Month: May 2025

  • फिल्मी स्टाइल में करता था चोरी तो पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में ही पकड़ कर हवालात में हवा खिला दी…

    फिल्मी स्टाइल में करता था चोरी तो पुलिस ने भी फिल्मी स्टाइल में ही पकड़ कर हवालात में हवा खिला दी…

    थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने किया पेट्रोल पम्प पर हुई बड़ी नकबजनी कि घटना का 24 घण्टे मे खुलासा

    आरोपी लखनऊ से टुरिस्ट लेकर आता व रात्रि मे टुरिस्ट के विश्राम के दौरान अपनी कार से देता था वारदात को अंजाम। ➢ पुलिस ने 100 से ज्यादा कैमरा देख, पिछा कर आरोपी को ओंकारेश्वर से गिरफ्तार किया।

    ➢ आरोपी से चोरी गया शत प्रतिशत् 2,40,000/- रुपये नगदी व घटना मे प्रयुक्त कार व उपकरण कुल करीबन 22,40,000/- का मश्रुका जप्त।

    आरोपी पेट्रोल पम्प पर चोरी कि घटना कारीत करने का आदी है आरोपी के पूर्व मे भी 3 आपराधिक रिकार्ड है।

    अब आते हैं घटना और वारदात पर तो 26 मई 2025 को थाना औद्योगिक क्षैत्र देवास पर रिपोर्ट लिखने के लिए इकराम पिता बशिर शेख उम्र 34 साल निवासी म.नं. 67, गणेशनगर, नागझिरी जिला उज्जैन आते हे और बताते हैं कि 25 मई कि रात्रि मे मेरे एच.पी. पेट्रोल पम्प ग्राम लौहार पिपल्या ए.बी. रोड़ देवास पर बने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी लोहे कि अलमारी का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति 2,40,000/- रुपये चुराकर ले गया है। फरि. कि रिपोर्ट पर थाना ओ.क्षैत्र ने प्रकरण दर्ज कर इसे जांच में लिया चुकी मामला पेट्रोल पंप की चोरी का था तो प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद जो हर वारदात पर कड़ी नजर रखने के साथ उसकी जड़ तक पहुंच कर उसके निराकरण का प्रयास करते हैं।द्वारा उक्त नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो कि शिघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिये गये थे जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयवीरसिंह भदौरिया एवं देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल द्वारा नकबजनी करने वाले अज्ञात आरोपीयो कि गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को निर्देशित कर एक 4 सदस्य कि टीम का गठन किया गया था। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र निरी. शशिकांत चौरसिया स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे व निरीक्षण कर फिंगर प्रिंट प्रिजर्व कराये गये। पुलिस टीम द्वारा करीबन 100 से अधिक कैमरे व 6 टोल नाके के सी.सी.टी.व्ही. फुटेच को खंगाला गया जिसमे पता चला कि अज्ञात आरोपी एक इनोवा कार से आया था जिसका कैमरो के जरिये पिछा करते उज्जैन रोड़ बांगर टोल नाके पर उक्त अज्ञात इनोवा कि पहचान क्रमांक UP32MS9400 के रुप मे हुई जिसकी म.प्र. पुलिस के डिजीटल पोर्टल ई-रक्षक एपलिकेशन, पी.एस.ओ. मशीन व सायबर सेल से जानकारी प्राप्त करते संदेही मोहम्मद राशीद व उसका मोबाईल नम्बर प्राप्त हुआ। संदेही मोहम्मद राशीद के मोबाईल नम्बर ट्रेक कर संदेही को ओंकारेश्वर जिला खण्डवा से पकड़ा व हिक्मतअमली से पुछताछ कि तो जुर्म स्विकार कर लिया। आरोपी मोहम्मद राशिद पिता दीन अली उम्र 41 साल निवासी बक्शी का तालाब, रुदही, लखनऊ (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर घटना मे चोरी हुआ शत प्रतिशत् मश्रुका 2,40,000/- रुपये नगदी व घटना मे प्रयुक्त एक इनोवा क्रिस्टा कार क्रमांक UP32MS9400 किमती करीबन 20,000,00/- रुपये व ताला तोड़ने मे प्रयुक्त उपकरण एक लोहे कि टामी व एक पेंचकस को जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। सराहनीय कार्य- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास, उनि सर्जन सिंह मीणा, प्र.आर.749 शैलेन्द्र राणा, आर.900 अजय जाट, आर.19 लक्ष्मीकांत शर्मा थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास तथा प्र.आर. सचिन चौहान सायबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

  • शिप्रा जल शुद्धिकरण के साथ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,      22 गांव मैं अतिक्रमण हटाकर 41 हेक्टेयर  भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, अब इस भूमि पर 35000 पौधे लगाने का संकल्प

    शिप्रा जल शुद्धिकरण के साथ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,      22 गांव मैं अतिक्रमण हटाकर 41 हेक्टेयर  भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया, अब इस भूमि पर 35000 पौधे लगाने का संकल्प

    —— ——– ————– अब अंतिम दौर में शिप्रा शुद्धिकरण कार्य में और प्रगति आ गई है जब मानसून ने की शुरुआत हो चुकी है। देवास में जल गंगा संवर्धन में कई बावड़िया तो कहीं पुराने कुएं आबाद हो गए । तो नदियों की भी किस्मत बदल रही है खासकर हमारे यहां मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी की । आज तो बड़ी कार्रवाई की गई कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में देवास जिले में क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए दो माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में क्षिप्रा नदी के आसपास के 22 ग्रामों में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए मुहिम चलाकर लगभग 41 हैक्‍टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है। क्षिप्रा नदी के आसपास से अतिक्रमण मुक्‍त कराई गई भूमि पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पौधारोपण किया जायेगा। जिससे क्षिप्रा स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त होगी। अभियान के तहत क्षिप्रा नदी से लगे ग्राम छापरी से 5.59 हैक्‍टेयर, पुवाल्‍ड़ा से 5.52 हैक्‍टेयर, निपानिया से 4.74 हैक्‍टेयर, कर्मनखेडी से 4.14 हैक्‍टेयर, किशनगढ से 2.99 हैक्‍टेयर, टूमनी से 2.97 हैक्‍टेयर, लोहारपिपल्‍या से 2.97 हैक्‍टेयर, भडापिपल्‍या से 2.80 हैक्‍टेयर अन्‍य ग्रामों में क्षिप्रा नदी के पास से अतिक्रमण हटाया गया है। क्षिप्रा नदी के पास से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन द्वारा साफ-सफाई की गई है। अतिक्रमण मुक्‍त कराई गई भूमि पर लगभग 35 हजार पौधे रोपे जायेंगे। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में जिले के अलग-अगल ग्रामों में प्रतिदिन शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्‍थानीय ग्रामीणों द्वारा सहभागिता कर श्रमदान किया जा रहा है। जिसमें अब तक अलग-अलग ग्रामों में 11 विभागों एवं स्‍थानीय ग्रामीणों द्वारा में श्रमदान कर क्षिप्रा से 260 टन से अधिक गाद निकाली गई है। क्षिप्रा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जिले में 06 जुलाई तक क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान लगातार जारी रहेगा। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में सांसद, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधिगणों, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संस्थाओ, नागरिकगणों, ग्रामीणजनों द्वारा श्रम दान किया जा रहा है। क्षिप्रा शुद्धिकरण अभियान में विभिन्‍न विभागों एवं स्‍थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए श्रमदान किया जा रहा है। अभियान में अब तक 11 विभाग होमगार्ड, जन अभियान परिषद, पुलिस विभाग, वन विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केन्‍द्र देवास, महाविद्यालय शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बढ़चढ़ कर श्रमदान किया गया है। इस तरह देवास जिले में मोक्षदायिनी नदी शिप्रा का अब स्वरूप बदलने जा रहा है। अब आवश्यकता है आमजन को जागरूक और सजग़ रहने की की हमारी शिप्रा फिर में मेली ना हो ना इसकी सरहद पर कोई अतिक्रमण करें।

  • कु.अंशिका  ने एकल नृत्य में पाया प्रथम स्थान किया शहर का नाम रोशन

    कु.अंशिका  ने एकल नृत्य में पाया प्रथम स्थान किया शहर का नाम रोशन

    अखिल लोक कला कल्चरल आर्गनाइजेशन द्वारा आयोजित भारत उत्सव 2025 आल इंडिया ड्रामा/म्यूजिक/डांसफेस्ट-कांटेस्ट प्रतियोगिता के महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एकल नृत्य में कुं.अंशिका शितोले ने देवास शहर का नाम गौरवान्वित करते हुए इस आल इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।16 मई से 22 मई 2025 तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आये लगभग 1800 प्रतिभागियों ने कला की विभिन्न विधाओं में भाग लिया। जिसमें कत्थक नृत्य के सीनियर ग्रुप में 70 प्रतिभागी थे। जिनमें से अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कु.अंशिका बचपन से ही नृत्य में रुचि रखती है।अभी इनकी उम्र 20 वर्ष है। अंशिका के माता पिता ने बताया कि अंशिका घुंघरू नृत्य अकादमी( महाविद्यालय) देवास की छात्रा होकर अपने गुरुजी श्री प्रफुल्ल गहलोत जी से नृत्य की तालीम पिछले 9 वर्षो से हासिल कर रही है। अंशिका इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु श्री प्रफुल्ल सिंह गहलोत जी व अपने माता-पिता को देतीं हैं।।

  • लव जिहाद के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज का प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- हिंदू नाम रखकर, कलावा बांधकर जाल में फंसा रहे, विदेशों से हो रही फंडिंग

    लव जिहाद के खिलाफ सर्व हिन्दू समाज का प्रदर्शन, महिलाएं बोलीं- हिंदू नाम रखकर, कलावा बांधकर जाल में फंसा रहे, विदेशों से हो रही फंडिंग

    देवास। देश सहित प्रदेश में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर देवास में सकल हिन्दू समाज ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। भोपाल चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई। मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले नागरिक भोपाल चौराहा पर एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। रैली में लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की गई। ज्ञापन में बताया कि विधर्मियों द्वारा हाल ही में भोपाल के टीआईटी कॉलेज, उज्जैन के ग्राम बिछडोद, इंदौर में टेलीपरफारमेंस कर्मचारी द्वारा किया गया कांड, रीवा के बिछिया थाने में विधर्मी के पुरे परिवार के द्वारा नाबालिग बच्चियों को फंसाने का षड्यंत्र, सागर, दमोह का मामला, मुरैना में कंप्यूटर कोचिंग संचालक द्वारा बालिकाओं के साथ किये गए दुष्कृत्य का मामला, राजगढ़ का मामला एवं अन्य जिलों में उजागर लव जिहाद के सुनियोजित अपराधों में अपनी पहचान छुपाकर हिन्दू समाज की लड़कियों को फंसाकर उनका जीवन नर्क बनाया जा रहा है। देश-प्रदेश के लगभग हर जिले में लव जिहाद के सुनियोजित अपराधों ने प्रदेश के जनमानस को झकझोर कर रख दिया है। इन मामलो में मासूम नाबालिग बालिकाओं, युवतियों यहां तक कि विवाहित महिलाओं को धर्म छिपाकर, छलपूर्वक प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उनका शारीरिक शोषण किया गया, अपितु उनकी अस्मिता व आत्मसम्मान को भी गहरी चोट पहुंचाई गई है।  यह केवल कुछ व्यक्तियों द्वारा किया गया अपराध नहीं है। यह प्रदेश की बेटियों के विरुद्ध एक संगठित षड्यंत्र है। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन अपराधों के तार प्रदेश की सीमाओं के पार अंतर्राज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। यह स्थिति अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है, जिससे सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों पर आघात हो रहा है। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि प्रदेश पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) भले ही तत्परता से कार्य कर रहा हो, किंतु यह स्पष्ट हो गया है कि यह षड्यंत्र राज्य स्तर से ऊपर उठकर राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा प्रायोजित प्रतीत होता है। राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा भी इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का गठन किया है, जिससे प्रकरण की व्यापकता और संवेदनशीलता स्वत: सिद्ध होती है। अत्यंत चिंता एवं क्षोभ के साथ सकल हिन्दू समाज मांग करता है कि इस समूचे षड्यंत्र का समूल उन्मूलन किया जाए। बेटियों की सुरक्षा और न्याय केवल तभी संभव होगा, जब इसकी गहन, निष्पक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ही एकमात्र सक्षम संस्था है, जो इन अंतराज्यीय व संगठित अपराधों की तह तक जाकर अपराधियों के नेटवर्क को उजागर कर सकती है। इसलिए इस मामले को एनआईए को सौंपा जाए। अत्यंत चिंता एवं क्षोभ के साथ सकल हिन्दू समाज मांग करता है कि इस समूचे षड्यंत्र का समूल उन्मूलन किया जाए। बेटियों की सुरक्षा और न्याय केवल तभी संभव होगा, जब इसकी गहन, निष्पक्ष और राष्ट्रीय स्तर पर जांच हो। अपराध में सम्मिलित व्यक्तियों को अपराधी बनाने में पुलिस का ढुलमुल रवैया रहा है। इसलिए सभी मामलों में जिस किसी के द्वारा इसमें सहयोग प्रदान किया गया उन्हें भी अपराधी बनाया जावे। भोपाल, उज्जैन, मोरेना सहित अन्य जिलों में भी पोर्न विडिओ के रूप में दुष्कर्म के साक्ष्य मौजूद होते हुए भी पीड़िता एवं पीडि़ता का परिवार भय एवं बदनामी के डर से एफआईआर करने सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में शासन की ओर से मामला दर्ज कराया जाना चाहिए। मप्र स्वतंत्रता अधिनियम 2021 केवल कागजों में ही रह गया है। 2021 से अभी तक इसके अंतर्गत ना के बराबर अपराध दर्ज किये गए हैं। इसकी उपयोगिता बनी रहे इसके लिए ऐसे सभी मामले जहाँ विधर्मी द्वारा गलत बयानी, धमकी या बल का उपयोग, धोखाधड़ी, अन्चित प्रभाव, जबरदस्ती, प्रलोभन या विवाह के माध्यम से धर्म परिवर्तन के प्रयास किये यहां इसकी उचित धाराओं कि वृद्धि कि जाये। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा कि दुष्कृत्य के मामले में अपराधी को फांसी की सज़ा दी जाएगी। आशा है कि घोषणा को पूर्ण करने के लिए पुलिस को गंभीर रूप से कार्यवाही करने के आदेश दिए जाएंगे, जिससे साक्ष्यों के आभाव में कहीं ये घोषणा केवल घोषणा बनकर ना रह जाये। ज्ञापन के दौरान बडी संख्या में माता-बहने सहित सर्व हिन्दू समाज जन उपस्थित थे।

  • शहर की व्यस्ततम रोड पर महिला पर एसिड हमला करने आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की बेटी पर थी बुरी नजर, डेयरी संचालक भी आरोपी, पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

    शहर की व्यस्ततम रोड पर महिला पर एसिड हमला करने आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की बेटी पर थी बुरी नजर, डेयरी संचालक भी आरोपी, पुलिस की सराहनीय कार्यवाही

    “यह घटना अभी 12 मई की ही है। जब शहर के औद्योगिक क्षेत्र की व्यस्तम मार्ग बालगढ़ विकास नगर पर एक कैफे में काम करने वाली महिला अपना कार्य से वापस घर लौट रही थी । शाम को 7:00 बजे विकास नगर के पास रामचंद्र नगर के फुटपाथ के पास अचानक इस महिला पर एसिड से अटैक होता है और महिला  घबरा जाती है। बदमाश पीछे से अटैक करते हैं। और अंधेरे और खासकर उसे दिन बारिश का लाभ लेकर फरार हो जाते हैं महिला घबरा जाती है क्योंकि अचानक इस तरह का अटैक वह भी 40 वर्षी महिला पर डर हावी हो जाता हे। महिला ने हिम्मत तत्काल अपने रेस्टोरेंट मालिक दीपक को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंचा और उसे एम.जी.एच. अस्पताल पहुंचाया। महिला के शरीर पर जलने के निशान पाए गए। इस पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में अपराध क्रमांक 442/2025 धारा मैं प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। अब सबसे बड़ा विषय है ताकि हमलावर अज्ञात और वह भी वारदात ऐसी जगह करी जो व्यस्तम सड़क है और अगर ऐसी जगह वारदात हो गई तो अपराधियों के हौसले बुलंद होना स्वाभाविक है पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लिया और विशेष निर्देश दिए कि किसी भी तरह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जल्दी से जल्दी आ जाए और 14 सदस्य टीम का गठन भी किया और पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। जब आरोपी को पकड़ा तो उसने बताया कि वह पीड़िता की बेटी पर बुरी नजर रखता था और उसकी सगाई होने से नाराज था और उसी का बदला 40 वर्षी उसकी मां पर केमिकल से हमला कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में 14 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई। “त्रिनेत्रम अभियान” के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना स्थल व आसपास के फुटेज खंगाले गए। व्हाट्सएप ग्राम समूहों में संदिग्धों के फुटेज साझा किए गए, जिससे पहचान में सफलता मिली। मुख्य आरोपी पप्पू पिता गिरधारी लाल चौहान, निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास की पीड़िता की पुत्री पर गलत नजर थी। जब पीड़िता ने बेटी की सगाई अन्य युवक से कर दी, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से महिला पर केमिकल अटैक की योजना बनाईथी आरोपी ने स्वयं वारदात में शामिल न होकर धुराड़कला, जिला सीहोर के लाड़सिंह एवं मानसिंह नामक डेयरी संचालकों से केमिकल मंगवाया और अपने साथी दिनेश मालवीय निवासी बावई को उकसाकर पीड़िता पर हमला करवाया। इस केस में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है: 1. पप्पु पिता गिरधारी लाल चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर, देवास 2. दिनेश पिता बद्रीलाल मालवीय, उम्र 30 वर्ष, निवासी बावई, सोनकच्छ 3. लाड़सिंह पिता देवकरण मालवीय, उम्र 39 वर्ष, निवासी धुराड़कला, थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर 4. मानसिंह पिता भेरूसिंह सेंधव, उम्र 55 वर्ष, निवासी धुराड़कला, थाना सिद्धिकगंज, जिला सीहोर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। सराहनीय भूमिका: इस गंभीर एवं जटिल केस के सफल अनावरण में निम्न अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही: नगर पुलिस अधीक्षक श्री दिशेष अग्रवाल निरीक्षक शशिकांत चौरसिया (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र) उनि सर्जन सिंह मीणा, सउनि ईश्वर मंडलोई प्रआर शैलेन्द्र राणा (749), सुरेश धाकड़ (472), तेजसिंह (145) आरक्षक नरेंद्र (361), अजय (900), लक्ष्मीकांत (19), सै. तेजसिंह मंडलोई (61) प्रआर सुनील देथलिया, नवीन (थाना कोतवाली) साइबर सेल के प्रvआर सचिन एवं शिवप्रताप सिंह का विशेष सहयोग रहा। कुल मिलाकर पुलिस ने बहुत ही जल्द मेहनत कर व्यस्ततम सड़क पर केमिकल से हमला करने वाले आरोपियों को हवालात किया हुआ खिला दी है। इस तरह का और कोई आरोपी दुसाहस न करें इसलिए इन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। क्योंकि अगर यह नहीं पकड़े जाते तो महिलाओं में डर स्वाभाविक है। फिर एक महिला का जीवन भी अंधकार में चल जाता है।

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा भृत्य पद के लिए ऑफलाइन आवेदन  आमंत्रित

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा भृत्य पद के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित

    ————- आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय देवास की अधिकारिक वेबसाइट https://dewas.dcourts.gov.in से कर सकते हैं डाउनलोड ————– देवास, 14 मई 2025/ जिला विधिक सहायता अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास अंतर्गत कार्यालय लीगल एड डिफेंस काउंसेल हेतु नालसा की लीगल एड डिफेंस काउंसेल मॉडिफाईड स्कीम 2022 अनुसार कार्यालय सहायक, रिसेप्शनिस्ट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा भृत्य पद के लिए संविदा आधार पर 1 वर्ष के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। आवेदन पत्र, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवास के नाम से संबोधित करते हुए, कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिनांक 6 जून 2025 को शाम 05 बजे तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा। विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय देवास की अधिकारिक वेबसाइट https://dewas.dcourts.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ढाबे के पीछे से ड्रग तस्कर धराया, पुलिस नाहर दरवाजे की कार्रवाई,एम डी ड्रग्स बरामद

    ढाबे के पीछे से ड्रग तस्कर धराया, पुलिस नाहर दरवाजे की कार्रवाई,एम डी ड्रग्स बरामद

    देवास पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है जिससे ड्रग तस्कर में भय स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। जिला देवास में पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा ‘‘आपरेशन प्रहार’’ की शुरुआत की गई, जिसके तहत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त कुख्यात अपराधियों की जानकारी प्राप्त कर दिनांक 15 नवंबर से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज 12 मई को थाना नाहर दरवाजा पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अमन कुरैशी पिता शाकिर कुरैशी उम्र 22 साल निवासी लोहे का पुल कोट मोहल्ला जिला उज्जैन को इन्दौर भोपाल बायपास गुजरात ढाबे के पीछ कच्चे रास्ते से अवैध मादक पदार्थ लेकर खडा हैै जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा मय फोर्स के तत्काल मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान इन्दौर भोपाल बायपास गुजरात ढाबे के पीछ कच्चे रास्ते पर पहुंचकर मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसके कब्जे से एम.डी.(मेफेड्रोन ड्रग) 14.7 ग्राम एवं एक काले लाल रंग की बजाज पल्सर मोटर सायकल जप्त कि गइ्र्र जिस पर अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 8/22  ।बज का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । ‘‘गिरफ्तार आरोपी’’ अमन कुरैशी पिता शाकिर कुरैशी उम्र 22 साल निवासी लोहे का पुल कोट मोहल्ला जिला उज्जैन। आरोपी का आपराधिक रिकार्ड प्रदेश के थानों में इस प्रकार है 1 थाना महाॅकाल उज्जैन 241/2017 341,323,294, 506,34 भादवि 02 थाना महाॅकाल उज्जैन 212/2024 21,29,8 छक्च्ै ।बज 03 थाना महाॅकाल उज्जैन 459/2024 25 आम्र्स एक्ट 04 नाहर दरवाजा देवास 135/2025 8/22 छक्च्ै ।बज उक्त प्रकरण की कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में प्रभारी थाना प्रभारी थाना नाहर दरवाजा मंजु यादव, उनि राहुल पाटीदार, प्रआर 425 नितेश, प्रआर.781 रवि सिंह, प्रआर 165 यशवंतसिंह, आर. 676 नवदीप, आर 228 राबिन सिंह, सैनिक 1029 मनीष की सराहनीय भूमिका रही हैं। देवास पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्ध ‘‘आपरेशन प्रहार“ आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।

  • कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की ग्रीष्म कालीन अवकाश में कक्षा 01 से 5वीं तक बच्चों के लिए अनूठी पहल

    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की ग्रीष्म कालीन अवकाश में कक्षा 01 से 5वीं तक बच्चों के लिए अनूठी पहल

    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की ग्रीष्म कालीन अवकाश में कक्षा 01 से 5वीं तक बच्चों के लिए अनूठी पहल ————

    10 मिनिट के अंतराल में कम से कम समय में 01 से 25 तक पहाड़ा सुनाने वाले 10 बच्चों को कलेक्टर द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत ———-

    प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी ले सकेंगे भाग ———–

    देवास, 13 मई 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने समर वैकेशन (ग्रीष्म कालीन अवकाश) में कक्षा 01 से लेकर 5वीं तक के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनूठी पहल प्रारंभ की है। जिले के कक्षा 01 से 5वीं तक के बच्चों द्वारा 01 से 25 तक का पहाड़ा सुनाने पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए 10 मिनिट का समय निर्धारित किया गया है। कम से कम समय में 01 से 25 तक पहाड़ा सुनाने वाले टॉप-10 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता की अवधि 15 जून तक होगी। प्रतिभागी बच्चों को 10 मिनिट के अंदर पहाड़ा 01 से 25 तक सुनाते हुए वीडियो बनाकर अपने संबंधित स्कूल प्राचार्य के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करना होगा। इस प्रतियोगिता में शासकीय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। विजेता टॉप-10 प्रतिभागी विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी देवास 99265-00317, डीपीसी-98936-68626 से संपर्क कर सकते हैं।

  • *नारकीय जीवन जीने को मजबूर नागदा सातखोरी के 60 परिवार के लोग**- आशियाना उजडने के तीन दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि नही पहुंचा सुध लेने*

    *नारकीय जीवन जीने को मजबूर नागदा सातखोरी के 60 परिवार के लोग*

    *- आशियाना उजडने के तीन दिन बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि नही पहुंचा सुध लेने*

    *देवास शहरी क्षेत्र में ही लेकिन यहां आकर लगता है की जंगल में आ गए हो हम शहर के करीब और देवास में सबसे आखरी वार्ड नागदा जहां पर बसे हुए हैं यह 60 परिवार जिनको समस्या और चुनौतियां का लगातार सामना करते-करते पूरा एक वर्ष से अधिक हो गया है लेकिन वह आज भी विपरीत परिस्थिति में यहां पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अभी 3 दिन पहले चली तेज हवा आंधी के कारण नागदा सातखोरी में निवास कर रहे घुम्मकड व अन्य जाति के करीब 60 परिवारों का आशियाना उजड गया था। आज तीन दिन हो चुके है, लेकिन कोई जवाबदार प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि सुध लेने नही आया। अ.भा.घुम्मकड जनजाति नाथ समाज जिलाध्यक्ष भगवान सिंह नाथ ने बताया कि हम सभी लोक नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। प्रशासन व जनप्रतिनिधि कोई हमारा साथ नही दे रहा है। बिना पानी, बिजली के खुले में जीवन जीने को मजबूर है। न खाने का ठिकाना है और ना ही सोन का ठिकाना है। नागदा सातखोरी के क्षेत्र मेें वर्षो से निवास कर रहे 60 परिवारो को पट्टा नही मिल रहा है। बेमौसम बारिश के चलते आशियानें उजड चुके है। प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके है। करीब 20 वर्षो से नागदा में रहते थे, प्रशासन ने हमें वहां से हटाकर यहां रहने के लिए जमीन दी थी। अब यहां से भी हमें हटाया जा रहा है और कहीं भी पट्टे नहीं दिए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा पहले हमें यह बसाया गया और अब वापस हटाया जा रहा है। पीडित लोगों ने कहा कि यहां पर बिजली-पानी की समस्या तो पहले से है और अब हमारे आशियाने भी उजड़ गए हैं। कई लोगों को इसमें चोट भी आई हैं। सांसद, विधायक के साथ प्रशासन से भी कई बार गुहार लगा चुके हंै, लेकिन हमारी सुनवाई नही हुई। हमारे साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है। तीन दिन हो चुके है, लेकिन कोई स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी हमारे हालचाल जानने नही आया। जहां हम निवास करते है वहां जहरीले जानवरों का भी डर बना रहता है। कुछ दिन पहले एक बालिका को बिच्छू ने काट लिया था। करीब 50 से 60 हजार रूपए का कर्ज लेकर हमने उसका इलाज कराया। विगत दिनों हवा-आंधी से एक बालक के कान व गाल में चोंट आई। उसके कान के चारे ओर टांके लगे हुए है। पीडित घुमक्कड़ नाथ जाति के लोगों ने मांग की है कि शासन-प्रशासन, स्थानीय जन प्रतिनिधि शीघ्र अतिशीघ्र मौके का निरीक्षण कर हमारी समस्या का निदान करे।

  • अवैध शराब विक्रेता कि आई शामत, ठेकेदार की मौज, महंगी शराब आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से बदला  शराब व्यवसाय का माहौल,

    अवैध शराब विक्रेता कि आई शामत, ठेकेदार की मौज, महंगी शराब आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से बदला शराब व्यवसाय का माहौल,

    देवास जिले में 2025 26 आबकारी विभाग ने धूम मचा दी है वैसे तो आबकारी विभाग और पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करती है लेकिन इस नए सत्र में तो कई नामी अवैध शराब का कारोबार करने वाले जेल की हवा खा रहे हैं तो उनके ठिए अड्डे बंद हो रहे हैं । जिसका असर शराब व्यापार में व्यापारी के लिए लाभदायक रहा तो शराब प्रेमियों के लिए जो इधर-उधर से सस्ते में आसानी से उपलब्ध शराब छक कर पीते थे अब पैमाने में बात चली गई है और महंगी शराब लाइसेंसी दुकान से बिक रही है। देवास में कई स्थान थे जहां यह आसानी से कम रेट पर मिल जाती थी कुछ राजनीतिक संरक्षण कुछ आर्थिक और कुछ अपने दम पर चला रहे थे अब धीरे-धीरे दम तोड़ रहे हैं। आबकारी विभाग में लगातार कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर प्रेम यादव, डी पी सिंह, निधि शर्मा और राजकुमारी मंडलोई कई बार स्वतंत्र रूप अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई कर रहे हैं तो कहीं पर पूरी टीम के साथ कार्रवाई हो रही है। चलो अच्छा है देवास में बड़े लंबे समय बाद निष्पक्ष रूप से कार्रवाई हो रही है। देवास में राजनीतिक में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया । जिसका असर भी देखा जा रहा है आज ऐसे ही कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित के*मार्गदर्शन में आबकारी देवास* द्वारा मुख़बिर सूचना के आधार पर आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव* द्वारा देवास इंदौर बाईपास पर जेल चौराहे के पास एक ऑटो क्रमांक एम पी 41 जेड एफ 6125 को रोककर तलाशी लेने पर ऑटो से 200 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 96 केन विदेशी मदिरा बियर कुल 84 बल्क लीटर देशी/विदेशी मदिरा बरामद हुई जो चालक द्वारा अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किए जाने से उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत एक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है,तथा चालक को गिरफ्तार किया गया,जप्त मदिरा एवं वाहन की कीमत लगभग 227000 रुपये है । आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रायकवार,आबकारी आरक्षक अरविंद जिनवाल,सैनिक किशोर सिसोदिया अनिल चोहान,अनिल अकोड़िया सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आरोपी विशाल पिता राकेश परमार निवासी राधागंज देवास है। इस तरह जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि के नशे के खिलाफ अभियान के बाद देवास में आपकारी विभाग और पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है क्या यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी।