देवास के लाल जय मीणा का जापान में ऐतिहासिक धमाका, सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पदक दिलाने में निभाई अहम भूमिका

🔴 BREAKING NEWS

  1. 🇮🇳 देवास के लाल जय मीणा का जापान में ऐतिहासिक धमाकाÔ‡

सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पदक दिलाने में निभाई अहम भूमिका

देवास। देवास के होनहार खिलाड़ी जय मीणा ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए देश और देवास का नाम रोशन किया है। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस के क्षेत्र में जय मीणा ने भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए भारत को पहला एशियन गेम्स पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

खास बात यह है कि जय मीणा का सपना कभी क्रिकेटर बनने का था। खेल से उनका जुड़ाव शुरुआत में महज शौक और मजे-मजे में ‘बॉल बॉय’ के रूप में हुआ, लेकिन यही शुरुआत आगे चलकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय खेल मंच तक ले गई।

जय मीणा ने अपने भाई के साथ मिलकर खेल जगत में देवास का नाम रोशन किया है। दोनों भाइयों की उपलब्धियों से देवास को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिली है।

🇮🇳 जापान से आई इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद देवास में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने जय मीणा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देवास के खेल इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल बताया है।

WhatsApp WhatsApp Group