रोटरी क्लब के चुनाव संपन्न चंदेल अध्यक्ष एवं नागर सचिव देवास। रोटरी क्लब का चुनाव सर्वसम्मति से संपन हुआ। जिसमें वर्ष 24-25 के लिए अध्यक्ष पद के लिए गोवर्धनसिंह एवं सचिव पद के लिए सचिव पद के लिए डॉ. सचिन नागर के नाम पर प्रस्तावित किया गया जिस पर सभी ने अपनी सहमती व्यक्त की । बैठक में रोटे अमरजीतसिंह खनूजा, रोटे आशीष गुप्ता, रोटे हेमंत वर्मा, रोटे सुधीर पंडित, रोटे, अजीज कुरेशी, रोटे भरत खरे, रोटे, हिमांशु दुबे, रोटे देवेन्द्र गिर, रोटे, पी.एन.तिवारी, रोटे जे.एस. कुरावर, रोटे नवीन नाहर, रोटे उस्मान शेख, रोटे स्वप्निल वर्मा, रोटे, सुरेश चौहान, रोटे जय नारायण केशवाल आदि उपस्थित रहेंगे।
Blog
-

प्रदेश भर में रेत माफियाओं की नाक में दम करने वाले प्रवेश अग्रवाल को मिली जान से मारने की धमकी। कोतवाली थाने मे दर्ज हुई रिपोर्ट
देवास। अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने हेतु सदैव तत्पर एवं सजग नर्मदे युवा सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवेश अग्रवाल को उनके और उनके परिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जान से मारने की धमकी मिली है, गौरतलब है प्रवेश अग्रवाल ने देवास जिले में धड़ल्ले से चल रहें अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को चेताया था जिसके पश्चात प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए खनन माफियाओं पर प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही कर उनकी कमर तोड़ दी थी, जिसके पश्चात माफियाओं ने सोशल मीडिया पर प्रवेश अग्रवाल व उनके परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद प्रवेश अग्रवाल ने देवास एसपी से मिलकर आवेदन के माध्यम से आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की गई जिसके पश्चात देवास कोतवाली थाना में विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। ज्ञात रहे कि पूर्व में जान से मारने की धमकी एवं जानलेवा हमले उन पर हो चुके है। ज्ञात हो की प्रवेश अग्रवाल देवास में पिछले दो-तीन वर्ष से ही राजनीति में स्थापित होने के साथ विधायक और महापौर के प्रबल दावेदार रहे हैं विधायक में तो इनको बहुत संघर्ष करना पड़ा लेकिन महापौर में अंतिम समय में इनका नाम काटा गया है इस तरह प्रवेश अग्रवाल देवास में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के कारण बहुत कम समय में अपनी पहचान बन चुके हैं और अब प्रवेश अग्रवाल जब रेत माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे तो यह धमकी माफियाओं के बुलंद हौसले उजागर कर रही है।
-

भ्रष्टाचार चरम पर कर्ज में डूबता प्रदेश – कांग्रेस प्रति व्यक्ति पर 12 हजार 648 रुपए का कर्ज़
देवास। मध्य प्रदेश में भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। शासकीय योजनाओं के नाम पर पैसों की बंदरबाट हो रही है। प्रदेश में ऐसी कई योजनाएं जिनका लाभ पात्र उम्मीदवारों को नहीं मिल रहा और कुछ लोगों तक की सीमित हो गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार योजनाएं शुरू कर वाह वाही तो लूटती है, किंतु उन योजनाओं की पूर्ति के लिए आय के स्रोत बढ़ाने पर कोई काम नहीं कर रही है। नतीजतन बार-बार कर्ज लेना पड़ा रहा है। अब एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार 88540 करोड रुपए का कर्ज़ ले रही है । इसके बाद प्रदेश की 7 करोड़ जनसंख्या पर प्रति व्यक्ति 12648 का कर्ज़ हो जाएगा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि उधार लो और घी पियो की तर्ज पर मुख्यमंत्री मोहन यादव अपनी सरकार चला रहे हैं। इसी तरह से अगर प्रदेश की सरकार चलती रही तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश के लोगों पर आर्थिक भार इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि उसका खामियाजा सत्ता में बैठे हुए नेताओं को नहीं लोगों को ही उठाना पड़ेगा अब कितने भी प्रयास कर लिए जाएं प्रदेश की बात पर सरकार इस कर्ज के बोझ से बाहर नहीं आएगी बल्कि कर्ज का बोझ बढ़ता ही चला जाएगा कांग्रेस ने मांग की है कि भाजपा सरकार अपने मंत्रियों एवं विभागों के खर्चे पर अंकुश लगाए मुख्यमंत्री स्वयं सुबह स्टेट प्लेन से दिल्ली से भोपाल आते हैं और शाम को इसी प्लेन से वापस दिल्ली चले जाते हैं सबसे पहले उन्होंने ही अपने कार्यक्रमों में खर्चों में मितव्ययिता करना पड़ेगी। ऐसे सकारात्मक कदम उठाने से प्रदेश सरकार पर आ रहा कर्ज का बोझ तो खत्म नहीं होगा शासकीय खजाने में कुछ बच सकता है।
-

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने की प्रमुख सचिव से मुलाकात
कार्यकर्ता, सहायिकाओं की समस्याओं से अवगत कराया, ———————————–
किंडर स्कूल की सृष्टि ने बटरफ्लाई स्ट्रोक में जीता सिल्वर मेडल,
शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया, 51 हजार रुपये केश प्राइज की राज्यस्तरीय ओपन आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती)प्रतियोगिता 30 जून को देवास में ,
जल संचय अभियान में हर घर की भागीदारी हो -महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने की प्रमुख सचिव से मुलाकात कार्यकर्ता, सहायिकाओं की समस्याओं से अवगत कराया देवास। भोपाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश महामंत्री रंजना राणा के मार्ग दर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष रानी सिंह,प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष रुक्मणि यादव प्रदेश संयोजक महेंद्र सिंह राणा तथा 17 जिले के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारीयो ने भोपाल जाकर प्रमुख सचिव संजय शुक्ला एवं आयुक्त मेडम से मुलाकात की तथा उन्हें संपर्क एप के बारे में अवगत करवाते हुए कहा कि संपर्क एप 5 जी मोबाइल तथा 5 जी टावर के एरिया में ही काम करता है। जबकि विभाग द्वारा जो मोबाइल दिया गया है वह मोबाइल बिल्कुल काम नही करता। पोषण ट्रैक्टर में आंगनबाड़ी की नियमित जानकारी वजन उपस्थिति तथा अन्य जानकारियां भरी जा रही है ऐसी स्थिति में संपर्क एप में सुधार होना चाहिए ताकि उस ऐप पर काम करने में दिक्कत ना हो और जब तक सुधार न हो तब तक किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की उपस्थिति को लेकर उनका मानदेय न काटा जाए न कोई कार्यवाही की जाए। शासकीय कर्मचारी की मांग रखी गई एवं जुलाई माह से 1000 रू एवं 500 रू हर वर्ष बढ़ाना जिसका आदेश दिया जाए 1 जुलाई से रिटायरमेंट बहनों का 125000 एवं 100000 दिया जाए। पोषण ट्रैक्टर एवं संपर्क एप में से एक ही एप पोषणट्रैक्टर पर कार्य करेंगे। साथ ही अन्य मांगों के बारे में भी अवगत कराया गया और प्रमुखता से मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को मेन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाने पर जोर दिया गया तथा जो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका वर्तमान में रिटायर्ड हुई है उन सभी को जल्द से जल्द रिटायरमेंट की राशि देने हेतु अवगत कराया गया। इस पर प्रमुख सचिव द्वारा गंभीरता दिखाते हुए कहा गया कि यह दोनों मांगे जल्द से जल्द पूरी होगी जो मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं उन्हें मेन आंगनबाड़ी में बदलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तथा जल्द से जल्द आदेश जारी किया जाएगा तथा जिससे मिनी आंगनबाड़ी मेन आंगनबाड़ी में बदल जाएगी। प्रमुख सचिव को बताया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की आईसीडीएस के अतिरिक्त अन्य कई विभागों में ड्यूटी लगाई जाती है इस पर उनका यह कहना था कि जो आदेश जारी करता है वह आदेश दिखाएं। हमें पता नहीं था कि वह आदेश मांग लेंगे नहीं तो हम अपने साथ आदेश लेकर जाते अगली बार जितने अन्य विभागों ने हमारे लिए आदेश जारी किए हैं वह सब लेकर हम प्रमुख सचिव से मिलेंगे और आप सबको अन्य विभाग के कार्यों से मुक्त करवाएंगे। सभी बहनों से निवेदन है कि अपने आईसीडीएस के कार्य ईमानदारी से करें ताकि आप सबकी छवि वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में अच्छी बन सके। हम अन्य विभागों का कार्य तो बड़े अच्छे से कर लेते हैं किंतु अपने विभाग का कार्य करने में पीछे रह जाते हैं और हमारे अधिकारी की हमारी छवि ऊपर खराब करते हैं। अगर यही स्थिति रही तो हम नियमितकरण की मांग हमेशा करते रहेंगे लेकिन नियमित नहीं हो पाएंगे। इसलिए आप समय पर केंद्र खोले समय पर अपने सारे काम करें । ———————————– किंडर स्कूल की सृष्टि ने बटरफ्लाई स्ट्रोक में जीता सिल्वर मेडल देवास। मध्य प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 52 वी मध्य प्रदेश स्टेट एक्वेटिक चौंपियनशिप 2024 का आयोजन ग्वालियर में किया गया। इस कंपटीशन में किंडर हाई सेकेंडरी स्कूल की बालिका सृष्टि वर्मा ने 50 मी बटरफ्लाई स्ट्रोक में सिल्वर पदक प्राप्त कर स्कूल व अपने परिवार का नाम रोशन किया। किंडर परिवार सृष्टि को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। ——————————– शासकीय कन्या महाविद्यालय देवास में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया देवास। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर शरद वर्मा ने कहा कि हर साल 26 जून को दुनिया भर में लोग नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक साथ जुड़ते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भारत सिंह गोयल ने नशा ना करने और ना करने देने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि दुनिया भर में नशीली दवाओं का दुरुपयोग स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस 26 जून को मनाया जाता है। इस वार्षिक अभियान का उद्देश्य नशीली दवाओं के उपयोग के विनाशकारी परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, जिसमें शारीरिक और मनोवैज्ञानिक नुकसान, ओवरडोज से होने वाली मौतें और सामाजिक समस्याएं शामिल हैं। दुनिया भर में लाखों लोग नशीली दवाओं की समस्या से प्रभावित हैं, जिसका असर लोगों और समुदायों दोनों पर पड़ता है। समाज, अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर नशीली दवाओं के उपयोग के प्रभावों को देखते हुए, 26 जून को मनाया जाने वाला विश्व नशीली दवा दिवस, विज्ञान, मानवाधिकार, करुणा और ज्ञान पर आधारित साक्ष्य-आधारित नीतियों की जरूरतों पर जोर देता है। रोकथाम और उपचार को सहयोग और प्राथमिकता देने के माध्यम से, हम नशीली दवाओं के दुरुपयोग का मुकाबला कर सकते हैं और लोगों को खुशहाल, स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकते हैं। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही। ———————————- 51 हजार रुपये केश प्राइज की राज्यस्तरीय ओपन आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती)प्रतियोगिता 30 जून को देवास में देवास। शहर में प्रथम बार राज्यस्तरीय ओपन आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) प्रतियोगिता 30 जून रविवार को श्रीमंत तुकोजीराव पंवार स्टेडियम भोपाल चौराहे पर आयोजित होने जा रहा है। महू से पधारे मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग (पंजा कुश्ती) एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर सिंह शेखावत ने आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 51 हजार रुपये का नगद पुरुस्कार अलग अलग वजन समूह में बाटा जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 150 से अधिक पंजा कुश्ती के खिलाड़ी भाग लेंगे । श्री शेखावत ने आगे बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग के बालको अपने अपने वजन वर्ग में विजेता उपविजेता खिलाडिघ्यो को नगद पुरस्कार, के साथ मेडल व प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इसी वर्ष देवास के पंजा कुश्ती खिलाडी मुजाहिद शेख ने राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर मेडल जीतकर देवास शहर का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता के आयोजक मध्यप्रदेश आर्म रेसलिंग एसोसिएशन एवं देवास जिला आर्म रेसलिंग एसोसिएशन रहेंगे। उक्त जानकारी सचिव सोहेल शेख(मलिक )ने दी। ——————————- जल संचय अभियान में हर घर की भागीदारी हो -महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल देवास। शहर में इस वर्ष बारिश में वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से जल संचय और पानी बचाने की मुहिम को जिला प्रशासन,नगर निगम और सामाजिक संस्थाओं का व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को नगर निगम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि वे ये सुनिश्चित करें कि जल संचय अभियान में हर घर की भागीदारी हो ताकि इस बारिश में अधिकतम जल संचय किया जा सके। बैठक को नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट ने भी संबोधित किया और कहा कि सामुहिक प्रयासों से ही देवास शहर में तय किए 200 करोड़ लिटर पानी को इस बारिश में सहेजा जा सकता है। कार्यक्रम मे प्रत्येक वार्ड के आवगनवाडी केन्द्रो की कार्यक्रताओं को उनके वार्ड मे जिन भवन मालिको के यहां बोरवेल है उनको रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाये जाने के लिए प्रेरित करने हेतु कहा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से प्रत्येक घर का इस अभियान में योगदान हो सकेगा। अमृत संचय टीम की साफीया कुरैशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी को पानी की महत्ता समझाई और उम्मीद जताई कि सामुहिक प्रयासों से इस बारिश में शहर में जल संचय एक कीर्तिमान स्थापित करेगा। कार्यक्रम में अमृत संचय अभियान से सुनील चतुर्वेदी, समीरा नईम, मोहन वर्मा, कृपाली राणा, विपिन पंड्या, मनीष वैद्य, हीना राठौर, मनीषा बापना, विशाल जगताप सहित बडी संख्या मे आंगनवाडी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
-

17 जुलाई से 17 सितम्बर तक श्री रावतपुरा सरकार का होगा चर्तुमास, धर्ममय होगा देवास और पैलेस पर यह महत्वपूर्ण आयोजन का राजनीति में बदलता स्वरूपदेवास में इस चातुर्मास लगेगा कि कुछ अलग हो रहा है इस बार देवास की राजनीति में सबसे अलग अपना स्थान रखने वाले राज परिवार द्वारा पूरे चातुर्मास में देवास में धर्म में माहौल बनाने के साथ पैलेस को तो पूर्ण रूप से आध्यात्मिक धार्मिक रूप दे दिया है। राजनीति दृष्टि से भी किसी राजनेता द्वारा इतने दिनों का बड़ा धार्मिक आयोजन अभी तक किसी ने नहीं किया है। फिर सबसे अलग बात है कि श्री रावतपुरा सरकार का 17 जुलाई से 17 सितम्बर तक 2 माह चर्तुमास का आयोजन आनंद भवन पैलेस मक्सी रोड देवास पर हो रहा है चर्तुमास का भव्य अयोजन संत शिरोमणी श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार के सानिध्य मे होगा। चर्तुमास के भव्य आयोजन के आयोजक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं महाराजा विक्रमसिह पवार रहेगें। चर्तुमास के इस भव्य आयोजन मे स्वंय श्री रावतपुरा सरकार करेगें अनुष्ठान। अनुष्ठान के साथ नित्य सहस्त्र अर्चन, रूद्र अभिषेक, यज्ञ के साथ 108 पंडितो द्वारा नित्य प्रतिदिन पूजन, पाठ, अनुष्ठान तथा पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं अभिषेक होगा। पूज्य गुरूजी के सानिध्य मे साधना एवं प्रार्थना प्रतिदिन होगी तथा प्रतिदिन धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें। पूरे चर्तुमास एवं अनुष्ठान के दौरान विद्यवानों के द्वारा श्री शिव पुराण, श्रीराम कथा, श्रीमद भगवत कथा एवं अन्य धर्मिक कथायें भी होगी। 21 जुलाई असाढसुदी गुरूपूर्णिमा पर गुरू पूजन कर गुरू पूर्णिमा मनाई जावेगी। चर्तुमास के भव्य आयोजन के लिए भव्य पांडाल एवं यज्ञशाला कार्यस्थल का बुधवार 26 जून को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार एवं महाराजा विक्रमसिह पवार ने सपत्निक आचार्य नरेन्द्र तिवारी के आर्चायत्व मे कार्य स्थल का भूमिपूजन एवं ध्वजारोहण किया। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम की भव्य तैयारी आरंभ कर दी गई है। जिसका निरीक्षण श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा किया गया। भव्य अयोजन मे पूरे भारत वर्ष से पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार के सानिध्य मे अनुयाईयों का समागम होगा। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम आयोजक विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा विभिन्न समितियों का अलग अलग व्यवस्था के लिए गठन भी किया गया है। समितियों का गठन कर समिती स्वंय सेवक संचालको को जवाबदारी भी सौंपी गई है। भव्य अयोजन के भूमिपूजन के अवसर पर महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, शुभम चौहान आदि उपस्थित रहे। इस तरह पैलेस इस बार अपने अलग ही अंदाज में विधानसभा चुनाव के बाद एंट्री कर रहा है।
-

चंद्रपाल सिंह सोलंकी(छोटू) बने देवास शहर कांग्रेस प्रवक्ता
मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश एवं पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी की अनुशंसा पर देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने श्री चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू) एडवोकेट को देवास जिला (शहर) कांग्रेस का प्रवक्ता मनोनीत किया। श्री चंद्रपाल की नियुक्ति पर कांग्रेस साथियों ने हर्ष व्यक्त किया।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने तीन आरोपियों को किया जिलाबदर,, देवास जिले के अनुसूचित जाति वर्ग युवा संत रविदास स्वरोजगार एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन,,
————- देवास / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत तीन आरोपियों को अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला बदर किया है। जिसमें आरोपी भरतलाल उर्फ बबली पिता रामभरोस उम्र 34 साल निवासी दीपगांव थाना खातेगांव को एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है तथा उदय उर्फ बिट्टू पिता महेन्द्र नागर उम्र 20 साल निवासी रणायल टोंकखुर्द और सीताराम पिता राधेश्याम उम्र 40 साल निवासी काटकुट थाना कन्नौद को छ:-छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
देवास जिले के अनुसूचित जाति वर्ग युवा संत रविदास स्वरोजगार एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक योजना का लाभ लेने के लिए करें आवेदन ————-
देवास जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित देवास में अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के उत्थान के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक योजना प्रारंभ की गई हैं। देवास जिले के आवेदक योजना के आवेदन एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://samast.mponline.gov.in के माध्यम से कर हॉर्डकॉपी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित देवास करें। संत रविदास स्वरोजगार योजना में 01 लाख से 50 लाख रूपये का ऋण स्व रोजगार के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी हो, आवेदक की आयु 18 से 45 के मध्य एवं आवेदक 8वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक योजना में अशिक्षित युवक/युवतियों को 10 हजार से 01 लाख रूपये तक का स्व रोजगार के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18-55 उम्र एवं योजना के अनुसार दस्तावेज होना आवश्यक हैं।



