Blog

  • सोलंकी की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

    सोलंकी की सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई

    देवास। शासकीय पी.एम. श्री हाई स्कूल इटावा के राजेंद्र सिंह सोलंकी प्रधानाध्यापक की 41 वर्ष की सेवा के पश्चात 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति पर संस्था द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास के प्राचार्य अशोक साहू, मुख्य अतिथि डॉ विष्णु वर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ, विशेष अतिथि राजेंद्र ठाकुर पार्षद, शिवराज सिंह गोहिल, अजय सोलंकी पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवास, किशोर वर्मा बीआरसी देवास, अनिल सोलंकी प्राचार्य उ मा.वि.सिंगावदा थे। संस्था प्रमुख प्राचार्य प्रतिभा गुप्ता ने स्वागत भाषण एवं अतिथि का स्वागत किया,एवं सेवानिवृत हो रहे श्री सोलंकी का शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर रमेशचंद्र कौशल, अरुणा मिश्रा, सविता यादव, विनय गोखे, प्रदीप राणा, ऐश्वर्य मिश्रा, मोहनदास बैरागी, विश्रामसिंह कराडा, ऋतु तिवारी, रिशा मंडलोई, ऋतु अग्रवाल ,ताहिरा शेख, गजेन्द्र परमार,मोहन सिंह पंवार, राजकुमारी अनिल,जनशिक्षक आतिश कनसिया, नरेंद्र नरवरिया,सीमा,रामेश्वर मंडलोई,दीपक राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के राजेश वर्मा, धर्मेंद्र जोशी ने किया एवं आभार संस्था के अनीस शेख ने माना।

  • देवास की बेटी स्टार शटलर भूमिका वर्मा वेस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में करेगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    देवास की बेटी स्टार शटलर भूमिका वर्मा वेस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता गोवा में करेगी मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व

    मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा 78वीं सीनियर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन क्लब में दिनांक 11 अगस्त से 17 अगस्त 2025 को किया गया। जिसमें पूरे मध्य प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में देवास की बेटी भूमिका वर्मा जो की उज्जैन शहर में कोच प्रभात सिरसट एवं दिलीप महाजन सर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है ने महिला एकल मैच में अपना सर्वोच्च प्रदर्शन करते हुए इस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया जो की देवास के लिए यह गर्व की बात है की भूमिका वर्मा देवास की प्रथम महिला बन गई है जो मध्य प्रदेश की ऑफिशियल सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है । इस चैंपियनशिप में भूमिका ने सिल्वर मेडल हासिल किया और वेस्ट जोन प्रतियोगिता जो कि गोवा में 3 सितंबर से 6 सितंबर 2025 तक आयोजित होना है उसके लिए क्वालीफाई किया है जिसमें महाराष्ट्र गुजरात मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और गोवा राज्यों के टॉप 02 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । भूमिका वर्मा की इस उपलब्धि पर देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में दिलीप महाजन सर व खेल प्रेमियों व शुभचिंततकों द्वारा भूमिका वर्मा व उसके पिता जीतू वर्मा का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया व आगामी प्रतियोगिता के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।

  • भाजपा जिला नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा, कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे कहीं खुशी कहीं गम

    भाजपा जिला नवनियुक्त पदाधिकारी की घोषणा, कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे कहीं खुशी कहीं गम

    भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से, भाजपा देवास जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव द्वारा की गई। जिसमें कहीं पुराने चेहरे लिए गए तो इस बार नए चेहरे को भी स्थान मिला है। भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह ने घोषणा करते हुए समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। और कहां और कहां की मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा, समर्पण एवं संगठनात्मक मूल्यों के साथ करेंगे तथा भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। बहुत लंबे समय से पेंडिंग जिला कार्यकारिणी सूची सभी को बेसब्री से इंतजार था और जब पदाधिकारी की घोषणा हुई तो कहीं के चेहरे लटक गए और कहीं पर किसी का माहौल है इस तरह कहीं खुशी कहीं गम का माहौल भाजपा संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारी को लेकर देखा जा रहा है। इसमें कहीं विधायक के चहेते भी स्थान नहीं पा सके हैं।

  • देवास के आई टी आईग्राउंड पर नहीं लगेगा मीना बाजार, स्थान बदला मीना बाजार  अब पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित होगा— महापौर

    देवास के आई टी आईग्राउंड पर नहीं लगेगा मीना बाजार, स्थान बदला मीना बाजार  अब पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित होगा— महापौर

    और आखिर देवास के मीना बाजार के लिए नगर निगम को जगह हम मिल ही गई ।नगर निगम द्वारा 89 वीं दशहरा कृषिकाल एवं औद्यौगिक प्रर्दशनी (मीना बाजार) का अयोजन किया जा रहा है। विगत कुछ वर्षो से आय.टी.आय. मैदान पर प्रदर्शनी आयोजित हो रही थी। यहां पर शासकीय योजना के तहत निर्माण कार्य होने से इस वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन पुलिस लाईन मैदान पर शारदीय नवरात्री के प्रारंभ से किया जावेगा। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने इस संबंध मे बताया कि इस वर्ष पुलिस लाईन पर दशहरा कृषिकाला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) लगाये जाने की अनुमति पुलिस प्रशासन से ली गई है। नगर निगम नवीन स्थल पर व्यवस्थित रूपे से 15 दिवसीय प्रदर्शनी का अयोजन करेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर संबंधित निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। इस तरह देवास का मीना बाजार जिसका की देवास के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई इंतजार रहता है। मीना बाजार में झूले से लेकर छोटी से बड़ी आवश्यक वस्तुओं और कुछ खास जो आमतौर पर नहीं मिलती वह उपलब्ध हो जाती है। और खासकर स्वस्थ मनोरंजन उसे समय जब नवरात्रि पर्व चल रहा हो और मां चामुंडा की टेकरी पर दर्शन करने के बाद मीना बाजार स्वस्थ मनोरंजन का साधन था। राजा महाराजा के समय से ही यह शिवाजी पार्क में लगता था और उसके बाद यहां पर रोपवे और आबादी बढ़ने के साथ जगह कम पड़ने पर इसे इंदौर रोड पर आईटीआई ग्राउंड पर ले जाया गया। अब पुलिस लाइन में यह लगेगी जहां पर अच्छी जगह होने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी है क्योंकि लाइन ही पुलिस की है।

  • ईमानदारी की मिसाल: कचरा संग्रहण वाहन के ड्राइवर ने लौटाया 1 लाख का मंगलसूत्र, पार्षद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

    ईमानदारी की मिसाल: कचरा संग्रहण वाहन के ड्राइवर ने लौटाया 1 लाख का मंगलसूत्र, पार्षद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

    देवास। वार्ड क्रमांक 22 में पार्षद प्रतिनिधि रुपेश वर्मा ने कचरा संग्रहण गाड़ी के ड्राइवर का सम्मान कर उसे ₹1100 का नगद पुरस्कार दिया। ड्राइवर ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए वार्ड की एक महिला का करीब 1 लाख रुपए मूल्य का मंगलसूत्र ढूंढकर वापस लौटाया। जानकारी के अनुसार महिला का कीमती मंगलसूत्र गलती से कचरे के साथ कचरा गाड़ी में चला गया था। ड्राइवर विशाल ने सतर्कता दिखाते हुए मंगलसूत्र को खोज निकाला और महिला को सौंप दिया। इस ईमानदारी को देखते हुए आज पार्षद प्रतिनिधि रुपेश वर्मा ने वार्ड में उसका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और सम्मान स्वरूप ₹1100 का नगद पुरस्कार प्रदान किया। पार्षद प्रतिनिधि वर्मा ने कहा, “जिस प्रकार देश के जवान हमारी सुरक्षा करते हैं, उसी तरह नगर निगम के कर्मचारी भी हमारी सेवा और सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। इस कर्मचारी ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है, इसलिए इसका सम्मान किया गया।”

  • वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जन्मोत्सव के  पर हिन्दू एकता संकल्प सभा एवं भव्य ऐतिहासिक शौर्य यात्रा  

    वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जन्मोत्सव के  पर हिन्दू एकता संकल्प सभा एवं भव्य ऐतिहासिक शौर्य यात्रा  

    वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जन्मोत्सव के पर हिन्दू एकता संकल्प सभा एवं शौर्य यात्रा देखिए खास झलकियां https://www.instagram.com/reel/DNxFlI9ZJQw/?igsh=Y3k4YXJzejNzZGJ0

  • 21 प्रतिमाएं से अब तक 21000 से अधिक प्रतिमाओं का निर्माण  कर चुके आदित्य का इको फ्रेंडली गणेश जी  का  यह अनूठा अभियान

    21 प्रतिमाएं से अब तक 21000 से अधिक प्रतिमाओं का निर्माण  कर चुके आदित्य का इको फ्रेंडली गणेश जी  का  यह अनूठा अभियान

    21 प्रतिमाएं से अब तक 21000 से अधिक प्रतिमाओं का निर्माण कर चुके आदित्य का इको फ्रेंडली गणेश जी का यह अनूठा अभियान…. https://www.instagram.com/reel/DNpsGLkN2PI/?igsh=MWdmOGR5Z3psdGcxeA==

  • ग्राम नारिया खेड़ा में पुलिया पार करते वक्त एक व्यक्ति अपनी बाइक समेत नाले में बह गया रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

    ग्राम नारिया खेड़ा में पुलिया पार करते वक्त एक व्यक्ति अपनी बाइक समेत नाले में बह गया रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी

    ग्राम नारिया खेड़ा में पुलिया पार करते वक्त एक व्यक्ति अपनी बाइक समेत नाले में बह गया रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी https://www.instagram.com/reel/DNnOQtmPt4T/?igsh=cWNicXI4c214cjRi

  • सज्जन गुट को 2 वर्ष में तीसरा करारा झटका, पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति सम्मान, महापौर सभापति के बीच फिर… विपक्ष का पर्याय मनीष…. प्रयास के सामने मनोज की बड़ी लकीर…. बंटू गुर्जर का इस्तीफा….. तहसीलदार हड़ताल समाप्त… बिहारी सिंह लूप लाइन में…. श्वान  प्रेमियों थोड़ी मानव जाति पर भी दया कर लो…..

    सज्जन गुट को 2 वर्ष में तीसरा करारा झटका, पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति सम्मान, महापौर सभापति के बीच फिर… विपक्ष का पर्याय मनीष…. प्रयास के सामने मनोज की बड़ी लकीर…. बंटू गुर्जर का इस्तीफा….. तहसीलदार हड़ताल समाप्त… बिहारी सिंह लूप लाइन में…. श्वान प्रेमियों थोड़ी मानव जाति पर भी दया कर लो…..

    भगत…. बाबा प्रणाम।

    बाबा….. बेटा प्रणाम।

    भगत…. भैया को 2 साल में तीसरा बड़ा झटका लगा है। बाबा…. इसकी तो उम्मीद भी नहीं थी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को ki जिस जिले में तीन दशक से ज्यादा समय से उनकी एक तरफ चाहे सत्ता हो या विपक्ष चली हो वहां पर इस बार पूरा मैदान ही साफ हो गया। अपने ही खास रहे दूसरे के खेमे से पद ले आये । पिछले 2 वर्ष में या तीसरा झटका तो सहन भी नहीं हो सकता। पहला झटका तो देवास सोनकच्छ विधानसभा मैं इंदौर से आकर राजेश सोनकर ने हरा दिया वह भी साधारण मतों से नहीं दूसरा जिला पंचायत अध्यक्ष बड़ी मेहनत के बाद बनाया था विपक्ष में भी इनके पास जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला शहर कांग्रेस का पद था। परंतु अचानक जिला पंचायत अध्यक्ष ने विद्रोह कर दिया और इनका साथ छोड़ना तक मामला नहीं रहा पूरी पार्टी ही छोड़ दी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जिसका चुनाव पर भी असर पड़ा । और अब 2 साल बाद विपक्ष में भी थोड़ा बहुत जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के माध्यम से पूरे जिले में सज्जन वर्मा का तोड़ ही नहीं बन पा रहा था। भारतीय जनता पार्टी में दो-तीन गुट चल रहे है परंतु कांग्रेस में एक मात्र सज्जन वर्मा गुट ही रह गया था । अचानक यह क्या हो गया।

    भगत…. जिला अध्यक्ष बनने से ज्यादा राजानी के हटने से विरोधी में खुशी का माहौल है।         बाबा… वैसे तो कांग्रेस के पास पूरे जिले में एक भी विधायक नहीं है। और सांसद भी तीनों भारतीय जनता पार्टी के हैं। फिर जिला पंचायत और महापौर तक भारतीय जनता पार्टी के पास है। ऐसे में कांग्रेस में विपक्ष की भूमिका की जिम्मेदारी मनोज राजानी पर थी राजानी ने विपक्ष की भूमिका में कहीं दमदार आंदोलन किया तो जनता दरबार भी कांग्रेस कार्यालय पर लगाया और जनसुनवाई जैसी शुरुआत भी थी लेकिन अंतिम समय में अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से भारी विरोध और लगातार अध्यक्ष बने रहने का भी तो विरोध था ही फिर भी यह माना जा रहा था कि वह अपनी मनपसंद का ही अध्यक्ष ग्रामीण शहर दोनों बनाएंगे लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि विधानसभा तक का टिकट देने वाले को जिले में भारी निराशा का सामना करना पड़ा।

    भगत….. प्रदीप चौधरी और काका गुट की चल निकली। बाबा…. प्रदीप चौधरी की ब्रिज विरोधी प्रेस वार्ता को तो कांग्रेस से अलग बता दिया था उसके बाद से प्रदीप और ज्यादा एक्टिव हो गए और फिर काका या नहीं रितेश त्रिपाठी तो विरोधी है ही अब एक नया गुट बन गया है। जिसमें संगठन के वह कार्यकर्ता है जो केवल संगठन के लिए ही कार्य करते हैं चाहे टिकट किसी को मिले वह ईमानदारी से कार्य पर लग जाते हैं उन कार्य कर्ता में ज्यादा उत्साह है। चलो कांग्रेस में वर्षों बाद दूसरी और तीसरी पंक्ति के नेताओं का अवसर तो मिला।

    भगत…. पुलिस अधीक्षक को राष्ट्रपति सम्मान मिला।

    बाबा…. नक्सलियों से सीधे भिड़ गए थे और निपटा दिया । नक्सलियों को तो आसानी से निपटा दिया। अब पुलिस कप्तान के रूप में जिले की जिम्मेदारी मिली तो उससे भी निपटना है। अभी तक तो अच्छा कार्य चल रहा है बहुत मेहनत की देवास में अपराध रोकने और अपने ही अधीनस्थ को प्रोत्साहित कर कुछ सुधार की और आ भी रहा है। अपराध करने वाले अपराधी बहुत जल्द हालात की हवा खा रहे हैं तो साइबर क्राइम में भी और ठगी के कई ऐसे मामले सुलझा दिए जिनके लिए आमजन ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाते थक जाता। चलो पुलिस की छवि आम जनता के बीच अच्छी तो बन रही है। जब कप्तान अपनी पूरी टीम को विश्वास में लेकर और प्रोत्साहित कर कुछ करने का प्रयास करें तो सफल होंगे ही।देवास में बहुत कम अधिकारी आए जिन्होंने शहर के लिए और जनता के लिए कुछ सोचा और कुछ किया । देवास का मान बढ़ाया है राष्ट्रपति पुरस्कार हमारे अपने शहर के पुलिस अधीक्षक को मिला है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को बधाई।

    भगत…. अब जिले में आंदोलन की खबरें ही खबरें मिलेगी। बाबा…. समझ गया कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी के नाम पर तो वैसे भी रिकॉर्ड है विरोध का। दो-चार महीने हो जाए और अगर कोई आंदोलन नहीं हो तो समझ लो मनीष चौधरी देवास में नहीं है दिल्ली या हरियाणा या अन्य कही संगठन की राजनीति में व्यस्त है। अब तो संगठन ने स्थाई पोस्टिंग जिले में कर दी है तो जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तैयार देना चाहिए आने वाले समय में देवास में जन समस्या राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन होंगे ही और शुरुआत भी मनीष ने आते ही कर दी है।

    भगत…. युवाओं की अच्छी टीम है मनीष के पास।

    बाबा… सबसे ज्यादा फायदा छात्र राजनीति में मिला । जहां शुरुआत ही आमरण अनशन से की थी उसके बाद तो युवा की कोई भी समस्या हो मनीष कुद जाते मैदान में। अब तो पूरा जिला मिल गया है फिर प्रदेश में भी उनकी शैली के ही जीतू पटवारी प्रदेश अध्यक्ष हैअब देखना है मनीष अपनी शैली में कार्य करते हैं या लड़ाई केवल पद तक थी।

    भगत….. खातेगांव विधानसभा चिड़िया की आंख की तरह दिख रही है।

    बाबा…. पहले मनीष देवास महापौर और विधानसभा के दावेदारी के लिए प्रयासरत थे लेकिन यहां पर देख लिया कि बड़े वाले से बड़े वाले हैं । इसलिए सुरक्षित खातेगांव विधानसभा है फिर जिला अध्यक्ष को तो टिकट मिला ही है। और फिर संगठन मुखिया राहुल गांधी परिक्रमा का लाभ भी आगे भी मिलता रहेगा।

    भगत….. प्रयास के लिए भी बहुत से प्रयास पर्दे के पीछे से हुए हैं।

    बाबा…. बताया ना पूरी टीम है। फिर प्रदीप चौधरी ,रितेश काका का भी साथ मिल गया । अब बात करते हैं प्रयास गौतम की तो छात्र राजनीति से ही राजनीति में आने के बाद बेदाग छवि के है। और अभी तक अपने सभी साथी को आगे बढ़ाया है खासकर तो महिला पूर्व महापौर रेखा वर्मा को महापौर के टिकट मिलने से लेकर उस कठिन समय में चुनाव का संचालन कर जीता दिया जब देवास के सबसे दमदार नेता महाराज और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बबली यादव के लिए पूरी ताकत लगा दी थी।

    भगत… दूसरे चुनाव संचालन में प्रयास के प्रयास असफल हो गए। बाबा…. अच्छा तो विधानसभा 2013 की बात कर रहा है विधानसभा 2013 में पूर्व महापौर रेखा वर्मा को टिकट मिला और इसका संचालन भी प्रयास गौतम और टीम ने किया था लेकिन यहां पर बड़ा लिफाफा 50000 की लीड का प्रयास की टीम को मिला था।

    भगत …. नेताजी ने दो जगह राखी  बनवा ली।

    भगत…. एसडीएम भी बदल गए। बाबा …. बिहारी सिंह को जो करना था कर गए। अब रिटायरमेंट को 4 महीने बचे हैं अच्छी चली इनकी पुराने झेल गए। वर्तमान कलेक्टर ऋतुराज सिंह थोड़े बारिक पीसते हैं ऐसे में बिहारी सिंह ने लूप लाइन में रहना ही अच्छा समझा। वैसे बिहारी सिंह के नाम पर कोई खास उपलब्धि नहीं है जबकि कई एसडीएम बहुत कुछ करके गए हैं मां चामुंडा टेकरी पर और देवास के विकास से लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान और व्यवस्था में सुधार को लेकर लेकिन बिहारी सिंह के नाम तो देवास अन्न क्षेत्र बंद, मंडी में किसान को ₹5 में मिलने वाला भोजन भी बंद । और भी कई फाइल बंद हो गई जो खुले तो ठीक है वरना अपना रिटायरमेंट शांति से हो जाए यही बहुत है।

    भगत…. तहसीलदार की हड़ताल समाप्त हो गई।

    बाबा….. चलो अच्छा ऑफिस में फाइल की संख्या बढ़ गई थी और इतनी हो गई थी कि बाबूजी उसमें दब गए थे दिख नहीं रहे थे। चाहे दबाव में कहो या मनाकर वापस तहसीलदार को लाया अच्छा किया। दंडाधिकारी है परंतु पावर ज्यादा ऊपर और नीचे वालों के पास है बस दिनभर काम का बोझ और जिम्मेदारी और जवाबदारी का बोझ हो तो ठीक सारे बेगार भी तहसीलदार और पटवारी के मत्थे । तहसीलदार का अपना परिवार भी है ।अपनी जिंदगी भी है और थोड़ा अपना अधिकार मांग लिया तो सबकी नजर टेढ़ी हो गई खैर तहसीलदार लौट आए तो तहसील ही नहीं कई विभाग वापस रौनक आ गई है। अब जितने दिन की हड़ताल थी वह सारा कार्य निपटाना तो इनको ही है।

    भगत….. अनिल मालवीय नए एसडीम।

    बाबा…. वैसे एसडीएम का दायित्व अगर एसडीएम अपने फुल पावर के साथ निभाए तो कलेक्टर को उस शहर और उस तहसील क्षेत्र की ओर देखने की आवश्यकता नहीं । चलो अभी तो कार्यभार संभाला है देखते हैं।

    भगत… अब मनोज राजा ने की लाइन बड़ी है और चुनौती भी। बाबा…. हां बेटा इतने साल से सत्ता संगठन दोनों पर राज करने के बाद लाइन बड़ी हो ही जाती है अब इससे बड़ी लाइन खींचने के लिए बड़ा तो कुछ करना पड़ेगा नहीं तो कार्यकाल तो पूरा कब बीत जाता समय सज्जन वर्मा और मनोज राजानी को नहीं मालूम पड़ा तो इनको कैसे मालूम पड़ेगा।

    इंसानों के समाज मे इंसान और उनके बच्चों पर ही हमले हो रहे है,तो क्या अंतरिक्ष मे रहने जाए
    बड़ी समस्या बन गई है

    भगत… विपक्ष की भूमिका दमदारी से निभाए यही बहुत है। बाबा…. विपक्ष मजबूत हो तो सत्ता पक्ष भी मजबूर होता है अच्छे कार्य करने के लिए, नहीं तो सत्ता पक्ष में से ही विपक्ष निकल कर आता है।

    भगत … महापौर और सभापति के बीच फिर…

    बाबा…. महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य कर्मी के साथ राखी घर पर मनाई । बहुत अच्छी शुरुआत की है स्वास्थ्य कर्मी का मनोबल बढ़ता है परिवार का माहौल बनता है। ऐसा ही फिर सभापति के पंडाल में राखी मन गई । जहां पर सभापति सहित अधिकांश पार्षद मौजूद थे इस तरह नगर निगम में आने वाले समय में नए समीकरण देखने को मिलेंगे।

    भगत…. सभापति के पंडाल में जन्माष्टमी का आयोजन बहुत अच्छा हुआ।

    बाबा…. जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता बड़े स्तर पर पहली बार देखने को मिली राज्य शासन द्वारा आयोजित आयोजन को चतुराई से अपने पंडाल में लाने वाले सभापति रवि जैन पूरा श्रेय ले गए।

    भगत… बंटू गुर्जर ने इस्तीफा दे दिया।

    बाबा… जिला अध्यक्ष की दौड़ में थे ।पहले विधायक की दौड़ में इंदौर से खातेगांव में दावेदारी कर रहे थे और अब जब मनीष को सब मिल गया है तो आगे भी कोई उम्मीद कम ही नजर आ रही है। तो इस्तीफा मात्र सदस्यता से दिया है कांग्रेस से नहीं। फिर इंदौर में नेताजी के साथ तो लगे हुए हैं।

    भगत ….. सड़क पर घूमने वाले श्वान के खिलाफ एक पार्षद खुलकर सामने आए।

    बाबा….. श्वान देसी भाषा में कुत्ता बोला जाता है जिसे। अब हम बात करें हमारी सनातन संस्कृति की तो शायद ही कोई घर होगा जहां पर पहली रोटी गाय की और आखिरी रोटी कुत्ते कि ना रखी जाती हो। भले ही गांव से शहर में आ गए हो । शहर में भी रोटी के डिब्बे में मां बहन पत्नी पहली रोटी गाय की बनाना नहीं बोलता चाहे गो माता आए या ना आए फिर दूसरी श्वान को भी । और डालते भी है नहीं तो उनको तोस बिस्किट या अन्य खाद्य सामग्री देते हैं। दया सभी में है बस यह बच्चों बुजुर्ग और मजदूर वर्ग जो पैदल साइकिल मोटरसाइकिल से जाते हैं उनके ऊपर झपटते है।कई तो काटने का शिकार कई दुर्घटना का शिकार ओर कई डर के कारण कुछ गली मोहल्ले से निकलते ही नहीं। जिला चिकित्सालय और निजी चिकित्सालय में जाकर देख लो कितने पेशेंट श्वान के कारण पीड़ित है । पूरे देश में यही हाल होने पर शासन प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। अब आपका जीव दया प्रेम जाग गया है। ठीक है दया करना अच्छी बात है और कम से कम एक ग्रुप ऐसा भी है जो उनकी फिक्र तो करता है। परंतु बच्चों और बुजुर्ग को भी देखो अगर करना ही है कुछ तो उनके लिए कुछ अलग जगह बना और वहां पर सेवा करो एक नई मिसाल बनाओ क्योंकि आप भी हमारे ही हो अलग नहीं हो। दया प्रेम सभी में है कोई जल्लाद नहीं है। मासूम बच्चे इनसे ज्यादा दया के पात्र है। बच्चों के पास केवल मासूम बचपन है उनके सामने श्वान जब काटने दौड़ता है तो उसका मुकाबला कैसे करें ना बच्चों के दांत ना नाखून और ना ही इतनी फुर्ती फिर जो होता है वह किसी से नहीं देखा जाता उसके बाद भी अगर तुम आवारा नहीं बेसहारा कहते हो तो इनके लिए अलग जगह बनाओ वैक्सीन लगाने से कुछ नहीं होगा । इनके काटने के बाद भी इनको सभी रोटी देते ही है और मौका आने पर इनका इलाज भी करवाते हैं अब हर मोहल्ले कॉलोनी में उनके पीछे आपस में इंसान लड़ रहे हैं ।वह अच्छा नहीं है ।हमें आपकी सेवा दया और उनकी चिंता की कद्र है । हर घर में बच्चा सबसे पहले इनको पालने की जिद करता है । शहर में अब एक अलग ही माहौल बन गया है ।किसी कॉलोनी मोहल्ले में पैदल निकल ले से डर लगता है।

    भगत…. भारतीय जनता पार्टी में भी बहुत कुछ नया होने जा रहा है। बाबा …. हां बहुत कुछ नया और अलग होने जा रहा है इसके बारे में फिर चर्चा करेंगे। अभी तो भीषण तपती गर्मी के बीच कुछ वक्त सुखद बारिश राहत दे रही है जय हिंद जय श्री राम।