Blog

  • श्यामा डायग्नोस्टिक सेन्टर देवास ,अपंजीकृत रूप से चिकित्सा व्यवसाय करते हुए मेडिकल स्टोर के अंदर अवैधानिक रूप से क्लीनीक के संचालन पर सीएमएचओ ने की कार्यवाही

    श्यामा डायग्नोस्टिक सेन्टर देवास ,अपंजीकृत रूप से चिकित्सा व्यवसाय करते हुए मेडिकल स्टोर के अंदर अवैधानिक रूप से क्लीनीक के संचालन पर सीएमएचओ ने की कार्यवाही

    …… देवास सीएमएचओ कि कार्यवाही पर श्यामा डायग्नोस्टिक सेन्टर देवास को बंद करने नोटिस किया चस्पा। ………………………. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि पर श्यामा डायग्नोस्टिक सेन्टर 28.रजाक टावर स्टेशन रोड देवास में डॉ.परवीन खान द्वारा अपंजीकृत रूप से चिकित्सा व्यवसाय करते हुए मेडिकल स्टोर के अंदर अवैधानिक रूप से क्लीनीक का संचालन किया जा रहा है दिनांक 03.06.2024 को श्रीमति रूखसार पति शाकिर मोहम्मद निवासी सिल्वर कालोनी देवास की डी.एन.सी. की गई जिसके पश्चात् कॉम्पलीकेशन होने से रूखसार पति शाकिर मोहम्मद की उपचार के दौरान दिनांक 04.06.2024 को जिला चिकित्सालय मृत्यु हुई है। सीएमएचओ कार्यलय से जांचदल का गठन किया गया है। जाॅच दल में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजेन्द्र गुजराती ,डाॅ परवीन शेख, डीपीएचएनओ श्रीमति सुनिता सक्सेना द्वारा दिनांक-6.05.2024 को दोहर 1 बजे क्लीनिक का निरीक्षण किया गया बंद पाया गया डाॅ परवीन खान स्त्री रोग एवं चर्मरोग विशेषज्ञ के नाम का बोर्ड लगा पाया गया। डाॅ परवीन खान से दुरभाष पर सम्पर्क नही हुआ उक्त कृत्य मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट 1971 तथा म.प्र. उपचर्यागृह तथा रुजोपचार अधिनियम 1973 एंव नियम 1997 तथा संशोधित नियम 2021 का स्पष्ट उलंघन है। इसलिए तत्काल कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर सेन्टर पर किया नोटिस चस्पा जवाब नही देने पर होगी अधिनियमों के उल्लंघन के तहत कार्यवाही। डाॅ मिश्रा ने बताया कि श्यामा डायग्नोस्टिक सेन्टर 28.रजाक टावर स्टेशन रोड देवास को सेन्टर पर सुचनापत्र चस्पा किया गया। आपका क्लीनीक /मेडिकल स्टोर का संचालन पूर्ण रूप से बंद करें आपकी योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं मेडिकल संचालन संबंधित दस्तावेज तत्काल इस कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर जॉच दल के समक्ष प्रस्तुत करें। जांच पूर्ण होने तक क्लीनिक/ मेडिकल स्टोर को यथास्थिति रखें ताला न खोला जावे एवं वहां स्थित सामग्री में हेरफेर न करें अन्यथा आपके विरूद्ध उक्त अधिनियमों के उल्लंघन के तहत पुलिस प्राथमिकी दर्ज की जायेगी,

  • ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी कार्रवाई ,16 नग दो पाहिया वाहन मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसर जप्त।
   अमानक सायलेंसर तैयार करने वाले 1 आरोपी गिरफ्तार , एडिशनल एस पी बाथम उतरे सड़क पर, मैजिक और लोकल बस पर नियंत्रण आवश्यक,

    ट्रैफिक पुलिस की प्रभावी कार्रवाई ,16 नग दो पाहिया वाहन मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसर जप्त। अमानक सायलेंसर तैयार करने वाले 1 आरोपी गिरफ्तार , एडिशनल एस पी बाथम उतरे सड़क पर, मैजिक और लोकल बस पर नियंत्रण आवश्यक,

    पुलिस अधीक्षक जिला देवास श्री सम्पत उपाध्याय,भापुसे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री हरनारायण बाथम अब यातायात सुधार के लिए मैदान में आ गए हैं इनके निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात श्री पवन कुमार बागडी अपनी टीम के साथ दो पहिया वाहनो में लगने वाले मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसर जो कि फटाखो की ध्वनि एवं कर्कस ध्वनि निकालकर ध्वनि प्रदुषण करते हैं। ऐसे मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसरों के विक्रेता/दुकानदारो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही की गई थी। जिसमें देवास शहर के गैरेज/दुकानों पर मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसर चैकिंग के दौरान इन्दौर जर्मन बैल्डिंग की दुकान नई आबादी देवास से 16 नग मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसर मोटर अधिनियम की धारा 182 क (3) के अंतर्गत जप्त किये गये थे,एमटीओ शाखा देवास से मैकेनिकल जांच रिपोर्ट में दोषी पाये जाने पर विक्रेता के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय देवास के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किया जावेगा । भविष्य में भी अमानक/मॉडीफाईड सायलेंसर लगाने वाले वाहन चालको एवं विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी । देवास की जनता से विशेष अपील है कि अपने दो पाहिया वाहनों में अमानक/ मॉडीफाईड सायलेंसर नही लगावे । जप्‍तशुदा सामग्री :- 16 नग मॉडीफाईड एवं अमानक सायलेंसर जप्त। बेचने वाले अकरम शेख पिता छोटू शेख उम्र 38 साल निवासी ग्राम होशियार खेडी थाना सिविल लाईन पर भी कार्रवाई की गई है। इस तरह बहुत समय बाद देवास में सूबेदार रहे हरिनारायण बाथम बाद में डीएसपी बने और अब पहले मध्य प्रदेश में ऐसे अधिकारी है जो देवास में ही डीएसपी से सीधे एडिशनल एसपी प्रमोशन होने के साथ देवास में ही पदस्थ है और देवास के लिए बहुत कुछ करना चाहते हैं यातायात सुधार के लिए अब मैदान में उतर गए हैं। देखना है कि वह सबसे ज्यादा समस्या पैदा करने वाले माया और इंदौर देवास बस है ज ओवरलोडिंग के साथ चाहे जहां केवल सवारी के लिए बस खड़ी कर देती है तो यही हाल मैजिक वालों का है उनका अपना राज है आम जनता देखती है लेकिन केवल मन ही मन कोस कर रह जाती है। देवास की जनता को इन सब की आदत हो गई है जनप्रतिनिधि केवल वार्षिक उत्सव में ध्यान देते हैं चलो बहुत समय बाद देवास में कभी यातायात विभाग में अपनी अलग पहचान बन चुके बाथम मैदान में आए हैं तो जनता को कुछ उम्मीद बनी है की अच्छा होगा वरना जो चल रहा है वह तो सब चल ही रहा है।

  • देवास शाजापुर सांसद ने अपना ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ा, 483465 वोटो से की जीत दर्ज, नोटा मैं दस हजार,

    देवास शाजापुर सांसद ने अपना ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ा, 483465 वोटो से की जीत दर्ज, नोटा मैं दस हजार,

    देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी को कलेक्टर रिजु बाफना ने सौंपा निर्वाचन का प्रमाण पत्र, भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने 483465वोटो से जीत दर्ज की कर अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है पिछले चुनाव में 3 लाख 72000 वोटो से जीते थे इस बार नया रिकॉर्ड बन गया और सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी देवास में दूसरी बार जीत कर देवास का नेतृत्व संसद में करेंगे। देवास में इस बार सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी का पहला तो टिकट में बहुत विरोध हुआ और बाद में कई नेताओं ने इनका जमकर विरोध किया यहां तक कि उनके खिलाफ वोट न देते हुए नोटा मे भी मतदान के लिए कहा गया । यहां तक की कई विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक के समर्थक और कार्यकर्ता नहीं दिखाई दिए कुछ घंटे तो वहा टेबल ही नहीं लगे थे लेकिन कुछ ही देर बाद संघ के और भारतीय जनता पार्टी के कट्टर कहे जाने वाले समर्थक मैदान में आ गए और जनता को घर-घर से निकल कर वोट डालने के लिए प्रेरित किया और जनता घर से निकली और सीधे वोट डालकर महेंद्र सिंह सोलंकी को ऐतिहासिक मतों से विजय बना दिया । देवास विधानसभा में महेंद्र सिंह सोलंकी को 70200 की लीड मिली जो की विधानसभा से बहुत ज्यादा है। इसी तरह हाट पिपलिया और सोनकच्छ और अन्य विधानसभा में भी अच्छा प्रदर्शन किया सबसे ज्यादा लीड देवास की राही। भारतीय जनता पार्टी में वह पहले से नेता है जो स्वयं के व्यक्तित्व के आधार पर उभर कर सामने आए हैं और भारी विरोध के बाद अपने भारी समर्थन पूरे जिले में और संसदीय क्षेत्र में बना लिए हैं। बाकी बातें चल आज तो देवास में एक नया रिकॉर्ड बना रहे संसद में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

  • राणा महोत्सव का भव्य आयोजन पहली बार जॉर्जिया के त्बिलिसी

    राणा महोत्सव का भव्य आयोजन पहली बार जॉर्जिया के त्बिलिसी

    त्बिलिसी, जॉर्जिया – महाराणा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आकाश प्रताप सिंह और उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में राणा महोत्सव का भव्य आयोजन पहली बार त्बिलिसी, जॉर्जिया में किया गया। इस ऐतिहासिक महोत्सव में भारतीय संस्कृति की झलकियों से सजी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में नृत्य, कविता, नाटक और वक्तव्यों की विशेष प्रस्तुतियाँ शामिल थीं, जिन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर अमेरिका, भारत, जॉर्जिया, दुबई, ईरान और ऑस्ट्रेलिया से आए गणमान्य अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से महोत्सव की शोभा बढ़ाई। विशेष सत्र में अमेरिका के प्रमुख न्यूरोलॉजिस्ट , डोरी फाउंडेशन अध्यक्ष मुख्य अतिथि डॉ. जयवीर सिंह राठौड़ ने USMLE मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी दी, जो चिकित्सा के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी रहा। महोत्सव के दौरान विशेष कार रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारतीय धरोहर और महाराणा प्रताप जयंती की झलकियों को प्रदर्शित किया गया। इस रैली में भाग लेने वाले सभी उपस्थित लोगों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। महाराणा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आकाश प्रताप सिंह ने अंत में विशेष धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और सभी अतिथियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए महाराणा प्रताप के वंशज महाराज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, प्रसिद्ध गायक केसरिया बालम, विधायक रविंद्र सिंह भाटी और स्प्रिंग बोर्ड के निदेशक राजवीर सिंह चौकोई सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। राणा महोत्सव का यह आयोजन न केवल भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन था, बल्कि विभिन्न देशों के लोगों को एक मंच पर लाने का सराहनीय प्रयास भी था। यह महोत्सव भविष्य में भी इसी प्रकार की सांस्कृतिक अद्भुतताओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

  • शहर में चोरी की बढ़ती वारदात और लूट की अपराधों की बढ़त के बीच देवास पुलिस की प्रभावी नाईट कॉम्बिंग गश्त में सख्त कार्यवाही ।जिला बदर, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, स्थाई वारंटी,अन्य  आरोपी चैक किये गये । बिना सीट बेल्ट,हेलमेट एवं सायलेसर  चालानी राशि वसूलने के साथ       शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन किए गए जप्त, पुलिस द्वारा कभी दिन में भी यह अभियान एक साथ इस तरह चलाया जाना चाहिए


    शहर में चोरी की बढ़ती वारदात और लूट की अपराधों की बढ़त के बीच देवास पुलिस की प्रभावी नाईट कॉम्बिंग गश्त में सख्त कार्यवाही ।जिला बदर, अवैध शराब, अवैध शस्त्र, स्थाई वारंटी,अन्य  आरोपी चैक किये गये । बिना सीट बेल्ट,हेलमेट एवं सायलेसर  चालानी राशि वसूलने के साथ  
        शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन किए गए जप्त, पुलिस द्वारा कभी दिन में भी यह अभियान एक साथ इस तरह चलाया जाना चाहिए

    जहां देवास में रोज लगातार चोरी और कहीं गांव में लूट की वारदात की खबर आ रही है तो कहीं अवैध धंधे भी निडरता के साथ चल रहे हैं तो कहीं पर पुलिस कार्रवाई कर रही है कम से कम 2024 में यह अच्छी बात है । की पुलिस कार्रवाई तो कर रही है कल रात अचानक देवास पुलिस ने रात को एक साथ सड़क पर उतर आई और अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक जिला देवास सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में गुंडे बदमाशों की आकस्मिक रात्रि चैकिंग,फरार आरोपियों स्थाई वारंटियों की धरपकड हेतु प्रत्येक माह में विशेष कार्यवाही के अंतर्गत थानों के लिए नाईट कॉम्बिंग गश्त किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री हरनारायण बाथम के निर्देशन में जिले के 8 DSP,रक्षित निरीक्षक, और 23 थाना प्रभारियों लगभग 800 अधिकारी/ कर्मचारियो के बल के साथ मैदान में उतर गए और जिले के थानावार टीमो का गठन कर दिनांक 1 मई की रात्रि में जिले के थाना क्षेत्रों में नाईट कॉम्बिंग गश्त की गश्त के दौरान समस्त थानों के द्वारा स्थाई वारंटी विवेचना में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी,वारंटों की तामीली,गुण्डा, हिस्ट्रीशीटर एवं जेल रिहाई की चेकिंग की शीर् कुल 26 स्थाई वांरटी,61 गिरफ्तार वांरटी,122 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों,84 गुण्डों,14 जिलाबदर को काम्बिग गश्त के दौरान चैक किये गये । इसी क्रम 34(2) आबकारी एक्ट के कुल 8 प्रकरण बनाये गये जिसमे कुल अवैध शराब लीटर 827.5,कुल कीमत 2,51,760 एवं 02 चार पाहिया वाहन कीमत ₹ 3,25,000 कुल मश्रुका ₹ 5,76,760 जप्त किया गया एवं वाहन चैकिंग के दौरान लगभग 300 से अधिक छोटे बडे वाहनों को चैक किया गया । कुल 36 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर व्हीकल एक्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्व चालानी कार्यवाही कर कुल ₹ 13,200 समन शुल्क वसूल कर शासकीय कोष मे जमा किया गया। अचानक पुलिस द्वारा चलाई रात्रि मैं एक साथ इस तरह की चेकिंग से कुछ तो अपराधियों में डर पैदा हुआ है । पुलिस द्वारा इसी तरह के कार्रवाई की जाना चाहिए और कभी दिन में भी एक साथिया अभियान चलाया जाना चाहिए।

  • ग्रीष्मकालीन शिविर में गाँव के बच्चो को खेल-खेल में दी एथलेटिक्स कि जानकारी

    ग्रीष्मकालीन शिविर में गाँव के बच्चो को खेल-खेल में दी एथलेटिक्स कि जानकारी

    देवास। ग्रीष्म कालीन शिविर में गाँव के बच्चो को खेल-खेल में एथलेटिक्स की जानकारी दी। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बिंजाना गाँव में सरस्वती स्कूल में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन हिन्द फौज एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 30 दिन का कैम्प लगाया गया। जिसके माध्यम से बच्चो को गाँव से लाकर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ग्राउंड पर लाकर 100 मीटर रनिंग लोगं जम्प और गोला फैंक का आयोजन किया गया। बच्चो ने बहुत सुन्दर प्रयास किया ओर अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खेल में आगें बढने कि बात कही। उपस्थित रहे पदाधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग से पप्पी मर्सकोले मेंम, हिन्द फौज संचालक कुमेर सिंग वर्मा, हिन्द फौज सैनिक महेन्द्र सेंधव, संदिप बोरीवाल, नेमीचन्द प्रजापति, संतोष सवलेखिया, नेशनल खिलाड़ी विशाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती मन मन्दिर स्कूल के डारेक्टर विनीत सर ने किया।

  • ‘‘अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों को हुआ 1 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना

    ‘‘अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों को हुआ 1 वर्ष का सश्रम कारावास व जुर्माना

    राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला लोक अभियोजन अधिकारी इस संबंध मेंने बताया कि-दिन 19. जुलाई.2016 को उपनिरीक्षक प्रेमलता खत्री को मुखबिर सूचना मिली की टवेरा वाहन क्रमांक एमपी 09 बीए 1611 में अवैध रूप से शराब लेकर कुछ लोग नेवरी तरफ आ रहे है। उक्त सूचना पर हमराह फोर्स एवं पंचान साक्षीगण को तलब कर उन्हें सूचना से अवगत कराया और मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहंुचे। जहां पर मुखबिर द्वारा बतायी एक टवेरा वाहन क्रमांक एमपी 09 बीए 1611 आती दिखी जिसे नौसराबाद फोटे पर ही रोका। ड्रायवर का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुरेष पिता बहादुर सिंह तथा गाड़ी में बैठे अन्य व्यक्तियों ने अपना नाम महेष पिता अंबाराम एवं सुनील पिता बालचन्द बताया। गवाहों के समक्ष उक्त गाड़ी को चैक करने पर सात पेटी देषी प्लेन शराब एवं एक पेटी देषी मसाला शराब मिली। आरोपीगण से उक्त मदिरा को रखने व लाने ले जाने के संबंध में लायसेंस का पूछने पर कोई लायसेंस नही होना बताया। मौके पर ही अभियुक्तगण के कब्जे से उक्त मदिरा जप्त किया गया व अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाने लेकर आये थे। थाने पर अभियुक्तगण के विरूद्ध 34(2) आबकारी अधिनियम की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अन्वेषण किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया था कि वे लोग नेवरी की शराब दुकान से उक्त मदिरा लेकर आये है। उक्त शराब दुकान के लायसेंसी संजय पिता बालचन्द को लायसेंस की शर्तो का उल्लंघन करने पर प्रकरण में आरोपी बनाया गया। अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायलय में प्रस्तुत किया गया।             माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण सुरेष पिता बहादुर सिंह आयु 37 वर्ष निवासी सिंघनी, जिला देवास, महेष पिता अंबाराम आयु 65 वर्ष निवासी नेवरी जिला देवास एवं सुनील पिता बालचन्द आयु 36 वर्ष निवासी नेवरी को धारा 34(2) आबकारी अधिनियम तथा आरोपी संजय पिता बालचन्द आयु 37 वर्ष निवासी नेवरी को धारा 42 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 01-01 सश्रम कारावास एवं 25-25 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।     उक्त प्रकरण में शासन की और से कुषल पैरवी श्री महेन्द्र सितोले, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा की गई।                                                                                                                                                          

  • रतलाम में संस्था राम राम और राजराजेश्वरी ग्रुप ने किया भव्य स्वागत,सुधाकर राव मराठा का

    रतलाम में संस्था राम राम और राजराजेश्वरी ग्रुप ने किया भव्य स्वागत,सुधाकर राव मराठा का

    रतलाम/ मध्यप्रदेश किंग सुधाकर राव मराठा आज सबूह मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना करी और सभी साथियों को स्वागत भाषण दिया रतलाम से राजराजेश्वरी ग्रुप के ऋषभ दुबे और उनकी पूरी टीम,सुनील डूबे नेतृत्व में सुधाकर राव मराठा और देवास के संस्था राम राम के सस्थापक शैलेंद्र सिंह पंवार का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया इस अवसर इंदौर से श्याम साहू,लोकेश शर्मा, देवेंद्र गुर्जर, मनीष मीणा, प्रेम सोनी,जय दलोदिया, विनायक उपाध्याय , राजवर्धन गुर्जर, ऋषभ गुर्जर,रतलाम आरबीएस ग्रुप के राम बाबू शर्मा,आशीष बाबू गौसर,शिवम शर्मा,देवेंद्र सोनगरा, पवन पटेल,देवास से रोहित सूर्यवंशी,जीतू रघुवंशी,रवि राज चौहान,सुनील जी, सूरज चौहान,देवीलाल जाट, आदि SRM की टीम मौजूद थे