Blog

  • *स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देवास नगर निगम को 3 लाख तक की आबादी वाले 130 शहरों में मिला देश मे प्रथम स्थान,       नियत 8 मापदण्डों पर उत्कृष्ट कार्य किया, निगम कर्मी का बड़ा हौसला

    *स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देवास नगर निगम को 3 लाख तक की आबादी वाले 130 शहरों में मिला देश मे प्रथम स्थान, नियत 8 मापदण्डों पर उत्कृष्ट कार्य किया, निगम कर्मी का बड़ा हौसला

    देवास। लो फिर हमारे देवास के नंबर मार दिया । 9 सितम्बर 2025 देवास नगर निगम ने एक बार फिर स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। हाल ही में घोषित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2025 के नतीजों में देवास को 3 लाख तक की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। भूपेन्द्र यादव केन्द्रीय मंत्री पर्यावरण, वन ओर जलवायु परिवर्तन से स्वच्छ वायु सर्वेक्षण का पुरस्कार सभापति रवि जैन के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा, निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल के साथ सौरभ त्रिपाठी नोडल अधिकारी NCAP एवं राजेश कौशल उपयंत्री के साथ दिल्ली मे प्राप्त किया। आयुक्त श्री कसेरा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में कुल 130 शहरों ने भाग लिया था, जिसमें वायु गुणवत्ता, जन-जागरूकता, नवाचार और प्रशासनिक प्रयासों जैसे विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया। देवास ने इन सभी मानकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह गौरव हासिल किया। देवास नगर निगम द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों में, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए हरित क्षेत्र बढ़ाना, इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देना,औद्योगिक इकाइयों की निगरानी, जनता को जागरूक करने के लिए नियमित अभियान, स्मार्ट प्रदूषण मॉनिटरिंग सिस्टम की स्थापना शामिल हैं। सभापति व आयुक्त ने संयुक्त रूप से कहा कि “यह उपलब्धि केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि देवास की जनता की है, जिन्होंने स्वच्छ वायु के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया। हम इसी तरह पर्यावरण के संरक्षण में अग्रणी बने रहने का प्रयास जारी रखेंगे” यह सम्मान देवास को न केवल स्वच्छता के क्षेत्र में बल्कि एक हरित और सतत विकासशील शहर के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर निगम द्वारा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 मे नियत 8 मापदण्डों पर कार्य कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसमे • वर्ष 2022-23 में PM 10 का स्तर 105, 2023-24 में 99 एवं 2024-25 में घटकर 89 हुआ | पिछले साल के मुकाबले 12% की कमी आई | • कचरा फेंकने एवं जलाने पर पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया। निगम द्वारा चालानी कार्यवाही भी की गई। • कच्ची सड़कों को पक्का किया एवं सड़क के दोनों तरफ पेवर ब्लॉक लगाए गए ताकि सड़के धुल मुक्त रहे जिससे PM 10 एवं PM 2.5 का स्तर कम हो। • 2 स्वैपिंग मशीन से 60 किलोमीटर प्रतिदिन रोड की सफाई कर 10 से 12 टन धुल को सड़क से उठाई जा रही है | • एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 9200 की संख्या ने पौधारोपण किया गया। • दो सिटी फॉरेस्ट मियावाकी पद्धति पर शहर में विकसित किए जा रहे है। • औद्योगिक क्षेत्र में 11.25 हेक्टेयर क्षेत्र में 4 ग्रीन पार्क विकसित किए जा रहे है। • मलबे से संग्रहण एवं परिवहन के लिए 5 टन की क्षमता के 3 वाहन लगाए गए। • मलबे के भंडारण के लिए प्रोसेसिंग प्लांट पर व्यस्था की गई जिसमें 5 अलग-अलग केटेगरी में मलबे को रखा जा रहा है। • निर्माण स्थल को ढकने के निर्देश दिए गए। • 6 PUC सेंटर को NIC से लिंक किया गया। • शहर में चल रहे वाहनों के फिटनेस की जांच कर PUC कार्ड बनाए गए। • इंडस्ट्रियल प्रदूषण को कम करने के लिए 29 इंडस्ट्रीज के कोल बॉयलर को सीएनजी बॉयलर में बदला गया | • 11 चौराहों पर फव्वारे लगा कर सड़क से उड़ने वाली धुल को नियंत्रित किया गया | • 128000 टन पुराने कचरे का बायो रेमेडियशन कर ख़त्म किया गया | • 32 CNG आधारित कचरा वाहन का उपयोग कर वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बदावा देने का प्रयास किया जा रहा है | • शहर के सभी 45 वार्डो से 114 टन कचरे का संग्रहण प्रतिदिन कर इसका प्रबंधन किया गया। • गीले कचरे के प्रबंधन के लिए 80 टन क्षमता का ड्रम कोम्पोस्टर प्लांट एवं सूखे कचरे के पुनः चक्रण हेतु 65 टन की क्षमता का MRF प्लांट संचालित किया जा रहा है | • STP से उपचारित जल का पुनः उपयोग फव्वारों में, रोड धुलाई में, डिवाइडर धुलाई में, शौचालय की धुलाई में, निर्माण कार्य में किया जा रहा है | इस अवसर पर महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि शहर के वातावरण एवं वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों से उड़ने वाली धूल को कम करना आवश्यक है, जिस हेतु हमे 2 स्वैपिंग मशीन क्रय की जिससे प्रतिदिन मुख्य मार्गो की सफाई की जा रही है। महापौर ने कहा कि स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 पुरस्कार प्राप्त करने जाना तय था परन्तु अचानक पारीवारीक सदस्य की अस्वस्थता के कारण जाना निरस्त करना पडा। सभापति रवि जैन ने अपने संदेश मे कहा बढ़ती आबादी और ईंधन युक्त वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुआं से शहर की वायु गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है, इसे कम करने के प्रयास के लिए हमें 32 CNG आधारित कचरा वाहन चाहिए, और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास किए। आयुक्त रजनीश कसेरा ने अपने संदेश मे कहा पेड़ पौधे हमारे वातावरण को शुद्ध बनाए रखने में एक अहम भूमिका निभाते है, और इनसे वायु प्रदूषण को भी रोका जाता है इसी उद्देश्य से शहर में पौधा रोपण अभियान एवं औद्योगिक क्षेत्र में ग्रीन पार्क डेवलप किए। जिससे शहर की वायु गुणवत्ता तो सुधरेगी ही साथ ही शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी, नेशनल क्लिन एयर प्रोग्राम एवं अमृत 2.0 के अंतर्गत शहर में लगातार पौधारोपण का कार्य किया जाएगा | NCAP नोडल अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को रोकना हमारे लिए बहुत बड़ी चुनौती थी, सभी उद्योगिक संचालकों के साथ बैठक कर उद्योगों को ग्रीन फ्यूल में परिवर्तित करने एवं शेष बची उद्योगों को ग्रीन फ्यूल में परिवर्तन के लिए जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे है । इन सभी प्रदूषण को कम करने से हमें नंबर 1 का ताज मिला।

  • देवास सड़क हादसा : एक छात्र की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया मानवता का परिचय दोनों को पहुंचाया अस्पताल

    देवास सड़क हादसा : एक छात्र की मौके पर मौत, भाई गंभीर घायल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिया मानवता का परिचय दोनों को पहुंचाया अस्पताल

    देवास। ए बी रोड पर दुर्गापुरा के पास में हुए सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। जानकारी के अनुसार सरस्वती स्कूल में पढ़ने वाले दो भाई बाइक से स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क पर घायलों को देख इस मार्ग से निकल रही जिला पंचायत अध्यक्ष लीला देवी अटारिया ने अपना वाहन रुकवा कर अपने बेटे के हाथ गाड़ी में बिठाकर इनको जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जबकि इस मार्ग से कई लोग उसे समय निकाल रहे थे लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की और जिला पंचायत अध्यक्ष ने मानवता का परिचय दिया। इस सड़क हादसे में कुणाल प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई  पंकज प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • देवास मक्सी रोड पर बड़ा हादसा, आईसर पलटने से दो की मौत, कई घायल

    देवास मक्सी रोड पर बड़ा हादसा, आईसर पलटने से दो की मौत, कई घायल

    देवास। मक्सी रोड स्थित भैरवा खेड़ी के पास मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आईसर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आईसर में बैठे एक मजदूर और बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आईसर में मजदूर बैठे थे जिन्हें मालिक और ठेकेदार कामरान चिड़ावद मकान की छत भरने के लिए ले जा रहे थे। अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में आईसर पलट गई। हादसे में आईसर में बैठे मजदूर दिनेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 4-5 मजदूर घायल हो गए। उधर बाइक पर सवार बुजुर्ग शफी पटेल व शोहराब पटेल ग्राम पोलाल से विजयागंज मंडी किसी तिसरे के कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसे में शफी पटेल गंभीर रूप से घायल हुए और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि शोहराब पटेल का इलाज जारी है। मौके पर टोंक थाना प्रभारी आलोक सोनी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • देवास जिले में अभी तक 31 इंच से ज्यादा बारिश, पिछले वर्ष से 5 इंच कम

    देवास जिले में अभी तक 31 इंच से ज्यादा बारिश, पिछले वर्ष से 5 इंच कम

    देवास जिले में राहत की बात है कि अंतिम समय में गणेश उत्सव अच्छी बारिश से अब देवास का कोटा लगभग पूरा होने जा रहा है। अब तक देवास पूरे जिले में 31.65 इंच बारिश हुई है। जबकि पिछले वर्ष इस समय तक 37.16 इंच बारिश हुई थी । इस तरह पिछले वर्ष से 5 इंच कम बारिश पूरे जिले में हुई है अभी बारिश का क्रम जारी है इंद्र देवता निश्चित झमाझम बारिश होगी। पूरे विस्तार से जानकारी चार्ट में देखिए।

  • ऑपरेशन FAST” के तहत सायबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , देवास पुलिस ने किया फर्जी सिम व बैंक खातों का जाल उजागर, ठगी के लिए करते थे इंस्टाग्राम और फर्जी खातों का उपयोग,6 आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन FAST” के तहत सायबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , देवास पुलिस ने किया फर्जी सिम व बैंक खातों का जाल उजागर, ठगी के लिए करते थे इंस्टाग्राम और फर्जी खातों का उपयोग,6 आरोपी गिरफ्तार

    देवास पुलिस ने किया फर्जी सिम व बैंक खातों का जाल उजागर ।
    ठगी के लिए इंस्टाग्राम पेज और फर्जी खातों का उपयोग,6 आरोपी गिरफ्तार

    देवास पुलिस ने किया फर्जी सिम व बैंक खातों का जाल उजागर ।
    ठगी के लिए इंस्टाग्राम पेज और फर्जी खातों का उपयोग,6 आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन FAST” के तहत सायबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही* देवास पुलिस ने किया फर्जी सिम व बैंक खातों का जाल उजागर । ठगी के लिए इंस्टाग्राम पेज और फर्जी खातों का उपयोग,6 आरोपी गिरफ्तार https://www.instagram.com/reel/DOWBaCyiFbt/?igsh=N2VocWY1czllcmV0

  • तेज बारिश के चलते युवक नदी में बहा, नदी में बहे युवक का शव 14 घंटे बाद मिला

    तेज बारिश के चलते युवक नदी में बहा, नदी में बहे युवक का शव 14 घंटे बाद मिला

    देवास जिले में लगातार बारिश के कारण सारी नदियां उफान पर है। ऐसे ही खातेगांव के  बाग़दी नदी मे एक युवक बह गया । करीब 14 घंटे युवक की तलाश करने के बाद आखिर में उसका शव नदी में मिला युवक का नाम कैलाश उर्फ गोलू पिता गब्जी उईके उम्र 29 साल ग्राम रानीबाग थाना खातेगांव जिला देवास है। आमजन ध्यान रखें वे इस समय नदी नाले और घाट पर न जाए घर से निकले तो पूरी सावधानी के साथ अपना और परिवार का ध्यान रखें। खासकर बाहर की यात्रा न करें कुछ खास आवश्यकता हो तो ही बाहर निकले सजग रहे सुरक्षित रहे।  

  • देश की 565 रियासतों का एकीकरण करके खंड खंड भारत को अखंड बनने वाले लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की शहर में एक भी प्रतिमा नहीं , क्षत्रिय पाटीदार समाज व अनेक समाज के प्रबुद्ध जन ने दिया ज्ञापन

    देश की 565 रियासतों का एकीकरण करके खंड खंड भारत को अखंड बनने वाले लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की शहर में एक भी प्रतिमा नहीं , क्षत्रिय पाटीदार समाज व अनेक समाज के प्रबुद्ध जन ने दिया ज्ञापन

    देवास। देश की आजादी एवं भारत के एकीकरण के महान शिल्पी, राष्ट्र के महानायक सरदार बल्लभ भाई पटेल जिनकी राष्ट्र भक्ति, सिद्धांत एवं नेतृत्व क्षमता आज भी पूरे देश को प्रेरणा देती है एवं भावी राष्ट्र भक्तों को जागृत करती है। ऐसे राष्ट्र के महानायक की प्रतिमा का स्थापित होना देवास शहर के लिए गौरव की बात होगी। देवास के मध्य स्थित मल्हार स्मृति मंदिर उद्यान में सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा को स्थापित करने हेतु कुर्मी क्षत्रिय पाटीदार समाज एवं अनेक समाज के प्रबुद्धजनों ने जिला प्रशासन, शासन के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया। समाज के वरिष्ठ राजेश पटेल ने बताया कि देवास में भारत रत्न, राष्ट्र के महानायक सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को देवास में स्थापित करने हेतु समाज द्वारा विगत माह में मप्र शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित किया था। जिसके प्रतिफल स्वरूप माननीय मुख्यमंत्री ने इस माँग को ईमेल द्वारा आवश्यक कार्यावाही हेतु जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम आयुक्त को प्रेषित की है । समाजजनों ने जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त ईमेल की प्रति भी सौंपी और प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। विधायक गायत्री राजे पवार के निवास पर महाराज विक्रम सिंह पवार को ज्ञापन सौंपा, उन्होंने भी शीघ्र सकारात्मक परिणाम आने का आश्वासन दिया। तत्पश्चात महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया। समाजजनों ने नगर निगम सभापति रवि जैन को ज्ञापन दिया श्री जैन ने भरोसा दिलाया कि इस कार्य को मैं पूर्ण जिम्मेदारी से पूरा करूंगा। साथ ही अपेक्षा से भी बेहतर कार्य करने की बात कही। इस दौरान समाजजनों ने कहा कि सरदार पटेल सिर्फ किसी एक समाज के नही, अपितु पूरे देश के थे उन्होंने देश की क़रीब 565 रियासतों का एकीकरण करके खंड खंड भारत को अखंड भारत बनाया ,उनकी प्रतिमा लगने से नई पीढी एवं शहरवासियों को देश प्रेम के प्रति जागरूकता का संदेश मिलेगा। समाजजनों ने मांग की है कि वह लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की आदम क़द प्रतिमा को मल्हार स्मृति उद्यान में भव्य रूप से स्थापित किया जाए। ज्ञापन में समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी कैलाश कुमार गौर, बब्लू पाटीदार, राजेश पटेल, सौरभ सचान, डॉ. नवीन नाहर, बृजराज सिंह, अंकित पाटीदार, शैलेन्द्र सिंह टिकरिया गोपाल पाटीदार, सुनिल पाटीदार, नीतिराज पाटीदार, महेश पाटीदार, हीरालाल मुकाती, रामचन्द पाटीदार, कमलेश पाटीदार, शिवप्रसाद पाटीदार, सन्तोष गौर आदि कई समाजजन बडी संख्या में उपस्थित थे। समाज द्वारा प्रतिमा स्थापना अभियान के प्रथम चरण की सफलता के बाद शीघ्र ही एक विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। आखिर क्या कारण रहा कि इतने बड़े महापुरुष की देवास में एक भी प्रतिमा नहीं। आज इतने बड़े महापुरुष के लिए समाज को ज्ञापन देना पड़ रहा है। जबकि वह समाज के लिए नहीं पूरा राष्ट्र के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर चुके हैं। लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा देवास की किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नहीं होना क्या संदेश देता है। उनकी प्रतिमा लगाने के लिए भी यदि ज्ञापन देना पड़ रहा है । जिला प्रशासन को शीघ्र ही आदमकद प्रतिमा लगाना चाहिए।

  • अब 100 नहीं डायल 112. करने पर मिलेगी मदद, देवास जिले को बड़ी सौगात पुलिसिंग के लिए मिले  अत्यधिक संसाधन सुविधा के साथ 28 वाहन

    अब 100 नहीं डायल 112. करने पर मिलेगी मदद, देवास जिले को बड़ी सौगात पुलिसिंग के लिए मिले  अत्यधिक संसाधन सुविधा के साथ 28 वाहन

    अब 100 नहीं डायल 112. करने पर मिलेगी मदद, देवास जिले को बड़ी सौगात पुलिसिंग के लिए मिले अत्यधिक संसाधन सुविधा के साथ 28 वाहन https://www.instagram.com/reel/DOLPISBDWJz/?igsh=cW90NzJ6MWFhcnRl

  • देवास में नवागत जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धमाकेदार एंट्री प्रभावी  आंदोलन, 

    देवास में नवागत जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धमाकेदार एंट्री प्रभावी  आंदोलन, 

    नवागत जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस प्रभावी वोट चोर अधिकार यात्रा https://www.instagram.com/reel/DOJFnP-CAj9/?igsh=bXNpYTk1Mmx2bXR2