवं रवि अरोड़ा ने दी।

WhatsApp WhatsApp Group