Blog

  • सुनहरा अवसर युवाओं के लिए  ….      जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें,                   अवैध डीएपी विक्रय पर प्रोपराइटर नर्मदेश्वर  के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

    सुनहरा अवसर युवाओं के लिए  ….     
    जिले के युवा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर स्‍वयं का उद्योग स्‍थापित करें,                   अवैध डीएपी विक्रय पर प्रोपराइटर नर्मदेश्वर  के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

    ———– देवास महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद ने बताया कि देवास जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत जिले के सामान्य वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के ऑनलाइन आवेदन शासन के पोर्टल samast.mponline.gov.in के माध्यम से प्राप्त किये जा रहे है। विनिर्माण/सेवा/खुदरा व्यवसाय क्षेत्र का उद्यम स्थापित करने के लिये देवास जिले के इच्छुक 18 से 45 वर्ष के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियॉ जो आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, 8वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो), समग्र आयडी, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, आयकरदाता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि के साथ उद्योग/सेवा/व्यवसाय की प्रोजेक्ट रिर्पोट के साथ samast.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवश्यक अर्हताए योजना का लाभ लेने के लिए आवदेक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये। आवेदन दिनांक को आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपये से अधिक न हो । इस योजना अंतर्गत हितग्राहियों को प्राप्त ऋण पर परियोजना प्रांरभ होने के उपरांत 3 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्षों तक ब्याज अनुदान तथा प्रचलित दर पर CGTMSE शुल्क अधिकतम 7 वर्षो तक देय होगा। इस योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र मे 50 हजार रूपये से 50 लाख रूपये तक एवं सेवा क्षेत्र/खुदरा व्यवसाय हेतु 50 हजार रूपये से 25 लाख रूपये तक का ऋण बैंक के माध्यम से परियोजना प्रांरभ करने हेतु उपलब्ध होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, वृद्धाश्रम के पास राजोदा रोड देवास में कार्यालयीन समय में आकर संपर्क कर सकते हैं।

    अवैध डीएपी विक्रय पर प्रोपराइटर नर्मदेश्वर  के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

    देवास, उप संचालक कृषि ने बताया कि रामानन्द गुर्जर पिता श्री रामस्वरूप गुर्जर प्रो. नर्मदेश्वर ट्रेडर्स अजनास रोड खातेगांव के विरूद्ध अवैध रूप से डीएपी विक्रय करने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 की धारा 7, 8 एवं 19 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7के तहत थाना खातेगांव में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उन्‍होंने बताया कि नर्मदेश्वर ट्रेडर्स अजनास रोड खातेगांव खली एवं पशुआहार का विक्रेता है। विभाग द्वारा उन्‍हें उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र (उर्वरक लायसेंस) नहीं दिया गया हैं। प्रोपराइटर श्री रामानंद गुर्जर द्वारा डीएपी व अन्य उर्वरको को उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र (लायसेस) के बगैर खातेगांव से किसानो को विक्रय किया गया एवं किसानों से उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आनलाईन माध्यम से एवं नगदी के रूप में राशि ले रखी है।

  • कंपनी से घर जा रहे युवा को दूध वाहन ने मारी टक्कर से दुखद मौत

    कंपनी से घर जा रहे युवा को दूध वाहन ने मारी टक्कर से दुखद मौत

    भोपाल रोड स्थित एक कंपनी में कार्य कर रोजी-रोटी कमाने वाला राज पिता कैलाश नवरंग उम्र 20 वर्ष निवासी कलमा की दुर्घटना में मौत हो गई। कल रात को अपने घर कलमा की और जा रहे था दूध के टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल राज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर आए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भोपाल रोड स्थित निजी कंपनी में कार्य करता था। घर में कमाने वाला यही है ।

  • देश हित में है वन नेशन, वन इलेक्शन-पुष्यमित्र भार्गव 

खचाखच भरे रामाश्रय पैराडाइज में आयोजित संगोष्ठी में दिया प्रभावी उद्बोधन

    देश हित में है वन नेशन, वन इलेक्शन-पुष्यमित्र भार्गव खचाखच भरे रामाश्रय पैराडाइज में आयोजित संगोष्ठी में दिया प्रभावी उद्बोधन

    देवास । वन नेशन, वन इलेक्शन अर्थात एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा सन 1980 से ही चर्चाओं में आ गई थी। अंग्रेजों की सत्ता से मुक्ति के पश्चात जब हमारा संविधान, लोकतांत्रिक प्रक्रिया लागू हुई। उसके बाद 1967 तक देश में लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ ही होते रहे, लेकिन बाद में राज्यों में किन्हीं कारणों से चुनी हुई सरकारों के समय से पूर्व पतन के कारण धीरे धीरे केंद्र ओर राज्यों के चुनाव अलग अलग होने की परम्परा चल पड़ी। जबकि वन नेशन, वन इलेक्शन कई मायनों में देशहित में है। विकासनगर स्थित रामाश्रय पैराडाइज के खचाखच भरे सभागृह में एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी में उपरोक्त विचार मुख्य वक्ता इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने व्यक्त किए। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ववलन से प्रारंभ हुई संगोष्ठी में सर्वप्रथम देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने उद्बोधन में एक राष्ट्र, एक चुनाव को विकसित भारत की संकल्प सिद्धि के लिए आवश्यक बताया। सांसद श्री सोलंकी द्वारा मंचस्थ अतिथि मुख्य वक्ता श्री भार्गव एवं नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एम कुमार के पुष्प गुच्छ से स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात इंदौर महापौर एवं वन नेशन, वन इलेक्शन के प्रदेश सह संयोजक श्री भार्गव ने अलग अलग चुनावों पर होने वाले जनता के धन की बर्बादी, प्रशासनिक एवं सुरक्षा तंत्र के कार्यभार की बढ़ोतरी, विकास के कार्यों में बाधा इत्यादि बातों को प्रभावी एवं सारगर्भित तरीके से प्रबुद्धजनों के बीच विस्तार से व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सन 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प लिया गया है। उस दिशा में वन नेशन, वन इलेक्शन बेहद कारगर साबित होगा। श्री भार्गव ने अपने उद्बोधन के पश्चात प्रबुद्धजनों के प्रश्नों के भी सटीक एवं समाधानकारी उत्तर दिए। संगोष्ठी का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पंकज वर्मा द्वारा किया गया। अंत में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान द्वारा आभार प्रकट कर वन्देमातरम गीत से संगोष्ठी का समापन हुआ। संगोष्ठी में नगर के विविध क्षेत्रों अधिवक्ता, वरिष्ठ नागरिक, डॉक्टर्स, स्टूडेंट, खिलाड़ी, कृषक, व्यापारी, शिक्षक, श्रमिक, साहित्यकार, महिलाएं, आम नागरिक सहित सैकड़ों की संख्या में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी में उपस्थित रहे। यह जानकारी लोकसभा मीडिया प्रभारी शेखर कौशल द्वारा दी गई।

  • देवास सिटी कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंजर मोहल्ले से 11 जुआरी गिरफ्तार, तीन दिन पहले भी जुए के अड्डे से लाखों रुपए जप्त कर पकड़े थे 19 जुआरी, शहर में फिर आने लगे आसपास के सट्टा खिलाड़ी

    देवास सिटी कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंजर मोहल्ले से 11 जुआरी गिरफ्तार, तीन दिन पहले भी जुए के अड्डे से लाखों रुपए जप्त कर पकड़े थे 19 जुआरी, शहर में फिर आने लगे आसपास के सट्टा खिलाड़ी

    देवास। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कंजर मोहल्ले से जुआ खेलते 11 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹5200 नगद और ताश की गड्डी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से जुआ खेलने की गतिविधियों में लिप्त थे। सूचना के आधार पर दबिश दी गई, जिसमें सभी को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शहर कोतवाल श्याम चंद्र शर्मा नहीं बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। शहर कोतवाली द्वारा यह लगातार इस मार्ग पर दूसरी करवाई है तीन-चार दिन पहले टेकरी रोड पर से ही 19 जुआरी पकड़े थे और उनके पास से 2 लाख 12 हजार रुपए बरामद किए थे। इतना बड़ा जुआ देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत को सीधे सूचना पर पड़ा था तो आज शहर कोतवाल ने अचानक केवल दो-तीन दिन बाद फिर जुआ खेलते इसी मार्ग पर उसी स्थान के थोड़े पास में 11 लोगों को एक साथ जुआ खेलते पकड़ा है इस तरह पुलिस ने तो अपने इरादे स्पष्ट कर दिए कि हम नहीं चलने देंगे लेकिन जुआरी है की इतनी जल्दी इतने बड़े पैमाने पर जुआ संचालक ने वापस अपना कारोबार शुरू कर दिया। यह पुलिस के लिए एक चुनौती बन गए है। फिलहाल तो पुलिस ने बिना दबाव के कार्रवाई करते हुए छापा डाला और गिरफ्तार कर 11 जुआरी को हवालात की हवा खिला दी है। देवास में जुआ सट्टा नई बात नहीं है अगर पिछले 1 वर्ष से कुछ महीने पहले जाए तो इतने खुले रूप से चला था कि पूरे मालवा और प्रदेश में कई जगह देवास का नाम सुरक्षित जगह जुआरी और सटोरियों के लिए पहचान बन गया था अब वापस शायद वही लोग लौटने लगे हैं लेकिन पुलिस भी अभी तो तत्काल कार्रवाई कर रही है । अपराधी में काम से कम पुलिस का डर तो है। देर सही करवाई तो कर रही है।

  • कलेक्टर  ने महिला पर्यवेक्षक  को कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही पर  तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

    कलेक्टर ने महिला पर्यवेक्षक को कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

    कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने पर्यवेक्षक श्रीमती अमिता जाट को कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया ——— देवास कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास परियोजना खातेगांव श्रीमती अमिता जाट को अपने कर्तव्य के निर्वहन में घोर लापरवाही पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है । निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना कन्नौद रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी । निलंबन आदेश में उल्लेख है कि पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास परियोजना खातेगांव श्रीमती अमिता जाट जिला देवास के विरुद्ध मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास को शिकायत प्राप्त हुई कि श्रीमती अमिता जाट द्वारा सुश्री पूजा कर्मा पिता श्री अबजसिंह कर्मा ग्राम बरखेडी की आँगनवाडी सहायिका की नियुक्ति हेतु 40,000 की मांग की गई , जिसकी जांच हेतु कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना खातेगांव जिला देवास को पत्र जारी किया गया । परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना खातेगांव द्वारा शिकायत की जाँच कर अवगत कराया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा जाच के दौरान बताया गया कि श्रीमती अमिता जाट सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा ग्राम बरखेडी निवासी सुश्री पूजा कर्मा से आंगनवाडी सहायिका के पद पर चयन करवाने हेतु 40 हजार रुपये की मांग की गई । परियोजना अधिकारी खातेगांव द्वारा यह भी बताया गया कि श्रीमती अमिता जाट पर्यवेक्षक के विरूद्ध अन्य शिकायत क्अनुसार शिकातयकर्ता आरती पिता हीरालाल मेहदिया ग्राम सुरजना द्वारा शिकायत की गई कि श्रीमती अमिता जाट सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा ग्राम सुरजना निवासी सुश्री आरती पिता हीरालाल मेहदिया से आंगनवाड़ी सहायिका के पद पर चयन करवाने हेतु 30 हजार रुपये की मांग की गई। श्रीमती अमिता जाट पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास परियोजना खातेगांव से उक्त शिकायतों के संबंध में लिखित कथन प्रस्तुत करने हेतु परियोजना अधिकारी खातेगांव के द्वारा निर्देशित किया गया परन्तु श्रीमती अमिता जाट द्वारा कोई कथन / जवाब प्रस्तुत नहीं किये गये । श्रीमती अमिता जाट देवास को उक्त शिकायत के पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास परियोजना खातेगांव जिला संबंध में अपना पक्ष रखने हेतु परियोजना अधिकारी खातेगांव द्वारा दिये गये पत्र के बावजूद भी उनके द्वारा अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नही किया गया।

  • देवास का परंपरागत मीना बाजार को लेकर निगम निगम और जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि  क्यों नहीं कर पा रहे सही जगह तलाश

    देवास का परंपरागत मीना बाजार को लेकर निगम निगम और जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि क्यों नहीं कर पा रहे सही जगह तलाश

    यहां की नगरी कहां बसी, कभी यहां तो कभी वहां और अब अपना अस्तित्व तलाश रहा देवास का प्राचीन संस्कृति परंपरा वाला मीना बाजार। सबसे पहले हम मीना बाजार की बात करें तो इसे शासकीय नाम नगर निगम ने दशहरा, कृषिकला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी रखा है। लेकिन आज भी आम जनता के बीच जब भी यह प्रदर्शनी लगती है तो उसे मीना बाजार ही कहा जाता है और जनता जाती भी इसी नाम से है। सबसे अच्छा मीना बाजार भोपाल चौराहा स्थित शिवाजी उद्यान में रियासत काल से लगता था। दूर दराज से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली जनता मां चामुंडा टेकरी पर नवरात्रि में दर्शन कर मीना बाजार जरूर जाती थी तो नवरात्रि के बाद पूरे शहर की जनता एक बार मीना बाजार जाकर खरीदी के साथ स्वस्थ मनोरंजन भी करती थी। भोपाल चौराहे पर शिवाजी उद्यान में इसका स्वरूप इतना अच्छा था कि लोगों को यहां तक की बच्चों से बड़ों तक को पूरा दुकान से लेकर झूले तक का खाका दिमाग में बैठ गया था कि कहां पर कौन सी दुकान लगा है और कहां से घूमते हुए वापस बगीचे में पहुंच जाना है फिर बगीचे में पहुंचकर मूंगफली से लेकर खाने की सामग्री लेकर गपशप करना है और बीच-बीच में हाल पर नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम का भी मजा लेना है। नगर निगम भी तब बहुत ही व्यवस्थित तरीके से इसे संचालित करता था। और यहां पर होने वाले सांस्कृतिक से लेकर अन्य आयोजन शहर में चर्चा का विषय रहते थे कहीं बड़े कलाकार यहां पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चले गए। मेले में वह दुर्लभ चीज भी मिल जाती थी जो आसानी से दुकानों पर नहीं मिलती यही कारण था कि दूर-दूर से मीना बाजार में लोग यह सोचकर भी आते थे की छोटी-मोटी चीज जो बाजार में नहीं मिलती वह यहां सरल तरीके से सस्ते भाव में मिल जाएगी। बड़ा व्यवस्थित मीना बाजार था यह एक तरफ से भोपाल चौराहे से निकले और राउंड लगाते हुए सीधे बगीचे में और फिर झूले से लेकर आसानी से बाहर भी निकल जाते थे। चाहे कितनी भीड़ हो सब कंट्रोल हो जाती थी सारे नेता से लेकर व्यापारी समाजसेवी और अधिकारी तक यहां पर मिल जाते थे । इस मीना बाजार की और रोनाक ही ऐसी थी कि बच्चों तो इंतजार करते थे कि कब मीना बाजार लगेगा। लेकिन एक दिन रोपवे की देवास को सौगात मिली तो मीना बाजार वहां से उखड़ गया। रोपवे ठेके से चला गया ।तो मीना बाजार विकास नगर चौराहे पर आईटीआई ग्राउंड में आ गया यहां पर दुकान तो वही थी झूले भी थे लेकिन वह बात नहीं उल्टा ट्रैफिक जाम और खिलाड़ियों के लिए बने खेल मैदान को अलग खराब कर जाते थे । क्योंकि अब यह परंपरा का मीना बाजार नहीं व्यापार का मीना बाजार लगने लग गया है हमारी संस्कृति और परंपरा से ज्यादा व्यापार और केवल औपचारिकता का मीना बाजार फिर उतना रोचक नहीं रहा केवल स्वस्थ मनोरंजन का साधन मात्र बनकर रह गया। अब फिर आईटीआई ग्राउंड पर हॉस्टल बनने से देवास के नगर निगम के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है कि मीना बाजार कहां लगे जगह है बहुत है लेकिन साफ सुथरी जगह और जहां पूरे शहर की जनता आ सके ऐसे बड़े ग्राउंड पर इसे लगाना चाहिए। और खास करना चामुंडा टेकरी के आसपास। देवास में हमारे परंपरा और संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है कई मुद्दे हैं जिन पर हम बाद में बात करेंगे अभी मीना बाजार की बात चल रही तो हाट संस्कृति भी खत्म हो रही है सबसे पहले देवास का सोमवार का हाट बंद हुआ तो फिर सबसे बड़ा शुक्रवार का हाट भी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। शुक्रवारिया हाट के पीछे तो सबसे बड़ा कारण की सरकार की इस हाट की जमीन को नगर निगम ने मार्केट बनाकर बेच दिया। सबसे ज्यादा जगह पर बड़े मार्केट बने हैं । ऐसे में दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले छोटे व्यापारी अब जमीन पर बैठकर धंधा अच्छे ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। हाट बाजार और मेले मैं अक्सर छोटे व्यापारी जो कभी इस शहर में कभी उसे शहर में तो कभी इस गांव में छोटी सी अपनी दुकान लगाकर अपने रोजी-रोटी चलते हैं और कहीं ऐसी वस्तुएं भी लेकर आते हैं जो शहर में आसानी से नहीं मिलती वह मिले और हाट बाजार में आसानी से मिल जाती है । हमारी परंपरा संस्कृति और स्वस्थ मनोरंजन का मीना बाजार अब धीरे-धीरे रौनक हो रहा है अभी तो शासन प्रशासन के सामने इसे कहां पर लगे यह समस्या है। यह निराकरण तो बहुत जल्द हो जाएगा या हो सकता है वह कर लिया हो शासन ने लेकिन अब यह व्यवस्थित लगे और पुराना इसका अस्तित्व लौटे इस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जिला प्रशासन नगर निगम महापौर सभापति और सत्ता पक्ष नेता से लेकर विधायक जनप्रतिनिधि ने भी इसमें रुचि लेना चाहिए। खासकर यह भ्रष्टाचार की भेट ना चढ़े। दुकानदार को दुकान आसानी से मिले और आमजन को धक्का मुक्की से मुक्त बड़ी जगह स्वस्थ मनोरंजन। नगर निगम जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस बात का विशेष ध्यान रखें की जहां भी लगे व्यवस्थित लगे क्योंकि एक बार जहां पर लग गया अब बार-बार नहीं हटे।

  • बेरोजगारी को लेकर छात्र संगठन आया मैदान में कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रभावी  विरोध प्रदर्शन

    बेरोजगारी को लेकर छात्र संगठन आया मैदान में कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रभावी  विरोध प्रदर्शन

    देवास जिले में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर छात्र संगठन आया मैदान में कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रभावी विरोध प्रदर्शन https://www.instagram.com/reel/DOdgbzHEpFs/?igsh=MTRveW1pZHJjdWc2aQ==

  • नेताओं का फ्लेक्स युद्ध …. युद्ध में नहीं केक काटने के काम आ रही तलवार….टोल मुद्दा विधायक और विपक्ष… देवास की सड़क का खस्ता हाल करने वाला सीवरेज का एक ओर जनता को झटका…. जिला प्रशासन के लिए आगामी त्यौहार चुनौती पूर्ण

    नेताओं का फ्लेक्स युद्ध …. युद्ध में नहीं केक काटने के काम आ रही तलवार….टोल मुद्दा विधायक और विपक्ष… देवास की सड़क का खस्ता हाल करने वाला सीवरेज का एक ओर जनता को झटका…. जिला प्रशासन के लिए आगामी त्यौहार चुनौती पूर्ण

    भगत…. बाबा प्रणाम।

    बाबा.. बेटा प्रणाम।

    भगत….. विश्व में युद्ध चल रहा है तो शहर में बाबा फ्लेक्स युद्ध। बाबा….. हां बेटा नवरात्रि महोत्सव आ गया है इस समय तो पूरे शहर में फ्लेक्स की बाढ़ आ जाती है।

    भगत…. इस समय तो बाबा नेताओं में होड़ मची है। बाबा….. कुछ बड़े नेता भी फ्लेक्स की दौड़ में आ गए हैं और हर नेता समर्थक इस प्रयास में है की नवरात्रि में जहां भी जगह मिले वहीं पर उनका और नेताजी का फ्लेक्स लग जाए। सबसे सस्ता सरल लोकप्रियता का साधन नेताओं के लिए फ्लेक्स ही है ।छोटा सा फ्लेक्स भी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन जाता है। थोड़े फोटो इधर के उधर कर दो या फिर किसी दादा पहलवान या कुछ अलग हो फ्लेक्स तो चर्चा का  विषय भी बनता है और मीडिया में भी खबर बन जाती है । सबसे सस्ता होने के कारण सस्ती नेतागिरी करने से लेकर हर क्षेत्र के लिए यह पहली पसंद है।

    भगत….. दादा पहलवान भी फ्लेक्स पर अलग ही चमकते हैं। बाबा…. अब बेटा क्या करें नेताजी भी परेशान है किसको माना करें कि मेरा मत लगाना। फिर जब फ्लेक्स युद्ध ही छिड़ गया हो तो कहते हैं युद्ध और जंग में सब जायज है तो इसमें भी सब जायज है ।किसके फोटो लगे कौन देख रहा है बाद में जरूर नेताजी को दिक्कत आती है। समझदार नेता जरूर ध्यान रखते हैं कि कोई गलत फोटो नाम से ज्यादा बदनाम ना कर दे। फिर माता जी का त्यौहार है इस समय तो छोटे-छोटे 14 से 15 साल के युवा से लेकर बड़ों तक में उत्साह रहता है और फिर इनकी संख्या बहुत ज्यादा है। यहीं से इनकी शुरुआत होती है और कुछ तो केवल पूरे वर्ष में नवरात्रि महोत्सव में ही फ्लेक्स लगाकर भंडारा जल सेवा और सेवा करते हैं।

    भगत…. युद्ध में काम आने वाली तलवार केक काट रही है। बाबा…. यह नया चलन चला है। कभी युद्ध में लड़ाई में सबसे ज्यादा प्रभावशाली शस्त्र तलवार से अब नेताजी केक काट रहे हैं। काट लिया तो काट लिया कोई बात नहीं लेकिन विरोधी है तो फिर बच कैसे सकते है।

    भगत…. विपक्ष मजबूत हो गया है। बाबा….. सबसे पहले पुलिस प्रशासन ने प्रवेश अग्रवाल पर कार्रवाई कर दी। तो फिर अब विधायक मुरली भंवरा पर तो तलवार लटकेगी ही अब यह बात अलग है की प्रक्रिया थोड़ी सी लंबी है लेकिन नियम तो सभी के लिए एक है। फिर नेताजी क्यों नहीं समझते कि आजकल वीडियो ग्राफी हो रही है ।और हर जगह पक्ष के साथ विपक्ष भी मौजूद है कुछ अपनों में ही विपक्ष निकल आता है। हम तो इतना ही कहेंगे कि जन्मदिन थोड़ा सादगी से भी मना सकते हैं और यदि धूमधाम से ही मनाना हो तो तीतर पर तोप चलाने की तरह क्या छोटे से केक पर तलवार चला रहे हो। आम जनता में क्या संदेश देना चाह रहे हो।

    भगत…. विपक्ष में आंदोलनकारी मनीष को कमान मिल गई है अब तो बाबा छोटा सा मुद्दा भी बड़ा हो जाएगा।

    बाबा… करेला और वह भी नीम पर चढ़ गया। छात्र नेता मनीष चौधरी को आंदोलनकारी नेता होने का ही परिणाम मिला है। देवास जिले में छात्र नेता से लेकर किसान कांग्रेस तक विरोध प्रदर्शन का कोई हिसाब नहीं है कितने कर दिए फिर पूरे देश में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के साथ कहीं राज्य में प्रभावशाली आंदोलन करने के बाद 18 मुकदमे मनीष पर दर्ज है। निष्पक्ष संगठन के लिए कार्य करने वाले मनीष चौधरी के पास एक बड़ी फौज है जो किसी भी क्षेत्र में आंदोलन करने पर सड़क पर आ जाती है और जनता में भी एक अलग छवि बनी है मनीष की। अब टोल वाला मुद्दा भी और खातेगांव में तो कुछ भी उल्टा पुल्टा हुआ तो सड़क का नेता आए ही गया है जिला अध्यक्ष बनाकर।

    भगत…. टोल वाले मुद्दे पर तो विधायक और विपक्ष दोनों की भूमिका ठीक है।              बाबा…. चलो खातेगांव की जनता को जमीनी विधायक आशीष शर्मा मिला तो विपक्ष भी जमीन वाला । कोई विधायक तो है जो खुला कह रहा है कि खातेगांव की क्षेत्र की जनता को नहीं देना पड़ेगा।

    भगत… तो क्या पूरे जिले की जनता जनता नहीं है। बाबा…. सही बात है पूरे जिले की बात होना चाहिए लेकिन एक विधायक सबसे पहले अपने विधानसभा की बात करता है। और जनता भी इसी कारण विधायक का समर्थन ज्यादा करती है कि वह कब-कब उसके लिए सड़क पर उतरता है। एक हमारे देवास और आसपास इंदौर में सारे गड्ढे कूदने दचके खाने के बाद भी टोल देना मजबूरी है नेताजी के समर्थक और दादा पहलवान तो निकल जाते हैं आम जनता को तो देना ही है उनके लिए कौन बोले।

    भगत… देवास वाले के लिए तो अर्जुन चौधरी ने लड़ाई लड़ी थी। बाबा…. यहां भी चौधरी और इसके पहले 2004 में भोपाल रोड पर भी एक टोल जबरन का लग गया था तब कांग्रेस सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौधरी ने विरोध कर इसे निरस्त कराया था बाद में यह भोरासा में चला गया नहीं तो सेंट्रल इंडिया अकादमी के सामने पूरा बन चुका था। अब बात अर्जुन चौधरी की है तो वह केवल कुछ लोग जानते हैं बाकी आम जनता से जो नहीं समझता उनसे बाईपास टोल वाले टोल वसूल ही लेते हैं। चलो नेताजी हम टोल दे रहे हैं और दे ही देंगे लेकिन ईमानदारी से सड़क तो बनवा दो। दचके खाने, गड्ढे कुदाने से तो बचाओ।

    भगत… अभी तो एक और नया टैक्स आ गया है। बाबा…. सीवरेज का । इसका भी अब बहुत ज्यादा विरोध होने वाला है जनता बिजली का अनाप-शनाप बिल के बाद यह नया चार्ज जनता अभी एकदम से तैयार नहीं है।

    भगत… सीवरेज योजना ने एक तो पूरे सड़क की 12:00 बजा दी। बाबा…. एक फकीर जिसके पेट में लकीर छोटे थे किताब में पहली थी लेकिन देखा कि देवास की सड़कों पर यही हाल है पूरी सड़क का सत्यानाश कर दिया करोड़ों रुपए की सड़क को सीवरेज कंपनी ने बड़ी बेदर्दी से खोद दिया । इस पर किसी का नियंत्रण नहीं था ना है इंजीनियर शायद उसे सड़क पर से भी गुजर गए परंतु उसे सड़क पर से भी आंख देख मक्खी निगलने की तरह नजरअंदाज कर गए। आज जिस सड़क पर यह बनी उस सड़क की हालत खस्ता है। तो फिर पूरे शहर में अभी भी कछुआ चाल से यह योजना चल रही है। फिर जहां बन गई है वहां पर देखे कई बार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह सीवरेज के नए चार्ज पर आम जनता में अंदर ही अंदर आक्रोश पनप रहा है और यह मुद्दा भी बहुत जल्द गरमाएगा।

    भगत…. आने वाले दिन जिला प्रशासन के लिए भी चुनौती वाले दिन है। बाबा….. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के बीच अच्छा तालमेल है और जिले में अब तक तो सब ठीक भी रहा है । गणेश उत्सव के साथ अन्य त्योहार भी शांतिपूर्वक निपट गए।अभी सबसे बड़ी सामने आ रही है बात तो वह है कि नवरात्रि महोत्सव। देवास जिले में एक तो नर्मदा नदी दूसरा मां चामुंडा की टेकरी दोनों ही जगह से आशीर्वाद मिलता है तो प्रशासन के अधिकारियों को थोड़ी सी भी चूक पर भारी भी पड़ जाता है। नवरात्रि महोत्सव में तो मां चामुंडा टेकरी के साथ पूरे जिले मोहल्ले कॉलोनी में गांव में नवदुर्गा प्रतिमा स्थापना से ही जुलूस समारोह का माहौल बन जाता है तो टेकरी पर पूरे देश प्रदेश के श्रद्धालु आते हैं। फिर चुनरी यात्रा ,गरबे और सेवा के लिए लगे भंडारे के पंडाल। इसके साथ ही दशहरा और मीना बाजार। जय माताजी फिर मिलेंगे आज तो इतना ही।

  • पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना पर देर रात को पुलिस का बड़े जुए के अड्डे पर छापा….

    पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना पर देर रात को पुलिस का बड़े जुए के अड्डे पर छापा….

    पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना पर देर रात को पुलिस का बड़े जुए के अड्डे पर छापा…. https://www.instagram.com/reel/DOa_N5ejXXp/?igsh=MWpqMTVpZ3B6MWNqNQ==