पिता के बाद अब पुत्र करेगा देशसेवा – बालगढ के नवयुवक विरेन्द्र का अग्निवीर में हुआ चयन
देवास। बालगढ नई आबादी के रहने वाले नवयुवक वीरेन्द्र पिता मधुकर होगे का अग्निवीर में चयन हुआ है। विरेन्द्र के पिता मधुकर होगे ने भारतीय सेना में अपनी सेवा देकर सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देते हुए कारगिल युद्ध में भी अपना योगदान दिया। अपने पिताजी की देश सेवा का जुनून देखते हुए विरेन्द्र में देश सेवा करने का जुनून था। विरेन्द्र विगत तीन वर्ष से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। विरेन्द्र पुणे में अग्निवीर की भर्ती के लिए टे्रनिंग पर गया था। विरेन्द्र की मेहनत सफल हुई और उसका अग्निवीर में चयन हो गया। विरेन्द्र अब भारतीय सेना में देश सेवा करेगा। ट्रेनिंग से लोटकर देवास आने पर विरेन्द्र का रेल्वे स्टेशन पर पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। घर पर पहुंचने पर माताजी व परिवारजनों ने विरेन्द्र की आरती उतार सफल होने पर बधाई दी। विरेन्द्र की इस उपलब्धि पर बालगढवासियों ने बधाई दी। उक्त जानकारी विकेश मोदी ने दी।
