Blog

  • गर्भवती महिला, मिलिट्री पुलिस जवान, दिव्यांग को निशुल्क सेवा देगी देवास में बजरंगी रिक्शा संगठन

    गर्भवती महिला, मिलिट्री पुलिस जवान, दिव्यांग को निशुल्क सेवा देगी देवास में बजरंगी रिक्शा संगठन

    देवास। देवास में ई रिक्शा संगठन का निर्णय सराहनीय है। जहां आम जनता मैजिक में ओवरलोड और चाहे गाड़ी खड़ी करने के बाद समस्या की कई बार शिकायत कर चुकी है तो जवाब में अब ई रिक्शा आम जनता को भा रही है उस पर ई रिक्शा वालों का यह निर्णय बहुत ही अच्छा है। देवास में बजरंग ई रिक्षा एसोसिएशन के चुनाव 10 जून को संपन्न हुए। चुनाव में लोकेन्द  गुर्जर ने विजयश्री हासिल की। गुर्जर के अध्यक्ष नियुक्त होने पर दिनेश चौधरी, शिवाजी पंवार, रवि गरोड़ा, प्रवीण वर्मा, अजय सांगतेे, राजा मालवीय, अरूण चौहान, पंडितजी, शुभम, विराट सोलंकी, आशीष राव, पंकज ई रिक्शा, विजय ठाकुर, अंकित मालवीय, आदि ठाकुुर, आनंद सोनी, आयुष विश्वकर्मा, विजेन्द्र, ओमप्रकाश, कमल बैरागी, कमलेश, नवीन, कान्हा प्रजापत, देवराज, कुलदीप लोधी, कैलाश चौधरी, गोलू, जानी इटावा, आशीष जायसवाल, टीना चंदेल, हीना खान, दीपक चौधरी, दीपक पाटिल, दीपक रेकवार, दुर्गेश, देवराज चौहान, धर्मेन्द्र मुंगावली, धर्मेन्द्र पटेल, धर्मेन्द्र चौहान, नरेन्द्रसिंह, नवीन सोलंकी, पप्पू प्रजापत, निकिता चौधरी, निलेश राजपूत, पप्पू पुजारी, प्रवीण, राजा, पूरणसिंह चौहान, पृथ्वीसिंह, प्रमोद गेहलोत, अंकित, प्रवीण मालवीय, प्रिंस, बिट्टू शर्मा आदि ने पुष्पमाला पहनाकर लोकेन्द्र गुर्जर का स्वागत कर बधाई दी। सबसे खास बात यह रही कीनवनिर्वाचित अध्यक्ष लोकेन्द्र गुर्जर ने बताया कि हम लोग गर्भवती महिलाओं, मिलेट्री जवान, पुलिस, विकलांगों को निशुल्क सेवा प्रदान करेंगे। अगर ईमानदारी से यह लोग इसका पालन करते तो यह मध्य प्रदेश में पहला जिला होगा जहां पर ऐसी पहल हुई हो और होना भी चाहिए पूरा संगठन इस निर्णय से बधाई का पात्र है बस इसका पालन करें तो।

  • ———– 
जिले के 8 विद्यालयों को मिली सीएम राइज स्कूल की सौगात, पहले से संचालित है 7 सीएम राइज स्कूल, कुल संख्या हुई 15
————
देवास जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में एक सप्ताह में रूफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य पूर्ण करें-कलेक्टर
—
जिले की सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए 16 जून तक जारी रहेगा अभियान
———– 
शासकीय योजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया 30 जून तक करें पूर्ण
———-
अभियान के दौरान जल स्त्रोतों के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें

    ———– जिले के 8 विद्यालयों को मिली सीएम राइज स्कूल की सौगात, पहले से संचालित है 7 सीएम राइज स्कूल, कुल संख्या हुई 15 ———— देवास जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में एक सप्ताह में रूफ रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम का कार्य पूर्ण करें-कलेक्टर — जिले की सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए 16 जून तक जारी रहेगा अभियान ———– शासकीय योजनाओं के लिए भू-अर्जन की प्रक्रिया 30 जून तक करें पूर्ण ———- अभियान के दौरान जल स्त्रोतों के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें

    ———– देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि राज्य शासन द्वारा सीएम राइज योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले में 08 नए सीएम राइज स्कूलों को सर्व संसाधन संपन्न् विद्यालयों के रूप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है। जिनमें बागली विकासखंड के शासकीय हायर सेंकेड्री स्कूल करनावद, कन्नौद विकासखंड के शासकीय हायर सकेंड्री सतवास एवं कांटाफोड़, खातेगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल नेमावर, सोनकच्छ विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंड्री उत्कृष्ट विद्यालय सोनकच्छ, शासकीय हायर सेकेंड्री कन्या विद्यालय भौंरासा तथा हायर सेकेंड्री कन्या विद्यालय पीपलरावां और टोंकखुर्द विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंड्री उत्कृष्ट विद्यालय टोंकखुर्द हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में जिले के 07 विद्यालयों का चयन सीएम राइज स्कूल योजना अंतर्गत हुआ, जिनमें विद्यार्थीगण की पढ़ाई कर रहे हैं। जिनमें शासकीय मॉडल स्कूल बालगढ़ देवास, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिड़ावद, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागली, शासकीय मॉडल स्कूल खातेगांव, शासकीय हाई स्कूल पोलाखाल, शासकीय नवीन हाई स्कूल कन्नौद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सन्नौद हैं। जिले में कुल 15 सीएम राइज स्कूल हो जाएंगे। जिनमें विद्यार्थी सर्वसंसाधनों के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में रूफ रेन हॉर्वेस्टिंग सिस्टम का एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएं तथा उसकी रिपोर्ट भी वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करें। अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के उपयोग के लिए भी प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि रूफ रेन हॉर्वेस्टिंग सिस्टम के माध्यम से बारिश के जल को संग्रहित किया जाता है, जिससे वाटर लेवल बना रहता है। इसलिए सभी लगाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि शासकीय योजनाओं के लिए भू-अर्जन का कार्य किया जाना है। इस कार्य को 30 जून तक पूर्ण कर लें। जिससे की योजनाओं के क्रियान्वयन करने में आसानी हों। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले के जल स्त्रोतों नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए 05 जून से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया था, जो कि 16 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के दौरान जल स्त्रोतों के आसपास से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की सतत जारी रखें। जिले में अभियान के दौरान जल स्रोतों के संरक्षण, जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्यक्रम की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि अभियान जिले की सभी नगरीय निकायों और पंचायतों में सतत जारी रखें तथा इस कार्य को पूरी प्राथमिकता देते हुए पूर्ण करें। जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिए अभियान में आमजन को सहभागी बनाये। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जल स्त्रातों के आसपास से अतिक्रमण हटाकर जल स्रोतों के संरक्षण, जीर्णोद्धार व उन्नयन का कार्य करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि अभियान सभी विभागों के इंजीनियर के मार्गदर्शन में तालाब गहरीकरण, बावड़ी और कुओं सफाई कार्य किया जाये। गहरीकरण के लिए जेसीबी और पॉकलेन के उपयोग के साथ-साथ जन सहयोग से श्रम दान भी करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में अवैध माइनिंग रोकने के लिए लगातार कार्यवाही करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने वन विभाग को निर्देश दिये कि 15 जून से पहले शंकरगढ़ की पहाड़ी और माताजी की टेकरी में वृहदस्तर पर पौधारोपण किया जाना है। इसकी तैयार पूर्ण कर लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों का निराकरण शीघ्र करें।

  • ईमानदार प्रधान आरक्षक ने जब वापस किया रु से भरा पर्स

    ईमानदार प्रधान आरक्षक ने जब वापस किया रु से भरा पर्स

    भले ही आज कितने ही कलयुग की बात करें लेकिन ईमानदारी आज भी जिंदा है और इसी कारण यह देश संसार चल रहा है ऐसे ही आज 9 जून को अनाज मंडी ब्रिज के ऊपर प्रधान आरक्षक 680 दुर्गेश यादव जा रहे थे और अचानक उनका एक पर्स दिखा जो रोड पर गिरा हुआ था और उसमें बिखरे हुए पर्स में 4000 रुपये की राशि थी सबसे पहले तो उन्होंने इक्कठे कर पर्स में मौजूद डॉक्यूमेंट की मदद से पर्स के स्वामी का नंबर ढूंडा जो कि सुनील कुमार कुशवाह निवासी बावडिया का था उन्हें यातायात थाने बुला कर सुनिश्चित करके सम्पूर्ण राशि और डॉक्यूमेंट पर्स सहित सौंपे गए। यातायात विभाग जहां आम जनता के लिए दिन-रात यातायात सुधार की व्यवस्था में नजर आता है। तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है कि यहां के एक ईमानदार प्रधान आरक्षक में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाई कलयुग टाइम्स का एक सेल्यूट जय हिंद जय भारत

  • पिता के बाद अब पुत्र करेगा देशसेवा
– बालगढ के नवयुवक विरेन्द्र का अग्निवीर में हुआ चयन

    पिता के बाद अब पुत्र करेगा देशसेवा – बालगढ के नवयुवक विरेन्द्र का अग्निवीर में हुआ चयन

    देवास। बालगढ नई आबादी के रहने वाले नवयुवक वीरेन्द्र पिता मधुकर होगे का अग्निवीर में चयन हुआ है। विरेन्द्र के पिता मधुकर होगे ने भारतीय सेना में अपनी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए कारगिल युद्ध में भी अपना योगदान दिया। अपने पिताजी की देश सेवा का जुनून देखते हुए विरेन्द्र में देश सेवा करने का जुनून था। विरेन्द्र विगत तीन वर्ष से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। विरेन्द्र पुणे में अग्निवीर की भर्ती के लिए टे्रनिंग पर गया था। विरेन्द्र की मेहनत सफल हुई और उसका अग्निवीर में चयन हो गया। विरेन्द्र अब भारतीय सेना में देश सेवा करेगा। ट्रेनिंग से लोटकर देवास आने पर विरेन्द्र का रेल्वे स्टेशन पर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। घर पर पहुंचने पर माताजी व परिवारजनों ने विरेन्द्र की आरती उतार सफल होने पर बधाई दी। विरेन्द्र की इस उपलब्धि पर बालगढवासियों ने बधाई दी। उक्त जानकारी विकेश मोदी ने दी।